Nilofar Noor

Nilofar Noor

@nilofar-noor

Nilofar Noor shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nilofar Noor's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

3

Likes

232

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(1)

Sher

आपसे बिछड़े तो ख़ुद को और बेहतर कर लिया आँख दरिया कर न पाए दिल को पत्थर कर लिया — Nilofar Noor
आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor

Ghazal

ऐन मुमकिन है मिरी बात ज़रा सी निकले कोई तस्वीर मिरे दिल से तुम्हारी निकले आज आँगन में तिरे हिज्र का सूरज निकला आज मुमकिन है मिरे ज़ख़्म से किरची निकले उस ने इस शर्त पे रोने की इजाज़त दी है आह निकले न लबों से कोई सिसकी निकले जाँ-कनी वो कि फ़रिश्ते भी पनाहें माँगे आप आएँ तो मिरी आख़िरी हिचकी निकले ऐसे निकला है मिरे बख़्त का तारा देखो हाथ से टूट के बेवा के ज्यूँँ चूड़ी निकले कोई आए मिरे जीने का सहारा बन कर शाख़ से फूट के कोंपल कोई ऐसी निकले आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor