Riaz Majeed

Riaz Majeed

@riaz-majeed

Riaz Majeed shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Riaz Majeed's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

2

Likes

118

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

वक़्त ख़ुश ख़ुश काटने का मशवरा देते हुए रो पड़ा वो आप मुझ को हौसला देते हुए — Riaz Majeed

Ghazal

जब अगले साल यही वक़्त आ रहा होगा ये कौन जानता है कौन किस जगह होगा यही जगह जहाँ हम आज मिल के बैठे हैं इसी जगह पे ख़ुदा जाने कल को क्या होगा यही दमकते हुए पल धुआँ धुआँ होंगे यही चमकता हुआ दिल बुझा बुझा होगा हम अपने अपने बखेड़ों में फँस चुके होंगे न तुझ को मेरा न मुझ को तिरा पता होगा तू मेरे सामने बैठा है और मैं सोचता हूँ कि आए लम्हों में जीना भी इक सज़ा होगा बिछड़ने वाले तुझे देख देख सोचता हूँ तू फिर मिलेगा तो कितना बदल चुका होगा लहू रुलाएगा वो धूप छाँव का मंज़र नज़र उठाऊँगा जिस सम्त झुटपुटा होगा यही ज़मीन जो अब पाँव चूमती है 'रियाज़' इसी ज़मीन के नीचे तू सो रहा होगा — Riaz Majeed