Riyaz Tariq

Riyaz Tariq

@riyaz-tariq

Riyaz Tariq shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Riyaz Tariq's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

4

Likes

95

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
काँटे बनकर वापस क्यूँँ आ जाते हैं? हम ने तुम को फूल जो भेजे होते हैं — Riyaz Tariq

Ghazal

इतनी मुश्किल में मुझे छोड़ के जाने वाले ख़ुश तो हैं न तुझे आसानी से पाने वाले ? फिर नया हो गया आँखों में पुराना मंज़र उस ने पहने हैं वही कपड़े पुराने वाले बस ये दिल है कि जो आवाज़ लगा देता है मैं ने रोका नहीं तुझ को कभी जाने वाले इक तेरे इश्क़ ने बर्बाद किया है मुझ को मैं ये कहता नहीं, कहते हैं ज़माने वाले देख ठोकर से कहीं चोट न लग जाए तुझे इतनी जल्दी में मेरा हाथ छुड़ाने वाले खैरियत उन की नहीं तेरी लिया करता हूँ जो भी होते हैं तेरे शहर से आने वाले कुछ ही लोगों की सदाओं में असर होता है बाक़ी होते हैं फ़क़त शोर मचाने वाले एक क़तरा भी तेरी आँखों में आँसू का न हो तपते सेहरा में मेरी प्यास बुझाने वाले चाहे वो झील हो, पर्बत हो, गुलिस्ताँ हो या मैं सब हैं बेकार तेरे काम न आने वाले तुम किसी दिन जो मुझे अपना बनालो आ कर चुप ये हो जाएँगे सब बातें बनाने वाले — Riyaz Tariq