Shahnaz Parveen Sahar

Shahnaz Parveen Sahar

@shahnaz-parveen-sahar

Shahnaz Parveen Sahar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shahnaz Parveen Sahar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

3

Likes

63

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

यूँँ ही बस वो मुझ को छोड़ के सब सेे मिलता रहता है बच्चा भी तो ग़लत किताबें रख लेता है बस्ते में — Shahnaz Parveen Sahar
ग़ुबार-ए-वक़्त में अब किस को खो रही हूँ मैं ये बारिशों का है मौसम कि रो रही हूँ मैं — Shahnaz Parveen Sahar

Ghazal

डूब कर उभरने में देर कितनी लगती है रात के गुज़रने में देर कितनी लगती है चुनरियों में चूड़ी में रंग कितने भाते हैं रंग के उतरने में देर कितनी लगती है माँ के पेट में बच्चा रोम रोम बढ़ता है आदमी को मरने में देर कितनी लगती है घर को घर बनाने में उम्र बीत जाती है फिर मकान गिरने में देर कितनी लगती है उँगलियों की पोरों में किर्चियाँ उतरती हैं काँच के बिखरने में देर कितनी लगती है उम्र कैसे ढलती हे मौत कैसे पलती है चार दिन गुज़रने में देर कितनी लगती है शाख़ की हथेली पर फूल मुस्कुराता है फूल के बिखरने में देर कितनी लगती है दोस्ती के रिश्ते पर जब सवाल उठता है दोस्त को मुकरने में देर कितनी लगती है उम्र भर के साथी जब रास्ते बदलते हैं उम्र को गुज़रने में देर कितनी लगती है मस्लहत के पर्दे की उम्र कितनी होती है ये नक़ाब उतरने में देर कितनी लगती है एक सर की चादर हो और पाँव में चप्पल अपने सज सँवरने में देर कितनी लगती है — Shahnaz Parveen Sahar