Sheen Kaaf Nizam

Sheen Kaaf Nizam

@sheen-kaaf-nizam

Sheen Kaaf Nizam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sheen Kaaf Nizam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

23

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(1)

Sher

तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
चुभन ये पीठ में कैसी है मुड़ के देख तो ले कहीं कोई तुझे पीछे से देखता होगा — Sheen Kaaf Nizam

Ghazal

तुम्हें भी शहर के चौराहे पर सजा देंगे तुम्हारे नाम का पत्थर कहीं लगा देंगे कुछ और पास नहीं तो किसी को क्या देंगे किसी ने आग लगा दी तो वो हवा देंगे ये और बात कि वो उस की क्या सज़ा देंगे ज़माने वालों को हम आईना दिखा देंगे बिछड़ते वक़्त किसी से ये जी में सोचा था भुलाना चाहा तो सौ तरह से भुला देंगे किताब-ए-ज़ीस्त के औराक़ जल नहीं सकते ये माना मेज़ से तस्वीर तो हटा देंगे कहाँ से आए हो ले कर ये ख़ाक-ख़ाक बदन किसी ने पूछ लिया तो जवाब क्या देंगे उसी के साए में पलती है न ये दर्द की बेल उजाड़ उम्र की दीवार ही गिरा देंगे जुदाईयों के हैं जंगल में ज़ात के राही ये वहम दिल में कि हम फ़ासले मिटा देंगे — Sheen Kaaf Nizam