Ramnath Shodharthi

Ramnath Shodharthi

@shodharthi

Ramnath Shodharthi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ramnath Shodharthi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

150

Likes

495

Shayari
Audios
  • Sher(150)

Sher

इश्क़ का वज़्न उस ने पूछा जब कह दिया अश्क के बराबर है — Ramnath Shodharthi
यूँँ मुझे टकटकी लगाके न देख धीरे-धीरे सुलग न जाऊँ मैं — Ramnath Shodharthi
उतना लिखना भी तेरे बस में नहीं जितना लिखकर मिटा दिया मैं ने — Ramnath Shodharthi
फूल बनना पड़ा काँटों को समझने के लिए कांटा बनना पड़ा फूलों को समझने के लिए — Ramnath Shodharthi
क़ैद कर लोगे जिसे कोई परिंदा मैं नहीं आसमाँ हूँ किसी पिंजरे में नहीं आऊँगा — Ramnath Shodharthi
जैसे-जैसे मौत नज़दीक आ रही है ज़िंदगी दिलचस्प होती जा रही है — Ramnath Shodharthi
कैसे यक़ीं दिलाऊँ कि मैं कामयाब हूँ तस्वीर भी नहीं है मेरी मंज़िलों के साथ — Ramnath Shodharthi
मर चुके होते हैं कुछ लोग बहुत पहले ही बा'द में सिर्फ़ बची रस्में अदा होती हैं — Ramnath Shodharthi
हमारे मुल्क में चारों तरफ़ है अम्न-ओ-अमान बहुत दबाव में ये बात कह रहा हूँ मैं — Ramnath Shodharthi
यही तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है मियाँ किसी को इल्म नहीं कल यहाँ पे क्या होगा — Ramnath Shodharthi
गूँथता रहता हूँ अल्फ़ाज़ को आटे की तरह बावुजूद इस के मुझे रोटी मुयस्सर न हुई — Ramnath Shodharthi
मेरे दिल से मिलाओ अपनी घड़ी इन दिनों देर से तुम आती हो — Ramnath Shodharthi
रोटियां फेंकते हो रोटियों की क़द्र करो एक रोटी के लिए क़त्ल भी हो जाता है — Ramnath Shodharthi
दिल मिलाने का मेरा कोई इरादा नहीं बस आपसे हाथ मिलाने के लिए आया हूँ — Ramnath Shodharthi
सही जगह पे ग़लत आदमी है बैठा हुआ ग़लत जगह पे सही आदमी है क्या करिए — Ramnath Shodharthi
तीन शर्तें हैं बस इंसान यहाँ होने की और मफ़्हूम है तीनों का मुहब्बत करिए — Ramnath Shodharthi
ईमानदार ख़ुद को न कहिए यूँँ बार-बार लगता है फ़ख़्र कम है ज़्यादा मलाल है — Ramnath Shodharthi
बोलते रहना अगर बोलना आता है तुम्हें बोलते रहने से आवाज़ बनी रहती है — Ramnath Shodharthi
जो दिखाता है वो नहीं हूँ मैं आईने पर मुझे यक़ीन नहीं — Ramnath Shodharthi
बुरी बातों का बहुत जल्द असर होता है अच्छी बातों का असर होता है धीरे-धीरे — Ramnath Shodharthi