Sohaib Mugheera Siddiqi

Sohaib Mugheera Siddiqi

@sohaib-mugheera

Sohaib Mugheera shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sohaib Mugheera's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

50

Content

7

Likes

162

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)
  • Nazm(5)

Sher

मुझ सेे मेरा वजूद तो साबित नहीं हुआ तू आँख भर के देख ले, होने लगूँगा मैं — Sohaib Mugheera Siddiqi

Ghazal

Nazm

इज़्तेराब जहाँ मैं इज़्तेराब है? नहीं नहीं जहाँ ही इज़्तेराब है हज़ार हाँ कवाकबो नजूम हाए कहकशाॅं से अतंमों की कोख तक मदार दर मदार हर वजूद बे क़रार है ये मेहरो माहो मुश्तरी से हर इलेक्ट्रान तक ये झूम झूम घूमने मैं जिस तरह का रक़्स है मुझे समझ मैं आ गया जहाँ तेरा अक्स है वो अक्स जो जगह जगह क़दम क़दम रिदम पे है जहांन ऐन सुर मैं है जहांन ऐन सैम पे है जहांन तरन्नुमों की लिस्ट मैं से इंतिखाब है जो 'तुझ हसीं दिमाग़ के हसीं ला शऊर मैं बना हो ऐसा ख़्वाब है जहांन इज़्तेराब है मुझे समझ मैं आ गया है ये जहांन खाला, मकान, ज़मान के चंद तार से बना हुआ सितार है उस सेे कहो किसी तरह सितार छेड़ती रहे उस सेे कहो के थोड़ी दिएर और बोलती रहे — Sohaib Mugheera Siddiqi
राइगानी मैं कमरे में पिछले इकत्तीस दिनों से फ़क़त इस हक़ीक़त का नुक़सान गिनने की कोशिश में उलझा हुआ हूँ कि तू जा चुकी है तुझे राइगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है तुझे याद है वो ज़माना जो कैम्पस की पगडंडियों पे टहलते हुए कट गया था तुझे याद है कि जब क़दम चल रहे थे कि एक पैर तेरा था और एक मेरा क़दम वो जो धरती पे आवाज़ देते कि जैसे हो रागा कोई मुतरीबों का क़दम जैसे के सा पा गा मा पा गा सा रे वो तबले की तिरखट पे तक धिन धिनक धिन तिनक धिन धना धिन बहम चल रहे थे, क़दम चल रहे थे क़दम जो मुसलसल अगर चल रहे थे तो कितने गवइयों के घर चल रहे थे मगर जिस घड़ी तू ने उस राह को मेरे तन्हा क़दम के हवाले किया उन सुरों की कहानी वहीं रुक गई कितनी फनकारियाँ कितनी बारीकियाँ कितनी कलियाँ बिलावल गवईयों के होंठों पे आने से पहले फ़ना हो गए कितने नुसरत फ़तह कितने मेहँदी हसन मुन्तज़िर रह गए कि हमारे क़दम फिर से उठने लगें तुझ को मालूम है जिस घड़ी मेरी आवाज़ सुन के तू इक ज़ाविये पे पलट के मुड़ी थी वहाँ से, रिलेटिविटी का जनाज़ा उठा था कि उस ज़ाविये की कशिश में ही यूनान के फ़लसफ़े सब ज़मानों की तरतीब बर्बाद कर के तुझे देखने आ गए थे कि तेरे झुकाव की तमसील पे अपनी सीधी लकीरों को ख़म दे सकें अपनी अकड़ी हुई गर्दनों को लिए अपने वक़्तों में पलटें, जियोमैट्री को जन्म दे सकें अब भी कुछ फलसफ़ी अपने फीके ज़मानों से भागे हुए हैं मेरे रास्तों पे आँखें बिछाए हुए अपनी दानिस्त में यूँँ खड़े हैं कि जैसे वो दानिश का मम्बा यहीं पे कहीं है मगर मुड़ के तकने को तू ही नहीं है तो कैसे फ्लोरेन्स की तंग गलियों से कोई डिवेन्ची उठे कैसे हस्पानिया में पिकासु बने उन की आँखों को तू जो मुयस्सर नहीं है ये सब तेरे मेरे इकट्ठे ना होने की क़ीमत अदा कर रहे हैं कि तेरे ना होने से हर इक ज़मा में हर एक फ़न में हर एक दास्ताँ में कोई एक चेहरा भी ताज़ा नहीं है तुझे राइगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है — Sohaib Mugheera Siddiqi
वहम रात जागी तो कहीं सेहेन मैं सूखे पत्ते चुरमुराए के कोई आया कोई आया है और हम शौक़ के मारे हुए दौड़े आए गो के मालूम है तू है न तेरा साया है हम के देखें कभी दालान कभी सूखा चमन उस पे धीमी सी तमन्ना के पुकारे जाएँ फिर से इक बार तेरी ख़्वाब सी आँखें देखें फिर तेरे हिज्र के हाथों ही भले मारे जाएँ हम तुझे अपनी सदाओं मैं बसाने वाले इतना चीखें के तेरे वहम लिप्पत के रोएं पर तेरे वहम भी तेरी ही तरह क़ातिल हैं सो वही दर्द है जाना कहो कैसे सोएं बस इसी करब के पहलु मैं गुज़ारे हैं पेहेर बस यूँँही ग़म कभी काफी कभी थोड़े आए फिर अचानक किसी लम्हे मैं जो चटख़े पत्ते हम वही शौक़ के मारे हुए दौड़े आए — Sohaib Mugheera Siddiqi
"रायगानी-2" जो बात गिनती के कुछ दिनों से शुरू थी वो साल-हा-साल तक चली है कई ज़मानों में बँट गई है मैं इन ज़मानों में लम्हा लम्हा तुम्हारी नज़रों के बिन रहा हूँ मैं अब तलक भी तुम्हारे जाने का बाक़ी नुक़सान गिन रहा हूँ मुझे ज़माना ये कह रहा था कि राइगानी मुबालगा है भला तुम्हारी जुदाई का दुख ज़माँ मकाँ को हिला रहा है भला रिलेटिविटी की साइंस किसी के मुड़ने से मुंसलिक है इन्हें बताओ तुम्हारे जाने का दुख उठा कर फ़क़त अकेला वो मैं नहीं था जो ज़र्रा ज़र्रा बिखर गया था तुम्हारे जाने के कुछ दिनों में हमारा हॉकिंग भी मर गया था और उस की थ्योरी के काले गड्ढे जिन्हें हमेशा तुम्हारी आँखों में देखना था वो मेरे चेहरे पे पड़ गए हैं, वो मेरी आँखों में गड़ गए हैं तुम्हारे जाने के बा'द सब कुछ ही एक अस्सी के ज़ाविए पर पलट गया है कि मेरा होना तुम्हारे होने से मुंसलिक था तुम्हारी आँखों की रौशनी थी तो मैं भी दुनिया में हो रहा था तुम्हारे लहजे के सुर मिले थे तो मैं बना था तुम्हारे हाथों का लम्स हाथों को मिल रहा था तो देखता था हमारे हाथों में एटमों की दफ़ा की कुव्वत कशिश में कैसे बदल रही है पर अब तुम्हारी नज़र कहीं है तुम्हारा लहजा भी अब नहीं है तो तुम बताओ मैं किस तरीक़े से अपनी हस्ती को नैस्ती से जुदा करूँँगा मैं दंग आँखों से सारी दुनिया को देखता हूँ और अपने होने की कोई इल्लत तलाशता हूँ अजीब तरह का बे-निशान बे-मक़ाम दुख है समझने वाले समझ गए थे ये राइगानी है राइगानी तमाम सदियों का ख़ाम दुख है मैं अब हक़ीक़त समझ रहा हूँ तमाम दुख था तमाम दुख है तुम्हें बताऊँ किसी के होने का कोई मक़सद कोई मआ'नी कहीं नहीं है अगर तो नीत्शे नहीं मरा है तो उस से पूछा क्या करेंगे ज़मीं पे रह के पले बढ़ेंगे बका की ख़ातिर लड़े मरेंगे फिर अपने जैसे कई जनेंगे और इस जहाँ से निकल पड़ेंगे जिन्हे जनेंगे वो सब के सब भी यही करेंगे पले बढ़ेंगे लड़े मरेंगे फिर उन के बच्चे और उन के बच्चे ये क्या तमाशा-ए-हा-ओ-हू है ये ज़िंदगी है तो आख थू है — Sohaib Mugheera Siddiqi