Taruna Mishra

Taruna Mishra

@taruna-mishra

Taruna Mishra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Taruna Mishra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

2

Likes

166

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने — Taruna Mishra

Ghazal

इश्क़ की रस्म निभाना थी निभा ली मैं ने दर्द की बस्ती बसाना थी बसा ली मैं ने वो ज़रूर आएगा इक आस लगा ली मैं ने घर की हर चीज़ क़रीने से सजा ली मैं ने आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने आग दहकी तो निकलना पड़ा कमरे से मगर उस की तस्वीर किसी तरह बचा ली मैं ने नाम उस का ही लिया करती है वो शाम-ओ-सहर एक मैना जो बड़े प्यार से पाली मैं ने वो तो महफ़िल में ही एलान-ए-वफ़ा कर देता बात मत पूछिए फिर कैसे सँभाली मैं ने घर की बुनियाद के पत्थर भी सड़क पर होते वो तो अच्छा हुआ दीवार बचा ली मैं ने — Taruna Mishra