Uday Pratap Singh

Uday Pratap Singh

@uday-pratap-singh

Uday Pratap Singh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Uday Pratap Singh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

2

Likes

43

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

पुरानी कश्ती को पार ले कर फ़क़त हमारा हुनर गया है नए खेवइये कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है — Uday Pratap Singh

Ghazal

हम ने माना कि महका के घर रख दिया कितने फूलों का सर काट कर रख दिया तुम मेरे पास हो रात हैरान है चाँद किस ने इधर का उधर रख दिया एक लम्हे को सूरज ठहर सा गया हाथ उस ने मेरे हाथ पर रख दिया दे के कस्तूरी हिरनों की तक़दीर में प्यास का एक लम्बा सफ़र रख दिया तुम ने ये क्या किया बत्तियों की जगह इन चराग़ों में आँधी का डर रख दिया अपना चेहरा न पोंछा गया आप से आईना बे-वजह तोड़ कर रख दिया आख़िरी फ़ैसला वक़्त के हाथ है सच ने तलवार के आगे सर रख दिया देने वाले ये हस्सास नाज़ुक सा दिल मेरे सीने में क्यूँँ ख़ास कर रख दिया तुम 'उदय' चीज़ क्या हो कि इस प्यार ने देवताओं का दिल तोड़ कर रख दिया — Uday Pratap Singh