जिस ने मुझ सेे कुर्बत में क़ाएदा नहीं रक्खा
उस से मैं ने फिर कोई राब्ता नहीं रक्खा
आज मुझ
में ख़ुद्दारी आ गई तो दिक़्क़त है
कल नहीं थी फिर भी तो वास्ता नहीं रक्खा
हैं बहुत ग़म-ओ-गुस्सा ज़िंदगी मेरी भी पर
मैं ने रब्त रखने में दायरा नहीं रक्खा
उम्र भर जो कहता था मान लेती मैं कहना
रंज है कि मैं ने क्यूँ आइना नहीं रक्खा
और क्या मुहब्बत में इंतिहा मेरी होगी
बा'द उस के भी उस से फ़ासला नहीं रक्खा
ज़िन्दगी के तूफ़ाँ में मेरे दिल ने ज़्यादातर
हौसला रखा है और हादसा नहीं रक्खा
— Bhoomi Srivastava















