Taareef Shayari Collection - Dil se nikli khoobsurat tareef aur admiration wali shayari

Taareef shayari is all about expressing admiration, beauty, and heartfelt appreciation through poetic words. Whether it's praising someone's husn, nature, or personality, these lines bring warmth and positivity. Explore the finest taareef shayari to celebrate emotions and make someone feel truly special.

What is taareef shayari?

Taareef shayari is a form of poetry used to express praise, admiration, and appreciation for someone’s beauty, personality, or qualities in a heartfelt and poetic way.

Taareef Shayari in Hindi

Beautiful Hindi shayari to express heartfelt praise and admiration.

तू जो हर रोज़ नए हुस्न पे मर जाता है तू बताएगा मुझे इश्क़ है क्या जाने दे — Ali Zaryoun
हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँ दो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं — Parveen Shakir
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
आप की सादा दिली ख़ुद आप की तौहीन है हुस्न वालों को ज़रा मग़रूर होना चाहिए — Abbas Qamar
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तेरा हुस्न मगर क्या कीजे — Faiz Ahmad Faiz
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती — Ibn E Insha
अल्लाह अल्लाह हुस्न की ये पर्दा-दारी देखिए भेद जिस ने खोलना चाहा वो दीवाना हुआ — Arzoo Lakhnavi

Explore more expressions of beauty through husn shayari as well.

Taareef Shayari on Love

Romantic lines filled with admiration for your loved one.

हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
हर हक़ीक़त है एक हुस्न 'हफ़ीज़' और हर हुस्न इक हक़ीक़त है — Hafeez Banarasi
इक हुस्न-ए-बेमिसाल की तम्सील के लिए परछाइयों पे रंग गिराता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ को पूछता नहीं कोई हुस्न का एहतिराम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए — Khumar Barabankvi
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न ने शौक़ के हंगा में तो देखे थे बहुत इश्क़ के दावा-ए-तक़दीस से डर जाना था — Asrar Ul Haq Majaz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz

For deeper romantic feelings, read romantic shayari too.

Taareef Shayari for Beauty and Personality

Shayari that praises both inner and outer beauty with elegance.

उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
न करो बहस हार जाओगी हुस्न इतनी बड़ी दलील नहीं — Jaun Elia
अब मैं समझा तिरे रुख़्सार पे तिल का मतलब दौलत-ए-हुस्न पे दरबान बिठा रक्खा है — Qamar Moradabadi
बोसा जो तलब मैं ने किया हँस के वो बोले ये हुस्न की दौलत है लुटाई नहीं जाती — Unknown
हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी — Dhiraj Singh 'Tahammul'
मन के हारे हुए इंसान को हुस्न-ए-शय से कोई मतलब नहीं कोई भी सरोकार नहीं — shaan manral
उस हुस्न के सच्चे मोती को हम देख सकें पर छू न सकें जिसे देख सकें पर छू न सकें वो दौलत क्या वो ख़ज़ाना क्या — Ibn E Insha
हुस्न को हुस्न बनाने में मिरा हाथ भी है आप मुझ को नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते — Rais Farog
लुटाते हैं वो दौलत हुस्न की बावर नहीं आता हमें तो एक बोसा भी बड़ी मुश्किल से मिलता है — Jaleel Manikpuri
हुस्न उन का सादगी में कुछ अलग महका किया मैं ने धड़कन से कहा धड़को मगर आराम से — Ishq Allahabadi

You may also enjoy adaa shayari to admire style and grace.

Taareef Shayari with Meaning

Thoughtful praise shayari explained with deeper emotions and context.

इक बार अपनी माँ को मोहब्बत से देख ले जिस को भी हुस्न-ए-ताम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'
तुम को तो बस हुस्न के नंबर मिलते हैं उस का सोचो जिस को पढ़ना पड़ता है — Kafeel Rana
ख़ुद हुस्न से न पूछिए ता'रीफ़ हुस्न की दीवाने से ये पूछिए दीवाना क्यूँँ हुआ — Ameer Imam
हम हैं शौक़ीन पुरानी ही शराबों के दोस्त हम तो हैं ढलते हुए हुस्न पे मरने वाले — Aks samastipuri
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
नज़र न आए मुझे हुस्न के सिवा कुछ भी वो बे-वफ़ा भी अगर है तो बे-वफ़ा न लगे — Hasan naim
हुस्न ऐसा है कि देखो तो लगे ताज-महल इस पे वो शख़्स सँवरता भी ग़ज़ल जैसा है — Manazir Ashiq Harganvi
ख़ुद हुस्न से न पूछिए ता'रीफ़ हुस्न की दीवाने से ये पूछिए दीवाना क्यूँँ हुआ — Aamir Azher
तुम बिजलियाँ रखो तो रखो हुस्न की यहाँ हम भी तराज़ू में ये दिल-ए-ज़ार रख चुके — Amaan Pathan

For emotional depth, explore ehsaas shayari as well.

Taareef Shayari on Smile and Expressions

Express admiration for someone's smile and charming expressions.

वो टूटते हुए रिश्तों का हुस्न-ए-आख़िर था कि चुप सी लग गई दोनों को बात करते हुए — Rajinder Manchanda Bani
हुस्न-ए-क़यामत रही तारी, दिखा फिर मो'जिज़ा जब था गुलिस्ताँ नापसंद, हो इश्क़ सहरा से गया तब — Zain Aalamgir
हुस्न का जो ग़ुरूर होता है ख़ाक इक दिन ज़रूर होता है — Sandeep Gandhi Nehal
उतरते हुस्न पे तुम को गुमाँ था घमंडी बस हमें कहती रही तुम — Kush Pandey ' Saarang '
तेरे हुस्न के क़सीदे पढ़ने पर ख़ुदा मज़बूर हुआ है तेरे होने से ही ये शहर-ए-लखनऊ मशहूर हुआ है — Utkarsh kumar pandey
बनावट हो तो ऐसी हो कि जिस से सादगी टपके ज़ियादा हो तो असली हुस्न छुप जाता है ज़ेवर से — Safi Lakhnavi
ये तिरी ख्वाइश है जाँ तुझे किस के साथ रहना है एक तिरा हुस्न देखता है एक तुझ में प्यार देखता है — karan singh rajput
इश्क़ वालों को बुरा कहना भी हुस्न वालों की पज़ीराई है — Saarthi Baidyanath
फ़क़ीरी को ख़ुदाई हुस्न देना है हमें 'लाजो इसी फ़ाके का हम को यार अब रोज़ा बनाना है — Aarush Sarkaar
हुस्न चाहे किसी ज़बान का हो इश्क़ उर्दू ज़बान वाला है — Saarthi Baidyanath
हुस्न पर ग़ुरूर होना लाज़मी तो है मगर हुस्न ढलता भी है और ग़ुरूर टूटता भी है — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"

Pair it with muskurahat shayari to celebrate joyful emotions.

2 Line Taareef Shayari

Short and impactful two-line praise shayari for quick sharing.

एक लड़की है मुस्कुराती है मोजिज़े हुस्न के दिखाती है — Parvez Zaami
इक रोज़ कर रहा था तेरे हुस्न का बयान हर शख़्स माँगने लगा आँखें उधार में — Fauzan Aoon Azmi
हाँ तेरे हुस्न को रुस्वा किया है मैं तेरे हुस्न से उकता गया हूँ — Parwez Akhtar
हुस्न की मत नुमाइश किया कीजिए यूँँ न बे-पर्दा छत पर दिखा कीजिए — Zafar Siddqui
हर्फ़ दर हर्फ़ हुस्न का जलवा तुम मुरस्सा ग़ज़ल के जैसी हो — Saarthi Baidyanath
आप मुझ को देखना हुस्न-ए-एहतियात से देख लेना आप की निगाह देखी जाएगी — Abuzar kamaal
हुस्न का क्या है किसी रोज़ भी ढल जाएगा अपने किरदार को आईना बनाए रखना — Shajar Abbas
लोग मरते हैं हुस्न पर तेरे और मैं सादगी पर मरता हूँ — Shajar Abbas
तुम्हारे हुस्न की ता'रीफ़ लिखने बैठूँ अगर क़सम ख़ुदा की हज़ारों बरस भी कम होंगे — Shajar Abbas

Short Taareef Shayari

Simple and concise lines to compliment someone beautifully.

हुस्न का जब जब किया मैं ने तसव्वुर दोस्तों सामने तस्वीर मेरे इक परी की बन गई — Shajar Abbas
रब ने उस को तिल दिया यूँँ फूल से रुख़सार पे हुस्न का कोई तो पहरेदार होना चाहिए — Shajar Abbas
ज़रूरत क्या भला उस आइने में झाँकने की है मुझे लगता है जैसे हुस्न आ कर रुक गया तुम पर — Ravi 'VEER'
वो उस के गाल पे दरबान-ए-हुस्न बैठा है कोई उसे सुनो तिल का निशान मत कहना — Shajar Abbas
महज़ ये हुस्न क़यामत नहीं ख़ुदा की क़सम तेरे लबों का तब्बसुम भी इक क़यामत है — Shajar Abbas
कहते हैं सामिईन उसे जाम-ए-जम-ए-हुस्न वो जाम बिन पिए ही जो बहकाए आप को — Ajeetendra Aazi Tamaam
हुस्न की बात नहीं करता हूँ वक़्त बर्बाद नहीं करता हूँ — Afzal Sultanpuri
शा'इरी क्या ख़ाक होगी यार उस के हुस्न पर बस कहूँगा वो ज़मीं का चाँद लगता है मुझे — Ravi 'VEER'

Taareef Shayari for WhatsApp Status

Perfect praise shayari to share as your WhatsApp status.

नहीं हुस्न से हम को कोई भी मतलब जो दिल ख़ूब-सूरत हो तो बात कीजे — Irshad Siddique "Shibu"
हुस्न की तौहीन कर दी वक़्त की बर्बादी की तेरे ठुकराए हुओ ने किस सेे किस सेे शादी की — Amaan Javed
हुस्न के सर पे क्या इश्क़ में खेलना इश्क़ के सर पे तुम हुस्न जीते मेरा — Aashish kargeti 'Kash'
उम्र भर इस हुस्न के गुलज़ार में खोया रहूँ मैं हमेशा आप के दीदार में खोया रहूँ — Avtar Singh Jasser
कसीदे क्या पढूँ मैं हुस्न की ता'रीफ़ में उस के मियाँ तुम समझो बस इतना नज़र-भर के अगर सूरज-मुखी भी उस को देखे तो उसी की ओर हो जाए — Sandeep dabral 'sendy'
देख कर सामने हूर के हुस्न को लग गए काम पर शा'इरी और मैं — Radheshyam Tiwari
क्यूँ न चूमूँ तुम्हारे नक्श-ए-क़दम बानी-ए-इंक़लाब-ए-हुस्न हो तुम — Shajar Abbas
हुस्न की मालिका इजाज़त दो आप के हुस्न पे ग़ज़ल कह दूँ — Shajar Abbas
तू हुस्ना हुस्न को महफ़ूज़ रखना मैं आशिक़ हूँ नज़र से चूम लूँगा — Jatin shukla
अदा है ख़ूब पैकर में तिरी जाँ जानती हो क्या न जाने हुस्न ये कितने कलमकारों को ले डूबा — Suraj "pathik"

Taareef Shayari Captions for Instagram

Stylish and catchy captions to express admiration on social media.

ये जवानी है दिलनशीं साहब मसअला इल्म-ए-हुस्न का है बस — Suraj "pathik"
तुम्हें नाज़ है हुस्न पर तो सुनो तुम मुझे भी जुदाई का अब डर न होता — Shashank Shekhar Pathak
शरारत नज़ाकत मलाहत अदाएँ तिरे हुस्न में हम ने क्या क्या न देखा — Shaikh Sohail
इक हुस्न-ए-क़त्ल-ए-आम को कितना ग़ुरूर है बेखौफ़ बोलता है कि वो बे-क़ुसूर है — Ajeetendra Aazi Tamaam
हुस्न की मजबूरियाँ कैसे बताएँ गाल का तिल सब से वो कैसे छुपाएँ — Meem Alif Shaz
हुस्न लुटाएगा ख़ुशबू कब तक हम ने नदियों को भी जंगल होते देखा है — Sandeep kushwaha
तेरे इस हुस्न पे लानत बहुत है अगर आशिक़ तेरा बहका नहीं है — Ankit gupta
नज़र में हुस्न लाखों थे हमें पर वो ही प्यारा था — "Nadeem khan' Kaavish"
जो दिल जीत लगाएगा उस को याँ आदत अपनी वो सौंपेगीं उस को हुस्न की दौलत, इशरत अपनी — Sandeep dabral 'sendy'
वो गुलाब चाँद से हुस्न पे तिरे लग रहा था कमाल का वो सफ़ेद रंग पे लाल रंग मिसाल हुस्न-ओ-जमाल का — Raj Tiwari

FAQs

You can use taareef shayari in WhatsApp status, Instagram captions, messages, or even directly to compliment someone special and make them feel valued.
No, taareef shayari can also appreciate someone's nature, kindness, smile, or personality, not just physical beauty.
Yes, it is often used in romantic contexts to praise a partner or express love through admiration and sweet compliments.
Taareef shayari focuses on general praise and admiration, while husn shayari specifically highlights physical beauty and appearance.
Yes, taareef shayari is available in Hindi, Urdu, Hinglish, and even English, but it is most commonly written in Hindi and Urdu styles.
People love taareef shayari because it beautifully expresses admiration and makes others feel appreciated, valued, and emotionally connected.