Muskurahat Shayari - Dil se nikli muskurahat aur khushi ke jazbaat

Muskurahat shayari beautifully captures the warmth of a smile and the light it brings to life. These verses express joy, positivity, and those little moments when a simple muskaan says everything. Perfect for sharing happiness, love, and uplifting emotions through words.

What is muskurahat shayari?

Muskurahat shayari is poetry that expresses the beauty, warmth, and emotions behind a smile. It often reflects happiness, positivity, and heartfelt feelings in simple yet meaningful words.

Muskurahat Shayari in Hindi

Heartfelt muskurahat shayari in Hindi that captures the charm of a beautiful smile.

मुस्कुरा बैठे हैं तुझ को मुस्कुराता देख कर वरना तेरी मुस्कराहट की क़सम ग़ुस्से में हैं — Ameer Imam
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा — Nida Fazli
सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है हर घर में बस एक ही कमरा कम है — Javed Akhtar
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
ये तुम ने कैसा बना कर हमें किया है गुम ख़ुशी से झूम उठेगा जिसे मिलेंगे हम — Swapnil Tiwari
ये शहर वो है कि कोई ख़ुशी तो क्या देता किसी ने दिल भी दुखाया नहीं बहुत दिन से — Farhat Ehsaas
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi
दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni

If you enjoy expressive emotions, explore khushi shayari for deeper feelings.

Muskurahat Shayari on Love

Romantic verses where a smile becomes the language of love and connection.

ऐसे इक़रार में इनकार के सौ पहलू हैं वो तो कहिए कि लबों पे न तबस्सुम आए — Asad Bhopali
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
ख़ुशी की बात और है ग़मों की बात और तुम्हारी बात और है हमारी बात और — Anwar Taban
कब बार-ए-तबस्सुम मिरे होंटों से उठेगा ये बोझ भी लगता है उठाएगा कोई और — Aanis Moin
ये चुपके चुपके न थमने वाली हँसी तो देखो वो साथ है तो ज़रा हमारी ख़ुशी तो देखो — Shariq Kaifi
है आप के होंटों पे जो मुस्कान वग़ैरा क़ुर्बान गए उस पे दिल ओ जान वग़ैरा — Anwar Masood
गाहे गाहे बस अब यही हो क्या तुम सेे मिल कर बहुत ख़ुशी हो क्या — Jaun Elia

For more romantic expressions, read love shayari that capture love beautifully.

Muskurahat Shayari on Life

Shayari that reflects how a simple smile can brighten life’s journey.

सीधा-साधा डाकिया जादू करे महान एक ही थैले में भरे आँसू और मुस्कान — Nida Fazli
क़ुबूल है जिन्हें ग़म भी तेरी ख़ुशी के लिए वो जी रहे हैं हक़ीक़त में ज़िन्दगी के लिए — Nasir Kazmi
तुम इन लबों की हँसी और ख़ुशी पे मत जाना ये रोज़ रोज़ हमें भी फ़रेब देते हैं — Shadab Asghar
ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं — Mahirul Qadri
किसी की तपिश में ख़ुशी है किसी की किसी की ख़लिश में मज़ा है किसी का — Unknown
नए दीवानों को देखें तो ख़ुशी होती है हम भी ऐसे ही थे जब आए थे वीराने में — Ahmad Mushtaq
मुबारक मुबारक नया साल आया ख़ुशी का समाँ सारी दुनिया पे छाया — Akhtar Shirani
है ख़ुशी इंतिज़ार की हर दम मैं ये क्यूँँ पूछूँ कब मिलेंगे आप — Nizam Rampuri

You can also explore zindagi shayari for thoughtful life reflections.

Muskurahat Shayari with Meaning

Carefully crafted shayari with meanings that highlight the depth behind every smile.

रखी थी ले के कॉपी हम ने उस की ख़ुशी से झूम उठा बस्ता हमारा — Ankit Maurya
ख़ुशी में भी ख़ुशी होती नहीं अब तेरा ग़म ही सतह पर तैरता है — Umesh Maurya
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
मैं थक गया हूँ ख़ुदारा उदासी होते हुए किसी के सुर्ख़ लबों का मुझे तबस्सुम कर — Amaan Haider
मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए — Atul K Rai
ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में — Fahmi Badayuni
तेरे आने की ख़ुशी है न है फ़ुर्क़त का ग़म ग़म ये है बीत गए प्यार के सावन कितने — Shashank Shekhar Pathak
फ़र्त-ए-ख़ुशी से अपनी जो भी रश्क करते हैं उन को तिरी बनाई वो जन्नत तलब नहीं — Sabir Hussain
दुखी रहने की आदत यूँंँ बना ली है कि अब कोई ख़ुशी का ज़िक्र भी कर दे तो फिर तकलीफ़ होती है — Dipendra Singh 'Raaz'
अश्क माँ के जो ख़ुशी से गिरे तो हैं मोती और छलके जो ग़मों से तो लहू हो जाए — S M Afzal Imam

To understand emotions better, check out ehsaas shayari as well.

Muskurahat Quotes and Thoughts

Short and meaningful quotes that celebrate smiles and positivity in everyday life.

नहीं है लब पे दिखावे का भी तबस्सुम अब हमें किसी ने मुक़म्मल उदास कर दिया है — Amaan Haider
ज़िक्र तबस्सुम का आते ही लगते हैं इतराने लोग और ज़रा सी ठेस लगी तो जा पहुँचे मयख़ाने लोग — Ateeq Allahabadi
ख़ुदा का शुक्र अदा कर वो बे-वफ़ा निकला ख़ुशी मना कि तिरी जान की बहाली हुई — Shakeel Jamali
तुम्हारे बा'द इस आँगन में फूल खिलने पर ख़ुशी हुई भी तो ये दुख हुआ कि दें किस को — Mohit Dixit
ख़ुशी समेट के रखना फ़िज़ूल है असलम अजीब चीज़ है ये बाँटने से मिलती है — Javed Aslam
मिरी आरज़ू का हासिल तिरे लब की मुस्कुराहट हैं क़ुबूल मुझ को सब ग़म तिरी इक ख़ुशी के बदले — Kashif Adeeb Makanpuri
मुझे ख़बर नहीं ग़म क्या है और ख़ुशी क्या है ये ज़िंदगी की है सूरत तो ज़िंदगी क्या है — Shadan Ahsan Marehrvi
दिलों को तेरे तबस्सुम की याद यूँँ आई कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़ — Firaq Gorakhpuri

For calming vibes, explore sukoon shayari filled with peaceful words.

2 Line Muskurahat Shayari

Short two-line shayari that perfectly captures the essence of a smile.

कभी तो नस्ल-ओ-वतन-परस्ती की तीरगी को शिकस्त होगी कभी तो शाम-ए-अलम मिटेगी कभी तो सुब्ह-ए-ख़ुशी मिलेगी — Abul mujahid zaid
हर मुसीबत का दिया एक तबस्सुम से जवाब इस तरह गर्दिश-ए-दौराँ को रुलाया मैं ने — Fani Badayuni
नहीं नहीं हमें अब तेरी जुस्तुजू भी नहीं तुझे भी भूल गए हम तिरी ख़ुशी के लिए — Zehra Nigaah
मिरी रूह की हक़ीक़त मिरे आँसुओं से पूछो मिरा मज्लिसी तबस्सुम मिरा तर्जुमाँ नहीं है — Mustafa Zaidi
मुझ को गया था छोड़ के वो कितने तैश में लेकिन ख़ुशी से रह न सका एक साल भी — Ankit Maurya
न उन लबों पे तबस्सुम न फूल शाख़ों पर गुज़र गए हैं जो मौसम गुज़रने वाले थे — Kaif Uddin Khan
मैं ने रक्खा है हमेशा ही तबस्सुम लब पर रो दिया क्यूँँ मिरे हालात समझने वाला — Qamar Jalalabadi
तमाम उम्र इसी रंज में तमाम हुई कभी ये तुम ने न पूछा तेरी ख़ुशी क्या है — Ahsan Marahravi
ये बे-सबब नहीं आए हैं आँख में आँसू ख़ुशी का लम्हा कोई याद आ गया होगा — Akhtar Saeed Khan
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे — Shakeel Badayuni

Short Muskurahat Shayari

Quick and impactful lines that express happiness and smiles in few words.

ग़म ही चाँदी है ग़म ही सोना है ग़म न होगा तो क्या ख़ुशी होगी — Iftikhar Imam Siddiqi
एक तेरा ही तबस्सुम तो न था वजह-ए-सुकूँ मेरे आँसू भी मोहब्बत में बहुत काम आए — Mushfiq Khwaja
ये मोहब्बत में बड़ी हार समझ लो मेरी आज मैं उस की ख़ुशी में दुखी मालूम पड़ा — Haresh Vanza
मुस्कुराए हम उस से मिलते वक़्त रो न पड़ते अगर ख़ुशी होती — Jaun Elia
तेरे बग़ैर मुकम्मल नहीं कोई महफ़िल तेरा ख़याल मेरी हर ख़ुशी में शामिल है — Shakir Dehlvi
ज़िन्दगी में हर किसी को हर ख़ुशी नहीं मिलती मौत माँगने पर भी इस जहाँ में मौत नहीं मिलती — Kumar Rishi
कभी अश्कों को भी कुछ दर्द उठाने दीजे दिल का हर बोझ तबस्सुम पे न डाला जाए — Hina Rizvi
किसी मासूम बच्चे के तबस्सुम में उतर जाओ तो शायद ये समझ पाओ ख़ुदा ऐसा भी होता है — Zafar Gorakhpuri
मैं कैसे हार मानूँ बिन लड़े ग़ुरबत के सहरा से अभी तो ग़म भुलाने हैं ख़ुशी का बीज बोना है — Amaan Pathan
मुझ से आगे नज़र आने में ख़ुशी थी उस की मेरी ज़ंजीर से ज़ंजीर बड़ी थी उस की — Shaheen Abbas
ज़िन्दगी के सफ़र में ख़ुशी और ग़म का अपना अपना क़िस्सा है अच्छा नहीं तो बुरा ही सही, पर वो शख़्स मेरी कहानी का हिस्सा है — Shashank Tripathi
है हाथ पकड़ा शांत सड़को पर सभी अपना यहाँ खुदका निभाने साथ पर मैं ने किया है जो अमल — Zain Aalamgir

Muskurahat Shayari for Status

Perfect shayari to share as WhatsApp or Facebook status spreading positivity.

इस को तुम फ़ितरत मत समझो मुस्कान फ़क़त आराइश है — Pawan
हमारी गली से गुज़रती नहीं ख़ुशी को हमारा पता दे कोई — Abdullah wali
मसरूफ़ियत में ही मिली आख़िर ख़ुशी हमें फ़ुर्सत मिली तो याद फिर आने लगे हैं ग़म — Shriyansh Qaabiz
ग़म, ख़ुशी, चाह, उदासी को समझने वाला मुझ सेे बेहतर हो कोई मुझ को समझने वाला — Abhinav Baishander
सताती बहुत है बदन की उदासी यहाँ कौन रोता है अपनी ख़ुशी से — Lokesh Singh
उस की ख़ुशी में, है ख़ुशी मेरी बस इसी झूठ का सहारा है — Aryan Goswami
सितम ये था मुझे समझा नहीं वो ख़ुशी ये है मुझे पढ़ते हो तुम सब — Kush Pandey ' Saarang '

Muskurahat Captions

Creative captions for Instagram that highlight your smile and happy moments.

इस लिए ख़ुद-कुशी नहीं करते बा'द तेरी ख़ुशी का क्या होगा — Neeraj Nainkwal
क्या-क्या छीना है मुझ सेे उस ने बतलाऊँ नींद, चैन, मुस्कान, ख़ुशी, वो, मैं या'नी सब — Saahir
ख़ुशी ढूँढ़ने जब चलूँगा मैं तुझ से गले आ लगूँगा — Kohar
सुब्ह से शाम तक है बेक़रारी सी तिरी यादें नहीं देती ख़ुशी के पल — Meem Alif Shaz
रुख़्सार पर तबस्सुम लाली भी खिल उठीं हैं जब पास तुम हमारे हर शाम आ रहें हो — Sagar
ख़ुशी है साथ है वो साल भर से पर, मुझे दुख है कि पैटर्न लॉक में अब तक वो लड़की "यूँ" लगाती है — Dipendra Singh 'Raaz'
उतर आए अगर वो शख़्स मैदान-ए-मोहब्बत में तो हम जैसे जवाँ लड़के ख़ुशी से हार जाएँगे — Shajar Abbas

FAQs

Yes, muskurahat shayari is perfect for WhatsApp status as it spreads positivity and joy, making it ideal for daily sharing.
Not always. While it mainly expresses happiness, it can also reflect hidden emotions where a smile covers deeper feelings.
Absolutely. These shayaris make engaging Instagram captions that convey charm, positivity, and emotional depth.
Muskurahat shayari focuses specifically on smiles and expressions, while khushi shayari covers broader themes of happiness and joy.
People love it because a simple smile can express powerful emotions, and such shayari beautifully captures that feeling in relatable words.
Yes, muskurahat shayari is available in English, Hindi, and Hinglish, making it easy for everyone to connect with its emotions.