Zindagi Shayari Collection - Life’s truths, struggles, and beautiful moments expressed through shayari

Zindagi shayari beautifully captures the essence of life—its struggles, joys, lessons, and emotions. From khushi to gham, every phase of life finds a voice in these heartfelt lines. Whether you seek motivation, reflection, or simply a deeper understanding of life, these shayari express the true meaning of zindagi.

What is zindagi shayari?

Zindagi shayari is a form of poetry that reflects the emotions, realities, and experiences of life. It captures both joyful and challenging moments in a meaningful and expressive way.

Zindagi Shayari in Hindi

Discover heartfelt zindagi shayari in Hindi that captures real-life emotions and experiences.

मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr
सफ़र हालाँकि तेरे साथ अच्छा चल रहा है बराबर से मगर एक और रास्ता चल रहा है — Shariq Kaifi
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है — Abbas Qamar
मेरे होंठों के सब्र से पूछो उस के हाथों से गाल तक का सफ़र — Mehshar Afridi
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी — Munawwar Rana

If you enjoy deeper reflections, explore waqt shayari to understand life’s passing moments.

Zindagi Shayari on Life Reality

Shayari that reflects the true reality of life, its ups and downs, and raw truths.

ज़िंदगी पर इस से बढ़ कर तंज़ क्या होगा 'फ़राज़' उस का ये कहना कि तू शाएर है दीवाना नहीं — Ahmad Faraz
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
गँवाई किस की तमन्ना में ज़िंदगी मैं ने वो कौन है जिसे देखा नहीं कभी मैं ने — Jaun Elia
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है — Azm Shakri
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz
पहेली ज़िंदगी की कब तू ऐ नादान समझेगा बहुत दुश्वारियाँ होंगी अगर आसान समझेगा — Zubair Ali Tabish
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ — Azm Shakri

For a broader perspective on worldly truths, read duniya shayari that mirrors life’s realities.

Zindagi Shayari on Struggles

Express the hardships and challenges of life through meaningful and relatable shayari.

यही तलब है जो जीना सिखाए जाती है तुम्हारे ख़्वाब न देखें तो कब के मर जाएँ — Subhan Asad
इब्तिदा वो थी कि जीना था मोहब्बत में मुहाल इंतिहा ये है कि अब मरना भी मुश्किल हो गया — Jigar Moradabadi
सफ़र से लौट जाना चाहता है परिंदा आशियाना चाहता है — Shakeel Jamali
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है — Nawaz Deobandi
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहीं — Krishna Bihari Noor
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं — Nida Fazli
वक़्त अच्छा भी आएगा 'नासिर' ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी — Nasir Kazmi
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए हम एक बार तिरी आरज़ू भी खो देते — Majrooh Sultanpuri

You can also relate to haalaat shayari that highlights difficult life situations.

Zindagi Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with deeper meanings that help you reflect on life’s lessons.

रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें — Firaq Gorakhpuri
मैं था सदियों के सफ़र में 'अहमद' और सदियों का सफ़र था मुझ में — Ahmad Khayal
मौत ही इंसान की दुश्मन नहीं ज़िंदगी भी जान ले कर जाएगी — Arsh Malsiyani
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
कुछ ख़ुशियाँ कुछ आँसू दे कर टाल गया जीवन का इक और सुनहरा साल गया — Unknown
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम — Sahir Ludhianvi
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है — Akbar Allahabadi
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े — Kaifi Azmi
सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा — Rahat Indori

Pair these lines with safar shayari to explore life’s journey in poetic form.

Zindagi Shayari on Happiness and Sadness

A mix of shayari capturing both khushi and gham that define the essence of life.

यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
ज़िंदगी पर भी कोई ज़ोर नहीं दिल ने हर चीज़ पराई दी है — Gulzar
दूसरी कोई लड़की ज़िंदगी में आएगी कितनी देर लगती है उस को भूल जाने में — Bashir Badr
सफ़र में जब निकल आए हो तो इतनी शिकायत क्यूँ सड़क थोड़ी बहुत तो बीच में तिरछी निकलती है — Pratap Somvanshi
जहाँ इंसानियत वहशत के हाथों ज़ब्ह होती हो जहाँ तज़लील है जीना वहाँ बेहतर है मर जाना — Gulzar Dehlvi
सौ मिलीं ज़िंदगी से सौग़ातें हम को आवारगी ही रास आई — Ali Sardar Jafri
ज़िंदा हूँ इस तरह कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं जलता हुआ दिया हूँ मगर रौशनी नहीं — Behzad Lakhnavi
ज़िंदगी है या कोई तूफ़ान है हम तो इस जीने के हाथों मर चले — Khwaja Meer Dard
हाए क्या दौर-ए-ज़िंदगी गुज़रा वाक़िए हो गए कहानी से — Gulzar Dehlvi

For more joyful expressions, check out khushi shayari filled with positivity.

2 Line Zindagi Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing life’s emotions in a simple way.

इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से — Sahir Ludhianvi
मैं ने आबाद किए कितने ही वीराने 'हफ़ीज़' ज़िंदगी मेरी इक उजड़ी हुई महफ़िल ही सही — Hafeez Banarasi
दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती — Hastimal Hasti
ये किस मक़ाम पे लाई है ज़िंदगी हम को हँसी लबों पे है सीने में ग़म का दफ़्तर है — Hafeez Banarasi
ज़िंदगी फ़िरदौस-ए-गुम-गश्ता को पा सकती नहीं मौत ही आती है ये मंज़िल दिखाने के लिए — Hafeez Jalandhari
ज़िंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले मैं अभी तक तिरी तस्वीर लिए बैठा हूँ — Qaisar-ul-Jafri
दिन रात मय-कदे में गुज़रती थी ज़िंदगी 'अख़्तर' वो बे-ख़ुदी के ज़माने किधर गए — Akhtar Shirani
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown

Short Zindagi Shayari

Brief zindagi shayari that delivers deep meaning in just a few words.

एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से — Azhar Iqbal
अब फ़क़त साँसे बचीं हैं दोस्तों हम तो कब का ज़िंदगी से मर गए — Shadab Asghar
ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बाँधी — Unknown
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए — Tanoj Dadhich
खेल ज़िंदगी के तुम खेलते रहो यारो हार जीत कोई भी आख़िरी नहीं होती — Hastimal Hasti

Zindagi Shayari for WhatsApp Status

Perfect life shayari lines to share as WhatsApp status and express your feelings.

ज़िंदगी हम ने तुझे दूर से पहचाना है तू किसी रिन्द का उजड़ा हुआ मैख़ाना है — Jaani Lakhnavi
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
दुआएँ दे रहे हैं उस को ज़िंदगी की मगर हमीं हैं जिस ने कि जीना मुहाल कर दिया है — Afzal Ali Afzal
हमारा मसअला है जो हमी ने हार जाना है हमारी खुद-कुशी में ज़िन्दगी ने हार जाना है — Nawaaz
ज़िन्दगी से ऐसे काटा सीन उस ने इश्क़ का देखता है कोई जैसे फ़िल्म गाने काट कर — Ankit Maurya

Zindagi Captions for Instagram

Stylish and meaningful captions based on life shayari for your Instagram posts.

बंद कमरा, सर पे पंखा, तीरगी है और मैं एक लड़ाई चल रही है ज़िंदगी है औऱ मैं — Shadab Asghar
बहुत क़रीब रही है ये ज़िन्दगी हम से बहुत अज़ीज़ सही ए'तिबार कुछ भी नहीं — Akhtar Saeed Khan
ज़िन्दगी का ज़ाएका अब हम से पूछो उस के लब चू में हैं सो मीठा लगेगा — Neeraj Neer
जो नासमझ हैं उठाते हैं ज़िन्दगी के मज़े समझने वाले तो बस उम्र भर समझते हैं — Amit Bajaj
सालों की मोहब्बत अब किस के नाम की जाए क्यूँँ ये ज़िंदगी अपनी यूँँ तमाम की जाए — Nikunj Rana
वक़्त देता था वो मिलने का तभी रक्खी थी दोस्त इक दौर था मैं ने भी घड़ी रक्खी थी — Nadir Ariz
खेल ही तो है जहाँ मैं उस का हूँ ज़िन्दगी ये ट्वीट बदलेगी कभी — Neeraj Neer
ये रख रखाव कभी ख़त्म होने वाला नहीं बिछड़ते वक़्त भी तुझ को गुलाब दूँगा मैं — Khurram Afaq
किसी की कट रही है बस ग़मों में किसी की ज़िंदगी कितनी हसीं है — Ananya Rai Parashar
नहीं आबो हवा में ताज़गी अब दवा की सीसियों में ज़िन्दगी है — Umesh Maurya

FAQs

Yes, zindagi shayari is widely used for WhatsApp status as it perfectly expresses life thoughts, emotions, and personal reflections in a short and impactful way.
Common themes include life struggles, happiness, time (waqt), experiences, success, failure, and the journey of life itself.
No, zindagi shayari covers a wide range of emotions including happiness, hope, motivation, and life lessons—not just sadness.
Yes, zindagi shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish, depending on the audience and style of expression.
People read zindagi shayari to connect with their emotions, find meaning in life experiences, and gain perspective through poetic expression.
Zindagi shayari uses poetic structure and emotional depth, while life quotes are usually simpler statements or thoughts without poetic form.