Life Shayari - Zindagi ke sach, safar aur jazbaat ko bayan karti lines

Life shayari beautifully captures the journey of zindagi — its struggles, lessons, and small joys. These lines reflect real emotions, from hope and growth to pain and acceptance. Whether you want thoughtful words for reflection or meaningful lines for sharing, life shayari connects deeply with every stage of life.

What is life shayari?

Life shayari is a form of poetry that expresses thoughts, emotions, and experiences related to zindagi. It reflects reality, struggles, happiness, and the deeper meaning of life through simple yet impactful lines.

Life Shayari in Hindi

Explore meaningful life shayari in Hindi expressing real emotions and experiences.

न हो क़मीज़ तो घुटनों से पेट ढक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए — Dushyant Kumar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी — Munawwar Rana
ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं — Faiz Ahmad Faiz
मेरे होंठों के सब्र से पूछो उस के हाथों से गाल तक का सफ़र — Mehshar Afridi
सफ़र हालाँकि तेरे साथ अच्छा चल रहा है बराबर से मगर एक और रास्ता चल रहा है — Shariq Kaifi
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे तू बहुत देर से मिला है मुझे — Ahmad Faraz

You can also explore deeper expressions of zindagi shayari to understand life better.

Life Shayari on Reality

Honest lines that reflect the reality of life and its true lessons.

सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा — Rahat Indori
तुम्हारी मौत मेरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा — Zubair Ali Tabish
काम की बात मैं ने की ही नहीं ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं — Jaun Elia
कुछ इस तरह से गुज़ारी है ज़िन्दगी जैसे तमाम उम्र किसी दूसरे के घर में रहा — Ahmad Faraz
तेरे बग़ैर भी तो ग़नीमत है ज़िंदगी ख़ुद को गँवा के कौन तेरी जुस्तुजू करे — Ahmad Faraz
अब मेरी कोई ज़िंदगी ही नहीं अब भी तुम मेरी ज़िंदगी हो क्या — Jaun Elia
ज़िंदगी क्या है इक कहानी है ये कहानी नहीं सुनानी है — Jaun Elia

For more reflections on changing situations, check out haalaat shayari .

Life Shayari on Time and Change

Shayari that highlights how time shapes life and brings change.

ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ — Azm Shakri
सारे दुख सो जाएँगे लेकिन इक ऐसा ग़म भी है जो मिरे बिस्तर पे सदियों का सफ़र रख जाएगा — Azm Shakri
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द — Azm Shakri

Time plays a major role, just like shown in waqt shayari .

Life Shayari on Journey and Goals

Lines that capture the journey of life, dreams, and reaching goals.

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं — Nida Fazli
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो — Nida Fazli
ज़िंदगी यूँँ हुई बसर तन्हा क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा — Gulzar
ग़रज़ कि काट दिए ज़िंदगी के दिन ऐ दोस्त वो तेरी याद में हों या तुझे भुलाने में — Firaq Gorakhpuri
मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi
यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो — Nida Fazli
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है — Nawaz Deobandi
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr

The journey of life connects closely with safar shayari as well.

Life Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with deeper meanings that inspire reflection.

ये शुक्र है कि मिरे पास तेरा ग़म तो रहा वगर्ना ज़िंदगी भर को रुला दिया होता — Gulzar
मैं था सदियों के सफ़र में 'अहमद' और सदियों का सफ़र था मुझ में — Ahmad Khayal
गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ से पूछेंगे अपना हाल तिरी बेबसी से हम — Sahir Ludhianvi
अपने मन में डूब कर पा जा सुराग़-ए-ज़ि़ंदगी तू अगर मेरा नहीं बनता न बन अपना तो बन — Allama Iqbal
उम्र भर की बात बिगड़ी इक ज़रा सी बात में एक लम्हा ज़िंदगी भर की कमाई खा गया — Nazeer Banarasi
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम — Sahir Ludhianvi
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े — Kaifi Azmi
बाग़-ए-बहिश्त से मुझे हुक्म-ए-सफ़र दिया था क्यूँँ कार-ए-जहाँ दराज़ है अब मिरा इंतिज़ार कर — Allama Iqbal

If you enjoy meaningful words, you may like ehsaas shayari too.

2 Line Life Shayari

Short and impactful two-line life shayari for quick inspiration.

सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा — Rahat Indori
दामन झटक के वादी-ए-ग़म से गुज़र गया उठ उठ के देखती रही गर्द-ए-सफ़र मुझे — Ali Sardar Jafri
ज़िंदा हूँ इस तरह कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं जलता हुआ दिया हूँ मगर रौशनी नहीं — Behzad Lakhnavi
साल के आख़िरी दिन उस ने दिया वक़्त हमें अब तो ये साल कई साल नहीं गुज़रेगा — Shariq Kaifi
मैं ने आबाद किए कितने ही वीराने 'हफ़ीज़' ज़िंदगी मेरी इक उजड़ी हुई महफ़िल ही सही — Hafeez Banarasi
सौ मिलीं ज़िंदगी से सौग़ातें हम को आवारगी ही रास आई — Ali Sardar Jafri
ज़िंदगी पर भी कोई ज़ोर नहीं दिल ने हर चीज़ पराई दी है — Gulzar
हाए क्या दौर-ए-ज़िंदगी गुज़रा वाक़िए हो गए कहानी से — Gulzar Dehlvi
ये किस मक़ाम पे लाई है ज़िंदगी हम को हँसी लबों पे है सीने में ग़म का दफ़्तर है — Hafeez Banarasi
ज़िंदगी फ़िरदौस-ए-गुम-गश्ता को पा सकती नहीं मौत ही आती है ये मंज़िल दिखाने के लिए — Hafeez Jalandhari

Short Life Shayari

Simple and concise life shayari perfect for everyday sharing.

दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती — Hastimal Hasti
इरादा तो नहीं है ख़ुद-कुशी का मगर मैं ज़िंदगी से ख़ुश नहीं हूँ — Vikas Sharma Raaz
ज़िंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले मैं अभी तक तिरी तस्वीर लिए बैठा हूँ — Qaisar-ul-Jafri
मुसाफ़िरों से कहो अपनी प्यास बाँध रखें सफ़र की रूह में सहरा कोई उतर चुका है — Aziz Nabeel
दिन रात मय-कदे में गुज़रती थी ज़िंदगी 'अख़्तर' वो बे-ख़ुदी के ज़माने किधर गए — Akhtar Shirani
हो गई बर्बाद मेरी ज़िन्दगी पर किसी का शौक़ पूरा हो गया — Tanoj Dadhich

Life Shayari for WhatsApp Status

Best life shayari lines ideal for WhatsApp status updates.

ये भी तो जब्र-ए-वक़्त है तू मुझे याद भी नहीं जैसे सँभल गए हो तुम वैसे सँभल गया हूँ मैं — Noon Meem Danish
क़ुबूल है जिन्हें ग़म भी तेरी ख़ुशी के लिए वो जी रहे हैं हक़ीक़त में ज़िन्दगी के लिए — Nasir Kazmi
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए — Tanoj Dadhich
ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बाँधी — Unknown
एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से — Azhar Iqbal
अब फ़क़त साँसे बचीं हैं दोस्तों हम तो कब का ज़िंदगी से मर गए — Shadab Asghar
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी — Farhat Abbas Shah
ज़िंदगी भर के लिए दिल पे निशानी पड़ जाए बात ऐसी न लिखो, लिख के मिटानी पड़ जाए — Aadil Rasheed

Life Shayari for Instagram Captions

Trendy and meaningful life shayari captions for Instagram posts.

ज़िन्दगी से ऐसे काटा सीन उस ने इश्क़ का देखता है कोई जैसे फ़िल्म गाने काट कर — Ankit Maurya
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
दुआएँ दे रहे हैं उस को ज़िंदगी की मगर हमीं हैं जिस ने कि जीना मुहाल कर दिया है — Afzal Ali Afzal
ग़ुबार-ए-वक़्त में अब किस को खो रही हूँ मैं ये बारिशों का है मौसम कि रो रही हूँ मैं — Shahnaz Parveen Sahar
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
मुझे मालूम है माँ की दुआएँ साथ चलती हैं सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैं ने देखा है — Aalok Shrivastav

FAQs

Yes, life shayari is widely used for WhatsApp status because it conveys meaningful thoughts and emotions in a short, relatable format.
Life shayari covers topics like reality, struggles, success, time, relationships, dreams, and personal growth, making it versatile and relatable.
Not always. While many life shayari lines are thoughtful or deep, some also highlight positivity, motivation, and light-hearted moments of life.
Life shayari focuses on the overall journey and meaning of life, including both good and bad experiences, while sad shayari mainly expresses pain, heartbreak, or sorrow.
Yes, life shayari works perfectly for Instagram captions, especially when you want to share meaningful thoughts or reflect your current mindset.
Yes, life shayari is available in both Hindi and English, and sometimes includes Hinglish expressions to make it more relatable and expressive.