Ummeed Shayari - Dil ko roshan karne wali hope aur positivity bhari shayari

Ummeed shayari reflects the quiet strength of hope that keeps us moving forward even in difficult times. These lines capture the beauty of believing in better days, offering comfort, motivation, and a gentle reminder that every darkness carries a spark of light.

What is ummeed shayari?

Ummeed shayari is poetry that expresses hope, positivity, and faith in better times. It highlights the strength of believing in life even during struggles.

Ummeed Shayari in Hindi

Discover heartfelt ummeed shayari in Hindi that beautifully captures hope and positivity in simple words.

ख़्वाब के आस पास रह रह कर थक गया हूँ उदास रह रह कर — Shahbaz Rizvi
न जाने किस लिए उम्मीद-वार बैठा हूँ इक ऐसी राह पे जो तेरी रहगुज़र भी नहीं — Faiz Ahmad Faiz
साया है कम खजूर के ऊँचे दरख़्त का उम्मीद बाँधिए न बड़े आदमी के साथ — Kaif Bhopali
सहर की आस लगाए हुए हैं वो कि जिन्हें कमान-ए-शब से चले तीर की ख़बर भी नहीं — Abhishek shukla
हर एक बात को चुप-चाप क्यूँँ सुना जाए कभी तो हौसला कर के 'नहीं' कहा जाए — Nida Fazli
तुम सेे मिल कर इतनी तो उम्मीद हुई है इस दुनिया में वक़्त बिताया जा सकता है — Manoj Azhar
ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं — Munawwar Rana
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे — Ahmad Faraz
मैं तुझे खो के भी ज़िंदा हूँ ये देखा तू ने किस क़दर हौसला हारे हुए इंसान में है — Abbas Tabish
अब तो इस राह से वो शख़्स गुज़रता भी नहीं अब किस उम्मीद पे दरवाज़े से झाँके कोई — Parveen Shakir
किसी से कोई भी उम्मीद रखना छोड़ कर देखो तो ये रिश्ते निभाना किस क़दर आसान हो जाए — Waseem Barelvi

You can also explore zindagi shayari for deeper emotional reflections.

Ummeed Shayari on Life

Read meaningful shayari that reflects hope and strength in life’s ups and downs.

मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी हमीं को शमा' जलाने का हौसला न हुआ — Qaisar-ul-Jafri
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
बिखर के फूल फ़ज़ाओं में बास छोड़ गया तमाम रंग यहीं आस-पास छोड़ गया — Aanis Moin
तू कहीं आस-पास था वो तिरा इल्तिबास था मैं उसे देखता रहा फिर मुझे नींद आ गई — Rais Farog
मुझे दुश्मन से भी ख़ुद्दारी की उम्मीद रहती है किसी का भी हो सर क़दमों में सर अच्छा नहीं लगता — Javed Akhtar
इस उम्मीद पे रोज़ चराग़ जलाते हैं आने वाले बरसों ब'अद भी आते हैं — Zehra Nigaah
हम घूम चुके बस्ती बन में इक आस की फाँस लिए मन में — Ibn E Insha
झिझकता हूँ उसे इल्ज़ाम देते कोई उम्मीद अब भी रोकती है — Shariq Kaifi
महसूस कर रहा था उसे अपने आस पास अपना ख़याल ख़ुद ही बदलना पड़ा मुझे — Ameer Qazalbash

For more uplifting thoughts, check out motivational shayari as well.

Ummeed Shayari on Love

Explore hope-filled shayari that expresses faith and positivity in love and relationships.

अज़ल से मेरी हिफ़ाज़त का फ़र्ज़ है उन पर सभी दुखों को मेरे आस-पास होना है — Rahul Jha
और आसान नहीं हो सकता फ़रियादों को पूरा करना एक ही आस लगा रक्खी है, ख़ुदा सभी बंदों ने तुझ सेे — Siddharth Saaz
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था — Firaq Gorakhpuri
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
चलो माना कि रोना मसअले का हल नहीं लेकिन करे भी क्या कोई जब ख़त्म हर उम्मीद हो जाए — Bhaskar Shukla
तुम्हारे आने की उम्मीद बर नहीं आती मैं राख होने लगा हूँ दिए जलाते हुए — Azhar Iqbal
एक भी उम्मीद की चिट्ठी इधर आती नहीं हो न हो अपने समय का डाकिया बीमार है — Kunwar Bechain

You may also like love shayari to express deeper romantic emotions.

Ummeed Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind hopeful shayari that inspires positivity and belief.

इन से उम्मीद न रख हैं ये सियासत वाले ये किसी से भी मोहब्बत नहीं करने वाले — Nadim Nadeem
तेरे आने की इक उम्मीद है और इसी उम्मीद पर क़ाएम है दुनिया — Shubham Sarkar
दुख कम मिलें इस साल तुम को उस बरस से ये साल तुम को हौसला दे ये दुआ है — Siddharth Saaz
किस से उम्मीद करें कोई इलाज-ए-दिल की चारा-गर भी तो बहुत दर्द का मारा निकला — Lutf Ur Rahman
मैं अब किसी की भी उम्मीद तोड़ सकता हूँ मुझे किसी पे भी अब कोई ए'तिबार नहीं — Jawwad Sheikh
चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल हौसला किस का बढ़ाता है कोई — Shakeel Badayuni

Pair these with ehsaas shayari for thoughtful emotional depth.

Ummeed Quotes and Thoughts

Short and powerful quotes that capture the essence of hope and inspire a positive mindset.

रौशनी बढ़ने लगी है शहर की चाँद छत पर आ गया है देखिए — Divy Kamaldhwaj
किसी उम्मीद का ये इस्तिआरा जान पड़ता है कि तन्हा ही सही सच झूट से अब रोज़ लड़ता है — Tarun Pandey
वो दुनिया से बिल्कुल जुदा देखते हैं जो कम-ज़र्फ़ में हौसला देखते हैं — Dileep Kumar
किसी से छोटी सी एक उम्मीद बाँध लीजिए मोहब्बतों का अगर जनाज़ा निकालना है — Shakeel Jamali
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
इसी उम्मीद से मैं देखता हूँ रास्ता उस का वो आएगा ज़मी बंजर में इक दिन घर उगाने को — Kushal "PARINDA"
जिस की फ़ितरत ही बे वफ़ाई हो उस सेे उम्मीद-ए-वफ़ा क्या करना — Ajeetendra Aazi Tamaam
देखो ऐसे क़रीब आने की आस मत लगाओ तुम तन्हाई से रब्त बढ़ाओ फिर मेरे पास आओ तुम — Rohit tewatia 'Ishq'
चिलचिलाती धूप है और पैर में चप्पल नहीं जिस्म घाइल है मगर ये हौसला घाइल नहीं — Tanoj Dadhich
दिन ढल गया और रात गुज़रने की आस में सूरज नदी में डूब गया, हम गिलास में — Rahat Indori

You can also read sukoon shayari for calm and peaceful expressions.

2 Line Ummeed Shayari

Simple two-line shayari that delivers strong messages of hope in a concise format.

शाख़-ए-उम्मीद से कड़वा भी उतर सकता हूँ रोज़ ये बात मुझे सब्र का फल कहता है — Rakib Mukhtar
इस दुनिया के कहने पर उम्मीद न रक्खो पत्थर रख लो सीने पर उम्मीद न रक्खो — Vishal Singh Tabish
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
शब-ए-फ़िराक़ में अश'आर आशकार हुए मुझे नहीं है सनम तुझ सेे अब गिला कोई — Amaan Pathan
तिरे वा'दों पे कहाँ तक मिरा दिल फ़रेब खाए कोई ऐसा कर बहाना मिरी आस टूट जाए — Fana Nizami Kanpuri
ये करिश्मा हुआ चूमने से उसे तीरगी पर खुली रौशनी की समझ — Neeraj Neer
मैं हर शख़्स के चेहरे को बस इस उम्मीद से तकता हूँ शायद से मुझ को दो आँखें तेरे जैसी दिख जाएँ — Siddharth Saaz
मुझ को जीने का हौसला दीजे वरना रिश्तों का फ़ाएदा क्या है — Praveen Sharma SHAJAR
मैं ने दफ़नाये वालिदैन अपने मुझ से पूछो कि हौसला क्या है — Amaan Pathan

Short Ummeed Shayari

Quick and impactful shayari lines that bring positivity in just a few words.

ना-उमीदी मौत से कहती है अपना काम कर आस कहती है ठहर ख़त का जवाब आने को है — Fani Badayuni
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उमीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
वक़्त ख़ुश ख़ुश काटने का मशवरा देते हुए रो पड़ा वो आप मुझ को हौसला देते हुए — Riaz Majeed
आस लगाए हो जिस सेे मिलने की तुम मेरे दर पर वो रोज़ाना आता है — Amaan Pathan
ज़िंदगी मेरी दे दो किसी और को अब न ताक़त है और हौसला भी नहीं — Amaan Pathan
अच्छों पर बुरों की हमेशा नज़र रहती है रौशनी हमेशा अँधेरों से घिरी रहती है — Bhavesh kumar
शिकायत उस से नहीं अपने आपसे है मुझे वो बे-वफ़ा था तो मैं आस क्यूँँ लगा बैठा — Sabir Zafar
ख़्वाब उम्मीद तमन्नाएँ तअल्लुक़ रिश्ते जान ले लेते हैं आख़िर ये सहारे सारे — Imran-ul-haq Chauhan
वो उम्मीद क्या जिस की हो इंतिहा वो वा'दा नहीं जो वफ़ा हो गया — Altaf Hussain Hali
उम्मीद के वादों से जी कुछ तो बहलता था अब ये भी तेरे ग़म को मंज़ूर नहीं होते — Fani Badayuni
तमाम दिन के दुखों का हिसाब करना है मैं चाहता हूँ कोई मेरे आस-पास न हो — Tahir Faraz
ये कैसा तजुर्बा है कि दिल जलाने पे अक्सर अँधेरा छा जाता है रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad

Ummeed Shayari for WhatsApp Status

Perfect hopeful shayari lines to share as WhatsApp status and spread positivity.

यूँँ ही उम्मीद से ख़ुद को बांधा रहा, जैसे ख़्वाबों के कपड़ो का धागा रहा रेत आँखों के कोनो में यूँ जम गई, रात सोइ रही में तो जागा रहा — Amit Joshi anhad
हौसला रख, देख हंस कर छोड़ ग़म को, जी ख़ुशी से — Kohar
ग़ैर से उम्मीद ही क्या कर मुहब्बत भी ख़ुदी से — Kohar
कल राह में चमकेंगे तेरी रौशनी बनकर ये मशवरे माँ-बाप के बेकार नहीं हैं — Shakir Dehlvi
ये दौर बुरा है तो कल अच्छा भी आएगा इस वक़्त ज़माने को उम्मीद ये रखनी है — Prashant Sitapuri
घड़ी भर साथ चलता फिर अकेला छोड़ जाता है ये मेरा हौसला मंज़िल पे रस्ता छोड़ जाता है — Prashant Sitapuri
ना किसी की आरज़ू है ना किसी का ग़म हमें ना किसी से चाहिए उम्मीद का मरहम हमें — Aditya
अपनी चाहत को पाने की आस में हम ने लो फिर कह दिया चलो एक साल और — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
रखो उम्मीद मत हम सेे अब वस्ल की जाना तुम्हारा मुंतज़िर था जो वो मर गया कब का — gulab muntazir

Ummeed Captions for Instagram

Positive and uplifting captions based on hope, ideal for Instagram posts and reels.

ये हक़ीक़त और ये उम्मीद, यकसाँ क्यूँ नहीं है मुफ़लिसी जब हो मुक़द्दर, चल रही साँसे सज़ा हो — Zain Aalamgir
आसमाँ के टूटते तारो से मत मांगो मुरादे हौसला दो तुम उसे वो झिलमिलाना हारा होगा — SIDDHARTH SHARMA
कौन से दिल से मैं परवाज़ की उम्मीद करूँँ क़ैद कर के मुझे सय्याद ने पर काट दिए — Shajar Abbas
जनम दिन पर घड़ी दी थी उन्होंने हमें उम्मीद थी वो वक़्त देंगे — Harsh saxena
हम घिस रहे थे इश्क़ की उम्मीद में दिल का चराग़ क़िस्मत मुबारक हो वहाँ से दर्द का जिन्न निकला है — Intzar Akhtar
थे हज़ारों दुख तो वैसे उन के जीवन में मगर राम को था हौसला कि साथ लक्ष्मण है मेरे — Sanskar Shrivastav
तुम्हारे शहर से आई हुई 'बस' को जो देखा तो मैं तकता ही रहा इस आस में के तुम भी उतरोगी — Dipendra Singh 'Raaz'
उस सेे उम्मीद-ए-वफ़ा किस तरह करता मैं शजर बे वफ़ाओं के क़बीले की वो शहज़ादी थी — Shajar Abbas
कुछ ऐसे, चराग़ों को मेरे, ज़रा नम कर दे अँधेरे बढ़ा मत, हाँ बस रौशनी कम कर दे — pankaj pundir
बैठी हैं मुद्दतों से लौ आस की जलाए दो मुंतज़िर निगाहें ऐवान-ए-तीरगी में — Kiran K

FAQs

Yes, ummeed shayari works perfectly for Instagram captions, WhatsApp status, and posts that aim to spread positivity and motivation.
Ummeed shayari focuses on hope and emotional reassurance, while motivational shayari is more direct and action-driven, encouraging effort and success.
People read ummeed shayari to find comfort, regain confidence, and remind themselves that tough times are temporary and better days will come.
No, it can also reflect hope in love, relationships, dreams, and new beginnings, making it versatile across many emotions.
Yes, ummeed shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish, as long as it conveys hope and positivity clearly.
You can share it on WhatsApp, Instagram, Facebook, or even send it directly to someone who needs encouragement.