Gham Shayari - Dil ke dard aur tanha palon ki gehri shayari

Gham shayari reflects the silent pain hidden deep within the heart. It gives words to dard, loneliness, and the emotions we often struggle to express. Whether it's heartbreak, loss, or inner emptiness, these lines help you connect with your feelings and share them meaningfully.

What is gham shayari?

Gham shayari is a form of poetry that expresses deep sorrow, emotional pain, and inner sadness. It often reflects heartbreak, loneliness, and the silent struggles of the heart.

Gham Shayari in Hindi

Explore heartfelt gham shayari in Hindi that beautifully expresses deep pain and inner emotions.

तुम्हें ये ग़म है कि अब चिट्ठियाँ नहीं आती हमारी सोचो हमें हिचकियाँ नहीं आती — Charagh Sharma
सब कुछ पा कर थोड़ा सा कुछ कम भी रहता है इन ख़ुशियों में एक तुम्हारा ग़म भी रहता है — Ritesh Rajwada
इस क़दर जज़्ब हो गए दोनों दर्द खेंचूँ तो दिल निकल आए — Abbas Qamar
दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के — Faiz Ahmad Faiz
जो शे'र समझे मुझे दाद वाद देता रहे गले लगाए जिसे ग़म समझ में आ जाए — Balmohan Pandey
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है — Ashu Mishra
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नश्शा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें — Ahmad Faraz
सुन कर तमाम रात मेरी दास्तान-ए-ग़म बोले तो सिर्फ़ ये कि बहुत बोलते हो तुम — Firaq Gorakhpuri

If you want to explore more expressions of pain, read dard shayari in Hindi as well.

Gham Shayari on Life

Shayari reflecting life’s struggles, hardships, and the silent pain hidden behind everyday smiles.

हमारा दिल तो हमेशा से इक जगह पर है तुम्हारा दर्द ही रस्ता भटक गया होगा — Zubair Ali Tabish
ये बहुत ग़म की बात हो शायद अब तो ग़म भी गँवा चुका हूँ मैं — Jaun Elia
पास जब तक वो रहे दर्द थमा रहता है फैलता जाता है फिर आँख के काजल की तरह — Parveen Shakir
इशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना — Mirza Ghalib
सारी दुनिया के ग़म हमारे हैं और सितम ये कि हम तुम्हारे हैं — Jaun Elia
आँसुओं से लिख रहे हैं बेबसी की दास्ताँ लग रहा है दर्द की तस्वीर बन जाएँगे हम — Azm Shakri
दिल गया रौनक़-ए-हयात गई ग़म गया सारी काएनात गई — Jigar Moradabadi
रंज से ख़ूगर हुआ इंसाँ तो मिट जाता है रंज मुश्किलें मुझ पर पड़ीं इतनी कि आसाँ हो गईं — Mirza Ghalib

You may also connect with deeper life reflections through zindagi shayari .

Gham Shayari on Love

Emotional lines about heartbreak, lost love, and the pain of unfulfilled relationships.

दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ मैं न अच्छा हुआ बुरा न हुआ — Mirza Ghalib
इश्क़ से तबीअत ने ज़ीस्त का मज़ा पाया दर्द की दवा पाई दर्द-ए-बे-दवा पाया — Mirza Ghalib
ग़म के पीछे मारे मारे फिरना क्या ये दौलत तो घर बैठे आ जाती है — Shakeel Jamali
अब कारगह-ए-दहर में लगता है बहुत दिल ऐ दोस्त कहीं ये भी तिरा ग़म तो नहीं है — Majrooh Sultanpuri
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
दिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँँ रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँँ — Mirza Ghalib
वक़्त अच्छा भी आएगा 'नासिर' ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी — Nasir Kazmi
ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें — Majrooh Sultanpuri
ये शुक्र है कि मिरे पास तेरा ग़म तो रहा वगर्ना ज़िंदगी भर को रुला दिया होता — Gulzar
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी — Sahir Ludhianvi

For more on love and heartbreak, explore bewafa shayari .

Gham Shayari with Meaning

Understand the depth behind each line with meaningful gham shayari and simple explanations.

क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
दिल हिज्र के दर्द से बोझल है अब आन मिलो तो बेहतर हो इस बात से हम को क्या मतलब ये कैसे हो ये क्यूँँकर हो — Ibn E Insha
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
शब के सन्नाटे में ये किस का लहू गाता है सरहद-ए-दर्द से ये किस की सदा आती है — Ali Sardar Jafri
तेरे जाने से ज़्यादा हैं न कम पहले थे हम को लाहक़ हैं वही अब भी जो ग़म पहले थे — Afzal Khan
ग़म बयाँ करने का कोई और ढंग ईजाद कर तेरी आँखों का ये पानी तो पुराना हो गया — Waseem Barelvi
आन के इस बीमार को देखे तुझ को भी तौफ़ीक़ हुई लब पर उस के नाम था तेरा जब भी दर्द शदीद हुआ — Ibn E Insha
पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी है ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है — Bashir Badr
ज़िंदा हूँ इस तरह कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं जलता हुआ दिया हूँ मगर रौशनी नहीं — Behzad Lakhnavi
यूँँ दिल को तड़पने का कुछ तो है सबब आख़िर या दर्द ने करवट ली या तुम ने इधर देखा — Jigar Moradabadi

You can also explore emotional depth in ehsaas shayari .

Gham Shayari on Emotions

Express hidden feelings, inner struggles, and emotional pain through powerful poetic lines.

ये किस मक़ाम पे लाई है ज़िंदगी हम को हँसी लबों पे है सीने में ग़म का दफ़्तर है — Hafeez Banarasi
उम्र गुज़री दवाएँ करते 'मीर' दर्द-ए-दिल का हुआ न चारा हनूज़ — Meer Taqi Meer
सभी को ग़म है समुंदर के ख़ुश्क होने का कि खेल ख़त्म हुआ कश्तियाँ डुबोने का — Shahryar
ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते — Akhtar Shirani
ख़ुश भी हो लेते हैं तेरे बे-क़रार ग़म ही ग़म हो इश्क़ में ऐसा नहीं — Firaq Gorakhpuri
न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़गार मुझे वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे — Asad Bhopali
बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो — Meer Taqi Meer
रात भर दर्द की शम्अ' जलती रही ग़म की लौ थरथराती रही रात भर — Makhdoom Mohiuddin
तू अपने सारे दुख जा कर बताता है जिन्हें, इक दिन बढ़ाएँगे वही ग़म-ख़्वार तेरी आँख का पानी — Siddharth Saaz

For more emotional expressions, check out jazbaat shayari .

2 Line Gham Shayari

Short and impactful 2 line gham shayari perfect for quick emotional expression.

किस से जा कर माँगिये दर्द-ए-मोहब्बत की दवा चारा-गर अब ख़ुद ही बेचारे नज़र आने लगे — Shakeel Badayuni
इक ये भी तो अंदाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ है ऐ चारागरो दर्द बढ़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
चारासाज़ो मिरा इलाज करो आज कुछ दर्द में कमी सी है — Azhar Nawaz
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
ये ग़म हम को पत्थर कर देगा इक दिन कोई आ कर हमें रुलाओ पहले तो — Siddharth Saaz
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे — Shakeel Badayuni
कोई दवा न दे सके मशवरा-ए-दुआ दिया चारागरों ने और भी दर्द दिल का बढ़ा दिया — Hafeez Jalandhari
अब मिरा दर्द मिरी जान हुआ जाता है ऐ मिरे चारागरो अब मुझे अच्छा न करो — Shahzad Ahmad
वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz

Short Gham Shayari

Concise gham shayari lines that capture deep pain in just a few words.

श्याम गोकुल न जाना कि राधा का जी अब न बंसी की तानों पे लहराएगा किस को फ़ुर्सत ग़म-ए-ज़िंदगी से यहाँ कौन बे-वक़्त के राग सुन पाएगा — Abid Hashri
किस तरह 'अमानत' न रहूँ ग़म से मैं दिल-गीर आँखों में फिरा करती है उस्ताद की सूरत — Amanat Lakhnavi
दर्द में शिद्दत-ए-एहसास नहीं थी पहले ज़िंदगी राम का बन-बास नहीं थी पहले — Shakeel Azmi
यही बहुत है मिरे ग़म में तुम शरीक हुए मैं हॅंस पड़ूँगा अगर तुम ने अब दिलासा दिया — Imran Aami
बदल गए मेरे मौसम तो यार अब आए ग़मों ने चाट लिया ग़म-गुसार अब आए — Farhat Abbas Shah
बहन का प्यार जुदाई से कम नहीं होता अगर वो दूर भी जाए तो ग़म नहीं होता — Unknown
रहबर भी ये हमदम भी ये ग़म-ख़्वार हमारे उस्ताद ये क़ौमों के हैं में'मार हमारे — Unknown
मेरे तो ग़म भी ज़माने के काम आते हैं मैं रो पड़ूँ तो कई लोग मुस्कुराते हैं — Tariq Qamar
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
वो आँखें आप के ग़म में नहीं हुई हैं नम दिया जलाते हुए हाथ जल गया होगा — Shadab Javed

Gham Shayari for WhatsApp Status

Perfect gham shayari to share your emotions as WhatsApp status with subtle depth.

दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया तुझ से भी दिल-फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के — Faiz Ahmad Faiz
तू तो वाक़िफ़ है रिवाज़-ए-ग़म से इस के इश्क़ तो तेरा भी ये पहला नहीं है — Siddharth Saaz
कहूँ किस से मैं कि क्या है शब-ए-ग़म बुरी बला है मुझे क्या बुरा था मरना अगर एक बार होता — Mirza Ghalib
दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
दर्द सहने का हुनर तो पास सबके है मगर दर्द कहने का हुनर बस शाइरों के पास है — Divy Kamaldhwaj
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir
न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए — Faryad Aazar
बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak

Gham Shayari Captions

Use these gham shayari captions for Instagram and social media to express your feelings.

उठाओ पथ्थरों को दूर फेंको बहुत आसान है ग़म को हराना — Meem Alif Shaz
मर न जाऊँ एक दिन ग़म से कहीं सर-ब-सर कर्ज़े में डूबा हूँ ख़ुदा — Ajeetendra Aazi Tamaam
तुम्हारे साथ था तो मैं गम-ए-उल्फ़त में उलझा था तुम्हें छोड़ा तो ये जाना कि दुनिया ख़ूब-सूरत है — Nirbhay Nishchhal
मिरी नादानी पर रोऊँ कहाँ जा कर मेरा ग़म कोई ले भी तो नहीं सकता — Mahesh Natakwala
बयाँ करने बैठूँ तो बस दर्द ही हैं मुनासिब है कह दूँ कि मैं हूँ मज़े में — Priya Dixit
ख़ुशियाँ उसी के साथ हैं जो ग़म गुसार है ऐसे हरेक शख़्स ही दुनिया का यार है — Sunny Seher
ख़ुशी में भी ख़ुशी होती नहीं अब तेरा ग़म ही सतह पर तैरता है — Umesh Maurya
अपने दीवाने को देकर दर्द ओ ग़म नाज़ ख़ुद पे किस क़दर करता है वो — Ajeetendra Aazi Tamaam

FAQs

Yes, gham shayari is commonly used as WhatsApp status to express feelings of sadness, heartbreak, or emotional pain in a subtle and poetic way.
Gham shayari focuses more on deep, personal pain and inner sorrow, while sad shayari can include general sadness or emotional moments without intense depth.
People read gham shayari to connect with their emotions, find comfort in shared pain, and express feelings that are difficult to say directly.
No, gham shayari can reflect various forms of pain including loneliness, loss, regret, and emotional emptiness, not just romantic heartbreak.
Yes, gham shayari works well as Instagram captions, especially when you want to express emotional depth or share meaningful, reflective thoughts.
Yes, gham shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, but it traditionally carries a stronger emotional impact in Hindi or Urdu expressions.