Heart Touching Beti Shayari - Pure love, pride, and emotions for daughters in words

Beti shayari reflects the purest form of love, pride, and emotional bonding between parents and daughters. It beautifully captures feelings of care, respect, and joy that a beti brings into life. Whether it’s a heartfelt tribute or a simple expression of affection, these lines connect deeply with the soul.

What is beti shayari?

Beti shayari is a form of poetic expression that highlights the love, emotions, pride, and bond shared with a daughter. It often reflects the warmth and importance of a beti in a family.

Beti Shayari in Hindi

Beautiful Hindi shayari expressing the love and pride for daughters in heartfelt words.

बद-नज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया — Nawaz Deobandi
आ रही है जो बहू सीधी रहे माँ चाहती जा रही बेटी मगर चालाक होनी चाहिए — Tanoj Dadhich
दो नन्हीं कलियों ने रोक लिया वरना तितली ने तो आज धतूरा खाना था — Shruti chhaya
क्या तुम तब भी ऐसे ही चुप-चाप तमाशा देखोगे इस मुश्किल में फँसने वाली अगर तुम्हारी बेटी हो — Zia Mazkoor
उसे हम पर तो देते हैं मगर उड़ने नहीं देते हमारी बेटी बुलबुल है मगर पिंजरे में रहती है — Prof. Rehman Musawwir
ऐसे तेवर दुश्मन ही के होते हैं पता करो ये लड़की किस की बेटी है — Zia Mazkoor
तू है मुस्लिम वो पण्डित की बेटी है उस लड़की पर तेरा मरना ठीक नहीं — Shadab Asghar
वो माएँ आज भी सुसराल के तानों की ज़द में हैं कि जिन की कोख से बेटी तो है बेटा नहीं होता — Sameer Buldanvi

Explore deeper emotions of a mother’s love through maa shayari that beautifully complements these lines.

Beti Shayari on Life

Meaningful shayari showing how a beti adds happiness and purpose to life.

कोई परी हो अगर हम-कनार होली में तो अब की साल हो दूनी बहार होली में — Kalb-E-Hussain Nadir
किसी माँ बाप से पूछो कभी बेटी का ये दुख देखने वाले जिसे देख के रद करते हैं — Saud Usmani
हूर हम पर निगाहें न डाल इक परी का तसव्वुर हैं हम — Aarush Sarkaar
उस का नंबर नहीं किसी ने लिया सब समझते रहे परी होगी — Idris Babar
किसी तरह से भी कमज़ोर क्यूँ बनाऊँ उसे मैं अपनी बेटी को बेटा नहीं पुकारूँगा — Khalid Nadeem Shani
ख़ुदा, हर बाप में एक बेटी होती है कि हर बेटी के अंदर एक बाप होता है — Prit
हसीं है फूल सी नाज़ुक कली जैसी मेरी बेटी दु'आओं की नदी जैसी — Saarthi Baidyanath
उस के आने से मुकम्मल हुई ख़ुशियां जिस की वो भी रोने लगा बेटी को विदाई देकर — Amaan mirza

For more reflections on life’s journey, read zindagi shayari that connects with similar emotions.

Beti Shayari on Love

Emotional lines capturing unconditional love and affection for daughters.

कहानी में मिरा किरदार फीका पड़ गया था सो अगले यार की सूरत परी जमाल न हो — Akhil Saxena
इस ज़माने में भी इक लड़का तुम्हें यूँँ चाहता है अपने रब से वो तुम्हारी जैसी बेटी माँगता है — Harsh saxena
जो रो रहे रोना सनम की बस जुदाई का वो देख लें मंज़र कभी बेटी विदाई का — Renuka Vyas
इस लिए रखते हैं परदे में शजर बेटी को क़ीमती चीज़ों को परदे में रखा जाता है — Shajar Abbas
हुस्न का जब जब किया मैं ने तसव्वुर दोस्तों सामने तस्वीर मेरे इक परी की बन गई — Shajar Abbas
पहले माँ की, फिर बहनों की, फिर बीवी, आख़िर में बेटी लड़कों की तो, ता-सिन गुज़री, जाते-हव्वा की ख़िदमत में — A R Sahil "Aleeg"
मैं चाहूँगा दर्द ये मेरे साथ रहे हर दम तुम पर ही अपनी बेटी का नाम रखूँगा मैं — Intzar Akhtar
अपने पापा की तुम परी हो तो फिर अपनी मादर के हम भी यूसुफ़ हैं — Shajar Abbas
नाज़ फूलों का तो कलियों की अदा है बेटी घर के गुलशन की महकती सी सबा है बेटी — Rinki Singh Sahiba
बेटी को बेटी ही रहने दूँगा मैं बेटे भी फिर उस सा बनना चाहेंगे — Shoonya Shrey

You can also explore heartfelt emotions in love shayari that reflect deep affection.

Beti Shayari with Meaning

Thoughtful shayari with deeper meanings that express the value of a daughter.

बिछड़ते वक़्त ये वा'दा किया उस ने कि बेटी का मुहब्बत नाम रक्खेगी — Rohit Gustakh
हारे बैठे हैं क्यूँ उस के आगे सभी एक कन्या ही है वो सिकंदर नहीं — Alankrat Srivastava
कर भी रहा है मुश्किलों से बाप बेटी को विदा है दायज़ा का बोझ जो दिल से नहीं जा पा रहा — Sagar Sahab Badayuni
ख़ुद उस की बेटी ख़ुश नहीं है उस की जीत पर दुश्मन को इंतिक़ाम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'
सर-ए-बाज़ार मैं उस की मोहब्बत को न बेचूँगा किसी नाज़ुक परी के जिस्म से कपड़ा न खेचूँगा — ALI ZUHRI
किसी हसीन परी को क़ुबूल करने में हमें ज़माना लगा है ये भूल करने में — Hameed Sarwar Bahraichi
मुझे क्या अपनी बेटी देगा कोई मुझे जब नौकरी नइँ देता कोई — Rachit Sonkar
बनाया छत कि बेटी आसमाँ देखे गई वो कूद सूरज के लिए पगली — 100rav
दूजा प्यार मुझे भी होगा उस दिन जब मेरी बेटी मेरे घर में आएगी — Sanskar Shrivastav

Understand emotional depth better with ehsaas shayari that adds more insight.

Beti Shayari on Emotions

Expressive lines highlighting feelings of care, pride, and attachment towards daughters.

बेटी का घर में आने का मतलब ख़ुशियों का घर में आना होता है — Daqiiq Jabaalii
एक बेटी दे देना मुझे तू ख़ुदा और कोई तमन्ना नहीं है मेरी — Daqiiq Jabaalii
क़त्ल बेटी का कभी करते नहीं लोग गर यहाँ वो जान पाते माँओं का दुख — Sandeep dabral 'sendy'
हम तो दुनिया में वैसे ही रहते हैं जैसे ब्याही बेटी बाबुल के घर हो — Shiva awasthi
मेरी चाहत है तेरी बेटी भी इश्क़ करे मेरे बेटे को भी मेरा बदला लेना है — Jitendra "jeet"
इक परी ने ही दिया है ये हुनर भी अब विरह के गीत जो मैं गा रहा हूँ — Murari Mandal
बुलंदी सोचने की तो मिटा दे फ़र्क़ सारे ही नहीं ही सिर्फ़ बेटे हैं निभाती फ़र्ज़ बेटी भी — Abha sethi
गणित गोल रोटी की तुम इक बिना माँ की बेटी से पूछो — Sujata Mottha

You may also enjoy jazbaat shayari that expresses similar heartfelt emotions.

2 Line Beti Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick emotional expression.

मेरी ख़्वाहिश है एक बेटी हो नाम जिस का सना रखूँगा मैं — Sabir Pathan
इश्क़ और वो भी किसी हुस्न परी से आवर्त ऐसी ग़लती कभी नादान नहीं करता है — Ayush Aavart
तेरी तरह वो सीधी हो वो सच्ची हो मैं चाहता हूँ मेरी भी इक बेटी हो — Daqiiq Jabaalii
बेटी नहीं बन सकती है बेटा कभी बेटी तो आख़िर धन पराया होती है — Sahil Verma
एक दिवाने की यादों में एक दिवानी रक़्स करेगी सन्नाटे की तिर-किट-धिन पर रोज़ उदासी रक़्स करेगी यार कहानी लिखने वाले, जल्दी मिलवा हम दोनों को हम दोनों के मिलने पर ही तेरी कहानी रक़्स करेगी मेरी ग़ज़लें तुम गाओ तो ख़ुशबू ख़ुशबू हो जाएगी जैसे चम्पा के फूलों पर नन्ही तितली रक़्स करेगी तानाशाह ने क्या सोचा था, शहज़ादी को बाँध सकेगा प्यादे की धुन पर गाएगी, इश्क़ करेगी, रक़्स करेगी इक मुद्दत से गुम सुम थी जो, पिया मिलन पर चहक उठी है ढ़ोल नगाड़े बजवाओ अब, पागल लड़की रक़्स करेगी हम दोनों के मिल जाने से झूम उठेगा सारा मथुरा मोहन के काँधे पर सर रख राधा रानी रक़्स करेगी — RAVI GOSWAMI
सपने गए सुकून भी उल्फ़त चली गई मिलने की अपने आप से फ़ुर्सत चली गई मेरी तो बोलने की ही आदत चली गई तेरे ही साथ सारी शरारत चली गई खुशियांँ थीं उस सेे घर में थीं आंँगन में रौनकें बिटिया के साथ घर की भी बरकत चली गई छूटा तुम्हारा साथ तो बाक़ी ही क्या बचा दिल में जो पल रही थी वो हसरत चली गई आते नहीं फ़क़ीर न साइल भी आजकल माँ क्या गई कि घर की रिवायत चली गई मेरे सुख़न पे तू ने उठाईं जो उँगलियाँ मेरी तमाम उम्र की मेहनत चली गई यूँँंँ भी कभी जहान में इफ़रात में न थी थोड़ी बहुत थी वो भी सदाक़त चली गई होती नहीं है शे'र की आमद भी अब नज़र तुम क्या गए कि लफ़्ज़ की ताक़त चली गई — Nazar Dwivedi
इक परी ने बचा लिया वरना ये उदासी तो मार देती मुझे — ABhishek Parashar

Short Beti Shayari

Simple and concise shayari that beautifully conveys love for daughters.

बेटा हो या हो बेटी बराबर हैं सब याद तब आया जब उन को बेटी हुई — Kuldeep Tripathi KD
इज़्ज़त-ओ-आबरू के डर से फिर इक वालिद ने अपनी बेटी की मोहब्बत का गला घोंट दिया — Dipendra Singh 'Raaz'
वो अपने घर की बड़ी बेटी थी सो मैं ने भी बिछड़ते वक़्त उसे बे-वफ़ा नहीं बोला — Lalit Pandey
अपनी बेटी को बताओ कि कनीज़-ए-ज़हरा बे रिदा बर सर-ए-बाज़ार नहीं फिरती हैं — Shajar Abbas
जो लुटी एक बेटी की इज़्ज़त यहॉं वो ख़बर बन गई आज अख़बार की — Gulshan Panwar
अक्सर हल्के होते हैं बेटे उन के जो बेटी पर मन को भारी करते हैं — Aditya Pandey
अमीर-ए-शहर की बेटी अगर मुफ़्लिस पे मर जाए समझ लेना मुहब्बत को बहुत तरसी हुई है वो — "Nadeem khan' Kaavish"
मैं भी अपनी माँ के जैसे अपनी बेटी को चाहूँ मैं ने रब से चाहा भी यही है कि मुझे इक बेटी हो — Salma Malik
शुक्र-ए-ख़ालिक है शजर मेरी तरह से बिल्कुल बे रिदाई से मिरी बेटी को चिढ़ होती है — Shajar Abbas
नेमत कभी रहमत के बराबर नहीं होती बेटे का मक़ाम और है बेटी का मक़ाम और — Shajar Abbas
मेरे मौला लाज रख लेना मेरी मेरी बिटिया अब सियानी हो गई — SALIM RAZA REWA

Beti Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to share as WhatsApp status expressing love and pride for your beti.

चार किताबें पढ़ने दो हर घर की बेटी को कोख से बच आईं हैं दहेज से भी बच जाऍंगी — Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
ग़रीब बाप ने इस बे-हया ज़माने में मकान बेच के बेटी का घर बसाया है — Shajar Abbas
मिरा ग़ुरूर मिट जाता है सामने वो ज्यूँँ आए परी वो आसमानी सी ज़मीन की निशानी मैं — arjun chamoli
बिक गई हो आबरू बाज़ार में पूछिए उस बाप से बेटी का दुख — 100rav
पसंदीदा खिलौने दिलवा देना अपनी बेटी को कहीं ऐसा न हो जाए वो भी माँ पे चली जाए — 100rav
तुम्हारे प्यार को पाला है मैं ने मेरी बेटी के जैसे ही हमेशा — Sanskar Shrivastav
छुपाकर रख दिया बेटी ने दस का नोट गीता में वो कहती है कि गीता खोलकर अब कौन देखेगा — Rahul Kumbhkar
शम्अ' कब तक जलाए हाथों में ये भी बेटी जहाँ से कहती है — SZUBAIR KHAN KHAN

Beti Shayari Captions for Instagram

Creative captions that highlight the special bond and emotions for daughters.

तपिश थी उस परी पैकर की ऐसी बताने में पसीना आ रहा है — Shadab Shabbiri
माँ के हाथों की कमी महसूस होगी हाथ जब बेटी मिरे सर पर रखेगी — Yogesh Rathore
पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी अब हमें धूप जगाती है तो दुख होता है — Munawwar Rana
ये तुम ने कैसा बना कर हमें किया है गुम ख़ुशी से झूम उठेगा जिसे मिलेंगे हम — Swapnil Tiwari
मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी — Munawwar Rana
हुस्न की इक परी है जान मेरी सो रक़ीब आसमान है मेरा — Prit
वो लिखता जब ग़ज़ल है तो परी की बात करता है वो हर मिसरे में फिर उस की ख़ुशी की बात करता है — Arman Habib
मुनव्वर माँ के आगे यूँँ कभी खुल कर नहीं रोना जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती — Munawwar Rana
माँ-बाबा का सोच के हर दम रुक जाता हूँ वरना तो इतने ग़म में मैं ने पंखे से टंग कर मर जाना था — Shashwat Singh Darpan
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
मैदान छोड़ देने से मैं बच तो जाऊँगा लेकिन जो ये ख़बर मेरी माँ तक पहुँच गई — Munawwar Rana

FAQs

Yes, beti shayari is widely used for WhatsApp status, Instagram captions, and Facebook posts to express love and appreciation for daughters.
It expresses love, care, pride, emotional attachment, and sometimes the bittersweet feeling of growing up or separation.
No, anyone can use beti shayari. It can be written by siblings, relatives, or even from a daughter's perspective to express emotions.
Yes, beti shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish depending on the audience and personal style.
It is popular because it captures deep emotional connections and cultural values where daughters are seen as a source of love and happiness.
Beti shayari focuses specifically on the emotions and bond related to daughters, while maa or father shayari highlights parental love from their perspective.