Khuda Shayari - Faith, dua, and divine connection expressed through soulful poetry

Khuda Shayari reflects a deep connection between the soul and the divine. It captures emotions of faith, dua, gratitude, and surrender in poetic words. Whether seeking guidance or expressing shukr, this form of shayari brings peace and spiritual depth.

What is Khuda Shayari?

Khuda Shayari is a form of poetry that expresses emotions related to God, faith, dua, and spiritual connection. It often reflects trust, gratitude, and inner peace.

Khuda Shayari in Hindi

Read Khuda shayari in Hindi that beautifully expresses faith, dua, and divine emotions.

बना कर हम ने दुनिया को जहन्नुम ख़ुदा का काम आसाँ कर दिया है — Rajesh Reddy
यहीं तक इस शिकायत को न समझो ख़ुदा तक जाएगा झगड़ा हमारा — Shariq Kaifi
ख़ुदा ने ये सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं — Munawwar Rana
क़फ़स उदास है यारों सबास कुछ तो कहो कहीं तो बहर-ए-ख़ुदा आज ज़िक्र-ए-यार चले — Faiz Ahmad Faiz
उम्र भर कौन निभाता है तअल्लुक़ इतना ऐ मेरी जान के दुश्मन तुझे अल्लाह रक्खे — Ahmad Faraz
दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
मरने वालों को भी मिलते नहीं मरने वाले मौत ले जा के ख़ुदा जाने कहाँ छोड़ती है — Krishna Bihari Noor
मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है — Ahmad Faraz

If you enjoy spiritual poetry, explore faith shayari for deeper faith-based expressions.

Khuda Shayari on Life

Poetry that connects life experiences with Khuda, showing trust and purpose in every moment.

कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish
जानिए उस से निभेगी किस तरह वो ख़ुदा है मैं तो बंदा भी नहीं — Jaun Elia
वो आए घर में हमारे ख़ुदा की क़ुदरत है कभी हम उन को कभी अपने घर को देखते हैं — Mirza Ghalib
इस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ ख़ुदा लड़ते हैं और हाथ में तलवार भी नहीं — Mirza Ghalib
के 'हैलो' सुनते ही कट कर दिया है उस ने मेरा फ़ोन ख़ुदा का शुक्र है आवाज़ तो पहचानता है वो — Zubair Ali Tabish
कभी अल्लाह मियाँ पूछेंगे तब उन को बताएँगे किसी को क्यूँ बताएँ हम इबादत क्यूँ नहीं करते — Farhat Ehsaas
ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें — Abhishek shukla
न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता डुबोया मुझ को होने ने न होता मैं तो क्या होता — Mirza Ghalib
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi

For more reflections on existence, check out zindagi shayari that explores similar life themes.

Khuda Shayari on Love and Faith

Verses that blend divine love with human emotions, showing how faith shapes relationships.

देवताओं का ख़ुदा से होगा काम आदमी को आदमी दरकार है — Firaq Gorakhpuri
रहता है इबादत में हमें मौत का खटका हम याद-ए-ख़ुदा करते हैं कर ले न ख़ुदा याद — Akbar Allahabadi
कश्तियाँ सब की किनारे पे पहुँच जाती हैं नाख़ुदा जिन का नहीं उन का ख़ुदा होता है — Ameer Minai
अब तो जाते हैं बुत-कदे से 'मीर' फिर मिलेंगे अगर ख़ुदा लाया — Meer Taqi Meer
जो इक ख़ुदा नहीं मिलता तो इतना मातम क्यूँँ यहाँ तो कोई मिरा हम-ज़बाँ नहीं मिलता — Kaifi Azmi
पड़ गया है ख़ुदा से काम मुझे और ख़ुदा का कोई पता ही नहीं — Faizi
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है — Naqsh Lyallpuri
पत्थर के ख़ुदा पत्थर के सनम पत्थर के ही इंसाँ पाए हैं तुम शहर-ए-मोहब्बत कहते हो हम जान बचा कर आए हैं — Sudarshan Fakir
तुम्हें ये किस ने कहा रब को नहीं मानता मैं ये और बात कि मज़हब को नहीं मानता मैं — Bhaskar Shukla
अनोखी वज़्अ' है सारे ज़माने से निराले हैं ये आशिक़ कौन सी बस्ती के या-रब रहने वाले हैं — Allama Iqbal

You may also like mohabbat shayari that connects love with deeper emotional meaning.

Khuda Shayari with Meaning

Understand the deeper message behind Khuda shayari with simple explanations and insights.

अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है — Munawwar Rana
ख़ुदा ख़ुद को समझते हो तो समझो मगर इक रोज़ मर जाना है तुम को — Shakeel Azmi
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए — Khumar Barabankvi
मैदाँ में हार जीत का यूँँ फ़ैसला हुआ दुनिया थी उन के साथ हमारा ख़ुदा हुआ — Jameel Malik
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती — Ibn E Insha
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो — Ali Sardar Jafri
आता है जो तूफ़ाँ आने दे कश्ती का ख़ुदा ख़ुद हाफ़िज़ है मुमकिन है कि उठती लहरों में बहता हुआ साहिल आ जाए — Behzad Lakhnavi
अल्लाह अल्लाह हुस्न की ये पर्दा-दारी देखिए भेद जिस ने खोलना चाहा वो दीवाना हुआ — Arzoo Lakhnavi
बाक़ी न दिल में कोई भी या रब हवस रहे चौदह बरस के सिन में वो लाखों बरस रहे — Ameer Minai
उस दुश्मन-ए-वफ़ा को दुआ दे रहा हूँ मैं मेरा न हो सका वो किसी का तो हो गया — Hafeez Banarasi

To explore thoughtful interpretations, read dua shayari filled with meaningful expressions.

Khuda Shayari on Emotions and Peace

Find calm and sukoon through shayari that expresses trust in Khuda during emotional moments.

जिस ने इस दौर के इंसान किए हैं पैदा वही मेरा भी ख़ुदा हो मुझे मंज़ूर नहीं — Hafeez Jalandhari
बुत-कदे से चले हो काबे को क्या मिलेगा तुम्हें ख़ुदा के सिवा — Hafeez Jalandhari
मैं ख़ुदा का नाम ले कर पी रहा हूँ दोस्तो ज़हर भी इस में अगर होगा दवा हो जाएगा — Bashir Badr
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
वफ़ा जिस से की बे-वफ़ा हो गया जिसे बुत बनाया ख़ुदा हो गया — Hafeez Jalandhari
हाए कोई दवा करो हाए कोई दुआ करो हाए जिगर में दर्द है हाए जिगर को क्या करूँँ — Hafeez Jalandhari
हाँ मैं तो लिए फिरता हूँ इक सजदा-ए-बेताब उन से भी तो पूछो वो ख़ुदा हैं कि नहीं हैं — Hafeez Jalandhari
ख़ुदा जाने किस किस की ये जान लेगी वो क़ातिल अदा वो क़ज़ा महकी महकी — Hasrat Jaipuri
ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है रहे सामने और दिखाई न दे — Bashir Badr

For more peaceful poetry, explore sukoon shayari that captures inner calm beautifully.

2 Line Khuda Shayari

Short and impactful Khuda shayari in just two lines for quick emotional expression.

होली के अब बहाने छिड़का है रंग किस ने नाम-ए-ख़ुदा तुझ ऊपर इस आन अजब समाँ है — Shaikh Zahuruddin Hatim
मिरे किरदार जाने दे नज़रअंदाज कर दे ख़ुदा की फ़िल्म है ये आदमी से क्या शिकायत — Vikram Sharma
नई दुनिया बनाऊँगा मगर मैं अपनी दुनिया का ख़ुदा भी इश्क़ में खोया हुआ लड़का बनाऊँगा — Satya Prakash Soni
घी मिस्री भी भेज कभी अख़बारों में कई दिनों से चाय है कड़वी या अल्लाह — Nida Fazli
तुम्हारा तो ख़ुदा से राबता है तो देखो ना, हमारे दुख बता कर — Siddharth Saaz
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
जहान वालों से कह दो यहाँ से हट जाएँ ख़ुदा के और मेरे दरमियाँ से हट जाएँ — Siraj Faisal Khan
ख़ुदा, फ़रिश्ते, पयम्बर, बशर किसी का नहीं मुझे लिहाज़ तो सबका है डर किसी का नहीं — Charagh Sharma
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है — Anjum Saleemi

Short Khuda Shayari

Concise Khuda shayari perfect for sharing feelings of faith in a few words.

ख़ुदा ने फ़न दिया हम को कि लड़के इश्क़ लिखेंगे ख़ुदा कब जानता था हम, ग़ज़ल में दर्द भर देंगे — Prashant Sharma Daraz
दवा से हल न हुआ तो दुआ पे छोड़ दिया तिरा मोआ'मला हम ने ख़ुदा पे छोड़ दिया — Khurram Afaq
कोई दवा न दे सके मशवरा-ए-दुआ दिया चारागरों ने और भी दर्द दिल का बढ़ा दिया — Hafeez Jalandhari
तुम सेे बिछड़ के हम को यही लग रहा है अब जैसे मिटा दिया है ख़ुदा ने लिखा हुआ — Siddharth Saaz
पहले पानी को और हवा को बचाओ ये बचा लो तो फिर ख़ुदा को बचाओ — Swapnil Tiwari
आती है परेशानी तो आता है ख़ुदा याद वर्ना नहीं दुनिया में कोई तेरे सिवा याद — Farhat Abbas Shah

Khuda Shayari for WhatsApp Status

Express your faith and connection with Khuda through meaningful WhatsApp status lines.

ये कहते हो तिरे जाने से दिल को चैन आएगा तो जाता हूँ, ख़ुदा हाफ़िज़! मगर तुम झूठ कहते हो — Zubair Ali Tabish
हम नहीं वो जो करें ख़ून का दावा तुझ पर बल्कि पूछेगा ख़ुदा भी तो मुकर जाएँगे — Sheikh Ibrahim Zauq
ज़िंदगी अपनी जब इस शक्ल से गुज़री 'ग़ालिब' हम भी क्या याद करेंगे कि ख़ुदा रखते थे — Mirza Ghalib
या रब मिरी दु'आओं में इतना असर रहे फूलों भरा सदा मिरी बहना का घर रहे — Unknown
ख़ुदा ने चाहा तो सब इंतिज़ाम कर देंगे ग़ज़ल पे आए तो मतले में काम कर देंगे — Shuja Khawar
उस ने फिर प्यार जताया है ख़ुदा ख़ैर करे कोई तो नेक इरादा है ख़ुदा ख़ैर करे — Nami Nadri
ख़ुदा करे कि तिरी उम्र में गिने जाएँ वो दिन जो हम ने तिरे हिज्र में गुज़ारे थे — Ahmad Nadeem Qasmi
थे ख़ुदा को मानने वाले बड़ी तादाद में है तअज्जुब पर ख़ुदा की मानता कोई न था — Rao Nasir

Khuda Shayari Captions

Use soulful Khuda shayari as captions for Instagram and social media posts.

दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है — Shadab Asghar
मिरे गुनाह की मुझ को सज़ा नहीं देता मिरा ख़ुदा कहीं नाराज़ तो नहीं मुझ से — Shahid Zaki
ऐ जाते बरस तुझ को सौंपा ख़ुदा को मुबारक मुबारक नया साल सब को — Mohammad Asadullah
अल्लाह तेरे हाथ है अब आबरू-ए-शौक़ दम घुट रहा है वक़्त की रफ़्तार देख कर — Bismil Azimabadi
हम ऐसों को बना कर के ख़ुदा उकता गया था फिर तेरी आँखें बना डाली तेरा चेहरा बना डाला — Ankit Maurya
मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे — Tehzeeb Hafi
उम्र भर जिस ने न माँगा हो ख़ुदा से कुछ भी उस ने बस तुम से मोहब्बत की दुआ माँगी है — Shadab Asghar
न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए — Faryad Aazar
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है — Ameer Qazalbash
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr

FAQs

Yes, Khuda Shayari is widely used for WhatsApp status to express faith, hope, and spiritual feelings in a simple and meaningful way.
It conveys emotions like faith, surrender, gratitude, hope, and sometimes seeking forgiveness or guidance from the divine.
No, Khuda Shayari can be written in Hindi, Urdu, English, or a mix of these languages depending on the poet's style and audience.
Khuda Shayari focuses on spiritual connection and faith, while Sad Shayari mainly expresses pain, heartbreak, or emotional struggles.
People read Khuda Shayari to find peace, strength, and comfort during tough times, or to express their devotion and gratitude.
Yes, Khuda Shayari works well as Instagram or social media captions, especially for posts related to faith, reflection, or inner peace.