Nami Nadri

Nami Nadri

@nami-nadri

Nami Nadri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nami Nadri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

57

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

उस ने फिर प्यार जताया है ख़ुदा ख़ैर करे कोई तो नेक इरादा है ख़ुदा ख़ैर करे — Nami Nadri
उरूज पर है अज़ीज़ो फ़साद का सूरज जभी तो सूखती जाती हैं प्यार की झीलें — Nami Nadri

Ghazal

फिर उसे ख़्वाब में देखा है ख़ुदा ख़ैर करे वो मिरे ज़ेहन पे छाया है ख़ुदा ख़ैर करे उस ने फिर प्यार जताया है ख़ुदा ख़ैर करे कोई तो नेक इरादा है ख़ुदा ख़ैर करे हर घड़ी एक धमाका है ख़ुदा ख़ैर करे हर नफ़स ख़ून का प्यासा है ख़ुदा ख़ैर करे ये किसी की भी हुई है तो बताए कोई ज़िंदगी एक छलावा है ख़ुदा ख़ैर करे मसनूई चेहरा लगाए हुए है हर कोई अब दिखावा ही दिखावा है ख़ुदा ख़ैर करे ग़ालिबन ज़िंदा जलाया गया होगा कोई चौक में कैसा धुआँ सा है ख़ुदा ख़ैर करे फिर कोई गुल वो खिलाएगा यक़ीनन यारो मुस्कुराता हुआ आया है ख़ुदा ख़ैर करे हम ने जिस शख़्स पे ये ज़ीस्त निछावर कर दी अब वही आँखें दिखाता है ख़ुदा ख़ैर करे शिकवा संजी का ज़माना नहीं ये ऐ नामा वक़्त नाज़ुक है बुढ़ापा है ख़ुदा ख़ैर करे — Nami Nadri