Good Morning Shayari - Fresh subah vibes with love, positivity, and warm wishes

Good morning shayari brings fresh energy, positivity, and warmth to start the day. These lines blend emotions, hope, and subah ki taazgi to uplift your mood and spread smiles. Perfect for sharing heartfelt wishes with loved ones and beginning the day with beautiful thoughts.

What is good morning shayari?

Good morning shayari is a form of poetic expression used to greet someone at the start of the day with positivity, love, and fresh thoughts.

Good Morning Shayari in Hindi

Classic Hindi good morning shayari filled with warmth, positivity, and beautiful expressions for every subah.

सुब्ह सवेरे नंगे पाँव घास पे चलना ऐसा है जैसे बाप का पहला बोसा क़ुर्बत जैसे माँओं की — Hammad Niyazi
दो दफ़ा ग़ुस्सा हुए वो एक ग़लती पर मेरी रात की रोटी सवेरे काम में लाई गई — Tanoj Dadhich
रौशनी बढ़ने लगी है शहर की चाँद छत पर आ गया है देखिए — Divy Kamaldhwaj
सवेरे से ले बैठा हूँ गुलाल अपने मैं हाथों में न ये बे-रंग हो जाए तुम अपना गाल इधर कर दो — SHIV SAFAR
बुलाया शाम को लेकिन वहाँ मैं सुब्ह जा बैठा सुना था देर से आना उसे अच्छा नहीं लगता — Krishnakant Kabk
नहीं आबो हवा में ताज़गी अब दवा की सीसियों में ज़िन्दगी है — Umesh Maurya
हर सुब्ह उठ के इस को मैं हूँ चूमता चाय है जैसे ये कोई सौतन तेरी — RAJAT AWASTHI

If you enjoy poetic mornings, explore more heartfelt lines in subah shayari .

Good Morning Shayari on Life

Thoughtful morning shayari reflecting life lessons, fresh starts, and daily inspiration.

सुब्ह की सैर की करता हूँ तमन्ना शब भर दिन निकलता है तो बिस्तर में पड़ा रहता हूँ — Sabir Zafar
ये दुख नहीं कि अँधेरो से सुल्ह की हम ने मलाल ये है कि अब सुब्ह की तलब भी नहीं — Parveen Shakir
सितारा सुब्ह का मैं और चराग़ शाम का तू न तेरे काम का मैं हूँ न मेरे काम का तू — Kabir Athar
तुम्हारी आँखों से मैं ख़ूब-सूरत हूँ वरना चाँद की अपनी कोई रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad
ये करिश्मा हुआ चूमने से उसे तीरगी पर खुली रौशनी की समझ — Neeraj Neer
हर सुब्ह निकलना किसी दीवार-ए-तरब से हर शाम किसी मंज़िल-ए-ग़मनाक पे होना — Sarvat Husain
हमारी सुब्ह किसी शाम से नहीं मिलती ये वो थकन है जो आराम से नहीं मिलती — Kashif Husain Ghair
अच्छों पर बुरों की हमेशा नज़र रहती है रौशनी हमेशा अँधेरों से घिरी रहती है — Bhavesh kumar
ये कैसा तजुर्बा है कि दिल जलाने पे अक्सर अँधेरा छा जाता है रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad

For deeper reflections, you can also read zindagi shayari that captures life beautifully.

Good Morning Shayari on Love

Romantic morning shayari to express affection, care, and heartfelt emotions to your loved ones.

बड़ा अनमोल हूँ सँभाल कर तू रख मुझे मैं तेरी सुब्ह नहीं जो रोज़ पलट आऊँगा — Asif Mujtaba Farooqui
साथ बिताये कितने मौसम उस को इक भी याद नहीं रात को चाभी कहाँ रखी थी सुब्ह को ही वो भूल गया — Anmol
कल राह में चमकेंगे तेरी रौशनी बनकर ये मशवरे माँ-बाप के बेकार नहीं हैं — Shakir Dehlvi
सुब्ह से शाम तक है बेक़रारी सी तिरी यादें नहीं देती ख़ुशी के पल — Meem Alif Shaz
रोज़ सवेरे उठ ना चाहूँ तेरी चूड़ी की खन-खन से — Pawan
रात भर गिरते है आँसू आँख से तब कहीं जा कर सवेरा होता है — karan singh rajput
अजी बड़े ही हँस के निकले थे सवेरे घर से हम तेरी गली में आते आते सोगवार हो गए — Manish Nauhwar
तुझ को नज़र न आएँगे अगली सुब्ह से हम ख़ुद को कहीं छुपाएंगे कुछ इस तरह से हम — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
चार बजते ही खुल जाती है नींद सुब्ह चार बजने तलक याद आती हो तुम — Shivraj Singh Gurjar
परेशाँ से जो आँसू, शब, सिरहाने रख दिए थे सवेरे फिर बिखर कर, आँख में चुभने लगे हैं — Saurabh Mehta 'Alfaaz'

To express deeper feelings, explore more lines in love shayari .

Good Morning Shayari with Meaning

Meaningful shayari that carries deep emotions and thoughtful messages to start your day right.

ये किस लिए चराग़ों को तुम जला रहे हो अंधों को रौशनी की क्या सच में है ज़रूरत? — NISHKARSH AGGARWAL
रातें छत पर रोते रोते कटती हैं सब कहते है देर सवेरे उठता हूँ — Ravi 'VEER'
जुगनुओं को रौशनी का यूँँ पता देता हूँ मैं जल रहे कमरे की बत्ती को बुझा देता हूँ मैं — Vivek Vistar
उन की गुज़र रही है बहुत ख़ुशनुमा हयात और हम से एक रात भी अब तक नहीं कटी — Sayeed Khan
रात की बात तो और कुछ थी मगर ये सवेरे सवेरे अँधेरा घना — Sumit Panchal
आज फिर झूठी तसल्ली के लिए सुब्ह में अख़बार मैं ने पढ़ लिया — Nirmal Neer
तुम सेे पूछेंगे सुब्ह लोग मेरे बारे में नींद में पगली मेरा नाम नहीं ले देना — Shajar Abbas
मैं दिवाली का दीया हूँ रात कुछ हूँ कुछ सुब्ह हूँ — Vikas Singh

If you love meaningful poetry, check out ehsaas shayari for more depth.

Good Morning Inspirational Shayari

Motivational morning shayari to boost your confidence and bring fresh energy to your day.

मैं परिंदा मेरे लिए पौधा रात के बा'द का सवेरा है — Kushal "PARINDA"
सुब्ह की पहली अज़ाँ में सुन रही हूँ नाम तेरा आजकल मैं मंदिरों की घण्टियाँ भी कब भला इतनी मधुर लगती थीं मुझ को — Kiran K
कुछ ऐसे, चराग़ों को मेरे, ज़रा नम कर दे अँधेरे बढ़ा मत, हाँ बस रौशनी कम कर दे — pankaj pundir
दुआ ये माँगा करो रोज़ उठके अहल-ए-सुबह ख़ुदा बुजुर्गों का साया हमारे सर पे रखे — Shajar Abbas
तेरे होंटों से छलकती है किरन सूरज की तेरे हँसने से मेरी सुब्ह चमक उठती है — Nirmal Nadeem
जब मोहब्बत की बात की हम ने तब से खुश़नुमा रात की हम ने — Afzal Sultanpuri
शमा' जलाने को सब हैं कहते बहुत अँधेरा बिखर रहा है हटा दो ज़ुल्फ़ें हुआ उजाला जरा सा हँस दो हुआ सवेरा — Anmol Mishra
ख़ुशनुमा होती हमारी ज़िंदगी भी गर हमारे तुम तुम्हारे हम हो जाते — Aniket sagar

You can find more uplifting lines in motivational shayari to stay inspired.

2 Line Good Morning Shayari

Short and sweet two-line good morning shayari perfect for quick sharing and daily wishes.

रात से तेरी बातें मैं करता रहा चाँद बैठा रहा सुब्ह तक रू-ब-रू — Kanha Mohit
हम चराग़ों से जलने वाले लोग रौशनी में दिखाई क्यूँँंँ देंगे — Irshad 'Arsh'
सुब्ह की ये सिलवटें खिलने कहाँ देती मुझे वो सिमट के बॉंह में, हिलने कहाँ देती मुझे — RAAHI
एक रूठी सी हँसी है होंठ पे ठहरी मिरे एक आँसू ख़ुशनुमा है आँख से जाता नहीं — Shan Sharma
घिरी रहती अभी तक तीरगी से मुझे लाता न तू गर रौशनी में — Reshma Shaikh
ये वाट व्हेयर आप के यूँँ तो हमें अच्छे लगे पर ताज़गी के वास्ते हिन्दी में कुछ बातें कहें — Bhoomi Srivastava

Short Good Morning Shayari

Concise and impactful good morning shayari that delivers positivity in just a few words.

तू सुब्ह है, तू शाम है, तू रात है तू साथ है मेरे यही तो बात है — Meem Alif Shaz
तीरगी से रौशनी में जाना है आँख खुलते ही सवेरा आना है — Shivang Tiwari
उसे फिर रौशनी भाती नहीं है जो दुनिया देख कर अंधा हुआ है — Manas Ank
सुब्ह अखबारों में आया देश में दौलत बहुत है फिर भी जाने क्यूँँ यहाँ पर लोग मरते मुफ़्लिसी में — AYUSH SONI
ख़ुशनुमा सी हवा हो गई वो तो दिल की दवा हो गई — Umesh Maurya
हो भूला सुब्ह का तो शाम को घर आ ही जाता है तेरी फिर कौन सी ज़िद है तू वापस क्यूँ नहीं आता — 100rav

Good Morning Shayari for WhatsApp Status

Perfect good morning shayari lines to update your WhatsApp status with positivity and charm.

ज़ीस्त की आभा मरम्मत में कई ख़ुशनुमा लम्हे जिए बिन बह गए — Abha sethi
साथ में जब कभी ख़्वाब में आएँगे सुब्ह होती है क्या भूल ही जाएँगे — Abdulla Asif
चौंकना मत न कोई सुब्ह को मातम करना हम किसी रात अचानक से चले जाएँ अगर — Sohil Barelvi

Good Morning Shayari Captions

Creative and expressive captions for Instagram and social media with a fresh morning vibe.

मैसेज गुड मार्निंग के आते नहीं हैं अब क्या शहर में उस के सवेरा ही नहीं होता — Manoj Devdutt
ख़ुशनुमा रहा समाँ जब तलक क़रीब थे हो गए ख़िलाफ़ वो चार दिन के साथ से — Rohan Hamirpuriya
ये ज़िंदगी तुझ सेे यही सुन ऐ मुसाफ़िर कह रही हर दिन नई शुरुआत है हर दिन नया आग़ाज़ है — Rohit Asthana Prabhav
मेरी सुब्ह और रात का विवाद तो ये है मुझ को लगती है सिगार सोने और जगने में — Naresh sogarwal 'premi'

FAQs

Yes, good morning shayari is perfect for WhatsApp status as it spreads positivity and helps you connect emotionally with your contacts.
No, it can be written in Hindi, English, or Hinglish, but Hindi shayari is more popular due to its emotional depth and poetic feel.
People share it to spread positivity, express care, and start the day on a cheerful note with loved ones.
Yes, many good morning shayari lines include motivational messages to inspire and energize the reader for the day ahead.
A good morning shayari feels genuine, uplifting, and emotionally relatable, often combining hope, nature, and positive energy.
Absolutely, short and meaningful good morning shayari works great as Instagram captions to reflect your mood and positivity.