Love Shayari - Express your deepest emotions with beautiful mohabbat and ishq poetry

Explore a soulful collection of Love Shayari that captures the essence of romance and heartbeat. Whether you are falling in love or celebrating a lifelong bond, these verses translate your deepest feelings into poetic words.

What is Love Shayari?

Love Shayari is a form of Urdu and Hindi poetry used to express romantic feelings, affection, and the beauty of relationships through rhythmic verses.

Love Shayari in Hindi

The most authentic collection of heart-touching verses written in pure Hindi for your beloved.

इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता — Akbar Allahabadi
और क्या देखने को बाक़ी है आप से दिल लगा के देख लिया — Faiz Ahmad Faiz
हज़ार इश्क़ करो लेकिन इतना ध्यान रहे कि तुम को पहली मोहब्बत की बद-दुआ न लगे — Abbas Tabish
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr
कभी कभी तो झगड़ने का जी भी चाहेगा मगर ये जंग मोहब्बत से जीती जाएगी — Amaan Abbas Naqvi
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
आज तो बे-सबब उदास है जी इश्क़ होता तो कोई बात भी थी — Nasir Kazmi

If you are feeling the pain of love, check out our broken heart shayari .

Love Shayari on Life

Poetry that explores how love transforms our perspective on life and brings a new meaning to existence.

'जौन' दुनिया की चाकरी कर के तू ने दिल की वो नौकरी क्या की — Jaun Elia
तुम्हारा हिज्र मना लूँ अगर इजाज़त हो मैं दिल किसी से लगा लूँ अगर इजाज़त हो — Jaun Elia
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ — Umair Najmi
हम लबों से कह न पाए उन से हाल-ए-दिल कभी और वो समझे नहीं ये ख़ामुशी क्या चीज़ है — Nida Fazli
लोग कहते हैं कि इस खेल में सर जाते हैं इश्क़ में इतना ख़सारा है तो घर जाते हैं — Shakeel Jamali
क्या कहा इश्क़ जावेदानी है! आख़िरी बार मिल रही हो क्या — Jaun Elia
उम्र ये मेरी सिर्फ़ लबादा मेरे ख़द ओ ख़ाल का है मेरा दिल तो मुश्किल से कुछ सोलह सत्रह साल का है! — Vishal Bagh
इश्क़ जब तक न कर चुके रुस्वा आदमी काम का नहीं होता — Jigar Moradabadi
हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया — Jigar Moradabadi
ज़ब्त कीजे तो दिल है अँगारा और अगर रोइए तो पानी है — Firaq Gorakhpuri

Celebrate the journey of life with zindagi shayari that inspires.

Love Shayari on Relationship

Focusing on the bond between partners, these lines highlight trust, loyalty, and companionship.

बढ़ाई मय जो मोहब्बत से आज साक़ी ने ये काँपे हाथ कि साग़र भी हम उठा न सके — Majrooh Sultanpuri
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
दो घड़ी को पास आया था कोई दिल पे बरसों हुक्मरानी कर गया — Subhan Asad
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
दुकानें नफ़रतों की ख़ूब आसानी से चलती हैं अजब दुनिया है जाने इश्क़ क्यूँ करने नहीं देती — Bhaskar Shukla
हम तो बचपन में भी अकेले थे सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे — Javed Akhtar
इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर हम ग़रीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़ — Sahir Ludhianvi
इस क़दर था खटमलों का चारपाई में हुजूम वस्ल का दिल से मिरे अरमान रुख़्सत हो गया — Akbar Allahabadi
दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni
इश्क़ इक 'मीर' भारी पत्थर है कब ये तुझ ना-तवाँ से उठता है — Meer Taqi Meer

Strengthen your bond with our dedicated relationship shayari collection.

Love Shayari with Meaning

Deep Urdu couplets and Hindi verses that come with profound philosophical meanings about ishq.

सितारों से आगे जहाँ और भी हैं अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं — Allama Iqbal
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
बिछड़ने का इरादा है तो मुझ से मशवरा कर लो मोहब्बत में कोई भी फ़ैसला ज़ाती नहीं होता — Afzal Khan
ये मोहब्बत के महल तामीर करना छोड़ दे मैं भी शहज़ादा नहीं हूँ तू भी शहज़ादी नहीं — Afzal Khan
दिल की ज़िद इस लिए रख ली थी कि आ जाए क़रार कल ये कुछ और कहेगा मुझे मालूम न था — Arzoo Lakhnavi
अपने दिल के ख़ून से वो गुल खिला देता हूँ मैं रेगज़ारों को गुलिस्ताँ की अदा देता हूँ मैं — Qaisar Sidddiqui
इश्क़ का ए'जाज़ सज्दों में निहाँ रखता हूँ मैं नक़्श-ए-पा होती है पेशानी जहाँ रखता हूँ मैं — Behzad Lakhnavi
इतनी सारी यादों के होते भी जब दिल में वीरानी होती है तो हैरानी होती है — Afzal Khan
इश्क़ तिरी इंतिहा इश्क़ मिरी इंतिहा तू भी अभी ना-तमाम मैं भी अभी ना-तमाम — Allama Iqbal

Experience the depth of emotions through ehsaas shayari for the soul.

Two Line Love Shayari

Short and crisp 2-line poetry that delivers a powerful emotional punch in very few words.

दिल में न हो जुरअत तो मोहब्बत नहीं मिलती ख़ैरात में इतनी बड़ी दौलत नहीं मिलती — Nida Fazli
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं 'उम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में — Bashir Badr
ओ दिल तोड़ के जाने वाले दिल की बात बताता जा अब मैं दिल को क्या समझाऊँ मुझ को भी समझाता जा — Hafeez Jalandhari
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
मैं ने पूछा था कि इज़हार नहीं हो सकता दिल पुकारा कि ख़बर-दार नहीं हो सकता — Abbas Tabish
मोहब्बत को छुपाए लाख कोई छुप नहीं सकती ये वो अफ़्साना है जो बे-कहे मशहूर होता है — Lala Madhav Ram Jauhar
दिल लगाओ तो लगाओ दिल से दिल दिल-लगी ही दिल-लगी अच्छी नहीं — Hafeez Jalandhari

Love Shayari for WhatsApp Status

Short, shareable shayari images and text perfect for your daily status and stories.

है आप के होंटों पे जो मुस्कान वग़ैरा क़ुर्बान गए उस पे दिल ओ जान वग़ैरा — Anwar Masood
मैं जाता हूँ दिल को तिरे पास छोड़े मिरी याद तुझ को दिलाता रहेगा — Khwaja Meer Dard
दिल आज शाम से ही उसे ढूँडने लगा कल जिस के बा'द कमरे में तन्हाई आई थी — Ammar Iqbal
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
इक महक सिम्त ए दिल से आई थी मैं ये समझा तेरी सवारी है — Jaun Elia
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
वो नहीं मिला तो मलाल क्या, जो गुज़र गया सो गुज़र गया उसे याद कर के ना दिल दुखा, जो गुज़र गया सो गुज़र गया — Bashir Badr
ख़्वाहिश है इन गुलों को दवामी बहार दूँ जितने किए हैं इश्क़ सुख़न में उतार दूँ — Bhaskar Shukla
हमें दीदार से मरहूम रख कर है नज़र दिल पर पराया माल ताको और दौलत अपनी रहने दो — Dagh Dehlvi
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
हमारे सामने तेरा जब किसू ने नाम लिया दिल ए सितमज़दा को हम ने थाम थाम लिया — Meer Taqi Meer

Short Love Captions

Brief and trendy romantic lines specifically curated for Instagram posts and reels.

चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi
भरा है मेरे दिल को ज़ख़्मों से उस ने वो जिस की मुझे माँग भरनी थी यारों — Tanoj Dadhich
कहने देती नहीं कुछ मुँह से मोहब्बत मेरी लब पे रह जाती है आ आ के शिकायत मेरी — Dagh Dehlvi
ये है पहली बात तुझ सेे इश्क़ है दूसरी ये बात, पहली बात सुन — Siddharth Saaz
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था — Shayra kirti
हम जानते तो इश्क़ न करते किसू के साथ ले जाते दिल को ख़ाक में इस आरज़ू के साथ — Meer Taqi Meer
तितली वो ही फूल चुनेगी जिस पर उस का दिल आए इक लड़की के पीछे इतनी मारामारी ठीक नहीं — Shubham Seth

Love Shayari on Emotions

Verses that delve into the various shades of love, from silent attraction to passionate devotion.

अश्क़-ओ-ख़ून घुलते हैं तब दीदा-ए-तर बनती है दास्तान इश्क़ में मरने से अमर बनती है — Jaani Lakhnavi
दिल लगाना आ गया और दिल हटाना आ गया कर ही डाला आपने माहिर हमें इस खेल में — Dev Niranjan
इक तो वो दिल दुखाता है दिन में हज़ार बार ऊपर से ख़ुश भी रहता है, कितना अजीब है — Ruqayyah Maalik
इस मरज़ से कोई बचा भी है चारा-गर इश्क़ की दवा भी है — Unknown
इश्क़ में ये दावा तो नईं है मैं ही अव्वल आऊँगा लेकिन इतना कह सकता हूँ अच्छे नंबर लाऊँगा — Zubair Ali Tabish
ये कहते हो तिरे जाने से दिल को चैन आएगा तो जाता हूँ, ख़ुदा हाफ़िज़! मगर तुम झूठ कहते हो — Zubair Ali Tabish
दिल ये करता है कि इस उम्र की पगडंडी पर उलटे पैरों से चलूँ फिर वही लड़का हो जाऊँ — Mehshar Afridi
दे रहे हैं लोग मेरे दिल पे दस्तक बार बार दिल मगर ये कह रहा है सिर्फ़ तू और सिर्फ़ तू — Fareeha Naqvi
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar

FAQs

You can use them as WhatsApp status updates, Instagram captions, or send them directly to your partner to express your feelings beautifully.
While most popular verses are in Hindi and Urdu, Love Shayari is also widely written in Hinglish to make it accessible for modern readers.
Common themes include the beauty of the beloved, the joy of meeting, the pain of longing, and the loyalty found in true ishq.
Shayari uses metaphors and deep vocabulary that can convey complex emotions in just two lines, making it more impactful than plain text.
Yes, there are many verses specifically written to capture the excitement and 'pehli mohabbat' or first love phase of a relationship.