Anwar Shaoor

Anwar Shaoor

@anwar-shaoor

Anwar Shaoor shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anwar Shaoor's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

49

Content

12

Likes

510

Shayari
Audios
  • Sher(10)
  • Ghazal(2)

Sher

चमन में आप की तरह गुलाब एक भी नहीं हुज़ूर एक भी नहीं जनाब एक भी नहीं — Anwar Shaoor
क्या पता था देखना उस की तरफ़ हादसा इतना बड़ा हो जाएगा — Anwar Shaoor
अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ — Anwar Shaoor
मेरे घर के तमाम दरवाज़े तुम से करते हैं प्यार आ जाओ — Anwar Shaoor
सिर्फ़ उस के होंट काग़ज़ पर बना देता हूँ मैं ख़ुद बना लेती है होंटों पर हँसी अपनी जगह — Anwar Shaoor
वो गुल-फ़रोश कहाँ अब गुलाब किस से लूँ नहीं रहा मिरा साक़ी शराब किस से लूँ — Anwar Shaoor
इत्तिफ़ाक़ अपनी जगह ख़ुश-क़िस्मती अपनी जगह ख़ुद बनाता है जहाँ में आदमी अपनी जगह — Anwar Shaoor
हमेशा हाथों में होते हैं फूल उन के लिए किसी को भेज के मँगवाने थोड़ी होते हैं — Anwar Shaoor
इस तअल्लुक़ में नहीं मुमकिन तलाक़ ये मोहब्बत है कोई शादी नहीं — Anwar Shaoor
फ़रिश्तों से भी अच्छा मैं बुरा होने से पहले था वो मुझ से इंतिहाई ख़ुश ख़फ़ा होने से पहले था — Anwar Shaoor

Ghazal

फ़रिश्तों से भी अच्छा मैं बुरा होने से पहले था वो मुझ से इंतिहाई ख़ुश ख़फ़ा होने से पहले था किया करते थे बातें ज़िंदगी-भर साथ देने की मगर ये हौसला हम में जुदा होने से पहले था हक़ीक़त से ख़याल अच्छा है बेदारी से ख़्वाब अच्छा तसव्वुर में वो कैसा सामना होने से पहले था अगर मादूम को मौजूद कहने में तअम्मुल है तो जो कुछ भी यहाँ है आज क्या होने से पहले था किसी बिछड़े हुए का लौट आना ग़ैर-मुमकिन है मुझे भी ये गुमाँ इक तजरबा होने से पहले था 'शुऊर' इस से हमें क्या इंतिहा के बा'द क्या होगा बहुत होगा तो वो जो इब्तिदा होने से पहले था — Anwar Shaoor