Teddy Day Shayari
Best

Teddy Day Shayari

Teddy Day Shayari in Hindi & Urdu, HD images to download. Celebrate the cute and cuddly occasion of Teddy Day with our collection of Teddy Day Shayari. Express your love and affection with adorable poems and quotes. Perfect for sending to your loved ones on Teddy Day.

जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ — Varun Anand
मेरे तोहफ़ों ने मोहब्बत का भरम तोड़ दिया चूड़ियाँ तंग निकल आई हैं और हार खुले — Ahmad Abdullah
चाहिए क्या तुम्हें तोहफ़े में बता दो वर्ना हम तो बाज़ार के बाज़ार उठा लाएँगे — Ata Turab
सावन-रुत और उड़ती पुर्वा तेरे नाम धूप-नगर से है ये तोहफ़ा तेरे नाम — Tajdar Adil
अपने हालात पर मैं हँसती हूँ कोई तोहफ़ा नहीं मिला मुझ को — shampa andaliib
अब उस जानिब से इस कसरत से तोहफ़े आ रहे हैं कि घर में हम नई अलमारियाँ बनवा रहे हैं — Tehzeeb Hafi
कोई ख़त-वत नहीं फाड़ा कोई तोहफ़ा नहीं तोड़ा कि वो देखे तो ख़ुद सोचे कि दिल तोड़ा, नहीं तोड़ा? — Charagh Sharma
तुम अगर सीखना चाहो मुझे बतला देना आम सा फ़न तो कोई है नहीं तोहफ़ा देना — Jawwad Sheikh
मैं लड़का हूँ मुझे शोभा नहीं देता मगर फिर भी तेरे टेडी को सीने से मैं लिपटा कर के सोता हूँ — Alankrat Srivastava

How's your Mood?

Latest Blog