Friendship Shayari Collection - True dosti, trust, and lifelong bonds expressed through heartfelt shayari

Friendship shayari beautifully captures the essence of true dosti, where trust, laughter, and lifelong bonds come together. These heartfelt lines express the joy of having a real friend, the comfort of shared memories, and the strength of a genuine connection that stays through every phase of life.

What is friendship shayari?

Friendship shayari is a form of poetic expression that highlights the emotions, trust, and bond between friends. It captures moments of joy, support, and memories shared in true dosti.

friendship shayari in hindi

Heartfelt friendship shayari in Hindi expressing true bonds and emotions between friends.

उस ने इस तरह से बदला है रवय्या अपना पूछना पड़ता है हर वक़्त, तुम्हीं हो ना दोस्त? — Inaam Azmi
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
मेरा हर दिन तेरी फ़ुर्क़त में बसर होता है यार होना तो नहीं चाहिए, पर होता है — Harman Dinesh
हालत जो हमारी है तुम्हारी तो नहीं है ऐसा है तो फिर ये कोई यारी तो नहीं है — Ali Zaryoun
यार भी राह की दीवार समझते हैं मुझे मैं समझता था मेरे यार समझते हैं मुझे — Shahid Zaki
तू उस के दिल में जगह चाहता है यार जो शख़्स किसी को देता नहीं अपने साथ वाली जगह — Umair Najmi
नाराज़गी का मेरी ये आलम है इन दिनों है बंद अपने आप से भी बोल-चाल यार — Rajesh Reddy
तेरी ख़ुशियों का सबब यार कोई और है ना दोस्ती मुझ सेे है और प्यार कोई और है ना — Ali Zaryoun
ये आरज़ू भी बड़ी चीज़ है मगर हमदम विसाल-ए-यार फ़क़त आरज़ू की बात नहीं — Faiz Ahmad Faiz

If you enjoy meaningful expressions of bonds, explore dosti shayari for deeper emotional connection.

friendship shayari on life

Shayari that reflects how friendship shapes life journeys and meaningful moments.

तुम तकल्लुफ़ को भी इख़्लास समझते हो 'फ़राज़' दोस्त होता नहीं हर हाथ मिलाने वाला — Ahmad Faraz
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
अगर तुम्हारी अना ही का है सवाल तो फिर चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए — Ahmad Faraz
दोस्ती लफ़्ज़ ही में दो है दो सिर्फ़ तेरी नहीं चलेगी दोस्त — Zubair Ali Tabish
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
अपने सब यार काम कर रहे हैं और हम हैं कि नाम कर रहे हैं — Jaun Elia

To understand deeper life perspectives, you can also read life shayari .

friendship shayari on love and bond

Explore shayari that highlights the love, care, and strong emotional bond in friendships.

अपना रिश्ता ज़मीं से ही रक्खो कुछ नहीं आसमान में रक्खा — Jaun Elia
किस तरह मेरी जान ये किरदार बने है जो तुझ सेे मिले है वो तेरा यार बने है — Vikram Gaur Vairagi
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
मज़हब से मेरे क्या तुझे मेरा दयार और मैं और यार और मिरा कारोबार और — Meer Taqi Meer
हम को यारों ने याद भी न रखा 'जौन' यारों के यार थे हम तो — Jaun Elia
दुआए माँगते हैं इसीलिए अपने उजड़ने की हमें तो यार तेरे हाथ से तामीर होना हैं — Vishal Bagh
दिल को सुकून रूह को आराम आ गया मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया — Jigar Moradabadi
कहाँ है तू कि तिरे इंतिज़ार में ऐ दोस्त तमाम रात सुलगते हैं दिल के वीराने — Nasir Kazmi
ज़रा विसाल के बा'द आइना तो देख ऐ दोस्त तिरे जमाल की दोशीज़गी निखर आई — Firaq Gorakhpuri

For more expressions of connection and affection, check out love shayari .

friendship shayari with meaning

Meaningful friendship shayari that conveys deep emotions and real-life friendship values.

कुछ तो कर आदाब-ए-महफ़िल का लिहाज़ यार ये पहलू बदलना छोड़ दे — Waseem Barelvi
अब वो तितली है न वो उम्र तआ'क़ुब वाली मैं न कहता था बहुत दूर न जाना मिरे दोस्त — Faisal Ajmi
दिल बना दोस्त तो क्या क्या न सितम उस ने किए हम भी नादां थे निभाते रहे नादान के साथ — Shakeel Badayuni
पुराने यार भी आपस में अब नहीं मिलते न जाने कौन कहाँ दिल लगा के बैठ गया — Fazil Jamili
सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा — Rahat Indori
अब कारगह-ए-दहर में लगता है बहुत दिल ऐ दोस्त कहीं ये भी तिरा ग़म तो नहीं है — Majrooh Sultanpuri
मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला — Bashir Badr
कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया — Sahir Ludhianvi
दोस्ती और किसी ग़रज़ के लिए वो तिजारत है दोस्ती ही नहीं — Ismail Merathi
कब लौटा है बहता पानी बिछड़ा साजन रूठा दोस्त हम ने उस को अपना जाना जब तक हाथ में दामाँ था — Ibn E Insha
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar

If you connect with deeper emotions, you may also like emotional shayari .

friendship shayari on memories

Shayari capturing beautiful memories, nostalgia, and unforgettable moments with friends.

लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
भूल शायद बहुत बड़ी कर ली दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली — Bashir Badr
यूँँ लगे दोस्त तिरा मुझ से ख़फ़ा हो जाना जिस तरह फूल से ख़ुशबू का जुदा हो जाना — Qateel Shifai
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr
मैं ख़ुद भी यार तुझे भूलने के हक़ में हूँ मगर जो बीच में कम-बख़्त शा'इरी है ना — Afzal Khan
वो कोई दोस्त था अच्छे दिनों का जो पिछली रात से याद आ रहा है — Nasir Kazmi
टूटते रिश्तों से बढ़कर रंज था इस बात का दरमियाँ कुछ दोस्त थे, और दोस्त भी ऐसे, के बस — Renu Nayyar
दोस्त ने दिल को तोड़ के नक़्श-ए-वफ़ा मिटा दिया समझे थे हम जिसे ख़लील का'बा उसी ने ढा दिया — Arzoo Lakhnavi
देखो तो चश्म-ए-यार की जादू-निगाहियाँ बेहोश इक नज़र में हुई अंजुमन तमाम — Hasrat Mohani
सगी बहनों का जो रिश्ता रिश्ता है उर्दू और हिन्दी में कहीं दुनिया की दो ज़िंदा ज़बानों में नहीं मिलता — Munawwar Rana

To relive special moments and feelings, explore yaad shayari .

2 line friendship shayari

Short and impactful 2 line friendship shayari perfect for quick sharing.

रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
मिले थे फरवरी में आपसे पहली दफ़ा हम तभी से दोस्ती सी हो गई है फरवरी से — Bhaskar Shukla
ग़ैर से खेली है होली यार ने डाले मुझ पर दीदा-ए-ख़ूँ-बार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
हम से कोई तअल्लुक़-ए-ख़ातिर तो है उसे वो यार बा-वफ़ा न सही बे-वफ़ा तो है — Jameel Malik
कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का — Waseem Barelvi
दोस्ती जब किसी से की जाए दुश्मनों की भी राय ली जाए — Rahat Indori
अब की होली में रहा बे-कार रंग और ही लाया फ़िराक़-ए-यार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
बहुत चल बसे यार ऐ ज़िंदगी कोई दिन की मेहमान तू रह गई — Dagh Dehlvi

short friendship shayari

Concise friendship shayari that expresses feelings in just a few words.

यार ने हम से बे-अदाई की वस्ल की रात में लड़ाई की — Meer Taqi Meer
यार बिछड़ कर तुम ने हँसता बसता घर वीरान किया मुझ को भी आबाद न रक्खा अपना भी नुक़्सान किया — Ali Zaryoun
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है — Siddharth Saaz
पहले तो वो हाथ पकड़ कर कमरे से बाहर लाया और फिर मुझ को इस दुनिया में यार अकेला छोड़ गया — Tanoj Dadhich
मैं चाहता हूँ इक मुसलमां दोस्त हो मेरा मेरे मकाँ में ईद हो उस के दिवाली हो — Siddharth Saaz
तन्हा कब तक बात करूँँगा मैं तू भी मुझ सेे बात किया कर दोस्त — Siddharth Saaz
भले ही प्यार हो या हिज्र हो या फिर सियासत हो कुछ ऐसे दोस्त थे हर बात पर अश'आर कहते थे — Siddharth Saaz

friendship shayari for whatsapp status

Best friendship shayari lines to use as WhatsApp status and share with friends.

यूँँ तो सर्कस में हम बहुत ख़ुश हैं फिर भी जंगल तो यार जंगल था — Harman Dinesh
शर्तें लगाई जाती नहीं दोस्ती के साथ कीजे मुझे क़ुबूल मिरी हर कमी के साथ — Waseem Barelvi
दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से — Hafeez Hoshiarpuri
आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त घबराता हूँ मैं जैसे हर शय में किसी शय की कमी पाता हूँ मैं — Jigar Moradabadi
हम को यारों ने याद भी न रखा 'जौन' यारों के यार थे हम तो — Jaun Elia
`तू मेरे पास आ कर बैठ मुझ सेे बात कर ऐ दोस्त ये मुमकिन है कोई दरिया ख़राबों से निकल आए — Siddharth Saaz
बदल गए मेरे मौसम तो यार अब आए ग़मों ने चाट लिया ग़म-गुसार अब आए — Farhat Abbas Shah
जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो — Lala Madhav Ram Jauhar
दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं — Lala Madhav Ram Jauhar
ज़िद हर इक बात पर नहीं अच्छी दोस्त की दोस्त मान लेते हैं — Dagh Dehlvi
अगर हुकूमत तुम्हारी तस्वीर छाप दे नोट पर मेरी दोस्त तो देखना तुम कि लोग बिल्कुल फ़ुज़ूल-ख़र्ची नहीं करेंगे — Rehman Faris

friendship captions for instagram

Creative and expressive friendship shayari captions for Instagram posts.

उस ने हँसते हुए तोड़ा था हमारा रिश्ता हम सभी को ये बताते हुए रो देते हैं — Zubair Alam
और फिर लोग यही कहते फिरेंगे इक दिन यार कल ही तो मेरी बात हुई थी उस सेे — Saad Ahmad
हैराँ मैं भी हूँ दोस्त यूँँ बालों में गजरा देख कर ये फूल आख़िर कब से फूलों को पहनने लग गया — Neeraj Neer
ख़ुद को शीशा कर लिया है यार मैं ने अब तो तेरा देखना बनता है मुझ को — Neeraj Neer
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
तेरे साथ भी मुश्किल पड़ता था तेरे बिन तो गुजारा क्या होता गर तू भी नहीं होता तो न जाने दोस्त हमारा क्या होता — Siddharth Saaz
मैं शाइ'र उस को चूड़ी ही दे सकता था बस रिश्ता सोने के कंगन देने पर होता है — Neeraj Neer

FAQs

Yes, friendship shayari is perfect for WhatsApp status as it expresses your feelings for friends in a short and meaningful way.
It reflects genuine emotions like trust, loyalty, and happiness that define real friendships, making it relatable and heartfelt.
No, friendship shayari is available in Hindi, English, and Hinglish. The emotion remains the same regardless of the language.
Yes, many short and meaningful friendship shayari lines are ideal for Instagram captions to showcase your bond with friends.
Friendship shayari focuses on bonds between friends, while emotional shayari can cover a wider range of feelings including love, sadness, and life experiences.
People read friendship shayari to express gratitude, celebrate friendships, and connect with emotions that remind them of their closest friends.