Lab Shayari - Unspoken feelings, soft words, and the magic of lips

Lab shayari beautifully captures the charm of lips, unspoken words, and delicate emotions. From a soft muskaan to silent confessions, these lines reflect love, attraction, and the poetry hidden in every smile.

What is lab shayari?

Lab shayari is a poetic expression focused on lips, smiles, and the emotions conveyed through them. It often reflects romance, unspoken feelings, and delicate attraction.

Lab Shayari in Hindi

Explore lab shayari in Hindi expressing lips, smiles, and soft romantic emotions.

मैं इस लिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ तू झूठ बोल के आँसू निकाल लेता है — Ahmad Kamal Parvazi
तेरे लब से जब तक पुकारा न जाऊँ मैं पंखे से तब तक उतारा न जाऊँ — Shadab Javed
मुस्कुरा बैठे हैं तुझ को मुस्कुराता देख कर वरना तेरी मुस्कराहट की क़सम ग़ुस्से में हैं — Ameer Imam
ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें — Abhishek shukla
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा — Nida Fazli
नाराज़गी का मेरी ये आलम है इन दिनों है बंद अपने आप से भी बोल-चाल यार — Rajesh Reddy
सो देख कर तेरे रुख़्सार-ओ-लब यक़ीं आया कि फूल खिलते हैं गुलज़ार के अलावा भी — Ahmad Faraz
बिजली इक कौंध गई आँखों के आगे तो क्या बात करते कि मैं लब तश्न-ए-तक़रीर भी था — Mirza Ghalib
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi

You may also enjoy romantic shayari in Hindi for deeper romantic expressions.

Lab Shayari on Love

Feel the romance through lab shayari that highlights love, attraction, and silent confessions.

आन के इस बीमार को देखे तुझ को भी तौफ़ीक़ हुई लब पर उस के नाम था तेरा जब भी दर्द शदीद हुआ — Ibn E Insha
हम को गाली के लिए भी लब हिला सकते नहीं ग़ैर को बोसा दिया तो मुँह से दिखला कर दिया — Adil Mansuri
कुछ तो मिल जाए लब-ए-शीरीं से ज़हर खाने की इजाज़त ही सही — Arzoo Lakhnavi
ऐसे इक़रार में इनकार के सौ पहलू हैं वो तो कहिए कि लबों पे न तबस्सुम आए — Asad Bhopali
नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए पंखुड़ी इक गुलाब की सी है — Meer Taqi Meer
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो — Ali Sardar Jafri
किस काम की ऐसी सच्चाई जो तोड़ दे उम्मीदें दिल की थोड़ी सी तसल्ली हो तो गई माना कि वो बोल के झूट गया — Arzoo Lakhnavi
कब बार-ए-तबस्सुम मिरे होंटों से उठेगा ये बोझ भी लगता है उठाएगा कोई और — Aanis Moin

Pair these lines with ishq shayari to express complete feelings.

Lab Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind poetic lines about lips and emotions.

काश उस का फ़ोन आ जाए किसी दिन और मैं एक घंटी में उठा कर बोल दूँ सब ठीक है — Tanoj Dadhich
है आप के होंटों पे जो मुस्कान वग़ैरा क़ुर्बान गए उस पे दिल ओ जान वग़ैरा — Anwar Masood
सीधा-साधा डाकिया जादू करे महान एक ही थैले में भरे आँसू और मुस्कान — Nida Fazli
बोसा लिया जो उस लब-ए-शीरीं का मर गए दी जान हम ने चश्मा-ए-आब-ए-हयात पर — Ameer Minai
लब-ए-दरिया पे देख आ कर तमाशा आज होली का भँवर काले के दफ़ बाजे है मौज ऐ यार पानी में — Shah Naseer
मैं तेरे ज़िक्र की वादी में सैर करता रहूँ हमेशा लब पे तेरे नाम की मिठास रहे — Siraj Faisal Khan
कहने देती नहीं कुछ मुँह से मोहब्बत मेरी लब पे रह जाती है आ आ के शिकायत मेरी — Dagh Dehlvi
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं — Waseem Barelvi

You can also read ehsaas shayari to explore deeper emotional meanings.

Lab Shayari on Expressions

Discover shayari that reflects unspoken words and emotional expressions through lips.

बोसा जो रुख़ का देते नहीं लब का दीजिए ये है मसल कि फूल नहीं पंखुड़ी सही — Sheikh Ibrahim Zauq
आता है जी में साक़ी-ए-मह-वश पे बार बार लब चूम लूँ तिरा लब-ए-पैमाना छोड़ कर — Jaleel Manikpuri
बोसा तो उस लब-ए-शीरीं से कहाँ मिलता है गालियाँ भी मिलीं हम को तो मिलीं थोड़ी सी — Nizam Rampuri
उस लब से मिल ही जाएगा बोसा कभी तो हाँ शौक़-ए-फ़ुज़ूल ओ जुरअत-ए-रिंदाना चाहिए — Mirza Ghalib
लब-ए-ख़याल से उस लब का जो लिया बोसा तो मुँह ही मुँह में अजब तरह का मज़ा आया — Jurat Qalandar Bakhsh
मिल गए थे एक बार उस के जो मेरे लब से लब उम्र भर होंटों पे अपने मैं ज़बाँ फेरा किया — Jurat Qalandar Bakhsh
दिखा के जुम्बिश-ए-लब ही तमाम कर हम को न दे जो बोसा तो मुँह से कहीं जवाब तो दे — Mirza Ghalib
जिस लब के ग़ैर बोसे लें उस लब से 'शेफ़्ता' कम्बख़्त गालियाँ भी नहीं मेरे वास्ते — Mustafa Khan Shefta
क्या ताब क्या मजाल हमारी कि बोसा लें लब को तुम्हारे लब से मिला कर कहे बग़ैर — Bahadur Shah Zafar
लब-ए-नाज़ुक के बोसे लूँ तो मिस्सी मुँह बनाती है कफ़-ए-पा को अगर चूमूँ तो मेहंदी रंग लाती है — Aasi Ghazipuri
जी उठूँ फिर कर अगर तू एक बोसा दे मुझे चूसना लब का तिरे है मुझ को जूँ आब-ए-हयात — Shaikh Zahuruddin Hatim

For silent emotions, explore khamoshi shayari as well.

Lab Shayari on Beauty

Admire the beauty and charm of lips through poetic and graceful lines.

ज़िन्दगी का ज़ाएका अब हम से पूछो उस के लब चू में हैं सो मीठा लगेगा — Neeraj Neer
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
जुंबिश-ए-लब से कुछ न निकले गा मेरी नज़रों से बात कर लीजे — Javed Aslam
तुम को क्या मालूम लोगों ने कहा क्या क्या हमें तुम ने तो बस लब दबा कर के इशारा कर दिया — Ashish Awasthi
गुड़ सीं मीठा है बोसा तुझ लब का इस जलेबी में क़ंद ओ शक्कर है — Faez Dehlvi
उस दिन मेरे लब पे तितली बैठती है जिस दिन तेरे लब को चूमा होता है — Bhavesh Pathak
हमारे घर के रिश्तों में अभी बारीकियाँ कम हैं भतीजा मार खाता है तो चाचा बोल देते हैं — Nirbhay Nishchhal
इशारों ही में हाल-ए-दिल मैं सारा खोल जाता हूँ बहुत ख़ामोश रह कर भी बहुत कुछ बोल जाता हूँ — Dhiraj Singh 'Tahammul'

You might also like nazakat shayari for elegant poetic beauty.

2 Line Lab Shayari

Short and impactful two line shayari about lips and emotions.

मैं थक गया हूँ ख़ुदारा उदासी होते हुए किसी के सुर्ख़ लबों का मुझे तबस्सुम कर — Amaan Haider
नहीं है लब पे दिखावे का भी तबस्सुम अब हमें किसी ने मुक़म्मल उदास कर दिया है — Amaan Haider
मिरी आरज़ू का हासिल तिरे लब की मुस्कुराहट हैं क़ुबूल मुझ को सब ग़म तिरी इक ख़ुशी के बदले — Kashif Adeeb Makanpuri
उस के मुँह का कड़वा बोल भी कैसा था दूध में जैसे शहद मिला हो लगता था — Rafiq Usmani
लब हैं जैसे गुल सुमबुल रंग-ए-याक़ूती ख़ुद को मैख़ाना तितली का बना रखा है — ALI ZUHRI
लहजा ही थोड़ा तल्ख़ है दुनिया के सामने वैसे तो ठीक ठाक हूँ मैं बोल-चाल में — Ankit Maurya
तुम्हारा नाम किसी अजनबी के लब पर था ज़रा सी बात थी दिल को मगर लगी है बहुत — Sadique Naseem
ज़िक्र तबस्सुम का आते ही लगते हैं इतराने लोग और ज़रा सी ठेस लगी तो जा पहुँचे मयख़ाने लोग — Ateeq Allahabadi
मैं जानता हूँ ज़ाइक़ा हर चॉकलेट का मेरे लबों पे आज तू अपने लबों को रख — Mukesh Jha
तेरे लब की पड़ी थी परछाईं मेरे लब में मिठास अब तक है — Sajjad Shakri

Short Lab Shayari

Quick and expressive lab shayari perfect for sharing or reading anytime.

मुँह ज़र्द-ओ-आह-ए-सर्द ओ लब-ए-ख़ुश्क ओ चश्म-ए-तर सच्ची जो दिल-लगी है तो क्या क्या गवाह है — Nazeer Akbarabadi
मैं ने रक्खा है हमेशा ही तबस्सुम लब पर रो दिया क्यूँँ मिरे हालात समझने वाला — Qamar Jalalabadi
लब पे इक नाम हमेशा की तरह और क्या काम हमेशा की तरह — Mahshar Inayati
मिरी रूह की हक़ीक़त मिरे आँसुओं से पूछो मिरा मज्लिसी तबस्सुम मिरा तर्जुमाँ नहीं है — Mustafa Zaidi
जो सुनना चाहो तो बोल उट्ठेंगे अँधेरे भी न सुनना चाहो तो दिल की सदा सुनाई न दे — Waheed Akhtar
दिलों को तेरे तबस्सुम की याद यूँँ आई कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़ — Firaq Gorakhpuri
न उन लबों पे तबस्सुम न फूल शाख़ों पर गुज़र गए हैं जो मौसम गुज़रने वाले थे — Kaif Uddin Khan
हर मुसीबत का दिया एक तबस्सुम से जवाब इस तरह गर्दिश-ए-दौराँ को रुलाया मैं ने — Fani Badayuni
मैं चुप रहूँ तो मेरी आँख बोल पड़ती है चलो किसी को तो इज़हार करना आता है — Imran Aami
जो चुप रहा तो वो समझेगा बद-गुमान मुझे बुरा भला ही सही कुछ तो बोल आऊँ मैं — Iftikhar Imam Siddiqi
कभी अश्कों को भी कुछ दर्द उठाने दीजे दिल का हर बोझ तबस्सुम पे न डाला जाए — Hina Rizvi

Lab Shayari for Status

Perfect lab shayari lines for WhatsApp status and daily sharing.

एक तेरा ही तबस्सुम तो न था वजह-ए-सुकूँ मेरे आँसू भी मोहब्बत में बहुत काम आए — Mushfiq Khwaja
ये समझ के माना है सच तुम्हारी बातों को इतने ख़ूब-सूरत लब झूट कैसे बोलेंगे — Shahzad Ahmad
दोस्तों का क्या है वो तो यूँँ भी मिल जाते हैं मुफ़्त रोज़ इक सच बोल कर दुश्मन कमाने चाहिएँ — Rajesh Reddy
इस तरह के लब कौन तराशेगा दोबारा इस तरह का चेहरा तो किसी का नहीं बनना — Aamir Sohail
जहाँ में होने को ऐ दोस्त यूँ तो सब होगा तेरे लबों पे मेरे लब हों ऐसा कब होगा — Shahryar
आँखों में नमी होंठों पे फ़रेबी मुस्कान झूठी मोहब्बत से तन्हा हो जाता है इंसान — Jansheen azhar
किसी मासूम बच्चे के तबस्सुम में उतर जाओ तो शायद ये समझ पाओ ख़ुदा ऐसा भी होता है — Zafar Gorakhpuri
आँख जो कुछ देखती है लब पे आ सकता नहीं महव-ए-हैरत हूँ कि दुनिया क्या से क्या हो जाएगी — Allama Iqbal
बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे बोल ज़बाँ अब तक तेरी है — Faiz Ahmad Faiz
आप के लब पे और वफ़ा की क़सम क्या क़सम खाई है ख़ुदा की क़सम — Saba Akbarabadi

Lab Shayari Captions

Stylish captions inspired by lab shayari for Instagram and social posts.

है हाथ पकड़ा शांत सड़को पर सभी अपना यहाँ खुदका निभाने साथ पर मैं ने किया है जो अमल — Zain Aalamgir
के सुर्खियाँ तिरे लब से इस तरह बरसती लब पानी को नहीं, पानी लब को है तरसता — Zain Aalamgir
बस ये मसला है सिगरेट छोड़ने में उस के बदले में किस को लब से लगाएं — Shivam anand
हमें भी हिज्र में आराम जब आया तिरे लब पर कोई और नाम जब आया — Govind kumar
शहर वाली ये उदासी, है नहीं अच्छी कभी भी गाँव आए तुम कभी, मुस्कान ले जाना यहाँ की — Zain Aalamgir
ये समझ के इश्क़ का पानी चख, है जो तेज काफ़ी जहर‌ से भी है नहीं इलाज न हो सकेगा, अगर‌ जो डस ले वो लब तुझे — Vishal Jha
इतराते है वो लब थोड़ा पहला बोसा जो बाकी है — Abhishek Jadhav
वो सब सच बोल कर मुझ सेे मोहब्बत मांगती देता वो धोखे से मोहब्बत चाहती है क्या सजा दे दूँ — Prashant Tripathi
तेरी मुस्कान से ये जेब ऐसे खनखनाते हैं रईसों की तरह ही देखिए हम मुस्कुराते हैं — Saarthi Baidyanath
वो मिरे लब रख लेता अपने होंठों पर और मेरा मर जाना उस की बाहों में — Jasmeet singh 'Meet'

FAQs

Yes, lab shayari is perfect for romantic captions as it captures subtle emotions like love, attraction, and soft expressions through lips and smiles.
Lab shayari expresses emotions like love, desire, happiness, shyness, and sometimes silent longing through imagery of lips and smiles.
While mostly romantic, lab shayari can also express happiness, confidence, or hidden feelings depending on the context of the words.
Yes, short and expressive lab shayari works beautifully for WhatsApp status, especially when sharing romantic or soft emotional vibes.
Lab shayari focuses on lips and their expressions, while muskurahat shayari specifically highlights smiles and happiness.
Yes, lab shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible for different audiences.