Nazakat Shayari - Grace, softness, and ada woven into poetic expressions

Nazakat Shayari beautifully captures the elegance and softness of emotions, where every word feels light yet impactful. It reflects grace, charm, and subtle beauty often seen in love, expressions, and human gestures. If you admire delicate feelings and refined poetry, this collection of nazakat-filled shayari will touch your heart.

What is nazakat shayari?

Nazakat shayari is a form of poetry that expresses grace, softness, and elegance in emotions. It often highlights delicate feelings, refined beauty, and subtle romantic gestures.

Nazakat Shayari in Hindi

Explore nazakat shayari in Hindi that reflects elegance, softness, and graceful expressions in every line.

इस ज़माने को ज़माने की अदा आती है और इक हम है हमें सिर्फ़ वफ़ा आती है — Zubair Ali Tabish
मैं देर तक तुझे ख़ुद ही न रोकता लेकिन तू जिस अदास उठा है उसी का रोना है — Firaq Gorakhpuri
हया से सर झुका लेना अदास मुस्कुरा देना हसीनों को भी कितना सहल है बिजली गिरा देना — Akbar Allahabadi
अपने दिल के ख़ून से वो गुल खिला देता हूँ मैं रेगज़ारों को गुलिस्ताँ की अदा देता हूँ मैं — Qaisar Sidddiqui
इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता — Akbar Allahabadi
शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था — Pallav Mishra
जिस की जानिब 'अदा' नज़र न उठी हाल उस का भी मेरे हाल सा था — Ada Jafarey
और क्या इस से ज़ियादा कोई नर्मी बरतूँ दिल के ज़ख़्मों को छुआ है तिरे गालों की तरह — Jaan Nisar Akhtar
क्यूँँ पशेमाँ हो अगर वअ'दा वफ़ा हो न सका कहीं वादे भी निभाने के लिए होते हैं — Ibrat Machlishahri

If you enjoy expressive beauty, explore nazara shayari for more poetic depth.

Nazakat Shayari on Love

Delicate love expressions filled with grace and charm, capturing the softness of romantic emotions.

परतव से जिस के आलम-ए-इम्काँ बहार है वो नौ-बहार-ए-नाज़ अभी रहगुज़र में है — Ali Sardar Jafri
हरीम-ए-नाज़ के पर्दे में जो निहाँ था कभी उसी ने शोख़ अदाएँ दिखा के लूट लिया — Anwar Taban
फिर चाहे तो न आना ओ आन बान वाले झूटा ही वअ'दा कर ले सच्ची ज़बान वाले — Arzoo Lakhnavi
किस मुँह से कह रहे हो हमें कुछ ग़रज़ नहीं किस मुँह से तुम ने वा'दा किया था निबाह का — Hafeez Jalandhari
ख़ुदा जाने किस किस की ये जान लेगी वो क़ातिल अदा वो क़ज़ा महकी महकी — Hasrat Jaipuri
कहीं पड़े न मोहब्बत की मार होली में अदास प्रेम करो दिल से प्यार होली में — Nazeer Banarasi
हम तो तमाम उम्र तिरी ही अदा रहे ये क्या हुआ कि फिर भी हमीं बे-वफ़ा रहे — Jameel Malik
वफ़ा तुम से करेंगे दुख सहेंगे नाज़ उठाएँगे जिसे आता है दिल देना उसे हर काम आता है — Arzoo Lakhnavi
आफ़त तो है वो नाज़ भी अंदाज़ भी लेकिन मरता हूँ मैं जिस पर वो अदा और ही कुछ है — Ameer Minai
ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए — Shakeel Badayuni
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha

For deeper romantic emotions, you can also read romantic shayari .

Nazakat Shayari with Meaning

Understand the deeper elegance behind each line with nazakat shayari that carries thoughtful meanings.

है राम के वजूद पे हिन्दोस्ताँ को नाज़ अहल-ए-नज़र समझते हैं उस को इमाम-ए-हिंद — Allama Iqbal
बादबाँ नाज़ से लहरा के चली बाद-ए-मुराद कारवाँ ईद मना क़ाफ़िला-सालार आया — Josh Malihabadi
मेहंदी लगाए बैठे हैं कुछ इस अदास वो मुट्ठी में उन की दे दे कोई दिल निकाल के — Riyaz Khairabadi
जिस का तारा था वो आँखें सो गई हैं अब कहाँ करता है मुझ पर नाज़ कोई — Aalok Shrivastav
नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं — Akbar Allahabadi
फिर चाहे तो न आना ओ आन बान वाले झूटा ही वअ'दा कर ले सच्ची ज़बान वाले — Arzoo Lakhnavi
अपने जादू पे बहुत नाज़ न कर जादूगर कोई जादू हो वो बंगाल में कट जाता है — Usman Minai
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी — Farhat Abbas Shah
उम्र भर मिलने नहीं देती हैं अब तो रंजिशें वक़्त हम से रूठ जाने की अदा तक ले गया — Fasih Akmal

If you appreciate meaningful lines, explore ehsaas shayari as well.

Nazakat Shayari on Beauty and Grace

Shayari that celebrates husn, grace, and the subtle charm of expressions and personality.

अपने दीवाने को देकर दर्द ओ ग़म नाज़ ख़ुद पे किस क़दर करता है वो — Ajeetendra Aazi Tamaam
जलता नहीं हूँ आतिश-ए-रुख़सार देख कर करता हूँ नाज़ ताक़त-ए-दीदार देख कर — Shaikh Sohail
ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सज्दे में रहती है — Munawwar Rana
आज भी वो वो ही है और अदा भी वो ही है बे-वफ़ा भी वो ही है और ख़फ़ा भी वो ही है — Aatish Indori
पाने को तुझ को मैं ने तहज्जुद भी की अदा तू मिल गई तो फ़र्ज़ भी बैठा हूँ छोड़ कर — Wajid Husain Sahil

You may also like husn shayari for more beauty-focused poetry.

Nazakat Shayari on Expressions

Poetry that captures soft gestures, emotions, and the beauty of unspoken feelings.

सुन ओ कहानीकार कोई ऐसा रोल दे ऐसे अदा करूँं मेरी इज़्ज़त बनी रहे — Afzal Ali Afzal
तुम्हारी बात करने की अदा ने ही किया पागल न जाने हाल क्या होता, अगर तुम शा'इरी करती — Tanoj Dadhich
धौल-धप्पा उस सरापा नाज़ का शेवा नहीं हम ही कर बैठे थे ‘ग़ालिब’ पेश-दस्ती एक दिन — Mirza Ghalib
अच्छी सूरत को सँवरने की ज़रूरत क्या है सादगी में भी क़यामत की अदा होती है — Unknown
और बढ़ जाती है कुछ लफ़्ज़-ओ-बयाँ की तासीर लफ़्ज़ जब अश्क की सूरत में अदा होता है — Rais Amrohvi
ख़ुदा का शुक्र अदा कर वो बे-वफ़ा निकला ख़ुशी मना कि तिरी जान की बहाली हुई — Shakeel Jamali
है नाज़ मुझ को अपनी हिंदी ज़बाँ पे यारो हिंदी हैं हम वतन हैं ये देश सब सेे आला — Dr Mohsin Khan
बिछड़ा कुछ इस अदास कि रुत ही बदल गई इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया — Khalid Sharif
ओहदे से निकलें किस तरह आशिक़ एक अदा उस की है हज़ार-फ़रेब — Meer Taqi Meer
हमें अपने घर से चले हुए सर-ए-राह उम्र गुज़र गई कोई जुस्तुजू का सिला मिला न सफ़र का हक़ ही अदा हुआ — Iqbal Azeem
हम ने हँस हँस के तेरी बज़्म में ऐ पैकर-ए-नाज़ कितनी आहों को छुपाया है तुझे क्या मालूम — Makhdoom Mohiuddin

2 Line Nazakat Shayari

Short and impactful two-line shayari that conveys grace and elegance in minimal words.

बेदाद-ए-इश्क़ से नहीं डरता मगर 'असद' जिस दिल पे नाज़ था मुझे वो दिल नहीं रहा — Mirza Ghalib
छोड़ चला जाता है नाज़ उठाने वाला सो ज़्यादा नखरे भी ठीक नहीं होते हैं — Prashant Sitapuri
बड़ा ही नाज़ है इस चाँद को सूरत पे अपनी, पर कभी जो धूप में निकले तो सूरज में बदल जाए — Prit
बोल उठेगा एक दिन ये देखना आप देखिए ना इस अदास आईना आप — Aarush Sarkaar
मर चुके होते हैं कुछ लोग बहुत पहले ही बा'द में सिर्फ़ बची रस्में अदा होती हैं — Ramnath Shodharthi
तुम्हारा साथ पाने वाले जानाँ करेंगे नाज़ तुम हो साथ उन के — Chandan Sharma
आजकल हम जफ़ा पे लिखते हैं या'नी तेरी अदा पे‌ लिखते हैं — Shaad Imran
तेरी अता का करूँं किस तरह से शुक्र अदा बस एक जान है वो भी तेरी अता ही है — Ranj
तू अपनी बुराई पे यूँँ नाज़ मत कर बुरा से बुरा वक़्त काटा है मैं ने — Prashant Sitapuri
कितनी दिलकश है चूमने की अदा तेरे होंठों पे फ़ख़्र है मुझ को — Ramnath Shodharthi
तुझे माशूक़ बनाया है मेरा शुक्र करो तेरा हर नाज़ उठाया है मेरा शुक्र करो — Saarthi Baidyanath

Short Nazakat Shayari

Quick and elegant nazakat shayari perfect for expressing delicate emotions in a few words.

शरीर का वास्ता है साँस से या रूह से या शुक्रिया अदा करें उस की तस्वीर का — Shobhit Dixit
इक बार बस तू ज़ोर से आवाज़ देता जो मैं अड़ा था ज़िद पे तू ही हार लेता — Sarvjeet Singh
बहुत नादान लड़की है मेरे घर रोज़ आ कर के अदा देखो मेरी माँ को वो माँ कह कर बुलाती है — Ravi 'VEER'
किसी से कर मुहब्बत तो अता कुछ इस अदास कर हो अगले को ये हैरानी भला मुझ में है ऐसा क्या ? — Shayra kirti
अदा-ए-शुक्र करो तुम नसीब वाले हो 'शजर' ख़ुदा ने तुम्हें सल्तनत अता की है — Shajar Abbas
चुराया है उसी ने दिल हमारा कभी शोख़ी कभी दिलकश अदास — Prasoon
आप का नाम ट्रैंड करने लगे आप इतने नफ़ीस हो जाएँ — Tarique Jamal
जो भी रिश्ता हो हर रिश्ते का तक़ाज़ा भी होता है सिर्फ़ यूँँ दोस्त कह देने से अदा हक़ नहीं होता — A R Sahil "Aleeg"

Nazakat Shayari for WhatsApp Status

Graceful and aesthetic lines ideal for sharing as WhatsApp status with a touch of elegance.

यही सोच कर ख़ुद पे हम नाज़ करते कि हम उन की पहली मुहब्बत रहे हैं — Harsh saxena
नाज़ फूलों का तो कलियों की अदा है बेटी घर के गुलशन की महकती सी सबा है बेटी — Rinki Singh Sahiba
उठाए नाज़ तेरे ऐसा दिवाना मिले हम से कोई बेहतर तो बताना — Deepak Pathak
ख़ुद पे जो कर रहा चाँद गर नाज तो वो सुंदर तो है पर सब सेे प्यारा नहीं — Jitendra "jeet"
निगाहें ख़ूब-सूरत और लब भी अदा है, फूल है या बस सहर है — Meem Alif Shaz
दिल अब बस के बाहर है जबसे देखी है अदा नज़ाकत उस की लेना है क़ब्ज़ा उस के दिल पर लेकिन है बहुत हिफ़ाज़त उस की — Pankaj murenvi
किस को फ़ुर्सत है किसी की नाज़ बरदारी करे आदमी हर एक अपने आप में मसरूफ़ है — Salman ashhadi sahil
रूठ जाना अदा सही उन की प्यार मुझ को इसी अदास है — Ambar
हमारी भी मोहब्बत बे-वफ़ा निकली हमें भी नाज़ था अपनी मोहब्बत पर — MOHSIN JAHANGIR
इबलीस जैसे सज्दे अदा कर के रात दिन चाहत शजर के दिल में हैं देखो बहिश्त की — Shajar Abbas
बात की फिर चले गए बाहर वो अदा थी ग़ुरूर था सोचो — Meem Alif Shaz

Nazakat Shayari Captions for Instagram

Beautiful captions that reflect softness and charm, perfect for enhancing your Instagram posts.

मुस्कराने की अदा हम भूल बैठे ठहाके मार के हँसने लगे हैं — Umesh Maurya
रुठते किस से और मनाता कौन माँ न होती तो नाज़ उठाता कौन — Shakir Dehlvi
उँगली हमारी तुम से न पकड़ी गई कभी फिर भी तुम्हारे नाज़ उठाए फिरे हैं हम — shaan manral
वो आईना भी ख़ुद पर करता होगा बेहद नाज़ जिस पर देखा करती होगी यार वो सूरत अपनी — Sandeep dabral 'sendy'
यार इतना नाज़ भी मत कर नए अहबाब पर आज जिस का ख़ास है माज़ी मैं उस का ख़ास था — Sandeep dabral 'sendy'
ये सुनो! रकी़ब मेरा ले रहा मज़ा सनम का ये अदा वो हम सेे ही सीख के तो गई थी यारों — RAAHI
अदा है ख़ूब पैकर में तिरी जाँ जानती हो क्या न जाने हुस्न ये कितने कलमकारों को ले डूबा — Suraj "pathik"
तुम्हें नाज़ है हुस्न पर तो सुनो तुम मुझे भी जुदाई का अब डर न होता — Shashank Shekhar Pathak
बहुत ग़ुरूर था तुम को हसीन होने पर हमें भी नाज़ कि तुम को भुला दिया हम ने — Meem Maroof Ashraf

FAQs

Yes, nazakat shayari is perfect for Instagram captions as it adds a graceful and aesthetic touch to your posts, especially for soft and elegant expressions.
While it is often associated with love, nazakat shayari can also express beauty, personality, gestures, and emotional depth beyond just romance.
Nazakat shayari focuses more on elegance and subtle expression, while romantic shayari may include stronger or more direct emotions of love.
Yes, nazakat shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, as long as it maintains the essence of softness, grace, and refined expression.
People enjoy nazakat shayari because it conveys emotions in a gentle, beautiful way that feels soothing and aesthetically pleasing.
You can use nazakat shayari in social media captions, WhatsApp status, personal messages, or even to express admiration in a poetic manner.