Shahr Shayari Collection - Shehar ki bheed, tanhai aur zindagi ke ehsaas

Shahr shayari captures the soul of city life — from crowded streets and silent nights to hidden loneliness in a busy world. It reflects emotions of shehar ki bheed, fast life, and personal struggles that often go unnoticed. These verses beautifully blend urban chaos with inner feelings, making them relatable for modern hearts.

What is shahr shayari?

Shahr shayari is poetry that reflects the emotions, experiences, and realities of city life, including crowds, loneliness, and fast-paced living.

Shahr Shayari in Hindi

Explore city life poetry in Hindi that captures real urban emotions.

अब तो इतनी बार हम रस्ते में ठोकर खा चुके अब तो हम को भी वो पत्थर देख लेना चाहिए — Bharat Bhushan Pant
सखियों संग रँगने की धमकी सुन कर क्या डर जाऊँगा तेरी गली में क्या होगा ये मालूम है पर आऊँगा — Kumar Vishwas
अमीर-ए-शहर का रिश्ते में कोई कुछ नहीं लगता ग़रीबी चाँद को भी अपना मामा मान लेती है — Munawwar Rana
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
गली में बैठे हैं उस की नज़र जमाए हुए हमारे बस में फ़क़त इंतिज़ार करना है — Swapnil Tiwari
मैं ख़ुद भी एहतियातन उस गली से कम गुज़रता हूँ कोई मासूम क्यूँ मेरे लिए बदनाम हो जाए — Bashir Badr
हम कुछ ऐसे तेरे दीदार में खो जाते हैं जैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं — Waseem Barelvi
मंज़िल मिली तो उस की कमी हम को खा गई सामान रास्ते में जो खोना पड़ा हमें — Abbas Qamar
शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ायल हूँ मगर मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला — Ahmad Faraz
उस गली ने ये सुन के सब्र किया जाने वाले यहाँ के थे ही नहीं — Jaun Elia

If you enjoy poetic views on life, explore zindagi shayari for deeper reflections.

Shahr Shayari on Life

Verses that connect city experiences with life’s journey and realities.

दिल के तमाम ज़ख़्म तेरी हाँ से भर गए जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए — Kumar Vishwas
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो — Nida Fazli
अपने ख़ून से इतनी तो उम्मीदें हैं अपने बच्चे भीड़ से आगे निकलेंगे — Shakeel Jamali
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगा कल रस्ते में उस ने हम को पहचाना तो होगा — Javed Akhtar
दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ बाज़ार से गुज़रा हूँ ख़रीदार नहीं हूँ — Akbar Allahabadi
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए — Bashir Badr
शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था — Pallav Mishra
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
हम तो बचपन में भी अकेले थे सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे — Javed Akhtar
मैं क़त्ल तो हो गया तुम्हारी गली में लेकिन मिरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है — Javed Akhtar
बा'द उस के दिल-नगर फिर बस गया एहतिरामन इक गली वीरान है — Vishal Bagh

For travel and journey-themed poetry, check out safar shayari as well.

Shahr Shayari on Loneliness

Feel the silence within crowded streets through these relatable lines.

काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा रास्ते बंद हैं सब कूचा-ए-क़ातिल के सिवा — Ali Sardar Jafri
शहर गुम-सुम रास्ते सुनसान घर ख़ामोश हैं क्या बला उतरी है क्यूँँ दीवार-ओ-दर ख़ामोश हैं — Azhar Naqvi
'इंशा'-जी उठो अब कूच करो इस शहर में जी को लगाना क्या वहशी को सुकूँ से क्या मतलब जोगी का नगर में ठिकाना क्या — Ibn E Insha
कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा — Amjad Islam Amjad
खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
काश वो रास्ते में मिल जाए मुझ को मुँह फेर कर गुज़रना है — Fahmi Badayuni
पत्थर के ख़ुदा पत्थर के सनम पत्थर के ही इंसाँ पाए हैं तुम शहर-ए-मोहब्बत कहते हो हम जान बचा कर आए हैं — Sudarshan Fakir
प्यार मोहब्बत सीधे-सादे रस्ते हैं कोई इन पर चलने को तैयार नहीं — Ashok Rawat
वहशत-ए-दिल के ख़रीदार भी नापैद हुए कौन अब इश्क़ के बाज़ार में खोलेगा दुकाँ — Ibn E Insha
हमारा दिल ज़रा उकता गया था घर में रह रह कर यूँँही बाज़ार आए हैं ख़रीदारी नहीं करनी — Afzal Khan
हमारे ख़ौफ़ से बाज़ार उछलते हैं जहाँ भर में सिसकने से हमारे कौन सी सरकार गिरती है — Nomaan Shauque

You may also like tanhai shayari that dives deeper into solitude emotions.

Shahr Shayari on Emotions

Express hidden feelings shaped by the fast pace of city life.

दिल मुझे उस गली में ले जा कर और भी ख़ाक में मिला लाया — Meer Taqi Meer
बहुत जनाज़े थे रास्ते में क़दम भी हम गिन न पाए अपने — Shariq Kaifi
ये सोच कर के वो खिड़की से झाँक ले शायद गली में खेलते बच्चे लड़ा दिए मैं ने — Unknown
किसी से ज़ेहन जो मिलता तो गुफ़्तुगू करते हुजूम-ए-शहर में तन्हा थे हम, भटक रहे थे — Aziz Nabeel
बाज़ार गली और कूचों में ग़ुल-शोर मचाया होली ने दिल शाद किया और मोह लिया ये जौबन पाया होली ने — Nazeer Akbarabadi
मैं संग-ए-मील था तो ये करना पड़ा मुझे ता-उम्र रास्ते में ठहरना पड़ा मुझे — Siraj Faisal Khan
इस रास्ते में जब कोई साया न पाएगा ये आख़िरी दरख़्त बहुत याद आएगा — Azhar Inayati

Discover more emotional depth with ehsaas shayari for expressive verses.

Shahr Shayari on Reality

Raw and honest poetry about real-life struggles in the city.

चली आती है अब तो हर कहीं बाज़ार की राखी सुनहरी सब्ज़ रेशम ज़र्द और गुलनार की राखी — Nazeer Akbarabadi
लकीरें खींच के मिट्टी पे बैठ जाता हूँ यहाँ मकाँ था, ये बाज़ार, ये गली उस की — Ashraf Yousafi
हमारी मुस्कुराहट लाज़िमी है कि हम उन की गली से आ रहे हैं — Bhaskar Shukla
चाह थी दो जहाँ की मगर देखिए इक गली से गुज़रता रहा उम्र भर — Ashraf Jahangeer
घर आते आते सौदागर हो जाऊँ इतना भी बाज़ार नहीं देखूंगा मैं — Darpan
ग़नीमत है नगर वालों लुटेरों से लुटे हो तुम हमें तो गांव में अक्सर, दरोगा लूट जाता है — Aalok Shrivastav
मैं तो ख़ुद बिकने को बाज़ार में आया हुआ हूँ और दुकाँ-दार ख़रीदार समझते हैं मुझे — Shahid Zaki

To explore worldly perspectives, read duniya shayari alongside this.

2 Line Shahr Shayari

Short and impactful city-themed lines perfect for quick expression.

और क्या चाहती है गर्दिश-ए-अय्याम कि हम अपना घर भूल गए उन की गली भूल गए — Jaun Elia
मैं ज़माने से अलग था और फिर कुछ यूँँ हुआ बात सुन कर भीड़ की, मैं भीड़ जैसा हो गया — Divy Kamaldhwaj
ऐ शहर-ए-जान-ए-जाँ ऐ शहर-ए-हमदम अगर ज़िन्दा रहे फिर आएँगे हम — Shajar Abbas
प्रेम की गली में सब शराब ले कर आए थे हम बहुत ख़राब थे किताब ले कर आए थे — Aman Akshar
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है — Darpan
जिसे मंज़िल बताया जा रहा था वो रस्ते के सिवा कुछ भी नहीं है — Atul K Rai
दीवार क्या गिरी मिरे ख़स्ता मकान की लोगों ने मेरे सेहन में रस्ते बना लिए — Sibt Ali Saba

Short Shahr Shayari

Simple and concise poetry capturing urban emotions beautifully.

दुनिया तो चाहती है यूँँही फ़ासले रहें दुनिया के मश्वरों पे न जा उस गली में चल — Habib Jalib
चाहिए क्या तुम्हें तोहफ़े में बता दो वर्ना हम तो बाज़ार के बाज़ार उठा लाएँगे — Ata Turab
हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूँ मैं भीड़ बहुत है इस मेले में खो सकता हूँ मैं — Alam Khursheed
किसी गली में किराए पे घर लिया उस ने फिर उस गली में घरों के किराए बढ़ने लगे — Umair Najmi
ये कौन आने जाने लगा उस गली में अब ये कौन मेरी दास्ताँ दोहराने वाला है — Jamal Ehsani
सावन-रुत और उड़ती पुर्वा तेरे नाम धूप-नगर से है ये तोहफ़ा तेरे नाम — Tajdar Adil
रास्ते में फिर वही पैरों का चक्कर आ गया जनवरी गुज़रा नहीं था और दिसंबर आ गया — Rahat Indori
दोपहर तक बिक गया बाज़ार में इक-एक झूठ शाम तक बैठे रहे हम अपनी सच्चाई लिए — Vijendra Singh Parwaaz
फ़क़ीर-ए-शहर के तन पर लिबास बाक़ी है अमीर-ए-शहर के अरमाँ अभी कहाँ निकले — Sahir Ludhianvi

Shahr Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express city life feelings in your status updates.

अपनी गली में मुझ को न कर दफ़्न बाद-ए-क़त्ल मेरे पते से ख़ल्क़ को क्यूँँ तेरा घर मिले — Mirza Ghalib
माँगा जो एक भीड़ ने कल मुझ से रास्ता देखा तो मैं ही राह में बिखरा हुआ मिला — Manmohan Talkh
अब हम भी सोचते हैं कि बाज़ार गर्म है अपना ज़मीर बेच के दुनिया ख़रीद लें — Iqbal Azeem
दिल वो नगर नहीं कि फिर आबाद हो सके पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ कर — Meer Taqi Meer
कब निकलता है कोई दिल में उतर जाने के बा'द इस गली की दूसरी जानिब कोई रस्ता नहीं — Khursheed Rizvi
झगड़ा तो भाइयों का हमारे भी घर में है लेकिन कभी गली में तमाशा नहीं हुआ — Shakir Dehlvi
फिर खो न जाएँ हम कहीं दुनिया की भीड़ में मिलती है पास आने की मोहलत कभी कभी — Sahir Ludhianvi
मियाँ बाज़ार को शर्मिंदा करना क्या ज़रूरी है कहीं इस दौर में तहज़ीब के ज़ेवर बदलते हैं — Shoaib Nizam
मेरे साथ चलने की शर्त पर कई लोग चल तो पड़े मगर कोई रास्ते में बदल गया कोई रास्ता ही बदल गया — Aitbar Sajid
भीड़ तन्हाइयों का मेला है आदमी आदमी अकेला है — Saba Akbarabadi
डूब जाते हैं उन्हीं के आँख में हम इस गली में कोई मै-खाना नहीं है। — Nilesh Barai

Shahr Shayari Captions

Creative captions inspired by city life for your social posts.

हम तुम बरसो बा'द ऐसे मिले है दोस्त रस्ते में दो अजनबी जैसे मिल जाते है — karan singh rajput
देखने को फिर मिलेगा तेरा चेहरा सोच कर ये फिर गली से तेरी गुजरे — Prashant Sitapuri
तन्हाई में महफिल होता हूँ पर भीड़ अकेला कर देती है — Prashant Sitapuri
अब वो क्यूँँ नाराज है हम सेे भला के अब तो उस के रास्ते से हट गए हम — karan singh rajput
दर से तेरे जो निकले हम, फिर भटके कूचे कूचे में फिर दर-ब-दर हुए सनम, तेरी गली में मर गए — Prit
तुम ने बस बाज़ार में जलवे देखे हैं हम ने भीड़ में खोते बच्चे देखे हैं — Shaad Imran
तुम रोने के रस्ते को बंद करोगे जब तो हँसने का रस्ता भी बंद हो जाएगा — Saarthi Baidyanath
पुराने आँसुओं को पोंछ कर रखिये इन्हीं रस्ते नए आँसू भी आएँगे — Saarthi Baidyanath

FAQs

People read it to relate to urban struggles, hidden loneliness, and the contrast between crowded places and inner silence.
Yes, many short and expressive lines from shahr shayari are perfect for WhatsApp status, Instagram captions, and social posts.
No, it also covers themes like dreams, ambition, relationships, and the fast-moving rhythm of city life.
Shahr shayari focuses specifically on city experiences, while zindagi shayari is broader and covers all aspects of life.
Yes, it is commonly written in Hindi, Urdu, Hinglish, and sometimes English, depending on the audience.
You can use it in social media posts, captions, personal blogs, or to express your feelings about city life.