Wedding Shayari Collection - Love, celebration, and rishton ki khoobsurat shayari

Wedding shayari beautifully captures the joy, love, and sacred bond of marriage. From heartfelt wishes to poetic expressions of lifelong commitment, these lines add charm to every shaadi celebration, making moments even more memorable.

What is wedding shayari?

Wedding shayari is a form of poetic expression used to celebrate marriage, love, and the emotional bond between two people. It is often shared during shaadi events, invitations, or wishes.

Best Wedding Shayari on Love and Marriage

नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
भुला के दूल्हा जिसे बैठता है मंडप में वो चेहरा आख़िरी फेरे में याद आता है — Shanawar Kiratpuri
शतक बनाने को बस एक रन बनाना है वो दोस्त बन गई है अब दुल्हन बनाना है — Charagh Sharma
अपना रिश्ता ज़मीं से ही रक्खो कुछ नहीं आसमान में रक्खा — Jaun Elia
कमाल-ए-ज़ब्त को ख़ुद भी तो आज़माऊँगी मैं अपने हाथ से उस की दुल्हन सजाऊँगी — Parveen Shakir
दुल्हन बनी हुई हैं राहें जश्न मनाओ साल-ए-नौ के — Sahir Ludhianvi

Heart Touching Wedding Shayari in Hindi

सगी बहनों का जो रिश्ता रिश्ता है उर्दू और हिन्दी में कहीं दुनिया की दो ज़िंदा ज़बानों में नहीं मिलता — Munawwar Rana
दूल्हा-दूल्हन को नहीं तकता कोई क्यूँँ कि उस बारात में इक चाँद है — Shadab Javed
उस ने हँसते हुए तोड़ा था हमारा रिश्ता हम सभी को ये बताते हुए रो देते हैं — Zubair Alam
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
तड़पना हिज्र तक सीमित नहीं है उसे दुल्हन भी बनते देखना है — Anand Verma
वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? — Zubair Ali Tabish
ख़ाक हो जाएँगे हम ख़ाक में मिल कर तेरी तुझ सेे रिश्ता न कभी अरज़े वतन टूटेगा — Hashim Raza Jalalpuri
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem

Emotional Wedding Shayari on Commitment and Union

वो मिरे सामने दुल्हन की तरह बैठे हैं ख़्वाब अच्छा है मगर ख़्वाब में क्या रक्खा है — Muzaffar Razmi
मिरी तरफ़ से तो टूटा नहीं कोई रिश्ता किसी ने तोड़ दिया ए'तिबार टूट गया — Akhtar Nazmi
निभाया जिस सेे भी रिश्ता तो फिर हद में रहे हैं हम किसी के मखमली तकिए के ऊपर सर नहीं रक्खा — Nirbhay Nishchhal
मौत के साथ हुई है मिरी शादी सो 'ज़फ़र' उम्र के आख़िरी लम्हात में दूल्हा हुआ मैं — Zafar Iqbal
मैं शाइ'र उस को चूड़ी ही दे सकता था बस रिश्ता सोने के कंगन देने पर होता है — Neeraj Neer
इतना धीरे-धीरे रिश्ता ख़त्म हुआ बहुत दिनों तक लगा नहीं हम बिछड़े हैं — Ajmal Siddiqui

Beautiful Wedding Shayari in Urdu

कितनी मुश्किल के बा'द टूटा है एक रिश्ता कभी जो था ही नहीं — Shahbaz Rizvi
अजीब दर्द का रिश्ता है सारी दुनिया में कहीं हो जलता मकाँ अपना घर लगे है मुझे — Malikzada Manzoor Ahmad
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori
रिश्ता उस सेे अब कुछ, ऐसा भी निभाया जाए कि कुछ दिन उस के साथ उस की तरह रहा जाए — karan singh rajput
दबी सी उस हँसी में हाँ नज़र आई कि जब पूछा मेरी दुल्हन बनोगी तुम — Prashant Sitapuri
एक रिश्ता जिसे मैं दे न सका कोई नाम एक रिश्ता जिसे ता-उम्र निभाए रक्खा — Aks samastipuri
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उमीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz

Short Wedding Shayari for Instagram Captions

बचा भी क्या है अब और इस अफसाने में ज़िन्दगी तो बीत गई एक रिश्ता बचाने में — karan singh rajput
कितनी जल्दी टूट गया देखो कितना गहरा रिश्ता लगता था — Pawan
बिछड़ कर रो नहीं सकता था मैं सो नया रिश्ता बनाए जा रहा हूँ — Kush Pandey ' Saarang '
इक लड़की से रिश्ता टूटा है साॅंसे अब भी चलती है मेरी — Abhishek Jadhav
काश अपने दरमियाँ इक यार होता अपना ये रिश्ता न हद से पार होता — Govind kumar
दूल्हा बनने में ही जितना वक़्त लगे वक़्त नहीं लगता ससुराल पहुँचने में — Atul K Rai
चला कर के दिमाग़ अपना निभाएँगे सभी रिश्ता हमारे बा'द आशिक़ आप के जाहिल नहीं होंगे — Aarush Sarkaar

Poetic Wedding Shayari on Life Together

बचाता कब तलक मैं एक रिश्ता तुम्हें पाता तो घर कैसे बचाता — anupam shah
गैरों की बातों में आ कर,उस ने रिश्ता तोड़ दिया तस्वीरों में उस की मैं ने, कान बनाना छोड़ दिया — Radheshyam Tiwari
जो भी रिश्ता हो हर रिश्ते का तक़ाज़ा भी होता है सिर्फ़ यूँँ दोस्त कह देने से अदा हक़ नहीं होता — A R Sahil "Aleeg"
होनी वहशत ही थी इश्क़ में जो थे हम रक्खा वहशत से फिर हम ने रिश्ता नहीं — Santy sharma
ज़बाँ की आँधी मोहब्बतों से बसाए छप्पर उजाड़ देगी तुम्हारे लहज़े की तेज छैनी हमारा रिश्ता बिगाड़ देगी — Gaurav Singh
बन गई है, कल की शब ही, वो रक़ीब की अब दुल्हन ख़त्म होना, अब तो तय है, उस रक़ीब के दिन अच्छे — A R Sahil "Aleeg"
मोहब्बत, दोस्ती कुछ भी नहीं होता जो रिश्ता है फ़क़त वो इक ज़रूरत है — A R Sahil "Aleeg"

Wedding Shayari on Romance and Bonding

यहाँ तो वक़्त पे रिश्ता निभाता तो नहीं है अब ज़िया की बात हो फिर भी बताता तो नहीं है अब — Raunak Karn
कोई रस्ता नहीं बना पाए दिल का रिश्ता नहीं बचा पाए — Afzal Sultanpuri
ग़ैर की दुल्हन बनी सब छोड़ मुझ को जिस ने चाहा वो भी, चाहा जिस को वो भी — A R Sahil "Aleeg"
तू बनी है गैर की दुल्हन, ख़बर मुझ को मिली थी था नवम्बर बीस सौ इक्कीस का बाईसवाँ दिन — A R Sahil "Aleeg"
प्यार मोहब्बत दर्द उदासी सब सेे गहरा रिश्ता है इस दुनिया में यार उदासी का भी गहरा क़िस्सा है — Ashutosh gour 'syaah'
रिश्ता अदबी रखते थे यार उसी के दिल से हम अब हर ग़लती अपने ही हाथ मिटाने आए हैं — Raunak Karn
कुछ ऐसे था तुम से ये रिश्ता मेरा जैसे होता है सागर का लहरों से — Surya Tiwari
बन गई ग़ैर की दुल्हन वो, हुआ ख़त्म अब सब कुछ उठ रहे हैं दुआ में अब भी मेरे हाथ जाने क्यूँ ? — A R Sahil "Aleeg"

Thoughtful Wedding Shayari on New Beginnings

क्या बतलाऊँ जाने कैसा रिश्ता है हम दोनों का टाँग खिंचाई लड़ना भिड़ना यारी वारी सब कुछ है — Sanskar Shrivastav
उस को मैं दुल्हन बना लाऊँ मिरे बस में नहीं रब्बा मेरे उस की हाँ भी चाहिए इस के लिए — Jay kishan
कुछ हादसे बड़े से बड़े देखने के बा'द रिश्ता बना लिया मैं ने अब ख़ामुशी के साथ — shaan manral
हम दोनों का रिश्ता तुझ सेा है कान्हा वो कान्हा तुझ सी मैं मीरा जैसा हूँ — Sanskar Shrivastav
दो चार दिन में ही अगर कपड़े उतर गए रिश्ता कोई भी हो मग़र ये प्यार तो नहीं — Umesh Maurya
अपना रिश्ता बिल्कुल ऐसा रिश्ता है जैसा रिश्ता कपड़ों का अलमारी से — Vijay Anand Mahir
इक लड़के और इक लड़की का रिश्ता ऐसा होता है इक दूजे के ग़म में दोनों सब सेे पहले रोते हैं — Sanskar Shrivastav
हमारे बीच केवल अब दिखावे ही बचे हैं हमारे बीच था जो एक रिश्ता मर चुका है — Sarvjeet Singh
उसे मैं दूर से ही चाहता था मेरा नज़दीक का रिश्ता नहीं था — Umesh Maurya

Inspirational Wedding Shayari on Forever Love

ग़ुस्सा आया आँसू टपके रिश्ता टूटा इश्क़ हमारा कच्चा था ये तो होना था — Meem Alif Shaz
तुझ सेे रिश्ता कुछ पल में ही टूट गया साथ रहेंगे जीवन भर का वा'दा था — Ambar
दुश्मन हो पक्का लेकिन वो सच्चा हो तो सच्चाई का हर रिश्ता अच्छा होता है — Umesh Maurya
तेरे हाथों से ये रिस्ता हुआ लहू ज़हर कि जैसे दिल पे कहीं टपकता है — ALI ZUHRI
आप को मुझ सेे कोई ख़तरा नहीं है क्योंकि मेरा आपसे रिश्ता नहीं है — Radheshyam Tiwari
बनाया दरमियाँ रिश्ता ख़ुदा ने हमारी तल्ख़ियों ने मार डाला — Shan Sharma

Wedding Shayari on Celebrating Togetherness and Happiness

सारी बातें छोड़ तू मुझ को रोने दे ये रिश्ता भी तोड़ तू मुझ को रोने दे — Vinay Khandelwal
हमेशा याद आता है हमारा खेल बचपन का तेरा दूल्हा बना था मैं मेरी दुल्हन बनी थी तुम — Harshwardhan Aurangabadi
कैसे आगे बढ़ पाता हम दोनों का ये रिश्ता जानाँ हम से करनी थी जो बातें तुम ने कर ली और किसी से — Sarvjeet Singh
साथ उस के इक नया रिश्ता निभाने के लिए याद रक्खेंगे उसे लेकिन भुलाने के लिए — Hasan Raqim
मेरे दिल में क्या है अगर तुम समझते तो रिश्ता हमारा भी कुछ और होता — Ambar
लफ्ज़ से है चोट लगती है हुनर रिश्ता निभाना — "Dharam" Barot
अब नहीं है ज़ाइक़ा वो दोस्ती में अब फ़क़त रिश्ता निभाया जा रहा है — Akash Rajpoot
बनाया था सही में यार रिश्ता दिल लगा कर के लगा अब वक़्त भी उस को नहीं हम को भुलाने में — Raunak Karn

FAQs

Yes, wedding shayari is commonly used in invitations to add a personal and emotional touch. It helps convey warmth, joy, and the essence of the celebration.
Absolutely, wedding shayari works perfectly as Instagram captions, WhatsApp status, or posts to express happiness and love during wedding celebrations.
Wedding shayari focuses on marriage, commitment, and rituals, while romantic shayari is broader and expresses love in general, not limited to marriage.
Yes, wedding shayari can be written in English, Hindi, or a mix of both. The key is expressing emotions in a poetic and meaningful way.
People use wedding shayari to express emotions, blessings, and happiness during weddings. It adds a poetic and memorable touch to the celebration.
Yes, wedding shayari is perfect for wishing friends and family. It adds a heartfelt and elegant expression to your congratulations.