Wafa Shayari - Loyalty, true love, and heartfelt promises expressed in words

Wafa shayari reflects the beauty of loyalty, commitment, and true love in relationships. It captures the depth of promises kept and the emotions behind standing by someone through every phase of life. These lines express the essence of 'wafadari' and heartfelt connection.

What is wafa shayari?

Wafa shayari is poetry that expresses loyalty, faithfulness, and commitment in relationships, often highlighting true love and emotional sincerity.

Wafa Shayari in Hindi

Timeless expressions of loyalty and commitment written in simple and heartfelt Hindi.

इस से पहले कि बे-वफ़ा हो जाएँ क्यूँँ न ऐ दोस्त हम जुदा हो जाएँ — Ahmad Faraz
इस ज़माने को ज़माने की अदा आती है और इक हम है हमें सिर्फ़ वफ़ा आती है — Zubair Ali Tabish
ये सोच कर कोई अहद-ए-वफ़ा करो हम सेे हम एक वादे पे 'उम्रें गुज़ार देते हैं — Waseem Barelvi
दोस्त ने दिल को तोड़ के नक़्श-ए-वफ़ा मिटा दिया समझे थे हम जिसे ख़लील का'बा उसी ने ढा दिया — Arzoo Lakhnavi
डरा-धमका के तुम हम सेे वफ़ा करने को कहते हो कहीं तलवार से भी पाँव का काँटा निकलता है — Munawwar Rana
लो फिर तिरे लबों पे उसी बे-वफ़ा का ज़िक्र अहमद-'फ़राज़' तुझ से कहा ना बहुत हुआ — Ahmad Faraz
तेरे ख़त आज लतीफ़ों की तरह लगते हैं ख़ूब हँसता हूँ जहाँ लफ़्ज़-ए-वफ़ा आता है — Zubair Ali Tabish
चारों तरफ़ बिखर गईं साँसों की ख़ुशबुएँ राह-ए-वफ़ा में आप जहाँ भी जिधर गए — Kumar Vishwas
हम तो तमाम उम्र तिरी ही अदा रहे ये क्या हुआ कि फिर भी हमीं बे-वफ़ा रहे — Jameel Malik
उस दुश्मन-ए-वफ़ा को दुआ दे रहा हूँ मैं मेरा न हो सका वो किसी का तो हो गया — Hafeez Banarasi

If you value trust, explore bharosa shayari to express deeper emotions.

Wafa Shayari on Love

Shayari that celebrates true love, loyalty, and promises that stand strong over time.

हम से कोई तअल्लुक़-ए-ख़ातिर तो है उसे वो यार बा-वफ़ा न सही बे-वफ़ा तो है — Jameel Malik
'शाद' ग़ैर-मुमकिन है शिकवा-ए-बुताँ मुझ से मैं ने जिस से उल्फ़त की उस को बा-वफ़ा पाया — Shaad Arfi
किसी बे-वफ़ा से बिछड़ के तू मुझे मिल गया भी तो क्या हुआ मेरे हक़ में वो भी बुरा हुआ मेरे हक़ में ये भी बुरा हुआ — Mumtaz Naseem
जिस की फ़ितरत ही बे वफ़ाई हो उस सेे उम्मीद-ए-वफ़ा क्या करना — Ajeetendra Aazi Tamaam
बे-वफ़ा शख़्स तेरे होंठों पे ये लफ़्ज़-ए-वफ़ा सच बताऊँ मुझे बिल्कुल नहीं अच्छा लगता — Shajar Abbas
आसान नहीं मरहला-ए-तर्क-ए-वफ़ा भी मुद्दत हुई हम इस को भुलाने में लगे हैं — Hafeez Banarasi
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी — Lal Chand Falak
पूछे हैं वजह-ए-गिरिया-ए-ख़ूनी जो मुझ सेे लोग क्या देखते नहीं हैं सब उस बे-वफ़ा का रंग — Meer Taqi Meer
बेशक तू बे-वफ़ा का सनम नाम दे मुझे बा'द आज़माने के मगर इल्ज़ाम दे मुझे — Ajeetendra Aazi Tamaam

For deeper romantic vibes, read mohabbat shayari filled with pure emotions.

Wafa Shayari on Relationships

Beautiful lines that highlight trust, commitment, and loyalty in every kind of relationship.

तू इस तरह से मिरे साथ बे-वफ़ाई कर कि तेरे बा'द मुझे कोई बे-वफ़ा न लगे — Qaisar-ul-Jafri
वो बे-वफ़ा है हमेशा ही दिल दुखाता है मगर हमें तो वही एक शख़्स भाता है — Shahryar
तू बे-वफ़ा ही सही तुझ से प्यार आज भी है तिरे लिए ये दिल-ओ-जाँ निसार आज भी है — Aarif hasan khan
सुना है हमें बे-वफ़ा तुम कहो हो ज़रा हम से आँखें मिला लो तो जानें — Kaleem Aajiz
वो बे-वफ़ा है उसे बे-वफ़ा कहूँ कैसे बुरा ज़रूर है लेकिन बुरा कहूँ कैसे — Nawaz Deobandi
मुझ को न दिल पसंद न वो बे-वफ़ा पसंद दोनों हैं ख़ुद-ग़रज़ मुझे दोनों हैं ना-पसंद — Bekhud Dehelvi
नज़र न आए मुझे हुस्न के सिवा कुछ भी वो बे-वफ़ा भी अगर है तो बे-वफ़ा न लगे — Hasan naim

Understand relationship emotions better through rishta shayari .

Wafa Shayari with Meaning

Meaningful shayari that explains the depth of loyalty and emotional truth in simple words.

उसे समझने का कोई तो रास्ता निकले मैं चाहता भी यही था वो बे-वफ़ा निकले — Waseem Barelvi
ख़ुदा का शुक्र अदा कर वो बे-वफ़ा निकला ख़ुशी मना कि तिरी जान की बहाली हुई — Shakeel Jamali
भले ही जान-लेवा हो सियासत को ग़लत कहना मगर फिर भी ये सच ईमान वाले लोग कहते हैं — Amaan Pathan
शिकायत उस से नहीं अपने आपसे है मुझे वो बे-वफ़ा था तो मैं आस क्यूँँ लगा बैठा — Sabir Zafar
खुला फ़रेब-ए-मोहब्बत दिखाई देता है अजब कमाल है उस बे-वफ़ा के लहजे में — Iftikhar Arif
कहूँ किस तरह मैं कि वो बे-वफ़ा है मुझे उस की मजबूरियों का पता है — Khumar Barabankvi
अंजाम-ए-वफ़ा ये है जिस ने भी मोहब्बत की मरने की दुआ माँगी जीने की सज़ा पाई — Nushur Wahidi
बे-मुरव्वत हो बे-वफ़ा हो तुम अपने मतलब के आश्ना हो तुम — Wajid Ali Shah Akhtar
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori

Explore the beauty of truth in sach shayari alongside these lines.

Wafa Shayari on Life

Thoughtful shayari reflecting how loyalty and honesty shape life and human connections.

एक वा'दा है किसी का जो वफ़ा होता नहीं वर्ना इन तारों भरी रातों में क्या होता नहीं — Saghar Siddiqui
दिल के सारे गिले शिकवे, दफ़ा कीजिए आप वफ़ा करने आए हैं, वफ़ा कीजिए — Kuldeep Nagar
नहीं, नहीं जाँ, तुम नहीं हो बे-वफ़ा या बेमुरव्वत वो मैं ने शा'इरी में वज़्न देने के लिए यूँ ही लिखा था — Guru Gunour
मैं ख़ानदान की पाबंदियों से वाक़िफ़ थी ख़ुदा का शुक्र है उस शख़्स ने वफ़ा नहीं की — Komal Joya
हमारी वफ़ा का वो इंसाफ़ होगा तिरी आँख से जब ये काजल छटेंगे — Aarush Sarkaar
जो वफ़ा करते हैं उन को तो सज़ा मिलती है बेवफाओं को ही ईनाम-ए-वफ़ा मिलती है — Aditya
ये मुसलसल बिछड़ते जाते है बद-दुआ है वफ़ा निगारों को — Sandeep kuthe

Discover life lessons through zindagi shayari that complement these thoughts.

2 Line Wafa Shayari

Short and impactful couplets that express loyalty and love in just two lines.

वक़्फ़ हो "अशरफ़" वफ़ा की राह पर तुम इस लिए ख़्वाहिशों को मार दो, ख़ुदगरज़ियाँ अंदर रखो — Ashraf Ali
देख लो ख़ुद को रख के मेरी जगह बे-वफ़ा थोड़ा कम लगूँगा मैं — Dharmesh Solanki
बे-वफ़ा वो नहीं है ज़रा भी, मैं हूँ जो किसी और को चाहने लग गया — karan singh rajput
ख़ुदा करे न मिले तुझ सा बा-वफ़ा मुझ को ख़ुदा करे तुझे अब मुझ सा बे-वफ़ा न मिले — Shajar Abbas
जफ़ा जो कर सके बदले वफ़ा के मोहब्बत उस के दर सज्दा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
मोहब्बत को अपनी निभाऊँ मैं कैसे बहुत मसअले हैं छिपाऊँ मैं कैसे न मालूम उस को कि हालात क्या हैं नहीं बे-वफ़ा हूँ बताऊँ मैं कैसे — Ananya Rai Parashar
बा-वफ़ा या बे-वफ़ाई की कहानी, इश्क़ में तुम दो मुझे कोई निशानी — Vedic Dwivedi
भला कैसे वफ़ा के तौर हैं ये भला कैसी हमारी दोस्ती है — Prasoon

Short Wafa Shayari

Concise and emotional shayari perfect for quick expression of loyalty and feelings.

ख़ुदा के ही हुक्म से तू बे-वफ़ा बनी है, मतलब साफ़ है ख़ुदा हिजरत चाहता है मेरे इश्क़ की क़ुर्बानी साथ में — A R Sahil "Aleeg"
मोहब्बत नशा है, नशा है मोहब्बत जिसे पहले होश आया वो बे-वफ़ा है — Abuzar kamaal
जो मिले और किसी से जा कर बे-वफ़ा तुझ को वबा लग जाए — Shadan Ahsan Marehrvi
इश्क़ वो दरया है जिस के दो नहीं चार साहिल हैं दस्त-बरदारी, अरूसी, बेवफ़ाई ,वफ़ादारी — A R Sahil "Aleeg"
हर गुनह को इक सज़ा है उस का हक़ दोस्त बे-वफ़ा मरता नहीं, कितना ग़लत है — BR SUDHAKAR
मुझ सेे वो इस क़दर ख़फ़ा हो गया है लगता है अब वो बे-वफ़ा हो गया है — Gulam Sabir
लानत है मेरे दिल पे मुझे वो भी बे-हिसाब तू बे-वफ़ा है फिर भी तुझे चाहता है ये — Prit
बे-वफ़ा होना तुम्हारा लाज़मी है तुम को हम हद से ज़ियादा चाहते थे — Vijay Anand Mahir
घड़ी है आज़ अंतिम साल की इक रात जाने की क़मर को रात बिल्कुल बे-वफ़ा ही लग रही होगी — Yogamber Agri
नर्म था जो लब-ओ-लहजा सख़्त क्यूँ है बे-वफ़ा इश्क़ से लड़ कर आए हो क्या? — A R Sahil "Aleeg"

Wafa Shayari for WhatsApp Status

Best lines to share as WhatsApp status showing your loyalty and heartfelt emotions.

करेंगे हर पल वफ़ा तुम से इंशा-अल्लाह जाँनाँ जफ़ा कर बैठूँ तो इल्ज़ाम रब की मर्ज़ी पे होगा — A R Sahil "Aleeg"
दोस्ती में हो रहे हैं आज जो वादे वफ़ा ये हबीब इबने मज़ाहिर आप का एहसान है — ''Akbar Rizvi"
वफ़ा चाहा मगर धोखा हुआ चलो जो भी हुआ अच्छा हुआ — Irshad Siddique "Shibu"
हसीन लोग अगर बे-वफ़ा नहीं होते तो सारी दुनिया क़सम से बहिश्त बन जाती — Shajar Abbas
उसे हम बे-वफ़ा कैसे कहें कि उस ने तो हमें चाहा नहीं — Kaviraj " Madhukar"
कई अरबों की आबादी, इश्क़ हो इक से जुनूनी, और वो भी जब बे-वफ़ा बन जाए, ख़ुदा, शिकवा तो बनता है — A R Sahil "Aleeg"
वफ़ा याद कर जान मेरी बता फिर सितम यार मेरा — MOHSIN JAHANGIR
हसीनाएँ और भी है महफ़िल में मौजूद नहीं है ज़रूरत किसी बे-वफ़ा की — Rachit Sonkar
हम ने उम्र भर सब रिश्तों को खूब गाली दी पर न सोचा हम ने किस सेे वफ़ा निभाई थी — Kartik tripathi
ग़म कभी बे-वफ़ा नहीं होता इस लिए ख़ूब साथ रहता है — Meem Alif Shaz

Wafa Captions for Instagram

Creative captions inspired by loyalty and love, perfect for Instagram posts and reels.

बे-वफ़ा को आपने दिल दे दिया है इतना अच्छा होना भी अच्छा नहीं है — Radheshyam Tiwari
वो जो इल्ज़ाम हम पर ही लगा के फिर ख़फ़ा हैं अब हमें कह बद-चलन ख़ुद ही हुए वो बे-वफ़ा हैं अब — Shivam Mishra
अभी तक भुलाने कि उस को दुआ कर रहा हूँ, बहाने इबादत कि, मैं तो वफ़ा कर रहा हूँ — RAAHI
बे-वफ़ा से अगर जो मुलाक़ात हो मुस्कुरा देना बस तुम उसे देख कर — Radheshyam Tiwari
ऐ बे-वफ़ा ऐ बेहिस-ओ-मक्कार बे-नफ़स कमज़र्फ बे -ज़मीर मेरे सामने मत आ — Shajar Abbas
सब के सब झूठ कह रहे हैं ये कोई लड़की वफ़ा नहीं करती — A R Sahil "Aleeg"
दिल से कैसा है ये मालूम नहीं, पर वो शख़्स शक्ल से साहिब-ए-ईमान नज़र आता है — Mohammad Aquib Khan
वो आज नहीं तो कल ये जान ही जाएगा वो और वफा़ दोनों इक साथ नहीं होते — Bhoomi Srivastava

FAQs

Yes, wafa shayari is perfect for expressing deep love and commitment in messages, especially when you want to show loyalty and trust.
No, it can also reflect loyalty in friendships, family bonds, and any meaningful relationship where trust and commitment matter.
Absolutely, short wafa shayari lines are ideal for WhatsApp status to express your feelings of loyalty and emotional connection.
Wafa shayari focuses on loyalty and faithfulness, while bewafa shayari expresses betrayal, heartbreak, and broken trust.
Yes, wafa shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, making it accessible for different audiences and preferences.
People read wafa shayari to connect with feelings of loyalty, express their emotions, and appreciate the beauty of true and lasting relationships.