Cigarette Shayari - Smoke, solitude, and unspoken दर्द in poetic lines

Cigarette shayari captures the quiet moments of smoke, solitude, and hidden emotions. Often symbolizing pain, addiction, and broken thoughts, these lines reflect how a simple sutta becomes a companion in tanhai and late-night reflections.

What is cigarette shayari?

Cigarette shayari is a form of poetry that uses smoking as a symbol to express emotions like loneliness, दर्द, addiction, and deep thoughts often linked to life struggles or heartbreak.

Cigarette Shayari in Hindi

Explore cigarette shayari in Hindi capturing smoke, tanhai, and emotional depth in poetic form.

मेरे अश'आर पढ़ने वाले लोग तेरी तस्वीर माँग बैठे हैं — Shadab Javed
गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा — Jigar Moradabadi
वो नशा है के ज़बाँ अक़्ल से करती है फ़रेब तू मिरी बात के मफ़्हूम पे जाता है कहाँ — Pallav Mishra
धुआँ जो कुछ घरों से उठ रहा है न पूरे शहर पर छाए तो कहना — Javed Akhtar
नशा पिला के गिराना तो सब को आता है मज़ा तो तब है कि गिरतों को थाम ले साक़ी — Allama Iqbal
क़सम देता है बच्चों की, बहाने से बुलाता है धुआँ चिमनी का हम को कारख़ाने से बुलाता है — Munawwar Rana
जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा कुरेदते हो जो अब राख जुस्तजू क्या है — Mirza Ghalib
शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
मेरे भी दिल में राख उड़ती है तेरे भी ख़्वाब इस असर में हैं — Nusrat Zehra
नहीं था ध्यान कोई तोड़ते हुए सिगरेट मैं तुझ को भूल गया छोड़ते हुए सिगरेट — Afzal Khan

If you enjoy emotional expressions, explore more dard shayari that reflect deep feelings.

Cigarette Shayari on Life

Poetry that connects cigarette smoke with life struggles, reality, and inner reflections.

हमारे साँस भी ले कर न बच सके अफ़ज़ल ये ख़ाक-दान में दम तोड़ते हुए सिगरेट — Afzal Khan
ये जो मैं होश में रहता नहीं तुम सेे मिल कर ये मिरा इश्क़ है तुम इस को नशा मत समझो — Shakeel Azmi
ये हवा सारे चराग़ों को उड़ा ले जाएगी रात ढलने तक यहाँ सब कुछ धुआँ हो जाएगा — Naseer Turabi
सिगरटें चाय धुआँ रात गए तक बहसें और कोई फूल सा आँचल कहीं नम होता है — Wali Aasi
उस से कहना की धुआँ देखने लाएक़ होगा आग पहने हुए मैं जाऊँगा पानी की तरफ़ — Abhishek shukla
कुछ नहीं होता है क़सम तोड़ो मैं ने सिगरेट जला के देख लिया — Shadab Javed
तुम्हारे आने की उम्मीद बर नहीं आती मैं राख होने लगा हूँ दिए जलाते हुए — Azhar Iqbal

For deeper thoughts about existence, read zindagi shayari that explore similar themes.

Cigarette Shayari on Love and Breakup

Lines that blend smoke with heartbreak, lost love, and emotional separation.

छत पे सिगरेट ले के बैठा है चाँद भी बे-क़रार है शायद — Satya Prakash Soni
भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi
शराबों से ख़ुमारी आ रही है नशा तेरा उतरता जा रहा है — anupam shah
'मुसहफ़ी' फ़ारसी को ताक़ पे रख अब है अशआर-ए-हिंदवी का रिवाज — Mushafi Ghulam Hamdani
इस लिए नहीं रोया अश'आर में वज़्न से बाहर थी मेरी सिसकियाँ — Saad Ahmad
जल चुका है जिस्म मेरा राख हूँ मैं पर मुझे अब भी मिली राहत नहीं है — Shashank Shekhar Pathak
सुकून देती थी तब मुझ को वस्ल की सिगरेट अब उस के हिज्र के फ़िल्टर से होंठ जलते हैं — Upendra Bajpai
मुझे शराब पिलाई गई है आँखों से मेरा नशा तो हज़ारों बरस में उतरेगा — Vijendra Singh Parwaaz

You can also explore breakup shayari to feel the intensity of broken relationships.

Cigarette Shayari with Meaning

Understand the deeper symbolism of cigarette shayari with clear meanings and emotions.

मैं ने तो यूँँही राख में फेरी थीं उँगलियाँ देखा जो ग़ौर से तिरी तस्वीर बन गई — Saleem Betab
चराग़ बन के जली थी मैं जिस की महफ़िल में उसे रुला तो गया कम से कम धुआँ मेरा — Aziz Bano Darab Wafa
जीना कहते हैं जिसे है तमाशा करना जैसे नशे में हो फिर से नशा करना — Murli Dhakad
शे'र नहीं आते हैं मेरे मुहँ से बाहर जब तक सिगरेट नहीं होती है हाथों में — Pawan
कम से कम मैं ने छुपा ली देख कर सिगरेट तुम्हें और इस लड़के से तुम को कितनी इज़्ज़त चाहिए — Nadeem Shaad
बे-सबब मरने से अच्छा है कि हो कोई सबब दोस्तों सिगरेट पियो मय-ख़्वारियाँ करते रहो — Ameer Imam
कल तक तो बादशा थे अब राख-दान हो तुम हाकिम नहीं हो दिल के बस पासबान हो तुम — Amaan Pathan
आग तेरी है न मेरी आग को मत दे हवा राख मेरा घर हुआ तो तेरा घर देखेगा कौन — Zafar Gorakhpuri
एक ‘ज़ौन’ का नशा जो उतरता ही नहीं ऊपर से तेरी याद ज़ेहन से नहीं जाती — Aryan Goswami
बस ये मसला है सिगरेट छोड़ने में उस के बदले में किस को लब से लगाएं — Shivam anand

For similar thoughtful expressions, check out khamoshi shayari with deep interpretations.

Cigarette Shayari on Loneliness

Shayari reflecting how cigarette becomes a silent companion in moments of tanhai.

यार हमारे दिल की जलन ज़ियादा है तुम सिगरेट पे यूँँ ही लेक्चर देती हो — Shivam chaubey
लबों से जिस का माथा चूमा था हम ने उसे सिगरेट पी-पी कर भूले जाते हैं — Prit
कल नशा था मुझे मुहब्बत का अब नशे से मुझे मुहब्बत है — Ramnath Shodharthi
आने दो ग़म को क्या कर लेगा वो बादल ही तो है, धुआँ बन जाऐगा — Meem Alif Shaz
छोड़ गई अब के वो भी मुझ को जो सिगरेट छुड़ाया करती थी — Rohit Gustakh
अश्क पीने में जो नशा है जनाब! वो पुरानी शराब में भी नहीं — Ramnath Shodharthi
सिगरेट जैसी एक आदत मान बैठा हूँ तुम्हें ये भी मुझे मालूम है आदत नहीं अच्छी मेरी — karan singh rajput

If solitude resonates with you, explore tanhai shayari for similar feelings.

2 Line Cigarette Shayari

Short and impactful two-line cigarette shayari for quick emotional expression.

बोलिए फिर क्या लगाऊँ होंठ से मैं लीजिए सिगरेट पीना बंद कल से — Neeraj Neer
बे-बहर अश्आर की शमशीर ले कर हाथ में क़ातिलान-ए-उर्दू अब हर सू नज़र आने लगे — Zaman Zaidi ZAMAN
अपना अपना प्यार दिखाओ देखो किस का ज़ियादा है छोड़ मुझे तू सकती है मैं सिगरेट छोड़ नहीं सकता — BR SUDHAKAR
मैं भी जलने लगता हूँ शोलों के जैसे कहीं जब निकलता धुआँ देखता हूँ — Umrez Ali Haider
अंदर थी मेरे आग ही बस आग पहले कभी जिस को बुझाने में, मैं सिगरेट का धुआँ बन गया — BR SUDHAKAR
ज़िन्दगी का पहला सिगरेट पी रहा हूँ आज मैं दोस्तों महफ़िल करो मुझ को मुबारकबाद दो — Shajar Abbas
'शजर' मैं गुल का बोसा ले रहा हूँ धुआँ काटोँ के दिल से उठ रहा है — Shajar Abbas
सिगरेट भी मैं ने जला कर देख ली उस के लबों जैसी महक इस में नहीं — Rachit Sonkar

Short Cigarette Shayari

Brief cigarette shayari lines that capture smoke, thoughts, and feelings in few words.

हलचल मची हुई थी दिल-ए-बेक़रार में सिगरेट पी रहा था तेरे इंतिज़ार में — Rekhta Pataulvi
चौथी सिगरेट जला के बैठा हूँ मैं तेरा इंतिज़ार करते हुए — Upendra Bajpai
दस सिगरेट में एक ग़ज़ल हो पाती है तुमपे ग़ज़ल कहूँगा, पहले दस सिगरेट — Upendra Bajpai
हुई थी इब्तिदा सिगरेट से तेरी फ़ुर्क़त में सफ़र ये जल्द ही सिगरेट से जाम तक पहुँचा — Shajar Abbas
बेवफ़ाई की तुम ने जाँ, और सज़ा ख़ुद को देता हूँ चाय, सिगरेट और गाँजा से जलाता हूँ इस दिल को — A R Sahil "Aleeg"
मोहब्बत नशा है, नशा है मोहब्बत जिसे पहले होश आया वो बे-वफ़ा है — Abuzar kamaal
शा'इरी का नशा तो शाइ'र का आबे-बक़ा ठहरा गर जो सिगरेट होती तो कब का मैं छोड़ देना था — A R Sahil "Aleeg"
किसी ने फिर कहा मुझ से कि सिगरिट छोड़ दो 'जाज़िब' किसी से फिर कहा मैं ने कि सिगरिट छोड़ दूँगा मैं — Chandan Sharma

Cigarette Shayari for WhatsApp Status

Perfect cigarette shayari lines to express mood and emotions on WhatsApp status.

उस ने धुएं के साथ में यादें उड़ा दीं, भूल कर सिगरेट की कश में मैं भी तो जल ही रही थी साथ में — Kanchan
तुम्हें खो कर के ये जाना है मैं ने नशा किस काम आता है जहाँँ में — Dipendra Singh 'Raaz'
जाम बहता लबों से है महबूब के चूम कर लब नशा ये अजब देखिए — Saheb Shrey
नशा कहने लगे हो मुझ को तुम भी तुम्हें भी चढ़ गई मेरी मोहब्बत — Gaurav Singh
मुझे हो गया क्या नशा क्या मज़ा क्या तिरी इक हँसी फिर दवा क्या दवा क्या — Nikunj Rana
मुझ को नशा है इक बस उस की निगाह का सो ये बोतलें ये सिगरेट अब काम की नहीं हैं — Ravi 'VEER'
तुम्हारी याद में सिगरेट जलाकर शब-ए-फ़ुर्क़त गुज़ारी जा रही है — Shajar Abbas
जल कर के राख हो गए हैं ख़्वाब सब मेरे आँखों में रतजगों के सिवा कुछ नहीं बचा — Dipendra Singh 'Raaz'

Cigarette Shayari Captions

Creative cigarette-themed captions for Instagram posts and stories with attitude.

जैसे छूटी बाद-ए-फ़ुर्क़त इश्क़ की आदत मेरी वैसे ही मुझ को शजर सिगरेट की आदत हो गई — Shajar Abbas
मिरा ग़म कौन बाटेगा बताओ मिरी सिगरेट कब तक साथ देगी — Meem Alif Shaz
नशा तेरा उतरता ही नहीं है नशे कर के बहुत देखे हैं मैं ने — Avtar Singh Jasser
दवा ग़म की बता कर दी गई है मुझे सिगरिट जलाकर दी गई है — Kaviraj " Madhukar"
आज उस ने कहा कॉल कर के मुझे छोड़ सिगरेट दो तुम अभी के अभी — Jatin shukla
मयकश तुझ को देखे भर से पीना छोड़े बैठे होंगे भूले से तुम छू दो तो फिर सालों तक भी नशा न उतरे — Lokesh Vashishtha
इश्क़ में पूछो न क्या होता है जान ए मन चहरे नशा होते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
आख़िर पढ़ता कौन है सिगरेट पे जाँ-लेवा लिक्खा मैं ने भी बोसे के वक़्त उस का चेहरा नइँ देखा — Raj
जब भी माज़ी के ज़ख़्मों पर मुझे हवा लगती है बन के मरहम दिल पे सिगरेट ही दवा लगती है — ALI ZUHRI
जला कर राख कर दी मैं ने फिर तस्वीर लैला की उसे लगता था उस सेे ख़ूब-सूरत कोई है ही नइँ — Kartik tripathi

FAQs

Because cigarette smoke often represents inner pain, stress, and solitude. Many people connect it with late-night thinking and emotional release.
Yes, many short cigarette shayari lines are perfect for WhatsApp status or Instagram captions, especially to express mood and feelings subtly.
No, it is more about symbolism. Cigarette often represents deeper emotions like loneliness, heartbreak, or addiction rather than just the act of smoking.
Cigarette shayari focuses specifically on smoke and solitude symbolism, while nasha shayari can include broader intoxication themes like love, alcohol, or emotions.
They are commonly written in Hindi, Urdu, Hinglish, and English, depending on the style and audience preference.
Because it visually represents burning, fading, and turning into ash—just like emotions, memories, or relationships slowly fading away.