Heartfelt Depression Shayari - Deep thoughts, silence, and heavy emotions of a broken mind

Depression shayari captures the silent struggles, heavy thoughts, and emotional darkness that often remain unspoken. These lines reflect inner pain, loneliness, and the feeling of being lost, helping people express what words alone sometimes cannot. If your heart feels burdened and your mind restless, these shayari bring a sense of connection and understanding.

What is depression shayari?

Depression shayari is a form of poetry that expresses deep emotional pain, loneliness, and mental struggles. It reflects feelings that are often hard to say directly.

Depression Shayari in Hindi

Explore depression shayari in Hindi that beautifully expresses inner pain and silent struggles of the heart.

मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है — Abbas Qamar
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया उदासी की मेहनत ठिकाने लगी — Adil Mansuri
उस की बेचैनी बढ़ाना चाहती हूँ सुनिए कह कर चुप लगाना चाहती हूँ — Pooja Bhatia
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है — Ashu Mishra
मैं जंगलों की तरफ़ चल पड़ा हूँ छोड़ के घर ये क्या कि घर की उदासी भी साथ हो गई है — Tehzeeb Hafi
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो — Divy Kamaldhwaj

If you relate to deeper sadness, explore more sad shayari in Hindi that express similar emotions.

Depression Shayari on Life

Read shayari reflecting life’s struggles, failures, and emotional breakdowns that lead to depression.

हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर' उदासी बाल खोले सो रही है — Nasir Kazmi
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है — Siddharth Saaz
कुछ तबीयत में उदासी भी हुआ करती है हर कोई इश्क़ का मारा हो, ज़रूरी तो नहीं — Jaani Lakhnavi
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
उदासी चल कहीं चलते हैं दोनों पिएँगे चाय और बातें करेंगे — Gaurav Singh
तुम्हारी एक हरकत से उदासी आए चेहरे पर किसी को इस तरह भी मत करो लाचार होली में — Vijay Anand Mahir
सभी के साथ दिखना भी मगर सब सेे जुदा रहना भी है उस को उदासी साथ भी रखनी है और तस्वीर में हँसना भी है उस को — Kafeel Rana
अज़ल से ले कर के आज तक मैं कभी भी तन्हा नहीं रहा हूँ कभी थे तुम तो, कभी थी दुनिया, कभी ये ग़ज़लें, कभी उदासी — Ankit Maurya
ज़िंदगी भर वो उदासी के लिए काफ़ी है एक तस्वीर जो हँसते हुए खिंचवाई थी — Yasir Khan

You may also find comfort in zindagi shayari that explores similar life struggles.

Depression Shayari on Love

Heart-touching lines about love, heartbreak, and emotional pain that often lead to deep depression.

उदासी का सबब उस सेे जो हम तब पूछ लेते वजह फिर पूछनी पड़ती न शायद ख़ुद-कुशी की — Dipendra Singh 'Raaz'
उदासी इक समुंदर है कि जिस की तह नहीं है मैं नीचे और नीचे और नीचे जा रहा हूँ — Charagh Sharma
मैं थक गया हूँ ख़ुदारा उदासी होते हुए किसी के सुर्ख़ लबों का मुझे तबस्सुम कर — Amaan Haider
मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए — Atul K Rai
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भाँप कर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हों — Gaurav Singh
उदासी जैसे कि उस के बदन का हिस्सा है अधूरा लगता है वो शख़्स अगर उदास न हो — Vikram Sharma
सुब्ह-ओ-शाम अब हम को बस उदास रहना है ग़मज़दों की मंज़िल का रास्ता उदासी है — Rohit tewatia 'Ishq'
मेरी बेचैनी का आलम मेरी बेचैनी से पूछो मेरे चहरे से पूछोगे कहेगा ठीक है सब कुछ — Aqib khan
कोई हादसा ले कर आदमी किधर जाए आदमी अगर कह दे हादसा उदासी है — Rohit tewatia 'Ishq'
उदासी पर कहे हैं शे'र सबने उदासी को जिया कितनों ने लेकिन ? — Tanoj Dadhich
मैं वो नाकाम मुसव्विर हूँ जो ख़ुद के हाथों एक उदासी के सिवा कुछ न बना पाया है — Ashutosh Vdyarthi
हम पे एहसान हैं उदासी के मुस्कुराएँ तो शर्म आती है — Varun Anand

For heartbreak emotions, read more broken shayari that express similar feelings.

Depression Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind depression shayari that reflects hidden emotions and silent pain.

मेरी बरसों की उदासी का सिला कुछ तो मिले उस से कह दो वो मेरा क़र्ज़ चुकाने आए — Khalil Ur Rehman Qamar
ख़ाली पड़ा है और उदासी भरा है दिल सो लोग इस मकान से आगे निकल गए — Ankit Maurya
उस ख़ूब-रू से रब्त ज़रा कम हुआ मेरा ये देख कर उदासी मेरे संग लग गई — Siddharth Saaz
अब ये सोचा है बस ख़ुश रहेंगे दिल उदासी से उकता गया है — Sapna Moolchandani
मेरे नादाँ दिल उदासी कोई अच्छी शय नहीं देख सूखे फूल पर आती नहीं हैं तितलियाँ — Deepak Vikal
गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है इस शहर का हर रहने वाला क्यूँँ दूसरे शहर में रहता है — Ghulam Mohammad Qasir

You can also explore emotional shayari to understand deeper emotional expressions.

Depression Quotes and Thoughts

Short depression thoughts and quotes that capture heavy emotions, loneliness, and mental struggles.

हम तो जैसे कि किनारे पे खड़े होते हैं वो उदासी है कि बस बात मिले रोने को — Usama Zoraiz
ख़ामोशी, बेचैनी, यादें तेरी, मेरा ख़ालीपन कितना कुछ है कमरे में तेरे और मेरे सिवा — Prashant Shakun
मैं भी तन्हा, तुम भी तन्हा होंगे चलो तन्हाई बाँटी जाए फिर — Jaymin Joshi Mauj
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हो — Gaurav Singh
उदासी घेरती है मुझ को यारों शाम होते ही उदासी या'नी अब भी घर को अपने लौट आती है — Prashant Sitapuri
ये उदासी मेरे पास तो है या'नी दुख में कोई साथ तो है — karan singh rajput
ये उदासी का सबब पूछने वाले 'अजमल' क्या करेंगे जो उदासी का सबब बतलाया — Ajmal Siraj
उदासी तिरा अब पता दे मुझे घर बदलना हे मेरा — Abhishek Jadhav
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हो — Gaurav Singh
रक़ीबों ने कहा मुझ सेे दिखाओ रूम तुम अपना किताबें ग़म उदासी और इक फ़ोटो मिली उन को — Rohit Gustakh
शहर वाली ये उदासी, है नहीं अच्छी कभी भी गाँव आए तुम कभी, मुस्कान ले जाना यहाँ की — Zain Aalamgir

If you feel alone, check out alone shayari that reflect similar emotions.

2 Line Depression Shayari

Short and impactful two-line depression shayari that express deep emotions in minimal words.

ग़म, ख़ुशी, चाह, उदासी को समझने वाला मुझ सेे बेहतर हो कोई मुझ को समझने वाला — Abhinav Baishander
उदासी चीख़ कर ये बोलती है तू आख़िर कब तलक मातम करेगा? — Shahzan Khan Shahzan'
मैं जानता हूँ दर्द जुदाई का इस लिए ख़ुदस कभी उदासी को तन्हा नहीं किया — Prashant Sitapuri
सबके चेहरों पर जो डाले नूर-ए-हँसी उस की उदासी की तो कोई ख़बर नहीं — Shreya Shivmurti
ज़ियादा कुछ नहीं बदला उदासी में हो जाता रोज़ इक मतला उदासी में — Kailash Singh Rathore " baaz
चले जाएँगे इक दिन हम जहाँ से उदासी रात दिन ढूँढा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
उदासी रुख़ पे फिर छाने लगी है तुम्हारी याद फिर आने लगी है — Ashraf Ali
उदासी और ख़ामोशी भरी इक शाम आएगी मेरी तस्वीर रख लेना तुम्हारे काम आएगी — Amber dilkash
तुझे भी यूँँ ही लगेंगा कि दोनों जुड़वा हैं तू मेरी शक्ल से सूरत मिला उदासी की — Sultan shaafi
इस उदासी के कर दो हाथ पीले कोई तो क्यूँ मेरे घर-ए-दिल से ये विदा नहीं होती — Sarvjeet Singh
इक बेचैनी सी है मन में क्या होगा ये रब जाने यार मिरे कोई पूछो रब से वो तो है सब जाने — Kabir Altamash

Short Depression Shayari

Simple and brief depression shayari perfect for quick reading and emotional connection.

उदासी, रंज, पागलपन, वग़ैरा मोहब्बत में हमें क्या क्या मिलेगा? — Shahzan Khan Shahzan'
उदासी से मेरी बनती बहुत है मगर ये राब्ता अच्छा नहीं है — Om Shukla
रेल की पटरियों पे सो जाए और किस काम की उदासी है — Azhar Hashmi Sabqat
प्यार मोहब्बत दर्द उदासी सब सेे गहरा रिश्ता है इस दुनिया में यार उदासी का भी गहरा क़िस्सा है — Ashutosh gour 'syaah'
इसी इक बात की हम को तसल्ली है कोई हमदर्द हो न हो, उदासी है — Aarush Sarkaar
हमें खुलकर बताएँ तो उदासी का सबब क्या है हम ऐसे लोग हैं जो हर किसी का दुख समझते हैं — Prashant Sitapuri
उदासी मेहरबानी है ये वक़्त की वगरना हम भी मुस्कुराते थे बहुत — Irshad Siddique "Shibu"
अब के उदासी क्या ही कर लेगी भला मेरा तू साथ है मुझ को बताया है ख़ुदा ने दोस्त — Kabir Altamash
जानते हो मुझे तुम अगर तो फिर उदासी है क्या जानते हो — Sanjay shajar

Depression Shayari for Status

Find relatable depression shayari ideal for WhatsApp status or social media expression.

कोई तो हो ज़हाँ में जो उदासी में हमारी हमें बाहों में भर ले और हम को बोसे भी दे — Chandan Sharma
भागता हूँ रोज़ मैं बचने को इस सेे ढूँढती है रोज़ मुझ को ये उदासी — Piyush Mishra 'Aab'
पूछती है उदासी लिपट के मुझे मैं तेरी कौन हूँ तू मिरा कौन है — Ankit Raj
क्या करूँँ जो मेरे दिल में है, उदासी उस ने दी है ज़िंदगी अच्छी थी यारो, झंड तो लोगों ने की है — Vijay Potter Singhadiya
उदासी कौन लाया है मिरे घर मिरा भाई मुझी से अब ख़फ़ा है — Meem Alif Shaz
उदास आँखों में मत झाँका कर ए ख़ुश आरज़ू लड़के उदासी फैलती है आँख के रस्ते से समझा कर — Shayra kirti
उदासी की अगर होती कोई सूरत मेरी हमशक्ल सब उस को कहा करते — Reet
मिटी जा रही है ये दुनिया मुसलसल ये ऐसी वबा है दवा-साज़ तू क्यूँ बनाता नहीं है दवा-ए-उदासी — Kiran K
चहरे पर ये लिबासी रहती है बस उदासी उदासी रहती है — Rachit Sonkar

Depression Captions

Emotional and thoughtful depression captions for Instagram and other social platforms.

कुछ मुस्कुरा के हम ने, कहानी ही बदल दी वो हम सेे उदासी का सबब पूछ रहा था — Shiva awasthi
ईद के दिन हमारे पास शजर हम थे तन्हाई थी उदासी थी — Shajar Abbas
उदासी ज़िंदगी की इक क़बा होती है मेरे दोस्त अदाकारी लगी है ज़िंदगी भर मुस्कुराने में — Raj Tiwari
ये क्यूँ मेरी उदासी कम नहीं होती तुझे तो भूल तकरीबन गया हूँ मैं — Sayeed Khan
इश्क़ में नाकाम हो कर शा'इरी करती रही और ग़म उदासी की दुकाँ बनती गईं नस्लें हमारी — Saahir
ये नहीं कि बा'द में आई है ये उदासी मुझ में अज़ल से है — Dileep Kumar
उदासी ज़रा भी ख़ुशी दे न पाई सदा दुख दिया है उदासी ने मुझ को — Tiwari Jitendra
हमारी उदासी उजाला करेगी नए नौजवानों के जीवन में जा कर — Tiwari Jitendra
हम लेटे रहते हैं पी कर इतने जाम उदासी के इक साक़ी सी दुनिया आगे रक़्स हमारे करती है — SWAPNIL YADAV 'NIL'

FAQs

Yes, many people use depression shayari as WhatsApp or social media status to express their emotions and inner feelings subtly.
Sad shayari focuses on temporary sorrow, while depression shayari often reflects deeper, long-term emotional struggles and inner emptiness.
People read depression shayari to feel understood, find comfort, and connect with emotions they may not be able to express themselves.
No, depression shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, allowing people to connect in the language they are most comfortable with.
Yes, writing or reading such poetry can be a way to release emotions, reflect on feelings, and sometimes bring a sense of relief.
Not always. While it reflects pain, it can also carry hope, healing, and the journey of overcoming darkness.