Alone Shayari - Discover the beauty of solitude with deep verses on being alone

When words fail to express the depth of solitude, alone shayari offers a voice to the silent heart. Explore our collection of verses that celebrate the peace of being on one's own and the bittersweet essence of loneliness.

What is alone shayari?

Alone shayari is a genre of Urdu and Hindi poetry that focuses on themes of solitude, isolation, and the emotional state of being by oneself. It helps readers express feelings that are often difficult to verbalize in social settings.

Alone Shayari in Hindi on Life

Deep reflections on the solitary journey of life and the lessons learned in silence.

दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
आज तो बे-सबब उदास है जी इश्क़ होता तो कोई बात भी थी — Nasir Kazmi
एक महफ़िल में कई महफ़िलें होती हैं शरीक जिस को भी पास से देखोगे अकेला होगा — Nida Fazli
शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
ख़्वाब के आस पास रह रह कर थक गया हूँ उदास रह रह कर — Shahbaz Rizvi
क़फ़स उदास है यारों सबास कुछ तो कहो कहीं तो बहर-ए-ख़ुदा आज ज़िक्र-ए-यार चले — Faiz Ahmad Faiz
मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया — Majrooh Sultanpuri
इसी खंडर में कहीं कुछ दिए हैं टूटे हुए इन्हीं से काम चलाओ बड़ी उदास है रात — Firaq Gorakhpuri
लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएं घुटी घुटी दुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल — Shakeel Badayuni

Read about the struggles and beauty of life in our zindagi shayari section.

Alone Shayari on Love and Heartbreak

Touching verses about the loneliness that follows the end of a relationship.

गए ज़माने की चाप जिन को समझ रहे हो वो आने वाले उदास लम्हों की सिसकियाँ हैं — Aanis Moin
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास रौनक़ें जितनी यहाँ हैं औरतों के दम से हैं — Muneer Niyazi
मैं तो ग़ज़ल सुना के अकेला खड़ा रहा सब अपने अपने चाहने वालों में खो गए — Krishna Bihari Noor
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
ख़ुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना देखना, चाहना, फिर माँगना, या खो देना ये सारे खेल हैं, इन में उदास मत होना — Kumar Vishwas
क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो ख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो — Miyan Dad Khan Sayyah
है आज ये गिला कि अकेला है 'शहरयार' तरसोगे कल हुजूम में तन्हाई के लिए — Shahryar
लाज़िम है अब कि आप ज़ियादा उदास हों इस शहर में बचे हैं बहुत कम उदास लोग — Bhaskar Shukla
जैसे देखा हो आख़िरी सपना रात इतनी उदास थीं आँखें — Siraj Faisal Khan
पहले तो वो हाथ पकड़ कर कमरे से बाहर लाया और फिर मुझ को इस दुनिया में यार अकेला छोड़ गया — Tanoj Dadhich

For those dealing with the pain of a split, our breakup shayari collection may resonate.

Feeling Alone Shayari with Meaning

Poetry that explores the heavy feeling of being lonely even in a crowded room.

रोना नहीं मुझे मुझे रहने दे बस उदास तू बैठ मेरे पास मगर यूँँ लिपट नहीं — Swapnil Tiwari
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
यदि अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है तो एक अकेला जुगनू भी सब अन्धकार हर लेता है — Balkavi Bairagi
मैं कुछ दिन से अचानक फिर अकेला पड़ गया हूँ नए मौसम में इक वहशत पुरानी काटती है — Liaqat Jafri
उदास रहने से ग़ज़लों में जान आती है सो पूरा ध्यान लगाकर उदास रहने लगे — Nadim Nadeem
परिंद शाख़ पे तन्हा उदास बैठा है उड़ान भूल गया मुद्दतों की बंदिश में — Khaleel Tanveer

Silence often speaks louder than words, as seen in our khamoshi shayari collection.

Alone Shayari on Emotions and Silence

Capturing the internal dialogue of a soul that finds comfort in its own company.

तुझे भुला भी दिया फिर भी तेरे पास रहा परिंदे उड़ गए लेकिन कफ़स उदास रहा — Shadab Asghar
किसी से दूरी बनाई किसी के पास रहे हज़ार कोशिशें कर लीं मगर, उदास रहे — Sawan Shukla
जैसे उदास करने मुझे आई ईद हो तेरे बगैर कैसी मिरी, माई ईद हो — Sayeed Khan
ख़ून से जोड़ा हुआ हर ईंट ढेला हो गया दो तरफ़ चूल्हे जले औ' घर अकेला हो गया — Dhiraj Singh 'Tahammul'
सुब्ह-ओ-शाम अब हम को बस उदास रहना है ग़मज़दों की मंज़िल का रास्ता उदासी है — Rohit tewatia 'Ishq'
तुम मिरे साथ हो ये सच तो नहीं है लेकिन मैं अगर झूट न बोलूँ तो अकेला हो जाऊँ — Ahmad Kamal Parvazi
उसी मक़ाम पे कल मुझ को देख कर तन्हा बहुत उदास हुए फूल बेचने वाले — Jamal Ehsani
नहीं है लब पे दिखावे का भी तबस्सुम अब हमें किसी ने मुक़म्मल उदास कर दिया है — Amaan Haider

Experience the depth of human feelings through ehsaas shayari that touches the soul.

2 Line Alone Shayari

Short, powerful couplets that convey the weight of solitude in just a few words.

ये ख़ुश आँखें किसी दिन रो पड़ेंगी और किसी दिन मुस्कुराएंगी उदास आँखें — Siddharth Saaz
किसी किसी को नसीब हैं ये उदासियाँ भी किसी को ये भी बता न पाए उदास लड़के — Vikas Sahaj
पता करो कि मेरे साथ कौन उतरा था ज़मीं पे कोई अकेला नहीं उतरता है — Ahmad Abdullah
मुझ सेे जो मुस्कुरा के मिला हो गया उदास ताज़ा हवा की खिड़कियों को जंग लग गई — Siddharth Saaz
उदास लोग इसी बात से हैं ख़ुश कि चलो हमारे साथ हुए हादसों की बात हुई — Abhishar Geeta Shukla
उठाओ कैमरा तस्वीर खींच लो इन की उदास लोग कहाँ रोज़ मुस्कराते हैं — Malikzada Javed
उदासी जैसे कि उस के बदन का हिस्सा है अधूरा लगता है वो शख़्स अगर उदास न हो — Vikram Sharma
इस कदर मत उदास हो जैसे ये मोहब्बत का आख़िरी दिन है — Idris Babar
बहुत उदास था उस दिन मगर हुआ क्या था हर एक बात भली थी तो फिर बुरा क्या था — Javed Nasir
मुझे ये डर है तेरी आरज़ू न मिट जाए बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं — Nasir Kazmi
मज़ाक सहना नहीं है हँसी नहीं करनी उदास रहने में कोई कमी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
जगमगाता हुआ ख़ंजर मिरे सीने में उतार रौशनी ले के कभी ख़ाना-ए-वीरान में आ — Zeb Ghauri

Short Alone Shayari for Status

Brief verses perfect for your WhatsApp status or Instagram story to show your mood.

जो कह रहे थे कि जीना मुहाल है तुम बिन बिछड़ के मुझ सेे वो दो दिन उदास भी न रहे — Meraj Faizabadi
हम अंजुमन में सब की तरफ़ देखते रहे अपनी तरह से कोई अकेला नहीं मिला — Mustafa Zaidi
माज़ी भी है उदास मेरे हाल की तरह ये साल भी गुज़र गया हर साल की तरह — Saqi Amrohvi
जो मोतियों की तलब ने कभी उदास किया तो हम भी राह से कंकर समेट लाए बहुत — Ibn E Insha
तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
मैं ख़ुद उदास खड़ा था कटे दरख़्त के पास परिंदा उड़ के मेरे हाथ पर उतर आया — Idris Azad
पलक पे ठहरी हुई शब पिघल के बह जाए किसी उदास फ़साने की इब्तिदा कीजे — Aziz Qaisi
मैं अहमियत भी समझता हूँ क़हक़हों की मगर मज़ा कुछ अपना अलग है उदास होने का — Rahat Indori
ज़िंदगी क्या है आज इसे ऐ दोस्त सोच लें और उदास हो जाएँ — Firaq Gorakhpuri
भीड़ तन्हाइयों का मेला है आदमी आदमी अकेला है — Saba Akbarabadi

Alone Shayari for Boys and Girls

Relatable lines for everyone experiencing the ups and downs of being single or alone.

घड़ी भर साथ चलता फिर अकेला छोड़ जाता है ये मेरा हौसला मंज़िल पे रस्ता छोड़ जाता है — Prashant Sitapuri
तन्हाई में महफिल होता हूँ पर भीड़ अकेला कर देती है — Prashant Sitapuri
कुछ तो है जो मुझे याद नहीं आ रहा कुछ तो था जो उदास रखा करता था — Rajnish
हम हसीनों के पास बैठे थे दोस्त सारे उदास बैठे थे — Saarthi Baidyanath
अकेलापन ज़रूरी हो गया है वही ख़ुश है जो ख़ुद में खो गया है — Kush Pandey ' Saarang '
ऐसे मेरे ग़मों में अकेला हूँ मैं वैसे मेरी कहानी में सौ आदमी — Gaurav Singh
उदास बैठे हैं सारे रस्ते बहुत दिनों से बहुत दिनों से गुज़र तुम्हारा नहीं हुआ है — Muhammad Fuzail Khan

Loneliness Captions for Instagram

Aesthetic and moody captions to pair with your solitary photos and portraits.

मुझ को तो यूँँ भी अकेला रहना है तुम भी जाना चाहते हो ठीक है — karan singh rajput
अकेला पहले से ही था मैं लेकिन अभी काफ़ी अकेला हो गया हूँ — Ramnath Shodharthi
ईद पर भी मुझ सेे मिलने कोई नईं आया 'करन' ईद को भी मैं अकेला ही मनाके सो गया — karan singh rajput
रु-ब-रु ऐसी पास बस्ती है रोते चेहरे उदास बस्ती है — Ananya Rai Parashar
हसीन ख़्वाब भी कुछ को नसीब होते हैं किसी किसी को उदासी उदास करती है — Vikas Rajput
कभी कभी सभी त्यौहार याद आते हैं तेरे बगैर कलाई उदास करती है — Vikas Rajput
मैं रहूँ और ग़म-शनास रहे आरज़ू है कि दिल उदास रहे — Saarthi Baidyanath
हालात पे उस के मुझे आ जाता है रोना इक शख़्स जो रहता है अकेला मेरे अंदर — Sultan shaafi
अपना मिलना है, ख़ास लोगों से या'नी की बस उदास लोगों से — Shaad Imran
जिन के दिन भी उदास हो ख़ालिद वो तो रातों को मर ही जाएँगे — Khalid Azad

FAQs

It is popular because it serves as a powerful medium for self-expression. Many users use these verses as status updates or captions to reflect their current mood and find a sense of connection with others feeling similarly.
While they often overlap, alone shayari specifically highlights the state of solitude (akelapan), whereas sad shayari can be about any form of grief, loss, or disappointment not necessarily involving being alone.
Yes, many poets write about the peace, self-reflection, and strength found in solitude, portraying 'aloneness' as a choice for spiritual or mental growth rather than just a result of abandonment.
You can browse categories like 2-line shayari or short alone captions, which are specifically curated for quick reading and easy sharing on social media platforms.
It is written in both. Urdu provides a deep vocabulary like 'tanhai' and 'hijr', while Hindi makes the emotions accessible to a wider audience through simpler words like 'akela'.