Yamir Ahsan

Yamir Ahsan

@yamirahsan

Yamir Ahsan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yamir Ahsan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

32

Likes

59

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

हू-ब-हू तुझ को ग़ज़ल में यूँॅं उतारा मैं ने देखते रह गए तस्वीर बनाने वाले — Yamir Ahsan
आख़िरी बार चलो हाथ मिला लेते हैं फिर कहाँ जाने मुलाक़ात हमारी होगी — Yamir Ahsan
वो मेरे लिए जिस क़दर ख़ास थी, मैं उस के लिए उतना ही आम था — Yamir Ahsan
तिरा जिस्म है हू-ब-हू याद मुझ को तू इतना बता दे मिरा नाम क्या है — Yamir Ahsan
मेरे लब से हटा के इक सिगरेट अपनी आदत लगा गया कोई — Yamir Ahsan
सबूत-ए-वफ़ा है ये अहल-ए-ज़मीं की पहनकर कफ़न भी ज़मीं के रहेंगे — Yamir Ahsan
इश्क़ महँगा पड़ रहा है तुम को यामिर ज़ख़्म किश्तों में अभी तक मिल रहे हैं — Yamir Ahsan
नहीं आए कोई अंजाम रिश्तों के बदलते रह गए हम नाम रिश्तों के — Yamir Ahsan
हम ही हैं हुस्न को शमशीर बनाने वाले मुल्क की नोक पे कश्मीर बनाने वाले — Yamir Ahsan
वो मुझ को जब नज़रअंदाज़ करती है ये ख़ामोशी बहुत आवाज़ करती है — Yamir Ahsan
या तो हासिल हो बस मुझे वो शख़्स या तो सब पर हराम हो जाए — Yamir Ahsan
आप के दीदार पर आलम है ऐसा हम ने तो पी भी नहीं पर हिल रहे हैं — Yamir Ahsan
तमाम रात एक शख़्स के लिए जला के छोड़ रक्खे थे सभी दिए — Yamir Ahsan
ले जाऊँ सफ़र ये सितारों से आगे मगर तुम बढ़ो तो इशारों से आगे — Yamir Ahsan
एक तू है, मुझे तोड़ देता है हर मर्तबा एक ये आस है मेरी जो टूटती ही नहीं — Yamir Ahsan
काट कर पेड़ को आशियाने बनाने लगे कटते पेड़ों में ख़ुद आशियाना हुआ करता था — Yamir Ahsan

Ghazal

इश्क़ में गुज़रे थे ऐसे इक दौर से मैं किसी और से, वो किसी और से — Yamir Ahsan