इश्क़ में गुज़रे थे ऐसे इक दौर से

मैं किसी और से वो किसी और से

कुछ न कुछ मुश्किलें ही हुई‌ हैं खड़ी
जब भी देखा गया है मुझे ग़ौर से

मैं ने इज़हार अब कर दिया इश्क़ का
उस ने हाँ भी कहा पर किसी और से

हर घड़ी हिचकियाँ आएँगी बस तुम्हें
मेरी ग़ज़लें पढ़े जो कोई ग़ौर से

हम ने दोहरा लिए पिछले बाइस बरस
रात कटती नहीं ये किसी तौर से

— Yamir Ahsan

More by Yamir Ahsan

Other ghazal from the same pen

See all from Yamir Ahsan →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling