Attitude Shayari Collection - Bold lines that reflect swag, confidence, and strong personality

Attitude Shayari expresses boldness, confidence, and a fearless outlook on life. These powerful lines reflect your swag, self-respect, and strong personality, often blending style with emotions. Whether you want to show your royal अंदाज़ or assert your individuality, attitude shayari makes your voice stand out.

What is attitude shayari?

Attitude shayari is a style of poetry that reflects confidence, bold personality, and self-respect. It often uses powerful and stylish lines to express dominance, swag, and individuality.

Attitude Shayari in Hindi

Explore powerful attitude shayari in Hindi that reflects bold personality and stylish expression.

चराग़ दिल का मुक़ाबिल हवा के रखते हैं हर एक हाल में तेवर बला के रखते हैं — Hastimal Hasti
मेरी उँगलियों में पड़ गई है गिरहें तेरे गेसुओं की आजकल किसी भी बात पर अकड़ जाती है — Murli Dhakad
अच्छे ख़ासे सत्ता के गलियारों में दागी हो जाते हैं कुर्सी की ख़ातिर अपनों के ही तेवर बाग़ी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'
ज़िन्दगी अब तेरे तेवर नहीं देखे जाते माँ के बिकते हुए ज़ेवर नहीं देखे जाते — nilendra vikram singh
ऐसे तेवर दुश्मन ही के होते हैं पता करो ये लड़की किस की बेटी है — Zia Mazkoor
तुम मिरी आँख के तेवर न भुला पाओगे अन-कही बात को समझोगे तो याद आऊँगा — Wasi Shah
नहीं आ रहे है नज़र चाँद तारे शब को क्यूँँ उसे देख कर साथ मेरे अकड़ टूटे उन की — Vedant Trivedi
अरे! माँ तो हमेशा बोलती है बात सच आख़िर अरे! बेटा सभी माँ पे यहाँ तेवर बदलता है — Raunak Karn

For deeper expressions of confidence, explore self respect shayari that highlight inner strength.

Attitude Shayari on Life

Shayari that shows your fearless outlook and strong mindset towards life’s challenges.

तेरा लेना ना इक ना देना दो भाई तू क्यूँँ अकड़ के बैठ गया — Sohaib Alvi
ज़रा से हुस्न पर ही वो अकड़ ऐसे रही है कि जैसे हम किसी और को कभी देखे नहीं हैं — Kanz Al Rida
हड्डियाँ ख़ामख़ा ही अकड़ करती हैं उस के छू लेने से चूर हो जाता हूँ — Madan Gopal 'AloukiK'
क्यूँ अकड़ के चलते हो तुम इस ज़मीं पर मोम के हो शाज़ ये हिकमत नहीं है — Meem Alif Shaz
इज़्ज़त शान-ओ-शौकत ईगो छोड़ के तुम गर मेरे हो जाओ कितना अच्छा हो — Ambar
अपने आगे सब को फ़ेल बताते हो इतना ऐटीट्यूड कहाँ से लाते हो — Ambar
मेरे दिल की बात समझना तेरे बस की बात नहीं, हम दोनों में बात-विवाद का कारण तेरा ईगो है — Nirbhay Nishchhal
आप कहते हैं जिस को तेवर है वो मेरा ख़ानदानी ज़ेवर है — Dhirendra Pratap Singh

You can also read zindagi shayari to explore deeper thoughts about life and perspective.

Attitude Shayari on Love

Bold and confident lines that reflect love with pride, independence, and self-worth.

इश्क़ सूक़ में बना रहे ज़िद्द छोड़ दे निजार अब — Bhanwar Mandan
अकड़ को छोड दे बंदे न तेरे काम आएगी तू ज़िंदा है अभी फिर क्यूँँ भला किरदार को भूले — Manish Pithaya
है 'सुभाष एहसास' की सोहबत में दुनिया कुछ अकड़ में है मगर झूठी नहीं है — Subhash Ehsaas
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
मेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा — Ameer Qazalbash
ये जो तुम तल्ख़ियाँ लहजे में लिए फिरते हो सह न पाओगे मियाँ हम ने जो तेवर बदला — Shakir Dehlvi
माना हैं तल्ख़ तेवर दुनिया के वास्ते पर आदमी मैं दिल का इतना बुरा नहीं — Naviii dar b dar
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid

If you enjoy this tone, check out love shayari with expressive romantic confidence.

Royal Attitude Shayari

Shayari that reflects a royal vibe, elegance, and an unmatched sense of pride.

एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal

For similar bold expressions, explore tevar shayari that highlight strong personality traits.

Attitude Quotes and Thoughts

Short and impactful thoughts that showcase confidence, power, and individuality.

जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman
देखना है अगर जुनून-ए-इश्क़ लहरों पे नाचते सफ़ीने देख — Chandan Sharma
दिवाने पन की अपने भी कोई सीमा नहीं यारो जुनूँ में ख़ुद ही ख़ुद से ख़ुद का ही सर फोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी — Mahir ul Qadri
ये सच है शौक़ भी पहले जुनून होता था मगर जुनून भी अब शौक़ बन गया देखो — Saarthi Baidyanath
उतर न पाएगा ता उम्र इन के सर से जुनूँ ये नौजवान अगर देख लेंगे आँखें तेरी — Shajar Abbas
इश्क़ की अब, इंतिहा क्या? इब्तिदा क्या? शय ये ला-हासिल व ला-फ़ानी जुनूँ है — A R Sahil "Aleeg"

You might also like motivational shayari for inspiring and bold perspectives.

2 Line Attitude Shayari

Crisp and powerful two-line shayari perfect for quick expression of attitude.

ख़ुदा से तो कभी दुनिया, कभी ख़ुदस लड़ा हूँ मैं जुनूँ-ए-इश्क़ में मत पूछ, दिल कितनों के तोड़े हैं — A R Sahil "Aleeg"
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan
रात में यूँँ सुकून का होना बात में यूँँ जुनून का होना — Seema Mahapatra
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
आवाज़-ए-क़ैस सुन के सभी आशिक़-ए-जहाँ दश्त-ए-जुनूँ की सिम्त को आमादा हो गए — Shajar Abbas
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा — Ashkrit Tiwari
सुपुर्द-ए-खाक़ कर के इस जुनून-ए-शायरी को अब ये सोचा है मुहब्बत से किनारा कर लिया जाए — Sagheer Lucky

Short Attitude Shayari

Compact lines that deliver strong attitude and confidence in minimal words.

गामज़न हूँ जुनूँ की राहों पर अपनी दानिश-वरी तमाम हुई — Sumit Panchal
इमदाद करने दश्त-ए-जुनूँ से मैं आऊँगा क़ुव्वत के साथ आशिक़ों आवाज़ दो मुझे — Shajar Abbas
मुफ़लिसी ने जुनून छीना है और तुम ने सुकून छीना है — Meem Alif Shaz
गया था इश्क़ में लैला के क़ैस दश्त-ए-जुनूँ तिरा ये इश्क़ मुझे ले गया सलीब तलक — Shajar Abbas
लोग ऑफ़िस बॉस बातें और घर के दर्द ग़म साथ मिल कर इश्क़, वो भी जान मेरी खा गई — Raunak Karn
क़ैस की तर्ज़ पे हम रक़्स-कुनाँ होते हुए इश्क़-ए-महबूब में लो दश्त-ए-जुनूँ जाते हैं — Shajar Abbas
मुर्दा है इश्क़ जज़्ब-ओ-जुनूँ भी हैं पास-पास पाने की अब तो उस को तमन्ना भी क्या करें — A R Sahil "Aleeg"
मेरे आगे है दरिया सी मोहब्बत समुंदर सा ही हूँ रखता जुनूँ मैं — Rohit tewatia 'Ishq'

Attitude Shayari for Status

Perfect attitude shayari to update your WhatsApp and social media status.

जुनून-ए-इश्क़ में ये बेख़ुदी का आलम है ख़ुद अपने शहर में अपना मकान भूल गए — Shadab Shabbiri
निभाने में कसर बाक़ी न छोड़ी याद तो होगा मोहब्बत के जुनूँ में जो ख़म-ए-गेसू सँवारे थे — Rohan Hamirpuriya
कैसा जुनून है ये कहाँ आ गई हूँ मैं वो रास्ता कहाँ है जिधर से चली हूँ मैं — shampa andaliib
वो जवानी थी तुझे हम भी जुनूँ से चाहते थे अब तुझे दुनिया मगर हम मुख़्तसर ही देखते हैं — Meem Alif Shaz
हम को क्या क्या नहीं फ़ुसूँ हासिल अक्ल के साथ है जुनूँ हासिल — Sumit Panchal
नई है मुहब्बत नया है जुनूँ है उस को झिझक साथ चलते हुए — Rohan Hamirpuriya
था जुनूँ दिल में असर जाने तक दिल की दिल में रही नक़्स आने तक — Sanjay Bhat
किसी को उस नज़र से देखना भी इक ख़ता माना जुनून-ए-इश्क़ में महबूब को हम ने ख़ुदा माना — Raj Tiwari

Attitude Captions for Instagram

Stylish captions that match your swag and elevate your Instagram presence.

हम हैं उस दौर के आशिक़ कि जहाँ अहल-ए-जुनूँ दिल में दीदार की हसरत लिए मर जाते थे — Shakir Dehlvi
चंद मख़्सूस दरख़्तों से मुहब्बत का जुनून कुछ परिंदों को कहीं का नहीं रहने देता — divya 'sabaa'
जुनून-ए-इश्क़ ने कैसा किया उस पर असर देखो क़दम भी चूमता है मेरा वो सर चूमने वाला — Divu
जब मुकम्मल नहीं राह यूँँ फिर सुकूँ कैसा है अब नहीं पास वो पाने का ये जुनूँ कैसा है — Naviii dar b dar
सब जुनूँ बूद सक़ाफ़त तक ही कुछ नहीं नाज़ वफ़ा वहशत में — Kunu
दिल पे हालत जुनूँ की तारी है सर में सौदा सवार रहता है — Sumit Panchal
पार इस हद्दे-जुनूँ को अपने हर पल हम करेंगे या तो पागल हम बनेंगे या तो पागल हम करेंगे — Dipanshu Shams
ग़ज़ल में ज़ख़्म खिलते थे क़लम था एक ख़ूँ कोई हुनर भी मेरे अश्कों का समझता था जुनूँ कोई — Amit Nandan Dev
जुनून-ए-उल्फ़त अगर हो ज़िंदा तो रोक लो तुम नसीब अपना तुम्हारे हाथों की अब लकीरें तुम्हारे हाथों से जा रही है — Kartik Bhalerao

FAQs

You can use attitude shayari as WhatsApp status, Instagram captions, Facebook posts, or even in conversations to express your confidence and unique style.
Not always. While some attitude shayari has a bold or aggressive tone, many lines focus on self-confidence, dignity, and inner strength rather than negativity.
Attitude shayari focuses more on personality, swag, and self-expression, while motivational shayari is aimed at inspiring growth, positivity, and achieving goals.
Yes, attitude shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish. Many people prefer mixing languages to make it more relatable and stylish.
It is popular because it helps people express confidence and personality in a short, impactful way. Such lines are perfect for captions and status updates.
No, it doesn’t always reflect ego. Many attitude shayari pieces highlight self-respect, independence, and a strong mindset rather than arrogance.