Sardi Shayari Collection - Thandi hawa, yaadein aur sard raaton ki shayari

Sardi shayari captures the beauty of cold weather, silent nights, and warm emotions hidden beneath the chill. From cozy moments with chai to lonely sard raatein filled with yaadein, this collection expresses both comfort and quiet longing of winter. Perfect for sharing feelings that feel deeper in the cold season.

What is sardi shayari?

Sardi shayari is a form of poetry that expresses emotions related to winter, cold weather, and the feelings that come with it, such as warmth, loneliness, or peaceful silence.

Sardi Shayari in Hindi

Simple and heartfelt winter shayari in Hindi capturing the true essence of thand and emotions.

इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
एक साया है घने पेड़ का मेरे सर पर एक आँचल से मुझे ठंडी हवा आती है — Binte Reshma
दिसम्बर का महीना सर्द मौसम है लबों पे मुस्कुराहट दिल में इक ग़म है — Kush Pandey ' Saarang '
हम ने तो अपनों के धोखे तक सहे हैं सर्द मौसम की ये सर्दी क्या है? कुछ नइँ — Irshad Siddique "Shibu"
ये सर्द मौसम ये घनघोर कोहरा आओ ज़रा तुम गले से लगा लो — Vishal sharma
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
सर्द रात है हवा भी सोच मत पहन मुझे सुब्ह देख लेंगे किस कलर की शाल लेनी है — Neeraj Neer
पहनने को नहीं चप्पल, कड़कती ठंड में, फिर भी मेरे गांव के बच्चें, घर में अपने जिद नहीं करते — Anurudh kumar shastri
सर्द मौसम यूँँ अचानक हो गया चाँद-सूरज लग रहे रूठे हुए — "Nadeem khan' Kaavish"
सर्द मौसम में ठिठुरते हुए जिस्मों के लिए चादरें क्यूँँ न मजारों से उठा ली जाए — Faisal Yaseen
दिसम्बर की सर्दी है बस तुम नहीं हो अकेली रज़ाई से रुकती नहीं ठंड — Mohd Afsar

For seasonal expressions, explore more mausam shayari that reflect changing moods.

Sardi Shayari on Love

Romantic shayari inspired by cold nights, warmth of love, and cozy winter moments.

अब नहीं चाहिए ये दस्ताने ठंड में तेरा हाथ पकड़ा है — Meem Alif Shaz
किसी चादर में जैसे ठंड से दुबका हुआ बच्चा तुम्हारी गर्म बाहों में सिमट जाऊँ, अगर कह दो — Umesh Maurya
वही सर्द मौसम वही फिर हवा है नया कुछ दिखे तो नया साल मानूॅं — Manish Yadav
मिलें हम यार दोनों और फिर इक राय हो जाए बड़ा है सर्द मौसम और दो कप चाय हो जाए — Kamlesh Goyal
सर्द मौसम है और आँखों में हम ने आँसू उबाल रक्खे हैं — Chetan
सर्द मौसम में अलालत से अगर बचना है तो चाय से इश्क़ करो आग से याराना करो — Shajar Abbas
एक बच्चा ठंड में बाहर ठिठूर कर मर गया मख़मली चादर को ओढ़े सोए थे भगवान जी — Daqiiq Jabaalii
शह्र-ए-दिल के सर्द मौसम और सादा-रूह हम सारी माचिस फूँक बैठे इक ज़रा सी आग को — pankaj pundir
मुहब्बत से गले मिल कर के रोना लाज़मी लेकिन नई बुनियाद को ठंडी हवा से चोट लगती है — Rakesh Mahadiuree

If you enjoy romantic vibes, check out romantic shayari for deeper emotions.

Sardi Shayari on Life

Thoughtful winter lines that reflect life lessons through silence, cold air, and calm moments.

पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी अब हमें धूप जगाती है तो दुख होता है — Munawwar Rana
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
रुकें तो धूप से नज़रें बचाते रहते हैं चलें तो कितने दरख़्त आते जाते रहते हैं — Charagh Sharma
सर्द मौसम में वो क़रीब आए दिल का मौसम है सर्द बरसों से — 'June' Sahab Barelvi

For meaningful reflections, read zindagi shayari that explore life deeply.

Sardi Shayari with Meaning

Winter shayari explained with simple meanings to connect emotions with deeper understanding.

दिल को सुकून रूह को आराम आ गया मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया — Jigar Moradabadi
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो — Nida Fazli
धूप के एक ही मौसम ने जिन्हें तोड़ दिया इतने नाज़ुक भी ये रिश्ते न बनाए होते — Waseem Barelvi
हम ख़ुश हैं हमें धूप विरासत में मिली है अज्दाद कहीं पेड़ भी कुछ बो गए होते — Shahryar
ग़ुर्बत की ठंडी छाँव में याद आई उस की धूप क़द्र-ए-वतन हुई हमें तर्क-ए-वतन के बा'द — Kaifi Azmi
वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो — Ibn E Insha
धूप में निकलो घटाओं में नहा कर देखो ज़िंदगी क्या है किताबों को हटा कर देखो — Nida Fazli
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
जो चराग़ सारे बुझा चुके उन्हें इंतिज़ार कहाँ रहा ये सुकूँ का दौर-ए-शदीद है कोई बे-क़रार कहाँ रहा — Ada Jafarey
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े — Kaifi Azmi
हाल पूछा न करे हाथ मिलाया न करे मैं इसी धूप में ख़ुश हूँ कोई साया न करे — Kashif Husain Ghair
'इंशा'-जी उठो अब कूच करो इस शहर में जी को लगाना क्या वहशी को सुकूँ से क्या मतलब जोगी का नगर में ठिकाना क्या — Ibn E Insha

If you like thoughtful lines, explore ehsaas shayari filled with emotional depth.

Sardi Shayari on Memories

Shayari that connects winter with yaadein, nostalgia, and moments that return in silence.

बे तेरे क्या वहशत हम को तुझ बिन कैसा सब्र-ओ-सुकूँ तू ही अपना शहर है जानी तू ही अपना सहरा है — Ibn E Insha
ये काँटे, ये धूप, ये पत्थर इनसे कैसा डरना है राहें मुश्किल हो जाएँ तो छोड़ी थोड़ी जाती हैं — Subhan Asad
हम अपनी धूप में बैठे हैं 'मुश्ताक़' हमारे साथ है साया हमारा — Ahmad Mushtaq
तेरी यादों की धूप आने लगी है अभी खुल जाएगा मौसम हमारा — Subhan Asad
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ' ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा — Anwar Taban
गहरी सोचें लम्बे दिन और छोटी रातें वक़्त से पहले धूप सरों पे आ पहुँची — Aanis Moin
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
धूप भी आराम करती थी जहाँ अपना ऐसी छाँव से नाता रहा — Madan Mohan Danish
मैं बे-ख़याल कभी धूप में निकल आऊँ तो कुछ सहाब मिरे साथ साथ चलते हैं — Farhat Abbas Shah

Relive your moments through yaad shayari that beautifully express memories.

2 Line Sardi Shayari

Short and impactful two-line winter shayari perfect for quick sharing and expression.

जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है उन के यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है — Ritesh Rajwada
दिन तो ख़ैर गुज़र जाता है रातें पागल कर देती हैं — Noon Meem Danish
धूप में कौन किसे याद किया करता है पर तिरे शहर में बरसात तो होती होगी — Ameer Imam
हसीन लड़कियाँ ख़ुश्बूएँ चाँदनी रातें और इन के बा'द भी ऐसी सड़ी हुई दुनिया — Ameer Imam
पराई बाँह में रातें बिता कर जब कभी दिन में हमें टीवी पे देखोगे तो सोचो कितना रोओगे — Ritesh Rajwada
धूप निकली है बारिशों के ब'अद वो अभी रो के मुस्कुराए हैं — Anjum Ludhianvi
हिज्र की रातें इतनी भारी होती हैं जैसे छाती पर ऐरावत बैठा हो — Tanoj Dadhich
रिश्तों को जब धूप दिखाई जाती है सिगरेट से सिगरेट सुलगाई जाती है — Ankit Gautam
क्या वाक़ई वो तेरी पाज़ेब की खनक थी ऐसा सुकून तो बस नुसरत के गाने में है — Neeraj Neer

Short Sardi Shayari

Crisp winter lines that express emotions in few words with clarity and depth.

सताती हैं रुलाती हैं मुझे यादें दिसम्बर की जगाती हैं जलाती हैं मुझे रातें दिसम्बर की — Munazzah Noor
कहाँ कहाँ पे उसे ढूँढ़ते हैं हम यारों किसी के लम्स से होता था जो सुकूँ दिल को — Afzal Ali Afzal
साहिल के सुकूँ से किसे इनकार है लेकिन तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है — Aale Ahmad Suroor
झूट पर उस के भरोसा कर लिया धूप इतनी थी कि साया कर लिया — Shariq Kaifi
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
सुकून ए क़ल्ब होता है मुयस्सर तेरा जब नाम आता है लबों पर — Kiran K
ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं — Mahirul Qadri
जली हैं धूप में शक्लें जो माहताब की थीं खिंची हैं काँटों पे जो पत्तियाँ गुलाब की थीं — Dagh Dehlvi
घर में ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है बताओ कैसे लिख दूँ धूप फागुन की नशीली है — Adam Gondvi

Sardi Shayari for WhatsApp Status

Perfect winter shayari lines to share as WhatsApp status during cold days and nights.

गुज़ार देते हैं रातें पहलू में उस के जुगनू को भी दर का फ़क़ीर बना रखा है — ALI ZUHRI
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ — Amaan Haider
सुकून देती थी तब मुझ को वस्ल की सिगरेट अब उस के हिज्र के फ़िल्टर से होंठ जलते हैं — Upendra Bajpai
एक ही शख़्स नहीं होता सदा दिल का सुकूँ एक करवट पे कभी नींद नहीं आ सकती — Rehan Mirza
वो सर्दियों की धूप की तरह ग़ुरूब हो गया लिपट रही है याद जिस्म से लिहाफ़ की तरह — Musavvir Sabzwari
'अल्वी' ये मो'जिज़ा है दिसम्बर की धूप का सारे मकान शहर के धोए हुए से हैं — Mohammad Alvi
चिलचिलाती धूप है और पैर में चप्पल नहीं जिस्म घाइल है मगर ये हौसला घाइल नहीं — Tanoj Dadhich
हवा चली तो उस की शॉल मेरी छत पे आ गिरी ये उस बदन के साथ मेरा पहला राब्ता हुआ — Zia Mazkoor
नींद उस की है दिमाग़ उस का है रातें उस की हैं तेरी ज़ुल्फ़ें जिस के बाज़ू पर परेशाँ हो गईं — Mirza Ghalib
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
तेज़ धूप में आई ऐसी लहर सर्दी की मोम का हर इक पुतला बच गया पिघलने से — Qateel Shifai
उसूली तौर पे मर जाना चाहिए था मगर मुझे सुकून मिला है तुझे जुदा कर के — Ali Zaryoun

Sardi Shayari Captions

Creative and stylish winter captions for Instagram posts and cozy pictures.

धूप तो धूप ही है इस की शिकायत कैसी अब की बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब — Nida Fazli
हम को न मिल सका तो फ़क़त इक सुकून-ए-दिल ऐ ज़िंदगी वगरना ज़माने में क्या न था — Azad Ansari
ये किस अज़ाब में छोड़ा है तू ने इस दिल को सुकून याद में तेरी न भूलने में क़रार — Shohrat Bukhari
मुसीबतों में तो याद करते ही हैं किसी को ये लोग सारे मगर कभी जो सुकूँ में आए ख़याल मेरा तो लौट आना — Hasan Raqim
सावन-रुत और उड़ती पुर्वा तेरे नाम धूप-नगर से है ये तोहफ़ा तेरे नाम — Tajdar Adil
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
मैं बहुत ख़ुश था कड़ी धूप के सन्नाटे में क्यूँँ तेरी याद का बादल मेरे सर पर आया — Ahmad Mushtaq
क़सम ख़ुदा की बड़े तजरबे से कहता हूँ गुनाह करने में लज़्ज़त तो है सुकून नहीं — Mehshar Afridi

FAQs

Yes, sardi shayari is perfect for WhatsApp status, especially during winter when people love sharing cozy, emotional, or nostalgic lines.
Not always. While it is inspired by winter, sardi shayari often reflects deeper emotions like love, loneliness, memories, and comfort.
Yes, many sardi shayari lines include romantic themes like sharing warmth, sitting together in cold nights, and expressing love during winter.
Sardi shayari is usually written in Hindi or Urdu, but it is also popular in Hinglish for modern audiences.
People connect with sardi shayari because winter often brings calmness, memories, and emotional depth, making poetic expressions feel more relatable.
Yes, short and meaningful sardi shayari lines work great as Instagram captions, especially for winter photos and cozy moments.