Kitab Shayari - Words, pages, and emotions hidden inside every kitaab

Kitab shayari captures the quiet magic of books, where every page holds a story, every word carries emotion, and every kitaab becomes a reflection of life. From deep thoughts to heartfelt memories, these shayari express the beauty of reading, knowledge, and hidden feelings between the lines.

What is kitab shayari?

Kitab shayari is a form of poetry that expresses emotions, thoughts, and life lessons inspired by books, pages, and written words.

Kitab Shayari in Hindi

Explore kitab shayari in Hindi that beautifully expresses emotions hidden in words and pages.

वही लिखने पढ़ने का शौक़ था, वही लिखने पढ़ने का शौक़ है तेरा नाम लिखना किताब पर, तेरा नाम पढ़ना किताब में — Bashir Badr
आख़िरी पन्ने पे बोलो क्या लिखूँ तुम यहाँ तक साथ तो आए नहीं — Astitwa Ankur
तेरे ख़त आज लतीफ़ों की तरह लगते हैं ख़ूब हँसता हूँ जहाँ लफ़्ज़-ए-वफ़ा आता है — Zubair Ali Tabish
तमाम होश ज़ब्त इल्म मस्लहत के बा'द भी फिर इक ख़ता मैं कर गया था माज़रत के बा'द भी — Pallav Mishra
किस तरह जमा कीजिए अब अपने आप को काग़ज़ बिखर रहे हैं पुरानी किताब के — Adil Mansuri
बिछड़ गया हूँ मगर याद करता रहता हूँ किताब छोड़ चुका हूँ पढ़ाई जारी है — Ali Zaryoun
कल मेरी एक प्यारी सहेली किताब में इक ख़त छुपा रही थी कि तुम याद आ गए — Anjum Rehbar
दोस्ती लफ़्ज़ ही में दो है दो सिर्फ़ तेरी नहीं चलेगी दोस्त — Zubair Ali Tabish
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ — Umair Najmi
एक दिन मेरी ख़ामुशी ने मुझे लफ़्ज़ की ओट से इशारा किया — Anjum Saleemi
तुम ने किस कैफ़ियत में मुख़ातब किया कैफ़ देता रहा लफ़्ज़-ए-'तू' देर तक — Ambreen Haseeb Ambar

For more life-inspired verses, explore life shayari that connect deeply with emotions.

Kitab Shayari on Life

Read shayari where books become a metaphor for life, experiences, and personal journeys.

उतारा दिल के वरक़ पर तो कितना पछताया वो इंतिसाब जो पहले बस इक किताब पे था — Aanis Moin
बारूद के बदले हाथों में आ जाए किताब तो अच्छा हो ऐ काश हमारी आँखों का इक्कीसवाँ ख़्वाब तो अच्छा हो — Ghulam Mohammad Qasir
तुझे कैसे इल्म न हो सका बड़ी दूर तक ये ख़बर गई तिरे शहर ही की ये शाएरा तिरे इंतिज़ार में मर गई — Mumtaz Naseem
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
इल्म जब होगा किधर जाना है हाए तब तक तो गुज़र जाना है — Madan Mohan Danish
अश्क़-ओ-ख़ून घुलते हैं तब दीदा-ए-तर बनती है दास्तान इश्क़ में मरने से अमर बनती है — Jaani Lakhnavi
बे-गिनती बोसे लेंगे रुख़-ए-दिल-पसंद के आशिक़ तिरे पढ़े नहीं इल्म-ए-हिसाब को — Haidar Ali Aatish
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं — Jawwad Sheikh

You may also enjoy zindagi shayari that reflect deeper perspectives of living.

Kitab Shayari on Thoughts

Shayari that captures deep thoughts, reflections, and ideas written between the lines.

दुनिया भर की राम-कहानी किस किस ढंग से कह डाली अपनी कहने जब बैठे तो एक एक लफ़्ज़ पिघलता था — Khalilur Rahman Azmi
बहाने मिलने के शायद न रोज़ रोज़ मिलें किताब माँग लिया कर कभी कभी उस सेे — Maher painter 'Musavvir'
लिक्खा गया न कुछ कभी मुझ सेे जवाब में रक्खा ही रह गया है तेरा ख़त किताब में — Ankit Maurya
आज बादल के सहारे उस ने ख़त भेजा हमें आसमाँ क़ासिद है कैसा लफ़्ज़ बरसाता नहीं — Shan Sharma
रदीफ़ो-क़ाफ़िया-ओ-बह'र का भी इल्म है लाज़िम फ़क़त दिल टूट जाने से कोई शाइ'र नहीं बनता — Avtar Singh Jasser
बे-वफ़ा शख़्स तेरे होंठों पे ये लफ़्ज़-ए-वफ़ा सच बताऊँ मुझे बिल्कुल नहीं अच्छा लगता — Shajar Abbas
प्रेम की गली में सब शराब ले कर आए थे हम बहुत ख़राब थे किताब ले कर आए थे — Aman Akshar
मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया — Munawwar Rana
आदमिय्यत और शय है इल्म है कुछ और शय कितना तोते को पढ़ाया पर वो हैवाँ ही रहा — Sheikh Ibrahim Zauq
इधर जीवन के पन्ने फट रहे हैं उधर पुस्तक विमोचन हो रहा है — Abhijeet Mishra

Kitab Shayari on Knowledge and Ilm

Discover poetry that highlights the power of knowledge, learning, and wisdom found in books.

मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है — Ammar Iqbal
हद से बढ़े जो इल्म तो है जहल दोस्तो सब कुछ जो जानते हैं वो कुछ जानते नहीं — Khumar Barabankvi
उस के लबों को चूम के ये इल्म हो गया मुझ को वो ज़हर के बिना भी मार सकती है — Harsh saxena
काग़ज़ में दब के मर गए कीड़े किताब के दीवाना बे-पढ़े-लिखे मशहूर हो गया — Bashir Badr
दिल पे कुछ और गुज़रती है मगर क्या कीजे लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं — Jaleel 'Aali'
क़ौम-ओ-मज़हब क्या किसी का और क्या है रंग-ओ-नस्ल ऐसी बातें छोड़ कर बस इल्म-ओ-फ़न की बात हो — Sayan quraishi
हमारा इल्म बूढ़ा हो रहा है किताबें धूल खाती जा रही हैं — Kaif Uddin Khan
जाहिलों के साथ तू ने उम्र सारी काट दी एक बार बात मान कर उठा किताब अब — Amaan Pathan

If you value knowledge, check out ilm shayari filled with meaningful expressions.

Kitab Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind each line of shayari inspired by books and words.

और बढ़ जाती है कुछ लफ़्ज़-ओ-बयाँ की तासीर लफ़्ज़ जब अश्क की सूरत में अदा होता है — Rais Amrohvi
मर भी जाऊँ तो कहाँ लोग भुला ही देंगे लफ़्ज़ मेरे मेरे होने की गवाही देंगे — Parveen Shakir
हर साल की आख़िरी शामों में दो चार वरक़ उड़ जाते हैं अब और न बिखरे रिश्तों की बोसीदा किताब तो अच्छा हो — Ghulam Mohammad Qasir
क्यूँँ बुरा भला कहें किसी को भी अगरचे हम बन गए हैं हिज्र में जो साहिब-ए-किताब अब — Amaan Pathan
न जाने शे'र में किस दर्द का हवाला था कि जो भी लफ़्ज़ था वो दिल दुखाने वाला था — Saleem Ahmad
दुनिया पे अपने इल्म की परछाइयाँ न डाल ऐ रौशनी-फ़रोश अँधेरा न कर अभी — Saqi Faruqi
तुझ को क्या इल्म तुझे हारने वाले कुछ लोग किस क़दर सख़्त नदामत से तुझे देखते हैं — Parveen Shakir
हम ने अव्वल से पढ़ी है ये किताब आख़िर तक हम से पूछे कोई होती है मोहब्बत कैसी — Altaf Hussain Hali
तुझ से किस तरह मैं इज़हार-ए-तमन्ना करता लफ़्ज़ सूझा तो मआ'नी ने बग़ावत कर दी — Ahmad Nadeem Qasmi

You can also explore ehsaas shayari that reveal hidden emotions in a similar way.

2 Line Kitab Shayari

Short and impactful 2 line kitab shayari perfect for quick reading and sharing.

शौहर ऐसी पुस्तक है दुनिया वालों अनपढ़ बीवी भी जिस को पढ़ लेती है — Saarthi Baidyanath
तुम को ये इल्म नहीं जूतों के बदले मेरे ये बहुत कम सी रक़म माँगी है साली तुम ने — Aarush Sarkaar
अभी भी अपनी किताबों के पिछले पन्ने पर तुम्हारे नाम को लिखते हैं फिर मिटाते हैं — Haider Khan
मैं इक नुक़्ता हूँ और इक लफ़्ज़ हो तुम तुम्हीं से ज़िंदगी पूरी हुई है — Saarthi Baidyanath
कहानी ज़िन्दगी की जल्द ही हो ख़त्म तो अच्छा बहुत लंबी हो कोई दास्तां तो बोझ लगती है — Prashant Sitapuri
एक क़िस्सा जो मुकम्मल होते होते रह गया एक लड़की ने किताब आधी पढ़ी और छोड़ दी — Shivam chaubey

Short Kitab Shayari

Simple and concise shayari capturing the essence of books in just a few words.

खेल पूरा सिफारिसों का था बेवजह हम किताब में उलझे — Shiv तिवारी ✍️
चाहे वो हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई हों उलमा का अस्ल तआ़रुफ़ इल्म हुआ करता है — Ramnath Shodharthi
कमाल-ए-फ़न है तुम्हारा कि मो'जिज़: है कोई हर एक लफ़्ज़ से लगता है रो रहा है कोई — Ramnath Shodharthi
मेरे दिल में माज़ी के कुछ पन्ने हैं मैं तो बस उस को बतलाने आया हूँ — Saarthi Baidyanath
इल्म इतना तो मुझे हासिल है बे-सबब कोई बहस अच्छी नहीं — Ananya Rai Parashar
आड़ ले कर नए दौर के इल्म की फ़ोन ने चिट्ठियों का गला घोंटा है — Intzar Akhtar
हो गए होते बहुत पहले ही हम दौलत-मंद दौलत-ए-इल्म से बस इल्म हटाना था हमें — Ramnath Shodharthi
आप हैं आग सिफ़त लफ़्ज़ मेरे मोम सिफ़त मोम से आग का पुतला मैं बनाऊं कैसे — Ramnath Shodharthi
यही तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है मियाँ किसी को इल्म नहीं कल यहाँ पे क्या होगा — Ramnath Shodharthi
ज़िन्दगी को सँवारने के लिए ज़िन्दगी की किताब काफ़ी है — Saarthi Baidyanath
ग़ज़ल हो, शा'इरी हो कहना तो आसाँ नहीं होता कहे हर लफ़्ज़ का सच से भरा होना ज़रूरी है — Yogamber Agri
छोड़ कर जाएँ कहाँ अब ये अधूरी दास्तां शाम भी होने को है घर लौट जाना चाहिए — Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Kitab Shayari for Status

Perfect kitab shayari lines to use as WhatsApp status or daily thoughts.

फिरदौस ओ खुल्द जन्नत ओ कूचा ए जाने जाँ है लफ्ज़ चार, चारों का मतलब पर एक हैं — Shajar Abbas
आओगी नहीं तुम मुझे ये इल्म था लेकिन रो-रो के पुकारा तुम्हें तन्हाई में मैं ने — Dipendra Singh 'Raaz'
तेरी फ़ितरत का मुझ को इल्म है सो तेरे तोहफ़े अभी खोले नहीं है — Dipendra Singh 'Raaz'
उस को देखा तभी ख़ुदा ने लफ़्ज़ जमाल ईजाद किया वो बोली तो बहरो ने भी सुन-सुन कर इरशाद किया — Aalam
किताब-ए-ज़ीस्त पढ़ते-पढ़ते थक गए किताब-ए-मौत लाके मुझ को दे कोई — Upendra Bajpai
न ला लफ्ज़-ए-मोहब्बत तू लबों पर मोहब्बत लफ्ज़ से नफ़रत है मुझ को — Shajar Abbas
ख़मोशी लफ़्ज़ पर भारी नया तर्ज़-ए-बयाँ अपना पराए मुल्क में अब ढूँढ़ता हूँ, हम ज़बाँ अपना — Jaymin Joshi Mauj
रूदाद-ए-मुहब्बत गर जो लफ़्ज़ बयाँ कर दें अहसास तुम्हें हो क्यूँँ मैं दफ़्न रिसालों में — Priya omar
आप कैसे भला समझ पाते लफ़्ज़ सारे ज़रा अधूरे लिखे — Md Zishan Alam
ख़ुदा के वास्ते मत लफ़्ज़-ए-ऐतबार तू बोल ये लफ़्ज़ अच्छा नहीं लगता है लबों पे तेरे — Shajar Abbas
उस ने हमारे चेहरे पे रक्खा यूँ अपना हाथ जैसे कोई किताब पे इक ऑटोग्राफ़ दे — Shivam chaubey

Kitab Shayari Captions

Creative captions inspired by books and words for Instagram and social media posts.

लगता है इल्म नहीं हैं उन को मेरी चाहत का अब ख़त लिखना ही होगा मुझ को इश्क़ जताने के ख़ातिर — Devansh gupta
पहले ख़यालों को उतारा पन्ने पर मैं ने मगर फिर उस पे स्याही फेंक दी — Pushkar Tripathi
अच्छी तरह से है मुझे दुनिया का इल्म, सो क्या काम है जो आप यूँँ अपना बना रहे — Prashant Sitapuri
शहीदों ने लिखी ये दास्तान-ए-खूँ मुबारक हो मैं हिंदुस्तान हूँ हर दिल में ज़िंदा हूँ मुबारक हो — Ajeetendra Aazi Tamaam
लफ़्ज़ फिर ख़त में वो बिन लिखा रह गया दिल लिखा हर जगह दिलरुबा रह गया — anupam shah
इल्म नहीं है मुझ को मेरी चाहत का तब ही लोग मुझे दीवाना नईं कहते — Devansh gupta
न जाने इस क़दर तन्हा कोई कैसे जिया होगा ग़ज़ब तन्हाई लिक्खी है हर इक ख़ामोश पन्ने पर — Ajeetendra Aazi Tamaam
उस ने अंग्रेज़ी में बोले है लफ़्ज़ कुछ सोचिए आप अनपढ़ गँवारों का दुख — Daksh Sharma
इल्म है मगर उसे इस बात का भी हम तबाह हो गए उन की नज़र से — Anoop Kumar Mayank
इल्म है नहीं जिस को बह्र काफ़िये का भी ऐसा शख़्स ही साहब अव्वलीन शाइ'र है — A R Sahil "Aleeg"

FAQs

Yes, kitab shayari is perfect for Instagram captions, WhatsApp status, and posts that reflect your love for reading and deep thoughts.
Not always. While it revolves around books, it often symbolizes life, memories, knowledge, and hidden emotions between the lines.
Its depth and symbolism make it unique, as it connects words on paper with real-life feelings, experiences, and silent emotions.
Yes, kitab shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish depending on your style and audience preference.
People enjoy it because it blends the beauty of books with emotions, making it relatable for readers who find comfort in words.
Yes, it often overlaps with life shayari as books are seen as reflections of life, experiences, and personal journeys.