Hadsa Shayari - Zindagi ke achanak dard aur emotional palon ki shayari

Hadsa shayari captures those unexpected moments in life that leave a deep emotional impact. Whether it’s a sudden heartbreak, loss, or a painful incident, these lines express the shock, silence, and lingering dard that follows. Explore heartfelt poetry that turns life’s harsh realities into meaningful words.

What is hadsa shayari?

Hadsa shayari is a form of poetry that expresses emotions related to sudden and unexpected incidents in life, such as heartbreak, loss, or shocking events.

Hadsa Shayari in Hindi

Explore hadsa shayari in Hindi that expresses sudden life shocks and emotional pain in simple, powerful words.

मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई — Iqbal Ashhar
एक ही हादसा तो है और वो ये कि आज तक बात नहीं कही गई बात नहीं सुनी गई — Jaun Elia
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
अफ़सोस हो रहा है तेरी शक्ल देख कर क्या कोई तेरा चाहने वाला नहीं रहा — Abbas Tabish
मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता — Abhishek shukla
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz
हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir

If you relate to deeper pain, explore dard shayari for more emotional depth.

Hadsa Shayari on Life

Read hadsa shayari based on life’s unexpected twists, harsh realities, and moments that change everything.

यूँँ न क़ातिल को जब यक़ीं आया हम ने दिल खोल कर दिखाई चोट — Fani Badayuni
छोड़ कर कब का वो जा चुका है लगता है कल का ही हादसा हो — Shadab khan
कोई हादसा ले कर आदमी किधर जाए आदमी अगर कह दे हादसा उदासी है — Rohit tewatia 'Ishq'
क्या पता था देखना उस की तरफ़ हादसा इतना बड़ा हो जाएगा — Anwar Shaoor
ज़िंदगी में आई वो जैसे मेरी तक़दीर हो और उसी तक़दीर से फिर चोट खाना याद है — Rohit tewatia 'Ishq'
चोट खाई थी एक बार मगर उम्र भर को बिखर गए हैं हम — Munazzah Noor
बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak
किनारे दो मिलाने में हैं कितनी मुश्किलें सोचो ये पुल दिन भर ही सीने पे बिचारा चोट खाता है — Prashant Beybaar
ज़िन्दगी भी उन किताबों की तरह है जिन के हर इक पेज पर इक हादसा है — Aqib khan
ये मयख़ाने में बैठ अफ़सोस अब क्यूँ तेरे हिस्से भी तो जवानी लिखी थी — Amaan Pathan

For broader life reflections, check out zindagi shayari that captures every phase.

Hadsa Shayari on Love

Discover hadsa shayari about love incidents, heartbreaks, and unexpected emotional turns in relationships.

वो कहते हैं हर चोट पर मुस्कुराओ वफ़ा याद रक्खो सितम भूल जाओ — Kaleem Aajiz
एक हादसा गुजरा था कई महीनो पहले आज भी लगता है जैसे कल की बात हो — Aryan Goswami
हादसा कल रात मेरे साथ ऐसा हो गया चूम कर मैं होंठ उस के और प्यासा हो गया — Amol
ज़ुदा हम हो गए अफ़सोस कैसा फ़लक धरती से कब लिपटा दिखा है — Atul K Rai
हाँ शख़्स था तो मैं सही, उम्मीद करने ख़्वाब की अफ़सोस के ख़ल्क़त रही है ख़्वाब की ख़ातिर ग़लत — Zain Aalamgir
अभी टूटा नहीं मैं पूरी तरह चोट पर चोट मारते रहिए — Ramnath Shodharthi
अब देख के अपनी सूरत को इक चोट सी दिल पर लगती है गुज़रे हुए लम्हे कहते हैं आईना भी पत्थर होता है — Malikzada Manzoor Ahmad
कौन जाने किस तरह से हादसा ये हो गया ख़ूब रोका दिल को फिर भी प्यार तुझ सेे हो गया — Prashant Sitapuri
बहुत याद आते है वो लोग जिन का बिछड़ना फ़क़त हादसा होता है इक — karan singh rajput
नहीं हो तुम तो क्या अफ़सोस तो है इसी के साथ कर लेंगे गुज़ारा — Ramnath Shodharthi
क्या कोई मुझ को चोट पहुंचाता कहीं पत्थर को चोट लगती है — Ramnath Shodharthi

If love turns painful, explore dhokha shayari for more broken emotions.

Hadsa Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind hadsa shayari with meanings that explain hidden feelings and life lessons.

थोड़ा बढ़ा-चढ़ा कर उसे कीजे इत्तिलाअ' छोटा-सा हादसा है मगर हादसा तो है — Ramnath Shodharthi
दुनिया जो कहती थी वो किए जा रहे थे हम अफ़सोस आप ने जो कहा था नहीं किया — Dharmesh Solanki
'शजर' अफ़्सोस गुलशन में गुलों का बदन ख़ारों ने छलनी कर दिया है — Shajar Abbas
इस दौर में जो चोट खाकर भी मोहब्बत कर रहा ये कौन सा आशिक़ है जिस की इतनी मत मारी गई — karan singh rajput
मेरे दुश्मन बहुत हैं जान-ए-मन मेरा सदका निकालती रहना — Shajar Abbas
दिल ही टूटा, क़यामत नहीं आई है हादसा ये यहाँ रोज़ ही होता है — A R Sahil "Aleeg"
जानाँ अफ़सोस मेरी मय्यत पर थोड़ा सा तो जता दिया होता — Parvez Zaami

To explore deeper emotional layers, read gham shayari filled with intense expressions.

Hadsa Quotes and Thoughts

Short hadsa quotes and thoughts reflecting unexpected life events, emotional shocks, and silent realizations.

दूर होकर क्या उसे अफ़सोस होगा कह रहा है जो तुझे अफ़सोस होगा — Vijay Anand Mahir
बहुत अफ़सोस होता है ख़ज़ाने को लुटा बैठे मोहब्बत जिस से करते हैं उसी को हम गँवा बैठे — Salman ashhadi sahil
गर जो मैं हार जाऊँ तो अफ़सोस करना नहीं जंग मेरी ख़ुदा से है इंसाँ से थोड़ी न है — A R Sahil "Aleeg"
और मुझ को लगा मैं शाइ'र हूँ हिज्र-ए-जानाँ का हादसा था मैं — Ashutosh Kumar "Baagi"
मोहब्बत से, इनायत से, वफ़ा से चोट लगती है बिखरती फूल हूँ, मुझ को हवा से चोट लगती है — Spilledink
रखा है प्यार हिस्से में परिंदों के 'शजर' की नौकरी बस चोट खानी है — Kartik tripathi
चोट खाने की दिल को आदत है ख़त्म ये शौक़ भी नहीं करना — A R Sahil "Aleeg"
हादसा हो कोई तो मालूम हो साथ देती है कहाँ तक ज़िंदगी — Daksh Sharma
लरज रही हैं गुलिस्ताँ में पत्तियाँ गुल की ये लग रहा है कोई हादसा नया होगा — Shajar Abbas

For reflective silence and inner emotions, explore khamoshi shayari as well.

2 Line Hadsa Shayari

Short 2 line hadsa shayari that captures deep pain and sudden emotional moments in just a few words.

तुम्हारा नाम लेने से बड़ी तकलीफ़ होती है मिरी ख़ुशियाँ तुम्हीं से थीं बहुत अफ़सोस है मुझ को — Ambar
गया था चोट देकर फिर वो आया चोट देने को तेरी इस चालबाज़ी का सिला देगी यही दुनिया — Kushal "PARINDA"
मैं त'अर्रूफ़ कर रहा हूँ उस के आईने से अब छोड़ कर अफ़सोस क्या वो कर रहा होगा मुझे — Shiv
मैं किस तरह ख़ुश हूँ बर्बाद यहाँ होकर मेरी ख़ुशियों तुम पर अफ़सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ये शौक सुख़न से अब तो काम नहीं होगा मेरी शा'इरी तुम पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ईद के दिन ये हादसा सा हुआ मैं ने इक चाँद दिन में देख लिया — Nirbhay Nishchhal
साॅरी उस ने मुझे कहा है फिर या'नी अब कुछ तो हादसा है फिर — Firdous khan
तब मज़ा मोहब्बत का मुझ को खुल के आएगा जब उभर के आएगी दिल की चोट जानेमन — Rachit Sonkar
अब ज़ख़्म गुनाहों पर अफ़्सोस किया जाए तकलीफ़ अज़िय्यत पर अफ़्सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
तुम्हारी बात से मुझ को कभी जो चोट पहुंँची तो मुझे ग़ुस्सा नहीं आया मुझे रोना ही आया है — Nirbhay Nishchhal
अचानक जो हुआ वो हादसा था मगर तेरी जफ़ा को क्या कहेंगे — Meem Alif Shaz

Short Hadsa Shayari

Read short hadsa shayari perfect for quick emotional expression and sharing your inner feelings easily.

सुना है तुम भी शाइ'र बन रहे हो तुम्हें भी चोट गहरी लग गई क्या — Umesh Maurya
हमारे साथ वही हादसा हुआ फिर से बना लिया हमें फिर से शिकार नैनों ने — Aqib khan
अंजाम यही है कि वो छोड़ रहा मुझ को बर्बाद मुक़द्दर पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
लफ्ज़ से है चोट लगती है हुनर रिश्ता निभाना — "Dharam" Barot
हर चोट खाया शा'इरी तो करता है हर चोट खाया तो मगर शाइ'र नहीं — Salma Malik
जो दिल पे चोट खाई है इसे सब को दिखाने दो मुझे उस की मुहब्बत की हक़ीक़त ही बताने दो — Danish Balliavi
ये और बात है तू खाता रहा क़सम अफ़सोस अब भरोसा लेकिन नहीं रहा — Shadab khan
क्या हुआ बताओ तो साथ हादसा उस के बारिशें बरसती हैं भीगता नहीं मिलता — Talib akbarabadi
असर ये माँ की दु'आओं का ही तो है ऐ दोस्त कि होते होते कोई हादसा नहीं होता — Hasan Raqim
हाँ इश्क़ में जब से मिरा दिल ये तुम्हारा हो गया अफ़सोस तब से मौत का मुझ पे इशारा हो गया — Danish Balliavi
मुझे पत्थरों से गिला नहीं सभी फूल थे मिरे राज़दाँ सभी फूल से मिली ठोकरें हुआ हादसा मिरी राह में — Raj Tiwari

Hadsa Shayari for WhatsApp Status

Find hadsa shayari for WhatsApp status to express sudden pain, heartbreak, and silent emotions indirectly.

हादसा पहले भी इक बार हुआ है जानाँ तुम सेे पहले भी मुझे प्यार हुआ है जानाँ — Mohit Dixit
मुझे कुछ पल लगा ऐसा कि तुम मेरी अमानत थी मुझे अफ़सोस इतना सोचने की क्या ज़रूरत थी — Danish Balliavi
ज़िंदगी में ये इक हादसा भी हुआ इश्क़ का ख़ूब मुझ को नशा भी हुआ — Danish Balliavi
हुस्न की बस्ती में अफ़सोस शजर हज़रत-ए-दिल आतिश-ए-इश्क़ में दामन को जला बैठे हैं — Shajar Abbas
किसी दिन हादसा गुज़रेगा कोई गुज़र जाएँगे हम भी हादसे में — Shruti chhaya
मुहब्बत के उसूलों को अगर उस ने पढ़ा होता न कोई तिश्नगी होती न कोई हादसा होता — Rs
किसी दरख़्त से पूछो कि कैसा लगता है किसी से चोट भी खाना उसी को फल देना — Hameed Sarwar Bahraichi
हम भी रोते हैं सनम तुझ से मुहब्बत कर के हम को अफ़सोस भी होता है ये ग़फ़लत कर के — Danish Balliavi
विलादत फ़क़त हादसा है यहाँ और क़ज़ा जिस्त का सच है बाक़ी जो कुछ दरमियाँ इस के सब मोह माया है साहिल — A R Sahil "Aleeg"
अब मुहब्बत की दुआ मत दीजिये जो हुआ इक हादसा काफ़ी रहा — Ravi 'VEER'
आरजू ख़ाक हो चुकी है सब और अफ़सोस भी नहीं मुझ को — Sabir Pathan

Hadsa Shayari Captions

Best hadsa captions for Instagram and social media to share emotional moments and unexpected life experiences.

आशिक़ हो चोट खाए हुए तुम तो फिर सुनो 'ग़ालिब' की शा'इरी किसी मरहम से कम नहीं — Ajeetendra Aazi Tamaam
सोच मत चोट ये लगी कैसे देख मेरी निगाह किस पर है — Chetan
हादसा तो बड़ा था लेकिन क्या पेड़ मर जाए डाली कटने पर — Chetan
इक और हादसा दिल-ए-अहमद को चाहिए इक वक़्त हो गया है हमें कुछ कहे हुए — Faiz Ahmad
मुरझा गया गुलाब तो अफ़सोस ये हुआ नाहक़ जुदा किया उसे शाख़ों से तोड़ कर — Gulshan
तुझे अफ़सोस सद-अफ़सोस हो मुझ से बिछड़ने का तमन्ना है अजल मुझ को जवानी में ही ले जाए — Meem Maroof Ashraf
तुम नमक ला लगा कभी तो दो हम तो मरहम से चोट खाए हैं — Trinetra Dubey
जब किसी की वो मुहब्बत में पिघल जाएगा इश्क़ में चोट कभी खा के सँभल जाएगा — Danish Balliavi
किसी ने सच ही कहा है कि हादसा होगा भरोसा जिस पे है मुझ को वो बे-वफ़ा होगा — Danish Balliavi

FAQs

People read hadsa shayari when they experience emotional shocks, painful memories, or unexpected life changes that are difficult to express in simple words.
Mostly yes, as it reflects pain and shock, but sometimes it also carries deep life lessons and reflections after a difficult experience.
Yes, many people use short hadsa shayari lines as WhatsApp status to express hidden pain or emotional turmoil indirectly.
Hadsa shayari focuses on sudden incidents or shocks, while dard shayari broadly expresses ongoing pain and emotional suffering.
Yes, hadsa shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it easy for people to connect in their preferred language.
Because everyone faces unexpected moments in life, and hadsa shayari turns those silent experiences into relatable and expressive words.