Wahshat Shayari - Dil ki bechaini, junoon aur inner madness ki shayari

Wahshat shayari expresses the wild chaos of emotions, where junoon, bechaini, and inner madness take over the heart. It reflects intense feelings that go beyond control—moments when the soul feels restless and lost in its own storm. These verses capture the raw depth of human emotions in their most untamed form.

What is wahshat shayari?

Wahshat shayari is poetry that expresses intense inner madness, emotional chaos, and uncontrolled feelings like junoon and bechaini.

Wahshat Shayari in Hindi

Explore wahshat shayari in Hindi capturing deep madness and emotional chaos.

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
आख़िरी जंग मैं लड़ने के लिए निकला हूँ फिर रहे या न रहे तेरा दिवाना आना — Mubarak Siddiqi
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi

Wahshat Shayari on Life

Poetry that reflects how life’s struggles create inner chaos and restlessness.

बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
उस की बेचैनी बढ़ाना चाहती हूँ सुनिए कह कर चुप लगाना चाहती हूँ — Pooja Bhatia
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal
मेरी बेचैनी का आलम मेरी बेचैनी से पूछो मेरे चहरे से पूछोगे कहेगा ठीक है सब कुछ — Aqib khan
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi

For deeper reflections on life, read zindagi shayari .

Wahshat Shayari on Love

Express the madness and obsession that love sometimes brings to the heart.

बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman
इक बेचैनी सी है मन में क्या होगा ये रब जाने यार मिरे कोई पूछो रब से वो तो है सब जाने — Kabir Altamash
उतर न पाएगा ता उम्र इन के सर से जुनूँ ये नौजवान अगर देख लेंगे आँखें तेरी — Shajar Abbas
इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी — Mahir ul Qadri
ख़ामोशी, बेचैनी, यादें तेरी, मेरा ख़ालीपन कितना कुछ है कमरे में तेरे और मेरे सिवा — Prashant Shakun
ये सच है शौक़ भी पहले जुनून होता था मगर जुनून भी अब शौक़ बन गया देखो — Saarthi Baidyanath
देखना है अगर जुनून-ए-इश्क़ लहरों पे नाचते सफ़ीने देख — Chandan Sharma
दिवाने पन की अपने भी कोई सीमा नहीं यारो जुनूँ में ख़ुद ही ख़ुद से ख़ुद का ही सर फोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam

Explore passionate emotions further in ishq shayari .

Wahshat Shayari with Meaning

Understand the depth behind each line with meaningful wahshat shayari.

इश्क़ की अब, इंतिहा क्या? इब्तिदा क्या? शय ये ला-हासिल व ला-फ़ानी जुनूँ है — A R Sahil "Aleeg"
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
अब कौन अभी से इक नादान दिवाना हो जब लफ़्ज़ ज़बाँ का अब भी ज़ख़्म पुराना हो — Anansha
उठाए नाज़ तेरे ऐसा दिवाना मिले हम से कोई बेहतर तो बताना — Deepak Pathak
दिवाना हो गया हूँ मैं तुम्हारे साथ का काजल अगर मिल जाए तू काजल बना लूँ आँख का काजल — Nirbhay Nishchhal
ख़ुदा से तो कभी दुनिया, कभी ख़ुदस लड़ा हूँ मैं जुनूँ-ए-इश्क़ में मत पूछ, दिल कितनों के तोड़े हैं — A R Sahil "Aleeg"
हमें लगता है दिल दिवाना बहुत है हक़ीक़त में पागल ज़माना बहुत है — Arohi Tripathi
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan
रातों की बेचैनी हम से पूछो पूरी फ़िक्र बिछाकर सो जाते हैं — Meem Alif Shaz

For expressive emotional depth, check out jazbaat shayari .

Wahshat Shayari on Emotions

Verses that dive into uncontrolled feelings and emotional intensity.

आवाज़-ए-क़ैस सुन के सभी आशिक़-ए-जहाँ दश्त-ए-जुनूँ की सिम्त को आमादा हो गए — Shajar Abbas
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा — Ashkrit Tiwari
रो रहा हूँ बैठ कर तन्हाई में कितना बेबस मैं दिवाना हो गया — Kumar Aryan
रात में यूँँ सुकून का होना बात में यूँँ जुनून का होना — Seema Mahapatra
आशिक़ दिवाना मजनूँ या पागल कहो हमें अब और हम बनें तिरे शाइ'र ये दिल करे — Deep kamal panecha
सुपुर्द-ए-खाक़ कर के इस जुनून-ए-शायरी को अब ये सोचा है मुहब्बत से किनारा कर लिया जाए — Sagheer Lucky

You may also relate to the silence in khamoshi shayari .

2 Line Wahshat Shayari

Short two-line shayari capturing the essence of inner madness.

जहाँ था ज़मीं पर ठिकाना नहीं था हमारा कभी वो दिवाना नहीं था — Seema Mahapatra
इमदाद करने दश्त-ए-जुनूँ से मैं आऊँगा क़ुव्वत के साथ आशिक़ों आवाज़ दो मुझे — Shajar Abbas
तन्हाई, ख़ामोशी, बेचैनी, सब कुछ तो है तेरी मोहब्बत ने भी ख़ूब नवाज़ा है हम को — Meem Alif Shaz
मुफ़लिसी ने जुनून छीना है और तुम ने सुकून छीना है — Meem Alif Shaz
गामज़न हूँ जुनूँ की राहों पर अपनी दानिश-वरी तमाम हुई — Sumit Panchal
बर्फ़ीली यादों से सीने में बेचैनी है उन के आते ही मौसम में गर्मी आएगी — Meem Alif Shaz
क़ैस की तर्ज़ पे हम रक़्स-कुनाँ होते हुए इश्क़-ए-महबूब में लो दश्त-ए-जुनूँ जाते हैं — Shajar Abbas
क़लम भी ख़ुद-ब-ख़ुद हाथों में आके कह रहा है लिखो जानी, दिवाना मैं तुम्हारा हो गया हूँ — jaani Aggarwal taak
मुर्दा है इश्क़ जज़्ब-ओ-जुनूँ भी हैं पास-पास पाने की अब तो उस को तमन्ना भी क्या करें — A R Sahil "Aleeg"

Short Wahshat Shayari

Quick and impactful shayari expressing intense emotions in few words.

दिवाना हूँ मैं और अंजान हूँ न मुझ को ख़बर क्यूँ वफ़ा हो गई — Raushan miyaa'n
गया था इश्क़ में लैला के क़ैस दश्त-ए-जुनूँ तिरा ये इश्क़ मुझे ले गया सलीब तलक — Shajar Abbas
मेरे आगे है दरिया सी मोहब्बत समुंदर सा ही हूँ रखता जुनूँ मैं — Rohit tewatia 'Ishq'
जुनून-ए-इश्क़ में ये बेख़ुदी का आलम है ख़ुद अपने शहर में अपना मकान भूल गए — Shadab Shabbiri
अपना बस इतना ही फ़साना है इक हसीना है इक दिवाना है — Meem Maroof Ashraf
हम को क्या क्या नहीं फ़ुसूँ हासिल अक्ल के साथ है जुनूँ हासिल — Sumit Panchal
अपने जज़्बात ज़माने को दिखा सकता हूँ मैं दिवाना हूँ ज़मी सर पे उठा सकता हूँ — Muneer shehryaar
कोई हसीं दिवाना मुझ को न कर सकी पर एक साँवली ने पागल बना दिया — Azhan 'Aajiz'
बड़ी बेचैनी से वो छत पे आती है गली में या'नी कोई अब भी रहता है — Mohd Arham
अंधों की बेचैनी को तुम क्या जानो दुनियावालों तुम ने तो दोनों आँखों से ख़ूब उजाले देखे हैं — DEVANSH TIWARI
कोई बेचैनी से चेहरा तेरा मुरझाया हुआ है देख के हालत तेरी दिल मेरा घबराया हुआ है — Manohar Shimpi
अब कहाँ कोई दिवाना होता उस के इश्क़ में अब तो यूँँ ही रह गया है जैसे कोई क़िस्सा इश्क़ — Hrishita Singh

Wahshat Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express your restless mood on WhatsApp status.

निभाने में कसर बाक़ी न छोड़ी याद तो होगा मोहब्बत के जुनूँ में जो ख़म-ए-गेसू सँवारे थे — Rohan Hamirpuriya
कैसा जुनून है ये कहाँ आ गई हूँ मैं वो रास्ता कहाँ है जिधर से चली हूँ मैं — shampa andaliib
तू हक़ीक़त तू फ़साना दिल मिरा तेरा दिवाना — salman khan "samar"
वो जवानी थी तुझे हम भी जुनूँ से चाहते थे अब तुझे दुनिया मगर हम मुख़्तसर ही देखते हैं — Meem Alif Shaz
ये सोचो तो यूँँ दिल के सामने दिल ही दिवाना है रहा हूँ उन के दिल में ही जो मेरे जान-ए-जानाँ है — arjun chamoli
नई है मुहब्बत नया है जुनूँ है उस को झिझक साथ चलते हुए — Rohan Hamirpuriya
था जुनूँ दिल में असर जाने तक दिल की दिल में रही नक़्स आने तक — Sanjay Bhat
जिसे ये लोग पत्थर मारते यूँँ फिर रहे हैं दोस्त मोहब्बत में हुआ वो कोई बस पागल दिवाना है — ABhishek Parashar
किसी को उस नज़र से देखना भी इक ख़ता माना जुनून-ए-इश्क़ में महबूब को हम ने ख़ुदा माना — Raj Tiwari

Wahshat Captions for Instagram

Use these captions to share your intense and chaotic feelings online.

हम हैं उस दौर के आशिक़ कि जहाँ अहल-ए-जुनूँ दिल में दीदार की हसरत लिए मर जाते थे — Shakir Dehlvi
दिल तो सुख़न-गोई से बहला सकते हैं उस का क्या हो रूह को जो बेचैनी है — shampa andaliib
तुझे देखे ज़माना हो गया है फिर मिरा दिल यूँँ दिवाना हो गया है फिर — Vinod Ganeshpure
चंद मख़्सूस दरख़्तों से मुहब्बत का जुनून कुछ परिंदों को कहीं का नहीं रहने देता — divya 'sabaa'
तुम ने ऐसी कह दी बात बेचैनी में काटी रात — Khalid Nadeem Budauni
सब जुनूँ बूद सक़ाफ़त तक ही कुछ नहीं नाज़ वफ़ा वहशत में — Kunu
मैं प्यार में अपने आप को ही पागल दिवाना कहने लगा हूँ — SAAGAR SINGH RAJPUT
दिल पे हालत जुनूँ की तारी है सर में सौदा सवार रहता है — Sumit Panchal
दिल की बेचैनी का कुछ तो हो सबब याद आए कोई ग़म हो कोई तो — Hamza ali
नाम होता मेरा ग़ज़लों में किसी के काश होता कोई मेरा भी दिवाना — ABhishek Parashar

FAQs

You can use wahshat shayari when you feel overwhelmed with emotions, restless, or want to express deep inner turmoil and passion.
No, wahshat shayari is not just about sadness. It includes extreme emotions like passion, obsession, madness, and emotional intensity.
Yes, short wahshat shayari works well as WhatsApp status to express intense and deep emotions in a unique way.
Wahshat focuses more on inner chaos and emotional unrest, while deewangi shayari highlights passionate madness often linked to love.
Yes, wahshat shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it accessible to a wide audience.
People read wahshat shayari to connect with intense emotions, express hidden feelings, and find words for their inner restlessness.