Ashu Mishra

Ashu Mishra

@ashu-mishra

Ashu Mishra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashu Mishra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

48

Content

52

Likes

734

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

और अब दुनिया मेरी तन्हाई में देती है दख़्ल मैं भी पत्थर फेंकता रहता था ठहरी झील पर — Ashu Mishra
मैं तुझे बज़्म में लाऊँगा मेरी जान मगर लोग जब दूसरे चेहरों पे फ़िदा हो जाएँ — Ashu Mishra
कुछ ख़ास तो बदला नहीं जाने से तुम्हारे बस राब्ता कम हो गया फूलों की दुकाँ से — Ashu Mishra
तुम्हारी शक्ल किसी शक्ल से मिलाते हुए मैं खो गया हूँ नया रास्ता बनाते हुए — Ashu Mishra
पुरानी चाहत के ज़ख़्म अब तक भरे नहीं हैं और एक लड़की पड़ी है पीछे बड़े जतन से — Ashu Mishra
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है — Ashu Mishra
कुछ वक़्त ने तोड़ा है भरम और कुछ उस ने मैं तो ये समझता था कोई बात है मुझ में — Ashu Mishra
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
तुम्हारा दिल यहाँ पर खो गया तो कैसी हैरत है बरेली में तो झुमके तक निकल जाते हैं कानों से — Ashu Mishra
ये शहर-ए-अजनबी में अब किसे जा कर बताएँ हम कहाँ के रहने वाले हैं कहाँ की याद आती है — Ashu Mishra
मैं इश्क़ कर रहा हूँ मगर सोचता भी हूँ पिछले बरस जो हो चुका अब के बरस न हो — Ashu Mishra

Ghazal

Nazm