सुर आप के बिल्कुल मेरी लय से नहीं मिलते
बस इस लिए हम मिलने के जैसे नहीं मिलते
अलगाव का दुख दाइमी दुख है तो मेरी जान
लेकिन ये मज़े दूसरी शय से नहीं मिलते
होंठों पे रखा रह गया इनकार-ए-मुलाक़ात
जब उस ने कहा देखूँगी कैसे नहीं मिलते
अवल्ल तो मुहब्बत में मेरा जी नहीं लगता
और दूसरा इस काम के पैसे नहीं मिलते
— Ashu Mishra















