Bewafa Shayari - Dil tootne, dhokha aur bewafai ke jazbaat

Bewafa shayari captures the deep pain of betrayal, broken trust, and lost love. It reflects the emotions that come when someone you trusted turns out to be bewafa. These lines give voice to heartbreak, dhokha, and the silence left behind.

What is bewafa shayari?

Bewafa shayari is poetry that expresses the pain of betrayal, broken trust, and unfaithful love. It reflects emotions of heartbreak when someone becomes bewafa.

Bewafa Shayari in Hindi

Express betrayal and broken trust through powerful Hindi lines that reflect deep emotional pain.

सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi
वो नशा है के ज़बाँ अक़्ल से करती है फ़रेब तू मिरी बात के मफ़्हूम पे जाता है कहाँ — Pallav Mishra
दिल-ओ-नज़र को अभी तक वो दे रहे हैं फ़रेब तसव्वुरात-ए-कुहन के क़दीम बुत-ख़ाने — Ali Sardar Jafri
वो आफ़ताब लाने का देकर हमें फ़रेब हम सेे हमारी रात के जुगनू भी ले गया — Rajesh Reddy
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
फ़रेब-ए-साक़ी-ए-महफ़िल न पूछिए 'मजरूह' शराब एक है बदले हुए हैं पैमाने — Majrooh Sultanpuri
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar

If you relate to betrayal, explore more emotions in dhokha shayari .

Bewafa Shayari on Love

Shayari that highlights how love turns painful when trust is broken and feelings are betrayed.

दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया तुझ से भी दिल-फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के — Faiz Ahmad Faiz
ऐ मुझ को फ़रेब देने वाले मैं तुझ पे यक़ीन कर चुका हूँ — Athar Nafees
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
हम भी तुम को धोखा दें ये ठीक नहीं आँख के बदले आँख कहाँ तक जायज़ है — Gaurav Singh
वो आफ़ताब लाने का देकर हमें फ़रेब हम सेे हमारी रात के जुगनू भी ले गया — Rajesh Reddy
खुला फ़रेब-ए-मोहब्बत दिखाई देता है अजब कमाल है उस बे-वफ़ा के लहजे में — Iftikhar Arif
तुम इन लबों की हँसी और ख़ुशी पे मत जाना ये रोज़ रोज़ हमें भी फ़रेब देते हैं — Shadab Asghar
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है — Darpan
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने — Shajar Abbas
फ़रेब दे के उसे जीतना गवारा नहीं अगर वो दिल से हमारा नहीं हमारा नहीं — Azhar Nawaz
आज भी वो वो ही है और अदा भी वो ही है बे-वफ़ा भी वो ही है और ख़फ़ा भी वो ही है — Aatish Indori
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis

You may also connect with deeper love emotions in breakup shayari .

Bewafa Shayari on Life

Thoughtful lines that connect betrayal with life lessons, trust, and human nature.

फ़रेब दे गया इस सादगी से वो मुझ को कि जुर्म सारा ही मजबूरियों के सर आया — Harsh saxena
ओहदे से निकलें किस तरह आशिक़ एक अदा उस की है हज़ार-फ़रेब — Meer Taqi Meer
आदमी जान के खाता है मोहब्बत में फ़रेब ख़ुद-फ़रेबी ही मोहब्बत का सिला हो जैसे — Iqbal Azeem
धोका है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है — Shivam chaubey
ये धोखेबाज़ी यार नहीं करनी मुझ को गैर से शादी उस सेे धोखा हो जाएगा — Prashant Sitapuri
तिरे वा'दों पे कहाँ तक मिरा दिल फ़रेब खाए कोई ऐसा कर बहाना मिरी आस टूट जाए — Fana Nizami Kanpuri
हर फ़रेब-ए-ग़म-ए-दुनिया से ख़बरदार तो है तेरा दीवाना किसी काम में हुशियार तो है — Firaq Gorakhpuri
की मेरे क़त्ल के बा'द उस ने जफ़ा से तौबा हाए उस ज़ूद-पशीमाँ का पशीमाँ होना — Mirza Ghalib
यूँँ कब तक साथ निभाओगी अब तो धोखा दे दो मुझ को — Pawan

For broader life reflections, read zindagi shayari .

Bewafa Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind betrayal through meaningful and relatable poetic lines.

जफ़ा जो कर सके बदले वफ़ा के मोहब्बत उस के दर सज्दा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
दुश्मनों को भी हम धोखा नहीं देने वाले अगर करेंगे क़त्ल तो भी बता कर करेंगे — Praveen Bhardwaj
इश्क़ इकलौती वो मज़हब है जिस के उम्मती यहाँ बे-वफ़ा की भी इबादत करते है ता-दम-ए-पसीं — A R Sahil "Aleeg"

Dive into emotional depth with gham shayari .

Bewafa Quotes and Thoughts

Short and impactful quotes about betrayal, broken trust, and emotional pain in relationships.

ये तेरा हर दफ़ा हर बात पर यूँँ यार कह देना मुझे उस बे-वफ़ा की याद शिद्दत से दिलाती है — A R Sahil "Aleeg"
ये दुनिया बे-वफ़ा है अकेले सीख जीना — A R Sahil "Aleeg"
अभी तुम ख़ूब उस को गालियाँ दोगी अभी तो ये तुम्हारा पहला धोखा है — Sayeed Khan
क्या बताऊँ साथ मेरे इश्क़ में कैसा हुआ है सुनने पर लगता नहीं है, हाँ मगर धोखा हुआ है — Saahir
ये ग़म-ए-इश्क़ फिर ज़ख़्म-ए-बेवफ़ाई के बाइस ही तीस की उम्र में नब्बे का कुहन-साल दिखता है — A R Sahil "Aleeg"
मैं अपने एक दोस्त को ये कहते थक गया ऐ दोस्त हिज्र ठीक है धोखा सही नहीं — Prashant Sitapuri

You can also explore silent emotions in khamoshi shayari .

2 Line Bewafa Shayari

Quick and powerful two-line shayari that capture the essence of betrayal and heartbreak.

कितनी ख़ुशी की बात हैं उस को भी धोखा मिल गया — "Nadeem khan' Kaavish"
करेंगे हर पल वफ़ा तुम से इंशा-अल्लाह जाँनाँ जफ़ा कर बैठूँ तो इल्ज़ाम रब की मर्ज़ी पे होगा — A R Sahil "Aleeg"
कभी तू यक़ीं कर किसी ग़ैर पर दोस्त ये धोखा तुझे भी बराबर मिलेगा — shaan manral
ये एक दिन फ़रेब हुआ मुझ को जाने क्यूँँ शायद हो इक फ़रेब ही संसार सारा ये — Abhay Aadiv
खिला है दिल मेरा इक फूल सा जो तेरे आने से हवा-ए-बेवफ़ा भी अब जिसे मुरझा न पाए गी — Kushal "PARINDA"
ता'उम्र जिन के वास्ते उलफ़त बनायी है वो लोग मेरे हिस्से में धोखा बना रहे — Prashant Sitapuri
कोई हम दोनो में होगा बे-वफ़ा हर मुहब्बत का यही अंजाम है — Sayeed Khan
वफ़ा चाहा मगर धोखा हुआ चलो जो भी हुआ अच्छा हुआ — Irshad Siddique "Shibu"
हमारी भी मोहब्बत बे-वफ़ा निकली हमें भी नाज़ था अपनी मोहब्बत पर — MOHSIN JAHANGIR
किसी निर्दोष लड़के से करे लड़की कोई धोखा वो जीवन में पति पाए तो जूता-लात भी पाए — Nirbhay Nishchhal

Short Bewafa Shayari

Concise shayari lines perfect for expressing deep emotions in just a few words.

हमारी जान की दीदी ज़रा सी बात ये सुन लें मैं उस सेे प्यार करता हूँ उसे धोखा नहीं दूँगा — Nirbhay Nishchhal
जिस्म मिलता फ़रेब करता तो इश्क़ था सो क़ज़ा मिली मुझ को — Prit
अचानक जो हुआ वो हादसा था मगर तेरी जफ़ा को क्या कहेंगे — Meem Alif Shaz
ख़ुदा तू जानता है मेरे दिल का हाल सो मुझ को दोस्त धोकेबाज़ मत देना — Irshad Siddique "Shibu"
मुझ को भी ख़ुश होने का इक मौका दे ऐसा हो कोई उस को भी धोखा दे — Kinshu Sinha
बे-वफ़ा ज़ीस्त बुलबुला निकली कट गई उम्र आँख मलते ही — Dharamraj deshraj
सब कहते कि मुहब्बत में धोखा देती है लड़की उन से पूछो मेरा वाला अब किस का किस का है — Bhoomi Srivastava

Bewafa Shayari for WhatsApp Status

Perfect status lines to express your heartbreak and feelings of betrayal on WhatsApp.

जब महफ़िल में बात जफ़ा की आई सब के होंटों पे तेरा नाम आया — Meem Alif Shaz
उम्मीद भी नाराज़गी बन जाती है अपना किसी को मानना धोखा है क्या? — "Dharam" Barot
वफ़ा सबने निभाई थी मुहब्बत से मुहब्बत ने मगर धोखा दिया सब को — MOHSIN JAHANGIR
प्यार में पहले मुझ को हँसाया गया फिर मुझे धोखा देकर रुलाया गया — Danish Balliavi
आज उस ने हमें ऐसा तोहफ़ा दिया आँख भर आई जब उस ने धोखा दिया — Rachit Sonkar
सभी को याद करते हैं, वो जिस-जिस ने दिया धोखा मगर उन के दिलों से भी शिकायत ही न हो पाई — "Nadeem khan' Kaavish"
मुझ को धोखेबाज़ तेरी बेवफ़ाई याद है छोड़ कर ऐ बे-वफ़ा तू ही बहुत आबाद है — Danish Balliavi
करम कुछ तो तेरी जफ़ा का है कुछ इश्क़ का भी बुरा था नहीं मैं मगर बन गया हूँ बुरा मैं — A R Sahil "Aleeg"
तिरे फ़रेब में ख़याल लिखती है मेरी क़लम ग़ज़ल-सरा बना ही होगा यार वो तेरा मियाँ — 100rav

Bewafa Shayari for Instagram Captions

Emotional and relatable captions for Instagram posts reflecting broken trust and love.

अब वो चेहरा भी नहीं है वो झरोखा भी नहीं कितने सालों से हुआ आँखों का धोखा भी नहीं — Mohit Dixit
अगर पहली मुहब्बत से मिले धोखा कई दिल तोड़ता बे-दिल नहीं थकता — Tiwari Jitendra
बर्बाद होना तो मुकद्दर में नहीं धोखा मिला भी तज्रबा के वास्ते — Shubham Rai 'shubh'
क्या फ़क़ीरी बस एक धोखा है ये भी रूहों को घर नहीं देती — Ajeetendra Aazi Tamaam
क्यूँ मिरे वास्ते परेशाँ हो तुम तो कहते थे बे-वफ़ा था मैं — Meem Maroof Ashraf
करम कुछ तो तेरी जफ़ा का है कुछ इश्क़ का भी बुरा था नहीं मैं मगर अब बुरा बन गया हूँ — A R Sahil "Aleeg"
हम को मोहब्बत ने कहाँ जीने दिया दिन रात उस को सोचा जिस ने की जफ़ा — Meem Alif Shaz
हाँ ये सच है साहिल को ए आर साहिल बनाया है तुम ने हो तुम बे-वफ़ा और हो बेहया भी ये भी एक सच है — A R Sahil "Aleeg"
ये बाबू ये शोना कहा जा रहा है मुहब्बत को धोखा दिया जा रहा है — jaani Aggarwal taak

FAQs

You can use bewafa shayari when you want to express feelings of betrayal, heartbreak, or disappointment in love, especially after a breakup or emotional hurt.
Yes, bewafa shayari specifically focuses on betrayal and unfaithfulness, while sad shayari covers a broader range of emotional pain beyond just love and trust issues.
Yes, many people use short bewafa shayari as WhatsApp status or Instagram captions to express heartbreak and emotional pain indirectly.
People read bewafa shayari to relate to their feelings, find emotional comfort, and express unspoken pain after experiencing betrayal in relationships.
Yes, bewafa shayari is available in Hindi, English, and Hinglish. However, Hindi versions often carry deeper emotional expressions rooted in poetic tradition.
While it cannot remove the pain completely, reading or writing bewafa shayari can help release emotions and make it easier to process heartbreak.