Radheshyam Tiwari

Radheshyam Tiwari

@Tiwarijee

Radheshyam Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Radheshyam Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

48

Likes

86

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

बा'द तेरे मुझे और क्या चाहिए मेरा ये भ्रम देखो ले डूबा मुझे — Radheshyam Tiwari
ख़ामुशी थी तो था आसरा बात हो बोलकर आपने ख़त्म वो कर दिया — Radheshyam Tiwari
ये चली जाएगी बिन बताए कभी ज़िंदगी से बड़ी बे-वफ़ा कौन है — Radheshyam Tiwari
इश्क़ से भी बुरा और क्या होगा इश्क़ जब दूसरी मर्तबा होगा — Radheshyam Tiwari
हाल क्या कर दिया है मेरा आपने ज़िंदगी रो रही है मुझे देख कर — Radheshyam Tiwari
ठीक हूँ ये दिखाना पड़ा बेवजह मुस्कुराना पड़ा — Radheshyam Tiwari
अकेले होने का नुक़सान है ये कोई भी पास आ जाता है मेरे — Radheshyam Tiwari
हार जाता हूँ मैं बारहा इस लिए लड़ती है मुझ सेे वो बुदबुदाते हुए — Radheshyam Tiwari
खो दिए दोस्त मैं ने सभी नाम के एक के बा'द इक आज़माते हुए — Radheshyam Tiwari
ये तय है ग़लती मेरी निकलेगी वो ख़ूब-सूरत है और क़िस्सा-गो भी — Radheshyam Tiwari
बिछड़ने से ज़ियादा दुख मुझे इस बात का है ये तू ने सोच रक्खा था तुझे सब जानकारी थी — Radheshyam Tiwari
क्यूँँ ज़रूरी था मैं ज़िंदगी में तेरी सोचना ये कभी बैठ कर धूप में — Radheshyam Tiwari
मुझे काटनी पड़ रही है शब-ए-हिज्र तुम्हारे लिए रात तो रात है बस — Radheshyam Tiwari
मोम का दिल था पत्थर उसे कर दिया आज़मा कर मुझे इश्क़ में आपने — Radheshyam Tiwari
एक दिन सामने आ गई वो मेरे याद करने लगा उस का क्या नाम था — Radheshyam Tiwari
बे-वफ़ाई चुनी आपने किसलिए और भी रास्ते थे जुदा होने के — Radheshyam Tiwari
बद-दुआ भी निकलती नहीं क्या करें जा दुआ है मिले तेरे जैसा तुझे — Radheshyam Tiwari
फिर मुलाक़ात का आप वा'दा करो ओस की बूँदों से प्यास बुझती नहीं — Radheshyam Tiwari
सुन न ले बात वो मेरे दिल की कहीं डर रहा था गले से लगाते हुए — Radheshyam Tiwari

Ghazal