Mohabbat Shayari Collection - Dil ki gehraiyon se nikli pyaar bhari shayari

Mohabbat shayari beautifully captures the essence of love, emotions, and deep connection between two hearts. Whether it's the softness of pyaar or the intensity of ishq, these verses express feelings that words often fail to convey. Perfect for sharing your emotions, expressing love, or simply enjoying heartfelt poetry.

What is Mohabbat Shayari?

Mohabbat shayari is a form of poetry that expresses love, affection, and deep emotional connection between two people. It reflects feelings of pyaar, romance, and heartfelt emotions.

Mohabbat Shayari in Hindi

Beautiful Hindi shayari expressing true love and heartfelt emotions.

शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
अपनी यादों से कहो इक दिन की छुट्टी दे मुझे इश्क़ के हिस्से में भी इतवार होना चाहिए — Munawwar Rana
उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़ियादा उसे रुलाती थी — Ali Zaryoun
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr
दबे थे जो कहीं दिल में अचानक कल निकल आए खुला जब एलबम तो कुछ पुराने पल निकल आए — Bhaskar Shukla
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz

If you enjoy pure love poetry, explore more love shayari in Hindi to feel deeper emotions.

Mohabbat Shayari on Life

Poetry that connects love with life’s experiences and emotions.

अब जो कोई पूछे भी तो उस से क्या शरह-ए-हालात करें दिल ठहरे तो दर्द सुनाएँ दर्द थमें तो बात करें — Faiz Ahmad Faiz
अब मैं क्या अपनी मोहब्बत का भरम भी न रखूँ मान लेता हूँ कि उस शख़्स में था कुछ भी नहीं — Jawwad Sheikh
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे — Ahmad Faraz
बोतलें खोल कर तो पी बरसों आज दिल खोल कर भी पी जाए — Rahat Indori
कब ठहरेगा दर्द ऐ दिल कब रात बसर होगी सुनते थे वो आएँगे सुनते थे सहर होगी — Faiz Ahmad Faiz
मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है — Ahmad Faraz
माना के मोहब्बत का छुपाना है मोहब्बत चुपके से किसी रोज़ जताने के लिए आ — Ahmad Faraz

For deeper reflections, read zindagi shayari that connects emotions with life.

Mohabbat Shayari on Love

Express pure love, romance, and emotional bonding through poetic lines.

जमा हम ने किया है ग़म दिल में इस का अब सूद खाए जाएँगे — Jaun Elia
उम्र ये मेरी सिर्फ़ लबादा मेरे ख़द ओ ख़ाल का है मेरा दिल तो मुश्किल से कुछ सोलह सत्रह साल का है! — Vishal Bagh
कुछ इस लिए भी तेरी आरज़ू नहीं है मुझे मैं चाहता हूँ मेरा इश्क़ जावेदानी हो — Vipul Kumar
इब्तिदा वो थी कि जीना था मोहब्बत में मुहाल इंतिहा ये है कि अब मरना भी मुश्किल हो गया — Jigar Moradabadi
दिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँँ रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँँ — Mirza Ghalib
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ — Umair Najmi
इश्क़ ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया वर्ना हम भी आदमी थे काम के — Mirza Ghalib
मकीन-ए-दिल को ख़ानुमा-ख़राबियों से इश्क़ था क़याम ढूँढ़ता रहा तुम्हारी छत के बा'द भी — Pallav Mishra

You can also explore romantic shayari for more romantic expressions.

Mohabbat Shayari with Meaning

Understand deeper emotions with meaningful love shayari lines.

लोग कहते हैं कि इस खेल में सर जाते हैं इश्क़ में इतना ख़सारा है तो घर जाते हैं — Shakeel Jamali
ज़ब्त कीजे तो दिल है अँगारा और अगर रोइए तो पानी है — Firaq Gorakhpuri
तुम्हारा प्यार तो साँसों में साँस लेता है जो होता नश्शा तो इक दिन उतर नहीं जाता — Waseem Barelvi
बा'द उस के दिल-नगर फिर बस गया एहतिरामन इक गली वीरान है — Vishal Bagh
और क्या इस से ज़ियादा कोई नर्मी बरतूँ दिल के ज़ख़्मों को छुआ है तिरे गालों की तरह — Jaan Nisar Akhtar
मसअला ख़त्म हुआ चाहता है दिल बस अब ज़ख़्म नया चाहता है — Shakeel Jamali
बढ़ाई मय जो मोहब्बत से आज साक़ी ने ये काँपे हाथ कि साग़र भी हम उठा न सके — Majrooh Sultanpuri
आप की सादा-दिली से तंग आ जाता हूँ मैं मेरे दिल में रह चुके हैं इस क़दर हुश्यार लोग — Nomaan Shauque
अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं तुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी — Sahir Ludhianvi
ठानी थी दिल में अब न मिलेंगे किसी से हम पर क्या करें कि हो गए नाचार जी से हम — Momin Khan Momin

If you love emotional depth, check out ehsaas shayari for more feelings.

Mohabbat Shayari on Emotions

Shayari capturing love, feelings, and emotional connections beautifully.

दुकानें नफ़रतों की ख़ूब आसानी से चलती हैं अजब दुनिया है जाने इश्क़ क्यूँ करने नहीं देती — Bhaskar Shukla
किसी से इश्क़ करना और इस को बा-ख़बर करना है अपने मतलब-ए-दुश्वार को दुश्वार-तर करना — Abbas Ali Khan Bekhud
यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
इश्क़ का ए'जाज़ सज्दों में निहाँ रखता हूँ मैं नक़्श-ए-पा होती है पेशानी जहाँ रखता हूँ मैं — Behzad Lakhnavi
आ गई याद शाम ढलते ही बुझ गया दिल चराग़ जलते ही — Muneer Niyazi
पत्थर के ख़ुदा पत्थर के सनम पत्थर के ही इंसाँ पाए हैं तुम शहर-ए-मोहब्बत कहते हो हम जान बचा कर आए हैं — Sudarshan Fakir
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
हमारा दिल ज़रा उकता गया था घर में रह रह कर यूँँही बाज़ार आए हैं ख़रीदारी नहीं करनी — Afzal Khan
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai

Explore more jazbaat shayari that reflect emotional intensity.

2 Line Mohabbat Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing love simply.

वफ़ा तुम से करेंगे दुख सहेंगे नाज़ उठाएँगे जिसे आता है दिल देना उसे हर काम आता है — Arzoo Lakhnavi
बाक़ी न दिल में कोई भी या रब हवस रहे चौदह बरस के सिन में वो लाखों बरस रहे — Ameer Minai
जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए — Asad Bhopali
जब प्यार नहीं है तो भुला क्यूँँ नहीं देते ख़त किस लिए रक्खे हैं जला क्यूँँ नहीं देते — Hasrat Jaipuri
दिल की ज़िद इस लिए रख ली थी कि आ जाए क़रार कल ये कुछ और कहेगा मुझे मालूम न था — Arzoo Lakhnavi
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं 'उम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में — Bashir Badr
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते — Asad Bhopali
मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ चलती है कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता — Bashir Badr

Short Mohabbat Shayari

Quick and expressive love shayari for instant emotional connection.

मैं ने पूछा था कि इज़हार नहीं हो सकता दिल पुकारा कि ख़बर-दार नहीं हो सकता — Abbas Tabish
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
मैं ने चाहा भी कि फिर इस संग-दिल पे फूल उगे पर तुम्हारी रुख़्सती के बा'द ये होता नहीं — Siddharth Saaz
बख़्शी हैं हम को इश्क़ ने वो जुरअतें 'मजाज़' डरते नहीं सियासत-ए-अहल-ए-जहाँ से हम — Asrar Ul Haq Majaz
नहीं मजनूँ से दिल क़वी लेकिन यार उस ना-तवाँ के हम भी हैं — Meer Taqi Meer
इक बे-क़रार दिल से मुलाक़ात कीजिए जब मिल गए हैं आप तो कुछ बात कीजिए — Naushad Ali
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था — Wali Uzlat
इश्क़ मेरी ज़बान से निकला और मैं ख़ानदान से निकला — Siraj Faisal Khan
हमारे सामने तेरा जब किसू ने नाम लिया दिल ए सितमज़दा को हम ने थाम थाम लिया — Meer Taqi Meer
गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो — Divy Kamaldhwaj

Mohabbat Shayari for WhatsApp Status

Perfect love-filled lines to share as your WhatsApp status.

चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi
तुझे बहुत शौक़ था मोहब्बत की गर्म लपटों से खेलने का ले जल गई न हथेली अब ख़ुश कहा था मैं ने चराग़ रख दे — Charagh Sharma
लौट कर नहीं आता कब्र से कोई लेकिन प्यार करने वालों को इंतिज़ार रहता है — Shabeena Adeeb
भले ही प्यार हो या हिज्र हो या फिर सियासत हो कुछ ऐसे दोस्त थे हर बात पर अश'आर कहते थे — Siddharth Saaz
ख़ुदा ने फ़न दिया हम को कि लड़के इश्क़ लिखेंगे ख़ुदा कब जानता था हम, ग़ज़ल में दर्द भर देंगे — Prashant Sharma Daraz
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla

Mohabbat Shayari Captions

Romantic and emotional captions for Instagram and social posts.

मेरी जानिब न बढ़ना अब मोहब्बत मैं अब पहले से मुश्किल रास्ता हूँ — Liaqat Jafri
अपनी दीवानगी से डरता हूँ दिल तो होता है दिल लगाने को — Vikram Gaur Vairagi
बहन का प्यार जुदाई से कम नहीं होता अगर वो दूर भी जाए तो ग़म नहीं होता — Unknown
हम को नीचे उतार लेंगे लोग इश्क़ लटका रहेगा पंखे से — Zia Mazkoor
प्यार मुहब्बत बा'द की बातें जान कभी ये सोचा है किस ने तेरा साथ दिया था कौन नशे में ख़त्म हुआ — Vikram Gaur Vairagi
दुश्मनों से प्यार होता जाएगा दोस्तों को आज़माते जाइए — Khumar Barabankvi
इश्क़ में ये दावा तो नईं है मैं ही अव्वल आऊँगा लेकिन इतना कह सकता हूँ अच्छे नंबर लाऊँगा — Zubair Ali Tabish

FAQs

Yes, mohabbat shayari is widely used for WhatsApp status to express love, emotions, and romantic feelings in a meaningful and poetic way.
Mohabbat shayari focuses on pure and gentle love, while ishq shayari often represents intense, passionate, and sometimes deeper emotional love.
No, mohabbat shayari can express love in many forms, including emotional bonds, admiration, and heartfelt connections beyond just romantic relationships.
Absolutely, mohabbat shayari works perfectly as Instagram captions to express romantic vibes, emotions, and meaningful thoughts.
People read mohabbat shayari to connect with their emotions, express love, and find words that resonate with their feelings when they cannot express them directly.
Yes, mohabbat shayari is available in Hindi, English, and Hinglish formats, making it accessible and relatable for a wide audience.