DP Shayari - Express your personality with the perfect shayari for your profile picture.

Enhance your digital presence with our curated DP Shayari collection. Whether you want to showcase your attitude, reflect on life, or share your current mood, these poetic lines add a soulful touch to your profile picture.

What is DP Shayari?

DP Shayari refers to short, impactful poetic verses specifically chosen to be displayed on a user's Display Picture (DP) or profile photo to convey their personality or current state of mind.

DP Shayari in Hindi

Explore authentic Hindi verses that perfectly complement your profile picture and resonate with your cultural roots.

थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे — Kaif Bhopali
फ़र्क़ इतना है कि तू पर्दे में और मैं बे-हिजाब वर्ना मैं अक्स-ए-मुकम्मल हूँ तिरी तस्वीर का — Asad Bhopali
मिरा ही अक्स मुझ पर हँस रहा है मुझे इस आइने को तोड़ना है — Avinash Chaudhary
तजस्सुस है मुझे बर अक्स होगा ये जहाँ कैसा मुझे बस इक दफ़ा शीशे के दूजे पार जाना है — Aditya Pandey
अपनी आँखों से तेरा अक्स हटाने के लिए जो तुझे देख लें, वो बा'द में क्या देखते हैं? — Harman Dinesh
वो एक अक्स कि पल भर नज़र में ठहरा था तमाम उम्र का अब सिलसिला है मेरे लिए — Rajinder Manchanda Bani
अक्स-दर-अक्स बिखरना है मुझे जाने क्या टूट गया है मुझ में — Khalid Moin
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है — Farhat Ehsaas
उलझ जाती हूँ अक्सर आईने से मैं तक़ाबुल में जो ख़ुद को देखती हूँ अक्स तेरा ही उभरता है — Kiran K
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भाँप कर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हों — Gaurav Singh
वो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगा — Iqbal Sajid

If you want to show your bold side, check out our attitude shayari .

DP Shayari on Life

Deep philosophical lines that reflect your journey and outlook on life for a meaningful profile presence.

मंज़िल कि जुस्तजू में गुम हो रहा हमेशा किस अक्स को तलाशूँ अँधियार में यहाँ मैं — Zain Aalamgir
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हो — Gaurav Singh
अक्स भी उस का नाचीज़ ही लग रहा मसअला ये भी है की वो ख़ुद ख़ास है — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
आज कल आइने में देखना ही छोड़ दिया मेरी सूरत में तेरा अक्स नज़र आता है — Prit
तिलिस्मी हो गई ग़ज़लें, सदा के वास्ते मेरी पड़ा जब अक्स ग़ज़लों पर तिरे दस्त-ए-हिनाई का — Zaman Zaidi ZAMAN
कैसे ईद मनाते चाँद बिना देखे डीपी से रब की तस्वीर नदारद थी — Atul K Rai
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर ख़त खोलिए तो उस में उदासी के अक्स हो — Gaurav Singh
ठहर कर अक्स अपना आईने में देखते हैं हम तुम्हारे देखने से देखने लाइक़ हुए हैं हम — Aarush Sarkaar
ब्लॉक कर देना मुझे जाने से पहले डीपी देखूंगा तो मेरा दिल दुखेगा — karan singh rajput
अक्स आज भी दिखता है इन आँखों में दोस्त मेरे कहते हैं तू आज भी उस का है — A R Sahil "Aleeg"

Share your perspective on the world with zindagi shayari .

DP Shayari on Love

Romantic and soulful poetry for couples or individuals who want to display their heart on their profile.

गुमान हम को नहीं अपनी शख़्सियत पे मगर जो हम सेे दुश्मनी करते तो सर गए होते — Ajeetendra Aazi Tamaam
हुआ है ज़िक्र मक्ते में कहीं पर नाम का तेरे दिखा है अक्स तारों में क़लम रातों में चलती है — Kanha Mohit
फ़क़त इक शख़्सियत को भूलने में कई लोगों से रिश्ते बन रहें हैं — Chandan Sharma
इस बार दुआ है के ख़ुदा छीन ले तुझ को बर-अक्स मुयस्सर मुझे होता है दुआ का — Dipendra Singh 'Raaz'
चलना है तेरे क़दमों के रक़्स पर तेरे अश्क पर क़दमों के अक्स पर — Jasmeet singh 'Meet'
ऐ मेरे दोस्त मुझे तो ये भी दुख है तेरी डीपी में मेरी तस्वीर नहीं — Surya Tiwari
किसी की मंज़िलों का अक्स बनके भी तो देख किसी को रास्ता होकर गुज़र भी जाने दे — Hasan Raqim
तू देख तो सही ज़रा शीशे में क़ल्ब के तुझ को मिलेगा अक्स मिरा देख तो सही — Wajid Husain Sahil

Express your affection through our beautiful mohabbat shayari .

DP Shayari on Emotions

Verses that capture the essence of your current feelings, from joy to quiet contemplation.

वक़्त लगता है नतीजों को यहाँ आने में अक्स दिखता न कभी चलते हुए पानी में — Sandeep dabral 'sendy'
लाज़िम है मेरी ग़ज़लों में तेरी परछाईं का होना ना-मुमकिन है तेरी नज़्मों में मेरा अक्स समाया हो — Salma Malik
यूँँ इन आँखों को तड़पने की सज़ा दी उस ने अपनी तस्वीर ही डीपी से हटा दी उस ने — Wajid Husain Sahil
सादगी ने तेरी हम को भी तो धोके में रखा धुंद को हम चाँदनी का अक्स ही कहते रहे — Meem Alif Shaz
मैं मैं नहीं रहा हूँ तुझ सेे लगा के दिल को जो जो भी बन गया हूँ हर अक्स वो तिरा है — Sohit Singla
किसी का अक्स छलका है शुआ'ओं से बना यारों उसी का हुस्न लगता है दु'आओं से बना यारों — Manohar Shimpi
इक मैं हूँ जिस सेे डीपी तक नईं बदली जाती इक वो है जो हर इक दिन महबूब बदलता है — Irshad Siddique "Shibu"

When words fail, let your profile speak with ehsaas shayari .

DP Shayari with Meaning

Curated poetry that offers depth and wisdom, ensuring your DP leaves a lasting impression on viewers.

इक तरफ़ ये चुनाव भी है और इक तरफ़ शख़्सियत बड़ी है ये — Vinod Ganeshpure
अदावत हाथ के पत्थर ने शीशे से निभानी है मेरे ही अक्स को मुझ से ज़रा सी बद-गुमानी है — Meenakshi Masoom
तेरा अक्स अब भी मेरी इन आँखों में लहराता है जैसे आसमाँ में कोई बादल ख़ुद ठहर जाता है — arjun chamoli
सौ अक्स अगर देखने का शौक़ है 'अरबाब' शीशे की तरह आप बिखर क्यूँँ नहीं जाते — Arbab Shaz
आख़िरी शख़्स तू आज भी याद है दिल मिरा अक्स तू मौत के बा'द है — Vinod Ganeshpure
है मेरी ये जो शख़्सियत नाम के ही उलट यूँँ मैं ख़ामोश सा रहता हूँ और वो बेबाक़ सा भी — Naviii dar b dar
मेरे सामने से गुज़र गए मेरी शख़्सियत को नकार कर मुझे इस का कोई गिला नहीं ये तो वक़्त-वक़्त की बात है — arjun chamoli
रात यूँँ बिखरी पड़ी है अक्स पूनम सी हसीं तीरगी में ही मज़ा है छू ले दिल कहता रहा — Shivam Ritwik
जिस किसी भी शख़्सियत से हम मिले हैं दिल बड़ा निकला हमारा उन सभी से — Vinod Ganeshpure

Find depth in every word with our urdu shayari collection.

2 Line DP Shayari

Short, crisp, and powerful two-liners that fit perfectly on any screen size without being cut off.

उस आइने में हम तो सँवर भी नहीं सकते जिस आइने में अक्स तुम्हारा नहीं होगा — Rakesh Mahadiuree
ये किस का अक्स है हर सू समाया छुपा है कौन मेरी पुतलियों में — Shiva awasthi
वो अक्स जिस की एक भी मुमकिन नहीं मिसाल जो बन के मेरे ज़ेहन में पैकर ठहर गया — divya 'sabaa'
भुला के दूल्हा जिसे बैठता है मंडप में वो चेहरा आख़िरी फेरे में याद आता है — Shanawar Kiratpuri
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz
ये मिरी ग़ज़ल का मिज़ाज है कि वो क़ाफ़िए के ख़िलाफ़ है कभी रक़्स करती है अक्स पर अभी आईने के ख़िलाफ़ है — divya 'sabaa'
अक्स किरदार का भी दिखता है आप समझे न महज़ लफ़्ज़ इसे — A R Sahil "Aleeg"
अच्छे हो कर लौट गए सब घर लेकिन मौत का चेहरा याद रहा बीमारों को — Shariq Kaifi
कोई चेहरा किसी को उम्र भर अच्छा नहीं लगता हसीं है चाँद भी, शब भर मगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana

Short DP Shayari for Status

Quick poetic snippets designed for easy sharing and immediate impact on your digital status.

उम्र गुज़री उस का चेहरा देखते और जी लेते तो दुनिया देखते — Vipul Kumar
कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तिरा कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तिरा — Ibn E Insha
मैं तो 'मुनीर' आईने में ख़ुद को तक कर हैरान हुआ ये चेहरा कुछ और तरह था पहले किसी ज़माने में — Muneer Niyazi
उतर गया है चेहरा तेरे जाने से लॉक नहीं खुलता है अब मोबाइल का — Tanoj Dadhich
कुछ ने आँखें कुछ ने चेहरा देखा है सब ने तुझ को थोड़ा थोड़ा देखा है — Tousief Tabish
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
उसे यूँँ चेहरा-चेहरा ढूँढ़ता हूँ वो जैसे रात-दिन सड़कों पे होगा — Shariq Kaifi
एक चेहरा है जो आँखों में बसा रहता है इक तसव्वुर है जो तन्हा नहीं होने देता — Javed Naseemi
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi

DP Captions for Instagram

Trendy and stylish poetic captions to elevate your Instagram grid and profile aesthetic.

घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहाँ में जो दूर है वो दिल से उतर क्यूँँ नहीं जाता — Nida Fazli
हम ऐसों को बना कर के ख़ुदा उकता गया था फिर तेरी आँखें बना डाली तेरा चेहरा बना डाला — Ankit Maurya
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr
हमारे सीने पे उँगलियों से तुम अपना चेहरा बना रहे थे तुम्हें कुछ उस की ख़बर नहीं थी हमारे दिल में जो चल रहा था — Nadim Nadeem
इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz
दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
बरसों बा'द दिखा चहरा तो समझे हम कैसे इक तस्वीर पुरानी होती है — Shriyansh Qaabiz

FAQs

These lines are ideal for WhatsApp DPs, Instagram profile bios, Facebook cover photos, and as captions for your latest uploads.
Attitude-based and life-reflecting shayaris are most popular as they tell the world about your character and perspective.
Yes, these short and concise poetic lines are perfect for WhatsApp status updates, especially when paired with a relevant image.
Absolutely, our collection includes specific sections for when you are feeling low or want to show your solitude through your profile.
Yes, the collection features Hindi poetry written in both Devanagari and Roman script to suit your preference.