Shaayar Shayari Collection - Dil se likhe alfaaz aur shayar ki gehri soch

Shaayar shayari reflects the soul of a poet who turns emotions into timeless words. It captures thoughts, feelings, and life’s deeper meanings through powerful alfaaz. Whether it's love, pain, or philosophy, a true shayar expresses what the heart often cannot say directly.

What is shaayar shayari?

Shaayar shayari is poetry written from the perspective of a poet, expressing deep emotions, thoughts, and life experiences through meaningful words and artistic expression.

Shaayar Shayari in Hindi

Discover shaayar shayari written in Hindi with rich emotions and poetic depth.

ये भी अच्छा हुआ मौत ने आ कर हम को बचा लिया वरना हालत ऐसी थी, हम शाइ'र भी हो सकते थे — Bhaskar Shukla
किसी बहाने से उस की नाराज़गी ख़त्म तो करनी थी उस के पसंदीदा शाइ'र के शे'र उसे भिजवाए हैं — Ali Zaryoun
अभी कुछ और करिश्में ग़ज़ल के देखते हैं 'फ़राज़' अब ज़रा लहजा बदल के देखते हैं — Ahmad Faraz
रोज़ पत्थर की हिमायत में ग़ज़ल लिखते हैं रोज़ शीशों से कोई काम निकल पड़ता है — Rahat Indori
हम ऐसा कहने वाले जब तलक है ग़ज़ल बंदूक़ पर भारी रहेगी — Ali Zaryoun
वो पूछते फिरते हैं मेरे बारे में सब सेे इक मेरा भी शाइ'र है उसे तुम ने सुना क्या? — Nawaz Deobandi
मैं सुख़न में हूँ उस जगह कि जहाँ साँस लेना भी शा'इरी है मुझे — Tehzeeb Hafi
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
लिपट जाता हूँ माँ से और मौसी मुस्कुराती है मैं उर्दू में ग़ज़ल कहता हूँ हिंदी मुस्कुराती है — Munawwar Rana

If you enjoy poetic expression, explore more in urdu shayari for deeper Urdu elegance.

Shaayar Shayari on Life

Read shaayar shayari that reflects life’s truths, struggles, and philosophical thoughts.

हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और — Mirza Ghalib
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ' ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा — Anwar Taban
सारी रात लगाकर उसपर नज़्म लिखी और उस ने बस अच्छा लिखकर भेजा है — Zahid Bashir
शे'र तो रोज़ ही कहते हैं ग़ज़ल के लेकिन आ! कभी बैठ के तुझ सेे करें बातें तेरी — Nawaz Deobandi
तुम को दावा है सुख़न-फ़हमी का जाओ 'ग़ालिब' के तरफ़-दार बनो — Adil Mansuri
सौ ज़ख़्म भर चुके हों मगर कह सकें ग़ज़ल इतनी कमी तो आज भी रहती है तेरे बिन — Astitwa Ankur
जवान हो गई इक नस्ल सुनते सुनते ग़ज़ल हम और हो गए बूढ़े ग़ज़ल सुनाते हुए — Azhar Inayati
ये शबनमी लहजा है आहिस्ता ग़ज़ल पढ़ना तितली की कहानी है फूलों की ज़बानी है — Bashir Badr
वहशत के कारखाने से ताज़ा ग़ज़ल निकाल ऐ सब्र के दरख़्त मेरा मीठा फल निकाल — Ammar Iqbal

For more reflections on existence, check out zindagi shayari filled with life insights.

Shaayar Shayari on Love

Feel the beauty of love through heartfelt words of a true shaayar.

मेरे शाइ'र! मैं वही हुस्ने-दिलावेज़, जिसे चाहने वाले बहुत, जानने वाले कम हैं — Subhan Asad
आज मेरी इक ग़ज़ल ने उस के होंटों को छुआ आज पहली बार अपनी शा'इरी अच्छी लगी — Siraj Faisal Khan
ख़ुदा ने फ़न दिया हम को कि लड़के इश्क़ लिखेंगे ख़ुदा कब जानता था हम, ग़ज़ल में दर्द भर देंगे — Prashant Sharma Daraz
गर अदीबों को अना का रोग लग जाए तो फिर गुल मोहब्बत के अदब की शाख़ पर खिलते नहीं — Afzal Ali Afzal
मैं तो ग़ज़ल सुना के अकेला खड़ा रहा सब अपने अपने चाहने वालों में खो गए — Krishna Bihari Noor
उस के बदन को दी नुमूद हम ने सुखन में और फिर उस के बदन के वास्ते इक क़बा़ भी सी गई — Jaun Elia
आप अपने से हम-सुख़न रहना हमनशीं साँस फूल जाती है — Jaun Elia
ग़ज़ल पूरी न हो चाहे, मग़र इतनी सी ख़्वाहिश है मुझे इक शे'र कहना है तेरे रुख़्सार की ख़ातिर — Siddharth Saaz
बहरस ख़ारिज हूँ ये मालूम है पर तुम्हारी ही ग़ज़ल का शे'र हूँ — Gyan Prakash Akul

If love speaks to you, dive into mohabbat shayari for deeper romantic emotions.

Shaayar Shayari with Meaning

Explore meaningful shayari where every line carries a hidden depth and message.

अदब ता'लीम का जौहर है ज़ेवर है जवानी का वही शागिर्द हैं जो ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं — Chakbast Brij Narayan
हमारी उम्र के लड़के ग़ज़ल तो लिख रहे हैं पर ये इतना दर्द ले के जी रहे हैं ठीक थोड़ी है — Ramesh Singh
ख़ुदा ने चाहा तो सब इंतिज़ाम कर देंगे ग़ज़ल पे आए तो मतले में काम कर देंगे — Shuja Khawar
अच्छे शे'र सुनाने वाले लड़के सुन अच्छे शाइ'र तन्हा ही रह जाते हैं — Ritesh Rajwada
सिर्फ़ दो ही लोग दिन भर साथ थे इक ग़ज़ल का एक मिसरा और मैं — Divy Kamaldhwaj
उस्ताद के एहसान का कर शुक्र 'मुनीर' आज की अहल-ए-सुख़न ने तिरी ता'रीफ़ बड़ी बात — Muneer Shikohabadi
फिर मचलने लग गई हैं उँगलियाँ एक ग़ज़ल लिख दूँ क्या तेरे नाम पर — Dev Niranjan
काश तुझ को देख लेते हम कभी नज़दीक से फिर तो हम वो शा'इरी करते के दुनिया देखती — Shadab Asghar
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं — Jawwad Sheikh

For expressive emotions, explore jazbaat shayari that capture true feelings beautifully.

Shaayar Shayari on Thoughts

Dive into poetic thoughts and deep reflections written by talented shaayars.

मामूली सी बात को लिखने के ख़ातिर क़लम को पूरी रात भिगोना पड़ता है — Divy Kamaldhwaj
बस ख़ुद-कुशी से बचने का जरिया है शा'इरी हम को सुख़न-वरी से तो शोहरत तलब नहीं — Sabir Hussain
ग़ज़ल की चूड़ियाँ ले कर जहाँ तुम जा रहे हो दोस्त वहाँ हर शख़्स के हाथों में बस सोने के कंगन हैं — Saarthi Baidyanath
आज मेरी इक ग़ज़ल ने उस के होंटों को छुआ आज पहली बार अपनी शाइ'री अच्छी लगी — Siraj Faisal Khan
एक दिल टूटना ही नहीं है वजह शौक़ भी लाया है शा'इरी की तरफ़ — Saahir
ग़ज़ल बनी है ज़िन्दगी, नफ़स नफ़स है शा'इरी, सुख़न से मेरी आशिक़ी , ग़ज़ब है बेमिसाल है — Darpan
ग़ज़ल के क़ाफ़िए बदले, ग़ज़ल बदली ग़ज़ल के फिर मआ'नी भी नए रक्खे — Dileep Kumar
याद में तेरी खो कर हम ग़ज़ल बनाते हैं आफ़ताब ढ़लता है जब ये शाम होती है — Chandan Sharma
देखो तुम ने इश्क़ किया है शाइ'र से शे'र कहेगा ज़ेवर थोड़ी ला देगा — Kumar Kaushal
हमारा दिल फ़क़त दिल ही नहीं सोहिल ग़ज़ल का ख़ूब-सूरत कारख़ाना है — Sohil Barelvi

2 Line Shaayar Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing powerful emotions.

उस ने मेरा माथा चूमा और वापस जाने को थी मैं ने बोला शे'र नहीं तू मुझ को पूरी ग़ज़ल सुना — Tanoj Dadhich
तुम्हें लहू से तो ख़त लिख नहीं सके लेकिन लिखी है आँख के पानी से शा'इरी तुम पर — Manmauji
छोड़कर तन्हा मुझे जन्नत में रहने लग गए हो और मैं ने ज़िन्दगीं कर ली जहन्नम शा'इरी में — "Nadeem khan' Kaavish"
लबों में आ के क़ुल्फ़ी हो गए अश'आर सर्दी में ग़ज़ल कहना भी अब तो हो गया दुश्वार सर्दी में — Sarfaraz Shahid
तेरे बग़ैर भी जी कर दिखा दिया मैं ने दुआएँ दे तुझे शाइ'र बना दिया मैं ने — Anjum Rehbar
कमाने का कोई ज़रिया नहीं होती ये फनकारी मगर फ़ाक़े बिता कर कोई शाइ'र जी नहीं सकता — AYUSH SONI
थोड़ी सर्दी ज़रा सा नज़ला है शा'इरी का मिज़ाज पतला है — Mohammad Alvi

Short Shaayar Shayari

Quick and meaningful shayari perfect for instant emotional connection.

तुम्हारी बात करने की अदा ने ही किया पागल न जाने हाल क्या होता, अगर तुम शा'इरी करती — Tanoj Dadhich
दिल हारने के बा'द ही आता है ये सुख़न अब तक किसी ने कोख से शाइ'र नहीं जना — Anas Khan
एक ग़ज़ल से जिस की मूरत मैं ने आज बनाई है एक दफ़ा जो वो पढ़ ले तो प्राण प्रतिष्ठा हो जाए — Tanoj Dadhich
शा'इरी तो ले गए जौन एलिया ही अपने साथ शाइरों में लंबे लंबे बाल वाले रह गए — Khalid Irfan
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
हुस्न ऐसा है कि देखो तो लगे ताज-महल इस पे वो शख़्स सँवरता भी ग़ज़ल जैसा है — Manazir Ashiq Harganvi
उसे मेरे शेर-ओ-फ़न से जाने क्यूँँ इतनी वहशत है पहले ग़ज़लें दफ़्न करेगा फिर मुझ को दफ़नाएगा — Amaan Pathan

Shaayar Shayari for Status

Perfect lines of shayari to share as WhatsApp or social media status.

तुम प्यार चाहते हो ज़माने से भूल है शाइ'र कोई भला कभी महलों में है पला — Amaan Pathan
पहले ये शुक्र कि हम हद्द-ए-अदब से न बढ़े अब ये शिकवा कि शराफ़त ने कहीं का न रखा — Rais Amrohvi
अगर तुम देर से सोते हो अफ़सर बन नहीं सकते अगर तुम वक़्त पे सोते हो शाइ'र बन नहीं सकते — Tanoj Dadhich
रहिए अब ऐसी जगह चल कर जहाँ कोई न हो हम-सुख़न कोई न हो और हम-ज़बाँ कोई न हो — Mirza Ghalib
ये शा'इरी ये शाइ'र इस ग़ज़ल को प्रणाम अदब सीखने वाली हर क़लम को प्रणाम — Aryan Goswami
न रक्खो कान नज़्म-ए-शाइ'रान-ए-हाल पर इतने चलो टुक 'मीर' को सुनने कि मोती से पिरोता है — Meer Taqi Meer
आजकल के शाइरों तुम शा'इरी तो सीख लो है तनाफ़ुर क्या शिकस्त-ए-नारवा क्या चीज़ है — Amaan Pathan
कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है — Muzaffar Warsi
तुम्हें उस्ताद से मिलेगा जो न मिलेगा ग़ज़ल की बाबत में — Amaan Pathan

Shaayar Captions for Instagram

Creative and poetic captions inspired by shaayar shayari for your posts.

सारथी नींदें न ज़ाया' कीजिए रतजगा कर के कहाँ होती ग़ज़ल — Saarthi Baidyanath
ग़ज़ल में अपनी हम ने शे'र मांगे हैं कोई औलाद मांगे जैसे सजदे में — Aarush Sarkaar
उड़ना है अब ग़ज़ल के फ़लक पर मुझे. मैं परिंदा हूँ आजाद से ख़याल का — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
शाइ'र तो ज़िंदा होता है अक्सर मर जाने के बा'द — Saarthi Baidyanath
इक ग़ज़ल पढ़ लूँ इजाज़त दें अगर आप देखिए कब से निज़ामत कर रहा हूँ — Saarthi Baidyanath
ग़ज़ल के वास्ते मैं फिर नई पोशाक लाया हूँ अलग ये बात पुर्ज़ों में मेरा दीवान बिखरा है — Saarthi Baidyanath
क्या करोगे कह के तुम इतनी ग़ज़ल काम की जब हैं ये इक दो ही ग़ज़ल — Alankrat Srivastava
बहुत मसरूफ थी ना तुम किसी लड़के के चक्कर में अभी मैं बन गया शाइ'र तो मेरी याद आती है — Gaurav Singh
ज़रा तो शर्म करो तुम तुम्हारे होते हुए तुम्हारा चाहने वाला ग़ज़ल में उलझा है — Ramnath Shodharthi
शे'र हो जाय तो कहता हूँ शे'र जब ग़ज़ल हो तो ग़ज़ल कहता हूँ — Saarthi Baidyanath
मैं कहूँ भी तो कैसे कहूँ अब ग़ज़ल शे'र भी मेरे तन्हा हैं मेरी तरह — Krishnakant Kabk

FAQs

People read shaayar shayari to connect with emotions, understand deeper meanings of life, and find comfort or inspiration in beautifully written words.
Yes, many lines from shaayar shayari are perfect for WhatsApp status, Instagram captions, or sharing personal thoughts in a poetic way.
Shaayar shayari is commonly found in Hindi and Urdu, but it can also be written in English or Hinglish while maintaining poetic depth.
A good shaayar shayari combines emotion, creativity, and meaningful words that resonate with readers and leave a lasting impact.
Shaayar shayari focuses more on the poet’s identity, style, and deeper philosophical expression, while regular shayari may focus on specific emotions or situations.
Yes, anyone can start writing shaayar shayari by expressing their thoughts honestly and practicing poetic forms like sher, ghazal, or nazm.