Jawani Shayari - Youthful emotions, dreams, and jazbaat captured in poetic lines

Jawani shayari reflects the energy, passion, and dreams of youth. It captures the raw emotions of growing up, where every feeling is intense and every moment feels alive. From jazba to khwab, these lines celebrate the spirit of being young.

What is jawani shayari?

Jawani shayari is poetry that expresses the emotions, dreams, and energy of youth. It often reflects passion, freedom, love, and the excitement of growing up.

Jawani Shayari in Hindi

Explore jawani shayari in Hindi expressing youth, passion, and dreams in poetic form.

उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
देख ज़िंदाँ से परे रंग-ए-चमन जोश-ए-बहार रक़्स करना है तो फिर पाँव की ज़ंजीर न देख — Majrooh Sultanpuri
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए मंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए — Behzad Lakhnavi
बचपना ऐ लड़को तुम सेे कभी छूटता ही नहीं जवान होना तो बस लड़कियों को आता है — Kumar Vishwas
गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा — Jigar Moradabadi
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
जवान हो गई इक नस्ल सुनते सुनते ग़ज़ल हम और हो गए बूढ़े ग़ज़ल सुनाते हुए — Azhar Inayati

You can also explore deeper life perspectives in zindagi shayari that complement youthful emotions.

Jawani Shayari on Life

Shayari that reflects how youth shapes life, ambitions, and personal growth.

दो तुंद हवाओं पर बुनियाद है तूफ़ाँ की या तुम न हसीं होते या में न जवाँ होता — Arzoo Lakhnavi
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer
जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया पर्दा हया यक-लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता — Ameer Minai
वो अक़्ल-मंद कभी जोश में नहीं आता गले तो लगता है आग़ोश में नहीं आता — Farhat Ehsaas
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal

For broader reflections, check out life shayari that connects youth with life lessons.

Jawani Shayari on Love

Feel the intensity of young love through expressive jawani shayari lines.

जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi
जीने का इरादा है मगर फिर भी कहीं से कोई तो इशारा हो मिरा अज़्म जवाँ हो — Sohit Singla
कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला और डूबने वालों का जज़्बा भी नहीं बदला — Ghulam Mohammad Qasir
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
सफ़र पीछे की जानिब है क़दम आगे है मेरा मैं बूढ़ा होता जाता हूँ जवाँ होने की ख़ातिर — Zafar Iqbal
चला है जोश में मक़्तल की ओर जोशीला उसी को देख के कितनों को अक़्ल आई है — Tarun Bharadwaj
जो बदल सकती है इस दुनिया के मौसम का मिज़ाज उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिए — Adam Gondvi
इक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी — Mahir ul Qadri

If you enjoy romantic expressions, explore love shayari for deeper love emotions.

Jawani Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions and thoughts behind jawani shayari with clear meanings.

हँस हँस के जवाँ दिल के हम क्यूँँ न चुनें टुकड़े हर शख़्स की क़िस्मत में इनआ'म नहीं होता — Meena Kumari Naaz
ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman
ये सच है शौक़ भी पहले जुनून होता था मगर जुनून भी अब शौक़ बन गया देखो — Saarthi Baidyanath
जवाँ दिल प्यार बस करता है मानो इसे नफ़रत नहीं होती किसी से — Kush Pandey ' Saarang '
आप चाहे किसी भी उम्र के हों अपनी तहज़ीब को जवाँ रखिये — Saarthi Baidyanath
जवाँ हुआ तो पहाड़ों के दुख समझने लगा बड़े बड़ों को भी ख़ामोश रहना पड़ता है — Ali Idraak
गर दिखाना है तो ता-उम्र दिखा ये जज़्बा एक दिन का ये तेरा इश्क़-ए-वतन ठीक नहीं — Nilesh Barai
छुए थे कभी तू ने जो पेड़ ऐ जाँ यक़ीं मान वो पेड़ अब तक जवाँ है — karan singh rajput
देखना है अगर जुनून-ए-इश्क़ लहरों पे नाचते सफ़ीने देख — Chandan Sharma
कल ये पैग़ाम हर इक पीर-ओ-जवां तक पहुँचे हाल-ए-अफ़सुर्दा में हम कू-ए-बुताँ तक पहुँचे — Shajar Abbas

You may also like jazbaat shayari that beautifully explains emotional depth.

Jawani Shayari on Dreams and Ambition

Shayari that captures the dreams, goals, and ambitions of youth.

उतर आए अगर वो शख़्स मैदान-ए-मोहब्बत में तो हम जैसे जवाँ लड़के ख़ुशी से हार जाएँगे — Shajar Abbas
दिवाने पन की अपने भी कोई सीमा नहीं यारो जुनूँ में ख़ुद ही ख़ुद से ख़ुद का ही सर फोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
घर से जवान निकले हैं नुसरत को कैस की हाथों में अपने इश्क़ का परचम लिए हुए — Shajar Abbas
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
ये तो दुनिया देख ही लेगी बा'द में आख़िर क्या रहता है जिस्म भले बूढा हो जाए प्यार सदा ही जवांँ रहता है — Nirbhay Nishchhal
उतर न पाएगा ता उम्र इन के सर से जुनूँ ये नौजवान अगर देख लेंगे आँखें तेरी — Shajar Abbas
इश्क़ की अब, इंतिहा क्या? इब्तिदा क्या? शय ये ला-हासिल व ला-फ़ानी जुनूँ है — A R Sahil "Aleeg"
ख़ुदा से तो कभी दुनिया, कभी ख़ुदस लड़ा हूँ मैं जुनूँ-ए-इश्क़ में मत पूछ, दिल कितनों के तोड़े हैं — A R Sahil "Aleeg"
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है — Mahesh Natakwala
बाप के आगे उस का जवान बेटा मर जाए कोरोना इस सेे ज़्यादा दुख और क्या देगा — Nirbhay Nishchhal

For motivation and determination, explore motivational shayari filled with inspiring thoughts.

2 Line Jawani Shayari

Short and impactful two-line jawani shayari for quick expression.

हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan
पुराने ग़मों का असर ख़त्म है अब जवाँ हूँ अभी मैं नया मामला दे — Radheshyam Tiwari
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा — Ashkrit Tiwari
देखता हूँ मैं तुझे फिर जोश में आ जाता हूँ ऐसे तेरी बाँहों के आग़ोश में आ जाता हूँ — Danish Balliavi
आवाज़-ए-क़ैस सुन के सभी आशिक़-ए-जहाँ दश्त-ए-जुनूँ की सिम्त को आमादा हो गए — Shajar Abbas
रात में यूँँ सुकून का होना बात में यूँँ जुनून का होना — Seema Mahapatra
क़ज़ा के सामने लब पर हँसी सजाए हुए खड़ा था दश्त में कमसिन जवान से आगे — Shajar Abbas
जवाँ जब वो हुई थी तो परेशानी में था माली चमन इतना ज़ियादा किस के आने से है अब महका — 100rav

Short Jawani Shayari

Simple and concise jawani shayari perfect for sharing anytime.

सुपुर्द-ए-खाक़ कर के इस जुनून-ए-शायरी को अब ये सोचा है मुहब्बत से किनारा कर लिया जाए — Sagheer Lucky
गामज़न हूँ जुनूँ की राहों पर अपनी दानिश-वरी तमाम हुई — Sumit Panchal
मुफ़लिसी ने जुनून छीना है और तुम ने सुकून छीना है — Meem Alif Shaz
नया है दौर लेकिन ये हमारी उम्र के लड़के अभी भी इश्क़ में रखते हैं जज़्बा जाँ लुटाने का — Rohit tewatia 'Ishq'
मुर्दा है इश्क़ जज़्ब-ओ-जुनूँ भी हैं पास-पास पाने की अब तो उस को तमन्ना भी क्या करें — A R Sahil "Aleeg"
जवान एक बूढ़े से हँसकर ये बोला हुआ क्या जो ख़ूँ में उबाल अब नहीं है — Rohit tewatia 'Ishq'
इमदाद करने दश्त-ए-जुनूँ से मैं आऊँगा क़ुव्वत के साथ आशिक़ों आवाज़ दो मुझे — Shajar Abbas
क़ैस की तर्ज़ पे हम रक़्स-कुनाँ होते हुए इश्क़-ए-महबूब में लो दश्त-ए-जुनूँ जाते हैं — Shajar Abbas
इश्क़ क्या है पूछना है मुझ को इक दिन उस ख़ुदा से ख़्वाब कोई या हक़ीक़त पाक जज़्बा या हवस है — A R Sahil "Aleeg"

Jawani Shayari for WhatsApp Status

Best jawani shayari lines to use as WhatsApp status updates.

गया था इश्क़ में लैला के क़ैस दश्त-ए-जुनूँ तिरा ये इश्क़ मुझे ले गया सलीब तलक — Shajar Abbas
तूफ़ानों में कश्ती ले कर जाएँगे जज़्बा है तो निश्चित बच कर आयेगें — Umesh Maurya
मेरे आगे है दरिया सी मोहब्बत समुंदर सा ही हूँ रखता जुनूँ मैं — Rohit tewatia 'Ishq'
क्या हुआ गरचे ये जवाँ ठहरी उम्र अपनी तो राएगाँ ठहरी — Sumit Panchal
रगो में जोश भर दे जो तिरंगा नाम है उस का तफ़ाख़ुर सीने का जिस के है भारत उस को कहते है — Abha sethi
बड़े बूढ़ों ने जब पूछा नगर कैसे जवाँ है ये कहा हम ने लुटाकर गाँव जो डटकर खड़े हैं हम — Kushal "PARINDA"
खड़ा नाकामियों ने कर दिया उस मरहले पे है न जीने का ही जज़्बा है न मरने की ही हिम्मत है — Mohit Subran
जुनून-ए-इश्क़ में ये बेख़ुदी का आलम है ख़ुद अपने शहर में अपना मकान भूल गए — Shadab Shabbiri

Jawani Captions for Instagram

Trendy and expressive jawani captions for your Instagram posts and reels.

रात के वक़्त मुझे हुस्न-ए-उदासी न दिखा रात के वक़्त मेरे ज़ख़्म जवाँ होते हैं — Upendra Bajpai
मलाल होता है इस दौर में जवाँ हाए ब-नाम-ए-इश्क़ बदन नोच ने को निकले हैं — Shajar Abbas
ऐसे मत देखो तुम मुस्कुरा कर इधर मेरा दिल भी जवाँ है बहक सकता है — Meem Alif Shaz
निभाने में कसर बाक़ी न छोड़ी याद तो होगा मोहब्बत के जुनूँ में जो ख़म-ए-गेसू सँवारे थे — Rohan Hamirpuriya
कैसा जुनून है ये कहाँ आ गई हूँ मैं वो रास्ता कहाँ है जिधर से चली हूँ मैं — shampa andaliib
हम को क्या क्या नहीं फ़ुसूँ हासिल अक्ल के साथ है जुनूँ हासिल — Sumit Panchal
वही जज़्बा-ए-साहिल तोड़ने को लश्कर-ए-मौजाँ समुंदर तुझ से तो कुछ और ही उम्मीद थी मुझ को — Surendra Bhatia "Salil"
नई है मुहब्बत नया है जुनूँ है उस को झिझक साथ चलते हुए — Rohan Hamirpuriya
था जुनूँ दिल में असर जाने तक दिल की दिल में रही नक़्स आने तक — Sanjay Bhat

FAQs

Yes, jawani shayari is perfect for Instagram captions, WhatsApp status, and reels as it captures youthful vibes and expressive emotions.
Jawani shayari focuses specifically on youth, energy, and passion, while zindagi shayari covers broader life experiences including struggles and wisdom.
People read jawani shayari to connect with their youthful emotions, relive memories, and express feelings of excitement, ambition, and love.
No, it also includes themes like dreams, ambition, freedom, friendship, and the thrill of life, not just romantic feelings.
Yes, jawani shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, but it usually carries a poetic tone regardless of the language.
You can use jawani shayari in social media posts, personal diaries, messages, or even to express your feelings creatively to others.