Chetan

Chetan

@ChetanVashisht

Chetan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Chetan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

207

Likes

243

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

आख़िरश जब सफ़ाई माँगी तो साफ़ इनकार ही मिला हम को — Chetan
जीतना मुझ को कितना आसाँ था अब मुझे हारने की कोशिश कर — Chetan
गर सितारा क़रीब होता तो जान लेते कि कब से टूटा है — Chetan
आज का कान बख़्त खींचेगा यादें ख़ामोश होती जाएँगी — Chetan
छूट ले लो ग़ज़ल हसीं होगी हिज्र को भी कहो मोहब्बत है — Chetan
जाम-ए-दुनिया जिस्म-ए-दुनिया सब अबस जिस का नश्शा वो सँभाले इश्क़ में — Chetan
उम्र लगती है साँस भरने में लोग तब तक हवा से लड़ते हैं — Chetan
हैफ़ था ये कि याद है हर ग़म इल्म होता है अब मगर कल का — Chetan
लोग जल्दी परोस देते हैं इल्म घोंटो तो चखने जितना है — Chetan
याद आए तो भूल जाना तुम दूर कितने हैं दरमियाँ क्या है — Chetan
अपनी तैयारी इंतिज़ार की थी ये मेरी हार इंतिहा तो नहीं — Chetan
हद ग़म-ओ-ख़ुशी की है सबने तेरी पूछी है क्या तुझे बुलाया है या तुझी से शादी है — Chetan
सच सुना सच पढ़ा वही माना सच कहा सच लिखा गया होगा — Chetan
इश्क़ से तू हिज्र से मैं और अब सजदे से रब तीनों मुझ में रहते हैं — Chetan
कौन जाने हाल मेरा तू बता तुझ सेे मेरी बात क्यूँ होती नहीं — Chetan
दर्द मरबूत है मगर अपने याद-ए-अय्याम कैसे भूलें हम — Chetan
यूँँ चमकता हूँ मैं खंडर तुझ सेे तू मुझे मेरा चाँद लगता है — Chetan
क्यूँ पशेमाँ हो मुझे वो देख कर देख उस को फ़ासिले से ख़ुश हूँ मैं — Chetan

Ghazal

Nazm

नज़्म: रुख़्सती ये सजावट ये ज़ेवर ये मुस्कुराना तेरा कितना ख़ूब-सूरत है मुझ सेे दूर जाना तेरा तेरे सर पर चुनरी है, हैं ख़ुशियाँ आगे तेरे अब तोड़ दे मुझ सेे जुड़े वो कच्चे धागे तेरे वो तस्वीर जो तकिए के नीचे छुपा रखी है वो घड़ी जो कहीं किसी कोने में दबा रखी है अब नहीं है तुझ पर कोई भी अधिकार मेरा सो क्यूँँ हो तुझे क़ुबूल कोई भी श्रृंगार मेरा तू देख तेरी ये नई राह कितनी हसीन होगी तारों से आसमान फूलों से सजी ज़मीन होगी तुझे जान से ज़्यादा चाहने वाले नए अपने होंगे तेरी नई ज़िंदगी के सच सारे तेरे सपने होंगे इन ख़्वाबों-ख़यालों की दुनिया के बीच में मगर पुराने जज़्बात, यादें पुरानी आएँ मिलने अगर तो तू मुझ सेे अपनी हर शिकायत याद करना ख़त्म हो चुकी हमारी वो हिकायत याद करना थोड़ा मुस्कुरा देना या दो आँसू ही बहाना तू और याद करने से पहले, मुझे भूल जाना तू — Chetan