Asrar Ul Haq Majaz

Asrar Ul Haq Majaz

@asrar-ul-haq-majaz

Asrar Ul Haq Majaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Asrar Ul Haq Majaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

40

Content

35

Likes

688

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है — Asrar Ul Haq Majaz
मिरी बर्बादियों का हम-नशीनो तुम्हें क्या ख़ुद मुझे भी ग़म नहीं है — Asrar Ul Haq Majaz
ये आना कोई आना है कि बस रस्मन चले आए ये मिलना ख़ाक मिलना है कि दिल से दिल नहीं मिलता — Asrar Ul Haq Majaz
सदा दी तू ने क्या जाने कहाँ से मगर मैं जानिब-ए-दिल देखता हूँ — Asrar Ul Haq Majaz
मिरी वफ़ा का तिरा लुत्फ़ भी जवाब नहीं मिरे शबाब की क़ीमत तिरा शबाब नहीं — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ को पूछता नहीं कोई हुस्न का एहतिराम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz
कुछ तुम्हारी निगाह काफ़िर थी कुछ मुझे भी ख़राब होना था — Asrar Ul Haq Majaz
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना सुना दिया किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई — Asrar Ul Haq Majaz
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न ने शौक़ के हंगा में तो देखे थे बहुत इश्क़ के दावा-ए-तक़दीस से डर जाना था — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
बख़्शी हैं हम को इश्क़ ने वो जुरअतें 'मजाज़' डरते नहीं सियासत-ए-अहल-ए-जहाँ से हम — Asrar Ul Haq Majaz

Ghazal

ये डाइन है भरी गोदों से बच्चे छीन लेती है ये ग़ैरत छीन लेती है हमिय्यत छीन लेती है ये इंसानों से इंसानों की फ़ितरत छीन लेती है — Asrar Ul Haq Majaz
जुनून-ए-शौक़ अब भी कम नहीं है मगर वो आज भी बरहम नहीं है बहुत मुश्किल है दुनिया का सँवरना तिरी ज़ुल्फ़ों का पेच-ओ-ख़म नहीं है बहुत कुछ और भी है इस जहाँ में ये दुनिया महज़ ग़म ही ग़म नहीं है तक़ाज़े क्यूँँ करूँँ पैहम न साक़ी किसे याँ फ़िक्र-ए-बेश-ओ-कम नहीं है उधर मश्कूक है मेरी सदाक़त इधर भी बद-गुमानी कम नहीं है मिरी बर्बादियों का हम-नशीनो तुम्हें क्या ख़ुद मुझे भी ग़म नहीं है अभी बज़्म-ए-तरब से क्या उठूँ मैं अभी तो आँख भी पुर-नम नहीं है ब-ईं सैल-ए-ग़म ओ सैल-ए-हवादिस मिरा सर है कि अब भी ख़म नहीं है 'मजाज़' इक बादा-कश तो है यक़ीनन जो हम सुनते थे वो आलम नहीं है — Asrar Ul Haq Majaz

Nazm

आवारा शहर की रात और मैं नाशाद ओ नाकारा फिरूँ जगमगाती जागती सड़कों पे आवारा फिरूँ ग़ैर की बस्ती है कब तक दर-ब-दर मारा फिरूँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ झिलमिलाते क़ुमक़ुमों की राह में ज़ंजीर सी रात के हाथों में दिन की मोहनी तस्वीर सी मेरे सीने पर मगर रखी हुई शमशीर सी ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ ये रुपहली छाँव ये आकाश पर तारों का जाल जैसे सूफ़ी का तसव्वुर जैसे आशिक़ का ख़याल आह लेकिन कौन जाने कौन समझे जी का हाल ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ फिर वो टूटा इक सितारा फिर वो छूटी फुल-जड़ी जाने किस की गोद में आई ये मोती की लड़ी हूक सी सीने में उठ्ठी चोट सी दिल पर पड़ी ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ रात हँस हँस कर ये कहती है कि मय-ख़ाने में चल फिर किसी शहनाज़-ए-लाला-रुख़ के काशाने में चल ये नहीं मुमकिन तो फिर ऐ दोस्त वीराने में चल ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ हर तरफ़ बिखरी हुई रंगीनियाँ रानाइयाँ हर क़दम पर इशरतें लेती हुई अंगड़ाइयाँ बढ़ रही हैं गोद फैलाए हुए रुस्वाइयाँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ रास्ते में रुक के दम ले लूँ मिरी आदत नहीं लौट कर वापस चला जाऊँ मिरी फ़ितरत नहीं और कोई हम-नवा मिल जाए ये क़िस्मत नहीं ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ मुंतज़िर है एक तूफ़ान-ए-बला मेरे लिए अब भी जाने कितने दरवाज़े हैं वा मेरे लिए पर मुसीबत है मिरा अहद-ए-वफ़ा मेरे लिए ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ जी में आता है कि अब अहद-ए-वफ़ा भी तोड़ दूँ उन को पा सकता हूँ मैं ये आसरा भी तोड़ दूँ हाँ मुनासिब है ये ज़ंजीर-ए-हवा भी तोड़ दूँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ इक महल की आड़ से निकला वो पीला माहताब जैसे मुल्ला का अमामा जैसे बनिए की किताब जैसे मुफ़्लिस की जवानी जैसे बेवा का शबाब ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ दिल में इक शो'ला भड़क उट्ठा है आख़िर क्या करूँँ मेरा पैमाना छलक उट्ठा है आख़िर क्या करूँँ ज़ख़्म सीने का महक उट्ठा है आख़िर क्या करूँँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ जी में आता है ये मुर्दा चाँद तारे नोच लूँ इस किनारे नोच लूँ और उस किनारे नोच लूँ एक दो का ज़िक्र क्या सारे के सारे नोच लूँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ मुफ़्लिसी और ये मज़ाहिर हैं नज़र के सामने सैकड़ों सुल्तान-ए-जाबिर हैं नज़र के सामने सैकड़ों चंगेज़ ओ नादिर हैं नज़र के सामने ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ ले के इक चंगेज़ के हाथों से ख़ंजर तोड़ दूँ ताज पर उस के दमकता है जो पत्थर तोड़ दूँ कोई तोड़े या न तोड़े मैं ही बढ़ कर तोड़ दूँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ बढ़ के उस इन्दर सभा का साज़ ओ सामाँ फूँक दूँ उस का गुलशन फूँक दूँ उस का शबिस्ताँ फूँक दूँ तख़्त-ए-सुल्ताँ क्या मैं सारा क़स्र-ए-सुल्ताँ फूँक दूँ ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँँ — Asrar Ul Haq Majaz
फेंक दे ऐ दोस्त अब भी फेंक दे अपना रुबाब उठने ही वाला है कोई दम में शोर-ए-इंक़लाब आ रहे हैं जंग के बादल वो मंडलाते हुए आग दामन में छुपाए ख़ून बरसाते हुए कोह-ओ-सहरा में ज़मीं से ख़ून उबलेगा अभी रंग के बदले गुलों से ख़ून टपकेगा अभी बढ़ रहे हैं देख वो मज़दूर दर्राते हुए इक जुनूँ-अंगेज़ लय में जाने क्या गाते हुए सर-कशी की तुंद आँधी दम-ब-दम चढ़ती हुई हर तरफ़ यलग़ार करती हर तरफ़ बढ़ती हुई भूक के मारे हुए इंसाँ की फ़रियादों के साथ फ़ाक़ा-मस्तों के जिलौ में ख़ाना-बर्बादों के साथ ख़त्म हो जाएगा ये सरमाया-दारी का निज़ाम रंग लाने को है मज़दूरों का जोश-ए-इंतिक़ाम गिर पड़ेंगे ख़ौफ़ से ऐवान-ए-इशरत के सुतूँ ख़ून बन जाएगी शीशों में शराब-ए-लाला-गूँ ख़ून की बू ले के जंगल से हवाएँ आएँगी ख़ूँ ही ख़ूँ होगा निगाहें जिस तरफ़ भी जाएँगी झोंपड़ों में ख़ूँ, महल में ख़ूँ, शबिस्तानों में ख़ूँ दश्त में ख़ूँ, वादियों में ख़ूँ, बयाबानों में ख़ूँ पुर-सुकूँ सहरा में ख़ूँ, बेताब दरियाओं में ख़ूँ दैर में ख़ूँ, मस्जिद में ख़ूँ, कलीसाओं में ख़ूँ ख़ून के दरिया नज़र आएँगे हर मैदान में डूब जाएँगी चटानें ख़ून के तूफ़ान में ख़ून की रंगीनियों में डूब जाएगी बहार रेग-ए-सहरा पर नज़र आएँगे लाखों लाला-ज़ार ख़ून से रंगीं फ़ज़ा-ए-बोस्ताँ हो जाएगी नर्गिस-ए-मख़मूर चश्म-ए-ख़ूँ-फ़िशाँ हो जाएगी कोहसारों की तरफ़ से ''सुर्ख़-आंधी'' आएगी — Asrar Ul Haq Majaz
मैं आहें भर नहीं सकता कि नग़्में गा नहीं सकता सकूँ लेकिन मिरे दिल को मुयस्सर आ नहीं सकता कोई नग़्में तो क्या अब मुझ से मेरा साज़ भी ले ले जो गाना चाहता हूँ आह वो मैं गा नहीं सकता मता-ए-सोज़-ओ-साज़-ए-ज़िंदगी पैमाना ओ बरबत मैं ख़ुद को इन खिलौनों से भी अब बहला नहीं सकता वो बादल सर पे छाए हैं कि सर से हट नहीं सकते मिला है दर्द वो दिल को कि दिल से जा नहीं सकता हवस-कारी है जुर्म-ए-ख़ुद-कुशी मेरी शरीअ'त में ये हद्द-ए-आख़िरी है मैं यहाँ तक जा नहीं सकता न तूफ़ाँ रोक सकते हैं न आँधी रोक सकती है मगर फिर भी मैं उस क़स्र-ए-हसीं तक जा नहीं सकता वो मुझ को चाहती है और मुझ तक आ नहीं सकती मैं उस को पूजता हूँ और उस को पा नहीं सकता ये मजबूरी सी मजबूरी ये लाचारी सी लाचारी कि उस के गीत भी दिल खोल कर मैं गा नहीं सकता ज़बाँ पर बे-ख़ुदी में नाम उस का आ ही जाता है अगर पूछे कोई ये कौन है बतला नहीं सकता कहाँ तक क़िस्स-ए-आलाम-ए-फ़ुर्क़त मुख़्तसर ये है यहाँ वो आ नहीं सकती वहाँ मैं जा नहीं सकता हदें वो खींच रक्खी हैं हरम के पासबानों ने कि बिन मुजरिम बने पैग़ाम भी पहुँचा नहीं सकता — Asrar Ul Haq Majaz