Deshbhakti Shayari - Patriotic Verses Celebrating Love for the Nation

Celebrate the spirit of patriotism with our collection of Deshbhakti Shayari. These inspiring poetic lines honor the sacrifices of our heroes and evoke a deep sense of pride and love for the nation. Perfect for sharing on patriotic occasions.

Best Deshbhakti Shayari for Patriotic Feelings

इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान — Javed Akhtar
मुल्क तो मुल्क घरों पर भी है क़ब्ज़ा उस का अब तो घर भी नहीं चलते हैं सियासत के बग़ैर — Zia Zameer
है राम के वजूद पे हिन्दोस्ताँ को नाज़ अहल-ए-नज़र समझते हैं उस को इमाम-ए-हिंद — Allama Iqbal
दिखाते हैं पड़ोसी मुल्क आँखें तो दिखाने दो कहीं बच्चों के बोसे से भी माँ का गाल कटता है — Munawwar Rana
हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आँखें — Unknown
हम ने जिम्मेदारी दी है देश चलाने की फेल हुए तो उन को लानत भी हम ही देंगे — Atul K Rai
हम हैं हिन्दी और हमारा मुल्क है हिन्दोस्ताँ हिन्द में पैदा तसव्वुफ़ के ज़बाँ-दाँ कीजिए — Sahir Dehlavi
देश मेरा जंग तो जीता मगर लौट कर आया नहीं बेटा मेरा — Divy Kamaldhwaj

Heart Touching Deshbhakti Shayari in Hindi

तुम मुझे उतनी ही प्यारी हो मेरी जाँ जितना प्यारा है कश्मीर इस देश को — Alankrat Srivastava
ये कैसी सियासत है मिरे मुल्क पे हावी इंसान को इंसाँ से जुदा देख रहा हूँ — Sabir Dutt
कारवाँ जिन का लुटा राह में आज़ादी की क़ौम का मुल्क का उन दर्द के मारों को सलाम — Bano Tahira Sayeed
है नाज़ मुझ को अपनी हिंदी ज़बाँ पे यारो हिंदी हैं हम वतन हैं ये देश सब सेे आला — Dr Mohsin Khan
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori
भले फ़न की कोई सरहद नहीं होती मगर फ़नकार का इक मुल्क होता है — Saarthi Baidyanath
वतन की आबरू ख़ातिर लड़ेंगे धड़ जवानों के हमारे देश की मिट्टी कभी बुज़दिल नहीं होगी — Prashant Sitapuri

Inspirational Deshbhakti Shayari on Freedom Fighters

हमारे मुल्क में चारों तरफ़ है अम्न-ओ-अमान बहुत दबाव में ये बात कह रहा हूँ मैं — Ramnath Shodharthi
सुनो इक मुल्क ने रोटी का एटम बम बना कर उसी से भूखे लोगों की हिफ़ाज़त कर रहा है — Saarthi Baidyanath
भूख जैसे मसअले का हल नहीं इस देश में लोग फिर भी खाने की बर्बादी से रुकते नहीं — karan singh rajput
यूँँ तो इस संसार में हैं और भी कितने जहाँ हाँ मगर सब सेे अलग प्यारा मिरा हिंदोस्ताँ — Govind kumar
तेरे परचम पे चाँद होने से मुल्क से तीरगी न जाएगी — Saarthi Baidyanath
सुकून आप को देती है महफ़िल-ए-ख़ूबाँ हमें तो मुल्क-ए-ख़मोशाँ सुकून देता है — Shajar Abbas
जिस ने गंगा में वुज़ू कर के नमाज़े हैं पढ़ी वो कभी मुल्क के ग़द्दार नहीं हो सकते — Mohammad Aquib Khan

Short Deshbhakti Shayari for Instagram Captions

ख़मोशी लफ़्ज़ पर भारी नया तर्ज़-ए-बयाँ अपना पराए मुल्क में अब ढूँढ़ता हूँ, हम ज़बाँ अपना — Jaymin Joshi Mauj
ज़मींनें काँप उठती हैं दहाड़ों से नगाड़ों की कहीं इक मुल्क जब इक मुल्क पर परचम लगाता है — Ajeetendra Aazi Tamaam
न जाने पढ़ाया यही मीडिया ने इसी देश को तो लड़ा हम रहे हैं — Raunak Karn
लोग मज़हब के लिए लड़कर बहाते हैं लहू मुल्क की ख़ातिर लहू लेकिन बहा सकते नहीं — Vivek Vistar
बेच देंगे ये लुटेरे मुल्क को ये हक़ीक़त है कोई माया नहीं — Kumar Aryan
जहाँ में अजब दिल-सिताँ देखता हूँ वतन जब ये हिन्दोस्ताँ देखता हूँ — Umrez Ali Haider
नफ़रतों की हार तय है ,प्रेम की बुनियाद है इस लिए तो देश ये था और ज़िंदाबाद है — Aatish Alok
है हिंदुस्तान मेरी जाँ वतन पागल दीवानों का के अंदाज़ा तू ओ नादाँ अभी कुछ कम लगाता है — Ajeetendra Aazi Tamaam
शहीदों ने लिखी ये दास्तान-ए-खूँ मुबारक हो मैं हिंदुस्तान हूँ हर दिल में ज़िंदा हूँ मुबारक हो — Ajeetendra Aazi Tamaam
वो कभी भगवा कभी बुर्क़ा हिजाबों पर लड़े इस तरह से मुल्क हम आगे बढ़ा सकते नहीं — Vivek Vistar
जो सियासत यहाँ पे करते हैं देशद्रोही हैं देश पाल कहाँ — Navneet krishna

Emotional Deshbhakti Shayari in Urdu

मेरे दिल तेरे दिल की जान ये तिरंगा है मेरे मुल्क भारत की शान ये तिरंगा है — Danish Balliavi
अपने मुल्क की ख़ातिर जान ये लुटाएँगे दुश्मनों से अपने इस मुल्क को बचाएँगे — Danish Balliavi
सभी हैरत करेंगे जब नई पहचान लिख देंगे फ़लक पर भी हुनर से अपने हिंदुस्तान लिख देंगे — ATUL SINGH
इक तपस्या ये विविधता ही बनेगी शक्ति अपनी इक ये परिभाषा बने बस देश भर में भक्ति अपनी — "Dharam" Barot
सेठ अनपढ़ नेता अनपढ़ ये कहानी है बताई देश में ऐसी पढ़ाई की दशा किस ने बनाई — "Dharam" Barot
नफ़रत जब अपने मुल्क से हो जाएगी तमाम उस रोज़ होगी मेरी तुम्हारी सभी की ईद — Shakir Dehlvi
ये सब सेे अच्छा प्यारा न्यारा मेरा मुल्क भारत है हाँ जितनी तेरी है उतनी ये मेरी भी अमानत है — Danish Balliavi
जहाँ पर रहता हूँ उस को मेरी पहचान कहते हैं हाँ,वीरों की इसी धरती को हिन्दुस्तान कहते हैं — Daqiiq Jabaalii
मिरे मुल्क की शान है ये तिरंगा हमारी भी पहचान है ये तिरंगा — Danish Balliavi
इश्क़ की इस क़ैदस मुझ को रिहाई कब मिलेगी देश तो आज़ाद कब का बंदिशों से हो चुका है — Vikas Shah musafir
सुब्ह अखबारों में आया देश में दौलत बहुत है फिर भी जाने क्यूँँ यहाँ पर लोग मरते मुफ़्लिसी में — AYUSH SONI

Deshbhakti Shayari for Independence Day and Republic Day

ज़माने से उलझना छोड़ दो ऐ हिंद के लोगों हमारा काम तो बस मुल्क को आगे बढ़ाना है — Faizan Faizi
हम भी इस मुल्क के ही हैं साहब हम को मत देखिए तअज्जुब से — NEERAJ SAINI
जंग के मसअलों से रहे दूर क्यूँ मुल्क होता उसी से कोई चूर क्यूँ — Manohar Shimpi
हमारे मुल्क की ये दास्ताँ है सियासत अब लहू पीने लगी है — Piyush Nishchal
देश भक्ती के बहाने सैनिकों की क्यूँ नहीं कहते कि हत्या हो रही है — Umesh Maurya
देश के हालात कुछ तो इस क़दर हैं जैसे कोई शाख़ पर बरगद टिका है — AYUSH SONI

Powerful Deshbhakti Shayari on Sacrifice and Valor

आज के नेता अपने मुँह में पान घुलाए बैठे हैं देश के कोने कोने में ये आग लगाए बैठे हैं — Krishnavat Ritesh
उठा कर सर कहूँ सब से मैं हूँ उस देश की वासी बुलंदी के निशाँ छोड़े हैं जिस ने चाँद पर अपने — Dr Bhagyashree Joshi
अब जा के मुल्क आया तरक़्क़ी की राह पर करते थे जो हुकूमत हुकूमत के दिन गए — 'June' Sahab Barelvi
महँगा हुआ है सब यहाँ इक जान छोड़ कर कुछ भी हमारे देश में सस्ता नहीं रहा — Jitendra "jeet"
बुराई देश की कर लेते हैं इस देश में रह कर बताए इतनी आज़ादी भला किस देश ने दी है — 100rav
इशारा है सियासत पर अभी बातें नहीं करनी अगर हम भी रहे ख़ामोश तो क्या मुल्क का होगा — sahil

Deshbhakti Shayari for Soldiers and Martyrs

अहम जितनी सुहागन के लिए माथे की बिन्दी है ज़रूरी उतनी हिन्दुस्तान के ख़ातिर ही हिन्दी है — Manoj Devdutt
बँटे मुल्क मज़हब के ही वास्ते बहा ख़ूँ सभी का जो मर कट गया — Saurabh Yadav Kaalikhh
क़ीमत घटाकर देखिए बाज़ार में सामान की फ़ाक़ाकशी शायद घटे फिर मुल्क में इंसान की — Prashant Arahat
कुछ लोगों की ख़ातिर मिरी पहचान बदली है मगर अब भी मोहब्बत वाले हिंदुस्तान कहते हैं मुझे — Meem Alif Shaz
फिर क्या मजाल लूट ले हाकिम कोई इसे बस मुल्क को जागी हुई आवाम चाहिए — Anas Khan
हालात ये है मुल्क के झूठ अब तो सच पे भारी है — Rizwan Khoja "Kalp"
ये देश हमारा था हमारा ही रहेगा इस देश के ख़ातिर तो जनाज़ा भी चलेगा — salman khan "samar"
हमारे मुल्क में दौलत से ही सब जाने जाते हैं कमाने वाले लड़के ही तो क़ाबिल माने जाते हैं — Dhananjay "Saaqi"
कल तलक जो दिल में था वो आज सड़कों पर पड़ा है वो फ़क़त झण्डा नहीं अज़मत है मेरे देश की — Mohd Ashahad

Deshbhakti Shayari on Unity and Pride

खेल ये टी आर पी का एक दिन तुम देखना मुल्क में कोई भयानक हादसा करवाएगा — Mohit Subran
कैसे बदलेगी दशा एवं दिशा इस देश की चुन रहे नेता युवा जब क़ाफ़िलों को देख कर — Sani Singh
रगों में दौड़ता है खूँ की तरह हिंदुस्ताँ हर इक को मिलता नहीं ये नसीब अब साहिर — Sahir banarasi
ये नस्लें ख़त्म हो जाएँगी मज़हब की लड़ाई में बचाने देश को तब फिर बताओ कौन आएगा — Neeraj Yadav 'Neer'
दाग़ जिन के हैं यहाँ दामन में यूँँ तो अब वो भी अपनी देश भक्ति पर हैं इतराते — Naviii dar b dar
मत से तिरे सहमत न हो सरकार हिन्दुस्तान में मत दान कर फिर अपना मत ऐसे किसी मतदान में — nakul kumar
सर पकड़ कर डिग्रियों को देखता है नौजवाँ मुल्क में इस वक़्त बेकारी बहुत मशहूर है — nakul kumar

Beautiful Deshbhakti Shayari for National Love

रहबरी और रहज़नी में फ़ासला अब क्या रहा देश सेवा नाम ले कर देश को लूटा गया — arjun chamoli
दिल में तेरे अगर है हुब्ब-ए-वतन जश्न-ए-जमहूरियत में शामिल हो — Shajar Abbas
हम निभाते चुनाव को सारे देश में वोट इक हमारा है — Vinod Ganeshpure
देश को अब झोंक नफ़रत में ख़ुश हैं वो कम से कम कुर्सी रहेगी कुछ साल तो — Naviii dar b dar
हम ने सिखलाया है दुनिया को उख़ूव्वत का सबक़ आज भी ज़िंदा है ये तहज़ीब हिन्दोस्तान में — Mohiuddin Qamaruddin Ansari
देश को देश हम यूँँ बना कर रखें जिस्म में साँस हो एक जैसे सदा — Vinod Ganeshpure
देखिए तो भुखमरी ये और गंदी बस्तियाँ भी देश की हालत वही आईं गईं सरकार कितनी — Prashant Prakhar
हम ही हैं हुस्न को शमशीर बनाने वाले मुल्क की नोक पे कश्मीर बनाने वाले — Yamir Ahsan